आज के समय में हर किसी वस्तु / प्रोडक्ट का ब्रांड नेम होना जरुरी हो गया है। ब्रांड नेम बाजार में किसी भी उत्पाद की विश्वसनीयता और महत्त्व को बढ़ा देती है। जिससे उसकी बिक्री भी बढ़ जाती है और लोग बिना किसी गुरेज के उसे खरीदते भी है।
ऐसा ही एक बेहद पुराना भारतीय ब्रांड है जिसे लोग आज भी बिना किसी परेशानी और पूरे भरोसे के साथ खरीदते है। इसका नाम है अमूल – Amul. ये एक विश्वस्तरीय भारतीय ब्रांड है जो आज के समय में दूध व इससे बनने वाले अनेक प्रोडक्ट्स को बनाता है। साथ ही अन्य कई प्रोडक्ट्स की रेंज खड़ी कर चूका है।
तो आज हम इस लेख में बात करेंगे Amul की फ्रैंचाइजी के बारे में। जैसे की आप अमूल फ्रैंचाइजी कैसे ले सकते हैं ? अमूल फ्रैंचाइजी लेने में कितना खर्च आएगा? अमूल फ्रैंचाइजी के प्रकार आदि अनेक प्रश्नों से जुड़े उत्तर आप को इस लेख में मिल जाएंगे। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।
Amul Franchise Hindi
अमूल कंपनी की शुरुआत वर्ष 1946 में हो गयी थी। अमूल गुजरात के आणंद में स्थित है। ये एक भारतीय डेयरी है जो राज्य सरकार की सहकारी समिति है। यह गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड द्वारा प्रबंधित एक सहकारी ब्रांड है। जो कि आज के समय में बहुत ही जाना पहचाना नाम बन चुकी है। AMUL का पूरा नाम Anand milk union limited है। वर्तमान में अमूल के कई प्रोडक्ट्स / उत्पाद आते है जैसे कि – दूध , घी, मक्खन,दही, मिल्कमेड, आइसक्रीम पनीर आदि।
अगर आप भी कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप के लिए अमूल की फ्रैंचाइजी लेना फायदेमंद होगा। आइए अब समझते हैं की फ्रैंचाइजी क्या होती है ? फ्रैंचाइजी लेने का अर्थ होता है कि आप किसी कंपनी के ब्रांड का नाम इस्तेमाल करते हुए अपने क्षेत्र में या अपनी दूकान में उनके उत्पादों को बेचना होता है। इसी प्रकार उस कंपनी की कोई शाखा खोलने या संबंधित उत्पादों को बेचने का कानूनी अधिकार रखना ही फ्रैंचाइजी कहलाती है।
किसी भी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप को उस कंपनी के साथ अनुबंध करना होता है और साथ ही आप इसके लिए रॉयल्टी भी देते हैं। हालाँकि अमूल के साथ ऐसा नहीं है। आप को इसके लिए कोई रॉयल्टी नहीं देनी होती। यदि आप किसी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेते हैं तो आप को प्रोडक्ट व सभी जरुरी सेवाओं /सुविधायें कम्पनी द्वारा ही उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
इसी प्रकार व्यक्ति को अमूल प्रेफर्ड आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल क्यिोस्क खोलने के लिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी। जिसके बाद वो अमूल के प्रोडक्ट्स के बिक्री अपनी दूकान से कर सकता है। इसी प्रकार से आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें सकते हैं।
Highlights Of Amul Franchise
आर्टिकल का नाम | Amul Franchise Hindi |
स्थापना हुई | दिसंबर 1946 |
अमूल का मुख्यालय | आनंद, गुजरात |
उद्योग | डेरी /एफएमसीजी (fast -moving consumer goods) |
स्थापना की गयी | त्रिभुवंदास पटेल द्वारा |
अमूल के प्रमुख उत्पाद | दूध, घी, मक्खन (बटर), दूध के पाउडर, चीज, आइस क्रीम, पनीर, दही, चॉकलेट, श्रीखण्ड, आदि |
आधिकारिक वेबसाइट | अमूल की आधिकारिक वेबसाइट |
अमूल फ्रैंचाइजी के प्रकार | Amul outlet (अमूल आउटलेट), Amul ice-cream scoop in parlor |
निवेश राशि | 2 लाख से लेकर 6 लाख रूपए तक (कम से कम 2 से ढाई लाख रूपए) |
contact number for inquiries regarding Amul parlor /franchise (फ्रेंचाइजी या पार्लर खोलने हेतु संपर्क नंबर) | 02268526666 |
Consumer helpline number | 1800-258-3333 |
FAX number | (+91) (2692) 240208, 240185 |
फ़ोन नंबर | (+91) (2692) 258506, 258507 ,258508, 258509 |
पता (address) | Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation PO Box 10, amul dairy Road, Anand 388 001, Gujrat, India |
अमूल फ्रैंचाइजी के प्रकार (Types of Amul Franchise)
