महाद्वीप किसे कहते हैं ? सभी महाद्वीप के नाम और उनकी पूरी जानकारी | All Continent Names in Hindi

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

क्या आप जानते हैं कि महाद्वीप क्या होते हैं ? यदि नहीं तो आप की जानकारी के लिए बता दें कि महाद्वीप पृथ्वी पर वो विस्तारित भू भाग हैं जो एक दूसरे से समुद्र की जलराशि से कुल 7 सात भागो में बंटे हैं। दुसरे शब्दों में कहें तो पृथ्वी पर मौजूद 7 सबसे बड़े ठोस सतह के टुकड़े ही महाद्वीप (Continent) के रूप में जाने जाते हैं।

विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents of the World) एवं उनसे सम्बंधित तथ्य जानने से पहले महाद्वीप क्या होते हैं ? यह जानना आवश्यक है।

इन सभी महाद्वीप के नाम हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ऑस्ट्रेलिया। आज इस लेख में हम आप को पृथ्वी पर मौजूद इन महद्वीपों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं। जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं –

महाद्वीप किसे कहते हैं ? सभी महाद्वीप के नाम और उनकी पूरी जानकारी | All Continent Names in Hindi
All Continent Names in Hindi

यह भी पढ़िए :- दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ? – पूरी जानकारी हिंदी में

Continent / महाद्वीप कैसे बनते हैं ?

आप ने जाना की पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की ये महाद्वीप बनते कैसे हैं ? यदि नहीं तो यहाँ जानिए। पृथ्वी पर मौजूद इन 7 महाद्वीप के साथ साथ कई और भी छोटे टेकटोनिक प्लेट भी होते हैं। यही टेकटोनिक प्लेट्स जब एक दूसरे से अलग होते हैं। टूटते हैं कर फिर समय के साथ ही महाद्वीप बनते जाते हैं। इसलिए भूवैज्ञानिक इतिहास से पहले भी कई दूसरे महाद्वीप हुआ करते थे। आइये अब जानते हैं वर्तमान के 7 महाद्वीपों के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सभी महाद्वीप के नाम और उनकी पूरी जानकारी

आइये अब जानते हैं विश्व में मौजूद सभी महाद्वीपों के नाम और उनसे संबंधित जानकारी संक्षिप्त में –

एशिया (Asia) महाद्वीप

एशिया (Asia) : एशिया सभी महाद्वीपों में सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया को क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि में अन्य महाद्वीपों के तुलना में सबसे बड़ा महाद्वीप माना जा सकता है। एशिया को विभिन्न नदियों के तटों पर शुरू हुई प्राचीन सभ्यताओं के लिए भी जाना जाता है।

Asia शब्द की उत्पत्ति एसीरियन भाषा के “आसू” शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है – पूर्व. एशिया शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले यूनानियों द्वारा किया गया था।

  • यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया भी कहा जाता है।
  • विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप होने के साथ साथ एशिया को सभी धर्मों की जन्मभूमि माना जाता है।
  • एशिया महद्वीप चारों तरफ से अंध सागर, आर्कटिक महासागर, भूमध्य सागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
  • एशिया में ही दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले दो देश- चीन और भारत स्थित हैं।
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – हिमालय पर्वत माला / माउंट एवरेस्ट भी असा में स्थित हैं।

अफ्रीका (Africa) महाद्वीप

अफ्रीका (Africa): अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। जिसे ऊँचे पठारों का महाद्वीप भी कहा जाता है। इसका एक तिहाई हिस्सा रेगोस्तान से ढाका हुआ है। माना जाता है कि सबसे पहले मानव सभ्यता का विकास अफ्रीका में ही हुआ था।

  • अफ्रीका अन्य महाद्वीपों की तुलना में सबसे गरम महाद्वीप है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में ही सबसे अधिक सोने और हीरे का उत्पादन होता है।
  • Africa में सबसे ऊँचा स्थान किलिमंजारों पर्वत है।
  • विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का विकास इस महाद्वीप में हुआ था।
  • अफ्रीका विश्व की सबसे बड़ी नदी नील के तट पर बसा है।
  • अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप भी कहा जाता है।

उत्तरी अमेरिका (North America) महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका को विश्व के तीसरे बड़े महाद्वीप के रूप में जाना जाता है। इस की खोज वर्ष 1492 में इतालियन नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा की गयी थी। और इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर रखा गया था। उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े दो देशों के नाम हैं – यूएसए (USA) और कनाडा (Canada). जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो ये चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

  • सबसे ऊँचा पर्वत माउंट माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है, जो इस महाद्वीप में स्थित है।
  • सबसे बड़ी झील का नाम सुपीरियर है।
  • यदि कृषि संसाधनों के आधार पर देखा जाए तो ये काफी समृद्ध क्षेत्रों में से एक है।
  • इसके अतिरक्त वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के आधार पर भी ये क्षेत्र काफी समृद्ध है।
  • उत्तरी अमेरिका में कुल देशों की संख्या 23 हैं।
  • पूरे विश्व में होने वाले मक्का उत्पादन का 50 % उत्पादन यही होता है।
  • भौगोलिक आधार पर ग्रीनलैंड को भी उत्तरी अमेरिकी के स्कूटर में शामिल किया जाता है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America) महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप : विश्व के चौथे सबसे बड़े महाद्वीप का नाम है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप जो कि 1,78,40,000 वर्ग किमी तक फैला है। इसमें दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज शामिल हैं जिन्हे एक साथ लैटिन अमेरिका कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका को पनामा नहर, पनामा भूडमरुमध्य पर अलग करती है। इस महाद्वीप का लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला हुआ है।

