पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना | PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana 2023

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना की शुरुआत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा की गयी है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 64 हजार 100 करोड़ रुपये बजट देने की घोषणा की गयी है। जिसके माध्यम से देश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। कोरोना के चलते सरकार द्वारा टीकाकरण के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट को बढ़ा दिया गया है। पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना को सभी राज्य में शुरू किया जाएगा और राज्यों का हेल्थ डाटा बनाया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट उपलब्ध करवाई जायेगी।

पीएम-आत्म-निर्भर-स्वास्थ्य-भारत-योजना
पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना

इसके साथ -साथ निर्मला सीतारमण जी ने कोरोना वैक्सीन के लिए भी 5 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इस बार सरकार द्वारा स्वास्थ्य बजट को 137 फीसदी बढ़ाएं जाने का ऐलान किया गया है। PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी आर्टिकल में दी जा रही है।

PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana 2023

पीएम आत्म निर्भर स्वास्थ्य भारत योजना जिसका लाभ देश के नागरिकों को दिया जाएगा। अभी तक सरकार द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए कोई ऑनलाइन प्रकिया जारी नहीं की गयी है। वेबसाइट जारी होते ही आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा। PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana से सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- योजना के माध्यम से क्या-क्या लाभ प्राप्त होंगे, लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आदि आर्टिकल में दिया जा रहा है। PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana की अधिक जानकारी नीचे दिए गए आर्टिकल से प्राप्त करें।

योजना का नाम पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना
लॉन्च 1 फरवरी 2021
शुरुआत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना
ऑनलाइन वेबसाइट जल्द जारी

ये भी पढ़ें : आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान

PMNSBY का उद्देश्य

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना का उद्देश्य देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है जिसके लिए सरकार द्वारा बजट देने का ऐलान किया गया है। स्वस्थ भारत योजना के तहत आने वाले 6 सालों में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेक्टर पर 64 हजार 180 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धित सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। नई बीमारियों का पता लगाने के लिए राज्यों में नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करना। सरकार द्वारा पिछले वर्ष के मुकाबले इस बर्ष स्वास्थ्य बजट को 137 फीसदी बढ़ाया गया है।

केंद्रीय बजट 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। जिसमे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिये जाने वाले बजट में बढ़ोतरी की गयी है। कोरोना के चलते स्वास्थ्य रेट में गिरावट आने के कारण सरकार द्वारा फैसला किया गया की अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए सुरक्षा बजट को बढ़ाया जाएगा।

पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होगी। जिनके माध्यम से ही पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का लाभ लिया जा सकता है। उन सभी दस्तावेजों की जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है।

आधार कार्ड राशन कार्ड बैंक का विवरण
मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना के लाभ

PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana के माध्यम से उम्मीदवारों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होंगे उनकी जानकारी नीचे सूची में दी जा रही है। लाभ सम्बन्धित सभी जानकारियों के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।

  • PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा।
  • स्वस्थ भारत योजना के माध्यम से सभी राज्यों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • 602 ज़िलों और 12 केंद्रीय संस्थानों में ‘क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ स्थापित  किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा स्वस्थ भारत योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की जायेगी।
  • पिछले साल के मुकाबले इस बार स्वास्थ्य बजट को 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है।
  • PMNSBY के लिए सरकार द्वारा 64 हजार 180 करोड़ का बजट दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) तथा इसकी 5 क्षेत्रीय शाखाओं एवं 20 महानगरीय स्वास्थ्य निगरानी इकाइयों को मजबूत बनाया जाएगा।
  • नई बीमारियों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
  • Swasth Bharat Yojana के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों को भी मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना सम्बन्धित प्रश्न उत्तर

PM Atma Nirbhar Swasthya Bharat Yojana को कब लांच किया गया ?

इस योजना को 1 फरवरी 2021 को लॉन्च किया गया।

सरकार द्वारा पीएम आत्म निर्भर स्वास्थ्य भारत योजना के लिए कितना बजट देने की घोषणा की गयी है ?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा योजना के लिए 64 हजार 100 करोड़ रुपये बजट देने का ऐलान किया गया है।

क्या योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी है ?

सरकार द्वारा बताया गया है की इस योजना के लिए जल्द से वेबसाइट जारी कर दी जायेगी। वेबसाइट जारी होते ही आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा।

पीएम आत्म निर्भर स्वास्थ्य भारत योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती
है ?

योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आदि दस्तावेज की आवश्यकता होती है।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस बारे में कुछ और जानना चाहें या कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram