मित्रों नमस्कार, आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप चाहें तो जिस स्थान के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
आइये जानते हैं बागेश्वर धाम कहाँ है? (Bageshwar Dham Sarky Chhatarpur kaha hai) और बागेश्वर धाम कैसे जाएँ इसकी पूरी जानकारी आपको यहाँ दी जाएगी।
दोस्तों यहाँ हम जिस पवित्र तीर्थ स्थल के बारे में बात कर रहे हैं वह है मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित “बागेश्वर मंदिर धाम सरकार”(Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur) दोस्तों बागेश्वर धाम भगवान बाला जी का एक सुप्रसिद्ध मंदिर है जहां लोग बहुतायत में दर्शन के लिए आते हैं।
बागेश्वर मंदिर धाम की विशेषता यह है की मंदिर में आये भक्तगण और श्रद्धालु मंदिर में अर्जी लगाकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करते हैं। मंदिर के महाराज “श्री धीरेन्द्र कृष्ण” जी के द्वारा टोकन के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु बागेश्वर मंदिर धाम में भगवान बालाजी के सामने अर्जी लगाई जाती है।
आगे आर्टिकल में हम आपको बागेश्वर मंदिर धाम घूमने कैसे जाएँ? इसकी सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी देंगे। यहां हम आपको बता दें की आप घर बैठे भी अर्जी लगा सकते हैं तथा ऑनलाइन एवं टीवी के माध्यम से घर बैठे मंदिर के दर्शन और आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
धार्मिक वीडियोस देखने के लिए 👉यहां क्लिक करें👈
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur
दोस्तों जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं की बागेश्वर धाम मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के छत्तरपुर जिले में स्थित है। यदि आप अपनी समस्याओं की अर्जी एवं दर्शन के लिए आना चाहते हैं।
तो आपको छत्तरपुर की खजुराहो पन्ना रोड पर स्थित गंज नामक छोटे से कसबे से सड़क यात्रा करनी होगी। गंज से बागेश्वर धाम मंदिर की दुरी मात्रा 35 किलोमीटर रह जाती है। इस सड़क मार्ग पर लगभग 3 किलोमीटर आगे जाने के बाद गड़ा गाँव नाम की जगह पड़ती है।
यहाँ गड़ा गांव में आपको एक भव्य मंदिर हनुमान बालाजी महाराज के दर्शन होते हैं। यहीं इसी मंदिर पर मंदिर के पुजारी एवं महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी के द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनकी भगवान के सामने उनकी अर्जी लगायी जाती है।
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur: Overview
क्रम संख्या | आर्टिकल से संबंधित | महत्वपूर्ण जानकारियां |
1 | मंदिर का नाम | बागेश्वर मंदिर धाम सरकार |
2 | बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का पता | Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India-471105 |
3 | बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के मुख्य पुजारी एवं महराज | श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी |
4 | बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की गूगल मैप लोकेशन (bageshwar dham location) | यहां क्लिक करें |
5 | बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल | यहां क्लिक करें |
6 | बागेश्वर धाम सरकार मंदिर धाम कर्यालय फ़ोन नंबर | 8120592371 |
7 | गूगल लोकेशन | यहां क्लिक करें |
8 | बागेश्वर धाम ऑफिसियल वेबसाइट | bageshwardham.co.in |
बातें करें हॉट लड़कियों से | 1 करोड़ का बिमा मात्र 400 रुपये में |
100 प्रतिशत नौकरी | मेडिकल और इंजीनियरिंग की फ्री कोचिंग |
बागेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने कैसे जाएँ
मित्रों हम यहां आपको तीनों ही मार्गों सड़क, ट्रेन और हवाई यात्रा से मंदिर कैसे जाएं इसके बारे में विस्तृत रूप में बता रहे हैं –
बागेश्वर धाम मंदिर ट्रेन से कैसे जाएँ
मित्रों यदि आप ट्रेन के माध्यम से मंदिर धाम जाने की सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश के भोपाल तक कई सारी ट्रेनों दिल्ली सेचलती हैं। दोस्तों यहां हम आपको दिल्ली का उदाहरण लेकर मंदिर धाम तक की यात्रा के बारे में बता रहे हैं।
दोस्तों हम आपको बता दें की दिल्ली स्टेशन से एक ट्रेन मध्य प्रदेश, छत्तरपुर के लिए चलती है। इस ट्रेन के बारे मैं जानकारी हम आपको नीचे टेबल के माध्यम से दे रहे हैं –
क्रम संख्या | ट्रैन से संबंधित | ट्रेन के बारे में जानकारी |
1 | ट्रैन संख्या | 20808 (बुधवार, शनिवार, रविवार) |
2 | ट्रैन का नाम | अमृतसर विशाखापत्तनम सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (ASR-VSKP S/F) |
3 | ट्रैन का प्रारम्भिक स्टेशन | अमृतसर |
4 | ट्रैन का अंतिम स्टेशन | विशाखापत्तनम |
5 | ट्रैन का दिल्ली से चलने का समय | सुबह 8 बजकर 15 मिनट |
6 | ट्रैन का छत्तरपुर पहुँचने का समय | शाम 4 बजकर 22 मिनट |
7 | ट्रैन यात्रा में लगने वाला कुल समय | 32.07 घंटे |
8 | ट्रेन के सीटों की केटेगरी | 2S , 3A ,2A , SL, GRD |
इसके अलावा आप दिल्ली से भोपाल के लिए भी ट्रेन के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं। नीचे टेबल में हमने आपको दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट दी है जो इस प्रकार से है ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव सम्भव है आपसे अनुरोध है की यात्रा करने से पहले एक बार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का टाइम टेबल जरूर चेक कर लें –
क्रम संख्या | ट्रेन का नंबर | ट्रेन का नाम | ट्रेन का दिल्ली/ सफ़दर गंज /नई दिल्ली /हजरत निजामुद्दीन से चलने का समय | ट्रेन का भोपाल पहुँचने का समय | ट्रेन के सीटों की केटेगरी | यात्रा में लगने वाला कुल समय |
1 | 18238 | ASR BSP EXP (प्रतिदिन) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4 बजकर 25 मिनट | शाम 6 बजे | GRD,2S,SL,PC,3A,2A,1A | 13.35 घंटे |
2 | 12148 | NZM-KOP EXPRESS (गुरुवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,2A,3A,SL | 10.15 घंटे |
3 | 12644 | NZM-TVC SF EXP (शुक्रवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,3A,2A | 10.15 घंटे |
4 | 12646 | NZM-ERS MILLENNIUM EXP (गुरुवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN | 10.15 घंटे |
5 | 12782 | NZM-MYS SWARNA JAYANTI EX (सोमवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,SL,PC,3A,2A | 10.15 घंटे |
6 | 12804 | NZM-VSKP SWARNA JAYANTI (बुधवार , रविवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GRD,2S,2A,3A,PC,SL | 10.15 घंटे |
7 | 12138 | FZR-CSMT EXP (प्रतिदिन) | नई दिल्ली से सुबह 5 बजकर 15 मिनट | शाम 4 बजकर 45 मिनट | GRD,GEN,1A+2A,2A,3A,PC,SL | 11.30 घंटे |
8 | 12716 | ASR-NED SACHKHAND EXP (प्रतिदिन ) | नई दिल्ली से दोपहर 1 बजे | रात 10 बजकर 25 मिनट | 09.25 घंटे | |
9 | 12622 | NDLS-MAS SF EXP (प्रतिदिन ) | नई दिल्ली से रात 9 बजकर 5 मिनट | सुबह 6 बजकर 50 मिनट | 2S,SL,2A,3A,1A+2A | 09.45 घंटे |
10 | 22710 | AADAR-NED (गुरूवार) | नई दिल्ली से रात 11 बजकर 15 मिनट | सुबह 8 बजकर 35 मिनट | GRD,2S,SL,3A,2A | 09.20 घंटे |
ट्रेन से यात्रा समाप्त करने के बाद आपको छतरपुर रेलवे स्टेशन से बस या प्राइवेट टैक्सी की सहायता से मंदिर जाने के लिए यात्रा करनी होगी। यदि आप टैक्सी से यात्रा करते हैं तो टैक्सी वाला आपको खजुराहो पन्ना रोड से ले जाते हुए गंज के गड़ा गाँव नामक स्थान पर छोड़ेगा जहाँ से आप 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके बागेश्वर मंदिर धाम पहुँच सकते हैं।
बागेश्वर धाम मंदिर बस या सड़क मार्ग से कैसे जाएँ
दोस्तों यदि आप सड़क मार्ग से मंदिर धाम आने की सोच रहे हैं तो पहले अपने क्षेत्र के बस अड्डे जाकर यह पता जरूर कर लें की आपके यहां मध्य प्रदेश, छत्तरपुर के लिए बस चलती है
या नहीं यहां हम दिल्ली का उदाहरण देकर बता रहे हैं की आप दिल्ली से छत्तरपुर के बीच चलने वाली प्राइवेट बसों में ऑनलाइन टिकट बुक यात्रा कर सकते हैं। मित्रों आप बस बुकिंग एप्प (जैसे :- रेड बस, अभिबस, goibibo आदि) सेवाओं का उपयोग कर वॉल्वो, AC, साधारण आदि केटेगरी की बस बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप रोडवेज बस से भी यात्रा कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पहले दिल्ली से लखनऊ और उसके बाद लखनऊ से भोपाल की यात्रा करनी होगी। दिल्ली से छत्तरपुर के लिए सीधे रोडवेज की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
बस के अलावा आप अपनी कार से भी बागेश्वर मंदिर धाम की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा करने से पूर्व यह ध्यान रखें की आपके पास आल इंडिया परमिट से संबंधित दस्तावेज होने चाहिए और आपके वाहन में फ़ास्ट टैग होना जरूरी है। फास्टटैग ना होने से आपको टोल पार करते हुए अधिक चार्ज का भुगतान करना पड़ सकता है।
हम आपको यही सलाह देंगे की अपने वाहन से यात्रा करने से पूर्व वाहन के सभी दस्तावेज चेक जरूर कर लें। ऊपर आर्टिकल में हमने बागेश्वर मंदिर धाम की गूगल लोकेशन दे रखी है आप यात्रा के लिए गूगल लोकेशन की सहायता ले सकते हैं।
बागेश्वर धाम मंदिर हवाई मार्ग से कैसे जाएँ
यदि आप हवाई मार्ग से धाम मंदिर की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको बागेश्वर धाम के सबसे नजदीक पड़ने वाले एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट की फ्लाइट टिकट बुक करानी होगी। हवाई यात्रा करने से पूर्व देख लें की आपके क्षेत्र के एयरपोर्ट से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट टिकट बुक होते हैं।
कि नहीं वहीँ अगर आप दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहते हैं तो आप डायरेक्ट दिल्ली से खजुराहो की फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन और दूसरे शहरों से आपको खजुराहो की डायरेक्ट फलाइट ना मिले इसके लिए आप ग्वालियर एयरपोर्ट तक फ्लाइट से यात्रा कर उसके बाद खजुराहो एयरपोर्ट तक यात्रा कर सकते हैं।
इसके बाद आप बस या टैक्सी अथवा कार के माध्यम से सड़क यात्रा कर बागेश्वर धाम मंदिर पहुँच सकते हैं। यहां हम आपको कुछ एयरलाइन्स फ्लाइट की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें से आप अपनी सुविधा अनुसार फ्लाइट टिकट बुक करा सकते हैं।
नई दिल्ली से भोपाल तक के लिए फ्लाइट्स
नई दिल्ली से खजुराहो के लिए फ्लाइट्स :-
यहां दिखाई गयी फ्लाइट्स डिटेल की समय सारणी में बदलाव संभव है। आपसे अनुरोध है की यात्रा करने से पूर्व IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट्स की डिटेल्स जरूर चेक कर लें ताकि यात्रा से पूर्व आपको कोई भी शंका और संशय ना रहे।
बागेश्वर मंदिर धाम के टोकन क्या होते हैं ?
बागेश्वर मंदिर धाम में दर्शन के लिए आने वाले भक्तगण एवं श्रद्धालुओं को मंदिर की सेवा समिति की तरफ से टोकन जारी किये जाते हैं। यदि आप मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मंदिर की सेवा समिति के कर्मचारियों से टोकन लेना होगा। टोकन लेने के लिए आपको मंदिर में अपने मोबाइल नंबर और नाम की जानकारी देनी होती है।
बागेश्वर मंदिर धाम के दर्शन के लिए टोकन कैसे प्राप्त करें ?
मित्रों हम आपको बता दें की मंदिर की तरफ से दिए जाने वाले टोकन प्रत्येक महीने की किसी विशेष तारीख और दिन पर वितरित किये जाते हैं। टोकन के लिए समय और तारीख की जानकारी आपको मंदिर के कर्मचारी के द्वारा प्रदान की जाती है।
जानकारी प्राप्त होने के बाद आप उस दिन जानकर टोकन ले सकते हैं और मन्दिर दर्शन कर सकते हैं। टोकन प्राप्त होने पर आपकी अर्जी बागेश्वर मंदिर धाम में लग जाती है।
घर से बागेश्वर सरकार मंदिर धाम की अर्जी कैसे लगाएं :-
यदि आप घर से ही बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की अर्जी लगाना चाहते हैं तो आप मंदिर के पुजारी महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण के द्वारा बतायी गयी विधि को अपनाकर मंदिर में अपनी अर्जी लगवा सकते हैं यहां हम चरणबद्ध तरीके से आपको घर से अर्जी लगाने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं –
- अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले आप एक लाल रंग का कपड़ा लें।
- अब इस लाल कपड़े को सूखे नारियल के ऊपर चारो तरफ से लपेटना है।
- नारियल में कपड़ा लपेटते समय अपनी अर्जी के बारे में सोचकर कपड़े को लपेटकर बांध लें।
- इसके बाद एक माला लेकर भगवान बागेश्वर धाम सरकार का जाप करते रहें और कपड़े से लपेटे हुए नारियल को अपने घर के पूजा वाले स्थान पर रख दें।
- भगवान बागेश्वर धाम सरकार का जाप करते समय आपको ॐ बागेश्वराय नमः के मंत्र का जाप करना होगा।
- इस तरह से आप घर बैठे बागेश्वर सरकार धाम मंदिर के लिए अर्जी लगा सकते हैं।
कैसे पता करें आपकी अर्जी स्वीकार हुई की नहीं ?
यदि आप यह पता करना चाहते हैं की आपकी अर्जी स्वीकार हुई की नहीं तो इसके लिए आप निम्नलिखित घटनाओं पर ध्यान देना होगा –
- अर्जी स्वीकार हुई की नहीं इसके लिए आपको देना होगा की कहीं आपको लगातार सपने में दो दिन भगवान हनुमान के प्रत्येक वानर रूप में तो दिखाई नहीं दिए।
- यदि आपके साथ इस तरह की घटनाओं का अनुभव होता है तो समझ जाएं की आपकी अर्जी बागेश्वर धाम सरकार मंदिर में स्वीकार कर ली गयी है।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की कथा कैसे सुन सकते हैं ?
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की कथा आप दो माध्यम से सुन सकते हैं यहां हम आपको दोनों माध्यम के बता रहे हैं –
- यूट्यूब चैनल के माध्यम से :- इंटरनेट पर ऑनलाइन माध्यम से आप बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर आप भगवान बागेश्वर धाम सरकार की कथा, आरती और दर्शन का अनुभव कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको बागेश्वर धाम सरकार के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना होगा। यहाँ आपको बता दें अब तक 569K लोग बागेश्वर धाम सरकार के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं।
- टीवी के माध्यम से :- दोस्तों आप यदि टीवी के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार की कथा और आरती देखना चाहते हैं तो आप संस्कार और आस्था टीवी चैनल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। टीवी चैनल पर मंदिर के महराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण के द्वारा श्री मदभागवत कथा का वाचन किया जाता है।
- कथा वाचन का टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाता है। आप टीवी पर संस्कार और आस्था टीवी चैनल के माध्यम कथा और आरती एवं दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के छत्तरपुर जिले के छोटे से गड़ा नाम के गाँव में स्थित है।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के कार्यलाय का फ़ोन हेल्पलाइन नंबर 8120592371 है।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट है।
खजुराहो एयरपोर्ट से धाम जाते हुए यदि आप राजनगर फुलारी मार्ग से होते हुए जाते हैं तो आपको लगभग 44 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। और यदि आप खजुराहो से चंद्रपुर होते हुए छत्तरपुर जाते हैं तो आपको 60 किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की फोटो आप मंदिर परिसर में मौजूद मंदिर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कुछ निर्धारित राशि भुगतान करनी होगी।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल 28 जून 2019 को शुरू किया गया।
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट को जल्द ही भक्तों के लिए लांच किया जायेगा। वेबसाइट के माध्यम से लोग अब घर बैठे ही आरती एवं दर्शन के लिए बुकिंग करा पाएंगे। मंदिर की अर्जी लगाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर पारदर्शी किया जाएगा।
उम्मींद करते हैं आपको बागेश्वर धाम सरकार (bageshwar dham mp) से संबंधित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आर्टिकल के बारे में आपको कोई डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।