  • दक्षिण अमेरिका प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के बीच में स्थित है।
  • इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राज़ील है।
  • टिटिकाका झील जो विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है, वो इस महाद्वीप पर पेरु-बोबीविया सीमा पर अवस्थित है।
  • विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन भी इस महाद्वीप पर बहती है। जो कि ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला मे होते हुए बहती है।

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica) महाद्वीप

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica): अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसे विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप माना जाता है। इसका 98% प्रतिशत भाग पूरी तरह से बर्फ से ढाका होता है। और इसी वजह से इसे श्वेत महाद्वीप भी कहते हैं। इस द्वीप की भूमि हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी हुई है। जबकि दक्षिणी छोर को अंटार्कटिक महासागर कहते हैं।

  • ये सभी महाद्वीपों में सबसे निर्जन और वीरान महाद्वीप है।
  • इसे गतिशील महाद्वीप भी कहते हैं क्यूंकि ये अलग अलग मौसम में (ग्रीष्म और शीतकालीन) अलग अलग आकार का हो जाता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप दो भागों में विभक्त है, जो कि क्वीन मोड वर्वत श्रेणी के माध्यम से हुआ है।
  • अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति मॉस व लाइकेन हैं।
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे डॉ. गिरिराज सिरोही।

यूरोप (Europe) महाद्वीप

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यूरोप (Europe): ये उत्तरी गोलार्ध में स्थित सबसे छोटा महाद्वीप है। इसे दुनिया के छठे सबसे बड़े महाद्वीप के रूप में पहचाना जाता है। इसका क्षेत्रफल के 10,180,000 वर्ग किमी. है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, भूमध्य सागर है और इस तरह दक्षिण में समुद्र और पूर्व में एशिया से जुड़ा महाद्वीप है। यूरोप में कुल 50 देश गिने जाते हैं।

  • यूरोप को प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप और कभी यूरेशिया (एशिया और यूरोप) का प्रायद्वीप कहते हैं। 
  •  जनसंख्या के आधार पर देखा जाये तो यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप होगा।
  • यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है (जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर) जबकि सबसे छोटे देश के तौर पर वेटिकन सिटी को जाना जाता है।
  • इस महाद्वीप पर सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस, सबसे बड़ी झील लैडोगा, सबसे लम्बी नदी वोल्गा है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia) महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia) : ऑस्ट्रेलिया सभी महाद्वीपों में सबसे छोटा महाद्वीप है। इसे द्वीपीय महाद्वीप के तौर पर भी जाना जाता है। जो की 8,600,000 वर्ग किमी. तक विस्तारित है। ये एकलौता देश है जो पूरे महाद्वीप में फैला है। यहाँ पानी की कमी है क्यूंकि इसके अधिकतर हिस्से में कम वर्षा होती है। और इसीलिए इसे ‘प्यासी भूमि का देश’ भी कहते हैं।

  • यहाँ के प्रमुख मरुस्थल का नाम – गिब्सन और विक्टोरिया है।
  • यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रंखला का नाम ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है।
  • सबसे बड़े देश का नाम ऑस्ट्रेलिया है।
  • सबसे छोटे देश का नाम नॉरू है।
  • ऑस्ट्रेलिया की विश्वप्रसिद्ध सोने की खानों का नाम – कालगूर्ली और कूलगार्डी  है।

महाद्वीप / Continent से संबंधित प्रश्न उत्तर

महाद्वीप क्या होता है ?

यह भी देखेंNRI क्या होता है

NRI क्या होता है? NRI किसे कहते है? जानिए NRI बनने से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

हमारी पृथ्वी पानी से ढकी है और इसके बीच में जो भी विस्तृत भू भाग मौजूद हैं उन्हें ही महाद्वीप कहा जाता है। ये पानी के माध्यम से एक दुसरे से अलग हैं। दुसरे शब्दों में कहें तो ये एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं।

कुल कितने महाद्वीप हैं ? और इनके नाम क्या हैं ?

पृथ्वी पर कुल 7 सात महाद्वीप है। एशिया ( Asia )
अफ्रीका ( Africa )
उत्तरी अमेरिका ( North America )
दक्षिणी अमेरिका ( South America )
अंटार्कटिका ( Antarctica )
यूरोप ( Europe )
ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप का नाम क्या है ?

सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है। जिसका क्षेत्रफल 44,444,100 किमी है।

एशिया में कितने देश हैं?

एशिया को सबसे बड़ा महाद्वीप माना जाता है। इस महाद्वीप पर कुल 48 देश हैं।

सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है ?

ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है।

भारत देश किस महाद्वीप में आता है ?

भारत विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में आता है।

आज इस लेख में हमने आप को महाद्वीप के संबंध में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंजन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले- Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले- Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें