मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना की शुरुआत 22 मई 2007 को राज्य सरकार के द्वारा की गयी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसान वर्ग के नागरिकों को लाभ प्रदान किया जायेगा। कृषि कार्य करने हेतु किसानों को खेतो में पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु यह योजना शुरू की गयी है।
ग्रीष्म काल में किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने हेतु पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे में किसानों की फसल को समय से पानी उपलब्ध न होने के कारण वह फसल सूखेग्रस्त के कारण खराब हो जाती है। जिसमें उन्हें कृषि में कई प्रकार के नुकसान को झेलना पड़ता है।
एमपी सरकार के द्वारा किसानों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए Balram Talab Yojana MP को शुरू किया गया है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। योजना की अधिक जानकारी हेतु आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना: किसानों के लिए वरदान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बलराम तालाब योजना शुरू की गई है, जो राज्य के सभी किसानों को लाभान्वित करेगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
योजना का क्रियान्वयन:
- योजना का क्रियान्वयन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा।
- राज्य स्तर पर जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।
- जिला कलेक्टर के माध्यम से गठित समिति द्वारा विकास खंडवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।
अनुदान:
- सामान्य किसानों को योजना के तहत 40% अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 80,000 रुपये होगा।
- लघु एवं सीमांत किसानों को योजना के तहत 50% अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 80,000 रुपये होगा।
- निम्न श्रेणी के किसानों को योजना के तहत 75% अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 1 लाख रुपये होगा।
- यदि तालाब निर्माण हेतु अनुदान राशि से अधिक खर्च होता है, तो शेष राशि का भुगतान किसान द्वारा स्वयं किया जाएगा।
योजना के लाभ:
- योजना के माध्यम से किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
- ग्रीष्म ऋतु में भू जल स्तर कम होने पर भी किसानों को पानी की कमी नहीं होगी।
- किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था के लिए चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- वर्षा जल का संग्रहण होगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- राज्य के सभी वर्ग किसानों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- सभी किसान ऑनलाइन माध्यम से अनुदान हेतु आवेदन कर सकते है।
- तालाब कुओं एवं नहरों का निर्माण करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
- किसान तालाबों में वर्षा के जल को संग्रहित करके समय-समय पर अपने खेतों में पानी को पहुंचा सकते है।
- पानी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने से कृषि में अधिक उत्पादन कर किसानों की आय में वृद्धि के अवसर पैदा होंगे।
योजना के तहत निर्माण किए जाने वाले कार्य:
- तालाब
- कुएं
- नहरें
आर्टिकल | मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना |
योजना शुरू की गयी | MP सरकार द्वारा |
योजना प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
योजना शुरुवाती वर्ष | 2007-8 |
वर्ष | 2024 |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | सिंचाई हेतु खेती के लिए पानी की व्यवस्था करना |
लाभ | खेत में तालाब का निर्माण करने के लिए अनुदान |
पंजीकरण | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | dbt.mpdage.org |
योजना का उद्देश्य:
- राज्य के सभी किसानों को फसलों के लिए समय से पानी उपलब्ध कराना।
- वर्षा जल संग्रहण हेतु तालाब, कुएं और नहरों का निर्माण।
यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी और उन्हें सिंचाई के लिए पानी की कमी से मुक्ति दिलाएगी।
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन पंजीकरण ऐसे करें
एमपी बलराम तालाब योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान नागरिक को नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा। इन चरणों के आधार पर किसान व्यक्ति आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- Madhya Pradesh Balram Talab Yojana Online Registration हेतु किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्य प्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट dbt.mpdage.org में जाएँ।
- वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में अनुदान हेतु आवेदन करें ! के सेक्शन में Through Bio-Metric पर क्लिक करना है।
- अब आवेदन करने हेतु फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- जैसे -जिला ब्लॉक, ग्राम, लिंग, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि की जानकारी को दर्ज करें।
- इसके पश्चात I Accept Terms and Condition. में टिक करें।
- Device Type में से दिए गए किसी एक विकल्प का चयन करें।
- और Capture Fingure के ऑप्शन में क्लिक करें।
- इस प्रकार किसान नागरिक through bio-metric के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर
बलराम तालाब योजना का लाभ एमपी राज्य के मूल निवासी किसान नागरिक प्राप्त कर सकते है।
किसान नागरिक बलराम तालाब योजना हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
MP Balram Talab Yojana के माध्यम से किसानों को तालाब निर्माण के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस अनुदान राशि के माध्यम से किसान नागरिक खेतों में सिचाई हेतु वर्षा के जल को तालाबों में संग्रहित कर सकते है।
श्रेणी के अनुसार किसानों को तालाब निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
बलराम तालाब योजना के तहत सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आने वाले किसान व्यक्तियों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान प्राप्त होगा जिसकी अधिकतम राशि 80 हजार रूपए होगी।