अमूल की फ्रैंचाइजी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। जिनके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं –
- अमूल प्रिफेरयड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या kiosk: इसमें आवेदक को रेलवे पार्लर या अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी मिलती है। बता दें कि यदि आप इसकी फ्रेंचजी लेते हैं तो आप को लगभग 2 से ढाई लाख रूपए तक का निवेश पूँजी लगेगी। इस पूँजी में से आप को 25 हजार रुपए, नॉन रिफण्डेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने होंगे। साथ ही रिनोवेशन के लिए आप को 1 लाख रूपए की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त अन्य उपकरणों के लिए आप को 75 हजार रूपए तक खर्च करने होंगे।
- अमूल आइसक्रीम पार्लर (Amul ice-cream scoop in parlor): इस फ्रैंचाइजी के लिए आप को थोड़ा अधिक बजट रखना होगा। क्यूंकि इसमें आप को 5 से 6 लाख रूपए तक का खर्चा वहन करना होगा। यहाँ आप को ब्रांड सिक्युरिटी के लिए 50 हजार रूपए जमा करने होंगे। वहीँ रिनोवेशन के लिए आप 4 लाख रूपए और अन्य उपकरणों के लिए लगभग 1.50 लाख रुपए तक का खर्च करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : मानव गरिमा योजना गुजरात
अमूल Products फ्रैंचाइज़ी / Products of Amul Brand
अमूल दूध (lactose free milk, Amul camel milk, Deshi A2 cow milk etc.) | मिल्क पाउडर |
पाउच मिल्क | ब्रेड स्प्रेड |
दही | अमूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स |
घी | चीज़ |
आइस क्रीम | चॉकलेट |
मिठाई रेंज | मिल्क मेड |
बेवरेजेज | रोटी सॉफ्टनर |
अमूल पीनट स्प्रेड | अमूल पुफलस |
हैप्पी ट्रीट्स | चीज़ सॉस |
अमूल सार क्रीम | पंचामृत |
अमूल कैटल फीड | अमूल रेसिपीज |
पनीर | फ्रेश क्रीम |
अमूल Products फ्रैंचाइज़ी से मिलने वाला प्रॉफिट
अगर आप अमूल की फ्रैंचाइजी लेते हैं तो आप को कम निवेश में भी अच्छा ख़ास मुनाफा हो सकता है। हर महीने आप 5 लाख रूपए से लेकर 10 लाख रूपए तक की बिक्री (5 to 10 Lakhs Per Month Sales With Amul Franchise) आसानी से कर सकते हैं।
अब आप को इसमें होने वाला मुनाफा आप की बिक्री किये गए प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले कमीशन के आधार पर होता है। हर प्रोडक्ट पर आप को अलग अलग कमीशन प्राप्त होता है। इस कमिशन से मिलने वाला लाभ पूरी तरह से आप का होगा। आप को Amul Franchise के लिए किसी प्रकार का शुल्क या रॉयल्टी / राजस्व कंपनी से साझा करने की आवश्यकता नहीं है। जो इस कंपनी की विषेषता है।
अमूल कंपनी हर उत्पाद पर minimum selling prize यानि MRP के आधार पर अपनी फ्रेंचाइजी लेने वालों को कमीशन देता है। जैसे कि –
- ice-cream scoop in parlor Franchise लेने वाले आवेदकों को- रेसिपी बेस्ड ice-cream, Cake, pizza, hot chocolate drink पर 50 फीसदी तक का कमीशन दिया जाता है।
- prepacked ice cream पर 20 फीसदी प्रदान किया जाता है।
- अमूल के अन्य उत्पादों पर 10 फीसदी कमीशन दिया जाता है।
Amul Franchise लेने पर आप को किस उत्पाद पर कितना प्रतिशत का लाभ होता है। इस संबंध में आप नीचे दी गयी सारणी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Important Documents for Amul Franchise
यदि आप भी Amul Franchise लेने की सोच रहे हैं तो आप को आवेदन करने से पूर्व कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप यहाँ दिए गए अमूल फ्रैंचाइजी के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं।
- आवेदक का पहचान पत्र या (ID Proof) (जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी में से कोई भी एक डाक्यूमेंट)
- पते का प्रमाण (Address Proof) के तौर पर आप को राशन कार्ड, बिजली बिल की कॉपी को प्रस्तुत कर सकते हैं।
- बैंक खाता संख्या पासबुक (Bank Account with Passbook)
- ईमेल आईडी (E- Mail ID)
- फोन नंबर (एक्टिव नंबर )
- आवेदक की फोटोग्राफ
- लीज एग्रीमेंट (Lease Agreement)
- Property Document जैसे- Complete Property Document with Title & Address
- एनओसी (NOC)
अमूल Products फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करने के लिए ऐसे करें आवेदन ?
अगर आप भी अमूल की फ्रैंचाइजी लेने के इच्छुक हैं तो आप को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप को सिर्फ अमूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां उपलब्ध कराये गए नंबर और अन्य संपर्क सूत्रों पर ही Amul Franchise लेने के लिए संपर्क करना होगा। आप की सुविधा के लिए नीचे इस प्रक्रिया को हम नीचे दे रहे हैं जिसे आप फॉलो करके Amul Franchise पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं –
- अमूल फ्रैंचाइजी पाने के लिए आप को सबसे पहले अमूल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- क्लिक करने के बाद आप अमूल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- आप को यहाँ जनहित में जारी कुछ चेतावनी / सावधानियों के संबंध में पढ़ने को मिलेगा।
- इस पेज पर आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओँ में ये जानकारियां पढ़ सकते हैं।
- इन्ही जानकारियों में आप सबसे पहले अमूल पार्लर खोलने के लिए, अमूल डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में नियुक्ति के लिए व साथ ही अमूल में नौकरी के लिए आवेदन सम्बन्धी जानकारियां पढ़ सकते हैं।
- आप को यहां सम्बंधित जानकारी मिल जाएगी –
- अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को खोलने के लिए आप 022-68526666 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
- इस नंबर पर आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर सकते हैं। ये नंबर सोमवार से शनिवार तक निर्धारित समय सीमा तक एक्टिव रहता है।
- फ्रेंचाइजी से संबंधित किसी भी प्रकार की इन्क्वायरी के लिए आप retail@amul.coop पर मेल भी कर सकते हैं।
- फ्रैंचाइजी हेतु सभी कुछ फ़ाइनल करने के बाद आवेदक को GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट से एक सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। कृपया ध्यान दें कि सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए RTGS /NEFT के जरिये अमूल कंपनी द्वारा किसी तरह का लेन देन नहीं किया जाता है।
Amul Franchise से संबंधित प्रश्न – उत्तर
यदि आप भी अमूल की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आप को इसके लिए अमूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बतायी गयी प्रक्रिया से आवेदन करना होगा। आप अमूल की आधिकारिक ग्राहक सेवा नंबर 02268526666 पर कॉल करके अमूल की फ्रैंचाइजी हेतु जानकारी ले सकते हैं। साथ ही Amul Franchise के लिए आप को निर्धारित की गयी सभी पात्रता पूरी करनी होंगी।
आप अमूल की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप को लगभग 2 से 2. 5 लाख रुपयों की आवश्यकता होगी। जिसमें आप को 25 हजार रूपए ब्रांड सिक्योरिटी (Non-Refundable) के लिए, करीब 1 लाख रुपए रेनोवेशन में खर्च होते है और इक्विपमेंट पर लगभग 70,000 रुपए तक का खर्च आएगा।
अमूल फ्रैंचाइजी को आप ऐसे समझें – जब कोई व्यक्ति किसी कंपनी के ब्रैंड नेम का इस्तेमाल करके अपने एरिया में कोई दूकान शुरू करता है/ या कोई शाखा खोलता है और उनके प्रोडक्ट्स को बेचता है, तो इसे फ्रैंचाइजी कहते हैं। इसके लिए उस कंपनी के साथ अनुबंध करना होगा और उन को शुल्क भी देना होता है। जैसे अमूल प्रेफर्ड आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल क्यिोस्क खोलने के लिए व्यक्ति को अमूल की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी। जिसके बाद वो अमूल के प्रोडक्ट्स के बिक्री अपनी दूकान से कर सकता है।
Amul के बहुत से प्रोडक्ट हैं जिनका उपयोग डेली बेसिस पर बहुत होता है। कुछ जाने माने प्रोडक्ट्स – दूध, दूध के पाउडर, घी, चीज, दही, मक्खन (बटर), चॉकलेट, श्रीखण्ड, आइस क्रीम, पनीर, गुलाब जामुन, न्यूट्रामूल, अमूल कूल (ड्रिंक) आदि।
अमूल गुजरात के आणंद में स्थित एक भारतीय डेयरी है जो राज्य सरकार की सहकारी समिति है। 1946 में स्थापित, यह गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड द्वारा प्रबंधित एक सहकारी ब्रांड है।
AMUL का फुल फॉर्म “आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड” है।
Amul हमारे देश भारत की कंपनी है। जिसका मूल गुजरात में है।
या है अमूल की आधिकारिक वेबसाइट – अमूल की आधिकारिक वेबसाइट
आज इस लेख में आप ने Amul Franchise से सम्बन्धी जानकारी के बारे में पढ़ा। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारियों से भरे लेख पढ़ने के इच्छुक हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।