BGMI Unban Date 2023: BGMI जिसका पूरा नाम Battlegrounds Mobile India है एक ऑनलाइन मल्टीप्लयेर मोबाइल प्लेटफॉर्म बेस्ड गेम है। BGMI को हम PUBG के नाम से भी जानते हैं। यह गेम साऊथ कोरियन कंपनी Krafton के द्वारा बनाया गया है। फिलहाल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने BGMI गेम को India में बैन किया हुआ है। BGMI गेम के फैंस यह जानना चाहते हैं की BGMI को भारत में कब Unban किया जाएगा।

आपको बता दें की भारत में भी BGMI गेम की बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग है। भारत में बहुत बड़ी जनसंख्या इस गेम को खेलती है जिसमें अधिकतर 15 से 20 साल के युवा हैं। हम आपको बता दें फ़िलहाल के लिए अभी BGMI भारत में बैन रहेगा और BGMI के फैंस गेम के unban के लिए अभी और लम्बा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Overview of Battlegrounds Mobile India (BGMI)
डेवलपर और पब्लिशर कंपनी का नाम | Krafton (साउथ कोरिया) |
डायरेक्टर | Sean Hyunil Sohn |
कंपोजर | Tom Salta |
सीरीज | PUBG यूनिवर्स |
Engine | Unreal Engine 4 |
प्लेटफार्म | एंड्राइड , आई ओएस, आई पैड ओएस |
गेम मोड | मल्टीप्लयेर (Multiplayer) |
official website | https://www.battlegroundsmobileindia.com/ |
Battlegrounds Mobile India (BGMI) कब हुआ था बैन:
आपको याद होगा की भारत सरकार ने 2 सितंबर, 2020 को चीनी समान और Apps के प्रयोग के विरोध के चलते PUBG को भारत में बैन कर दिया था। जिससे Krafton कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ था।
भारत सरकार का तर्क था की सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत भारत की सम्प्रभुता और राज्य की सुरक्षा के लिए इस तरह की Apps पर बैन लगाना जरूरी है। लेकिन इसके बाद अफवाहों की खबर आयी की PUBG नवंबर 2021 में वापस आ रहा है लेकिन यह खबर झूठी और गलत निकली। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपने अखबार के माध्यम से बताया की फिलहाल PUBG इण्डिया में बैन रहेगा।
यह भी जानें : FAU-G Game Release Date- FAU-G Game
भारत में कब होगा Unban BGMI जानें
यह तो आप जानते ही हैं की अब तक BGMI कई सारे वर्जन लांच किये जा चुके हैं। BGMI का लेटेस्ट वर्जन 2.4 Update पिछले साल रिलीज किया गया था। भारत के अलावा बाकी देशों में Krafton कम्पनी ने BGMI के 2.4 Update वर्जन को इस साल के अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।
मीडिया ख़बरों और अफवाहों Rumours की बात करें तो BGMI साल 2023 में मार्च या अप्रैल के बीच वापस आ सकता है। लेकिन दोस्तों इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हम भारत में जितने भी BGMI के यूजर्स हैं उनसे कहेंगे की आप इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मल्टीप्लयेर वीडियो गेम के जानकार यश भानुशाली कहते हैं की जब तक Krafton कम्पनी भारत सरकार से बात नहीं करती है तब तक यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता की BGMI इस दिन भारत में अपने नए रूप में लांच होगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं की भारत में BGMI आने के चांस 50-50 प्रतिशत हैं। कई रिपोर्ट में तो यह भी बताया गया की बीजीएमआई भारत में 15 जनवरी को लांच हो सकता है पर यह खबर भी गलत निकली।
BGMI से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर FAQs:
BGMI का लेटेस्ट वर्जन 2.4 Update वर्जन है जो बाकी देशों में रीलीज किया जा चूका है।
ख़बरों के मुताबिक़ BGMI साल 2023 में मार्च-अप्रैल में unban हो सकता है।
BGMI की official वेबसाइट battlegroundsmobileindia.com है।
यह भी जानें:
- Get Canara Bank Mini Statement by Missed Call, Number, SMS, ATM, e-lnfobook app.
- उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें | UP Dakhil/Kharij/Benama Online Process
- भारत के विदेश मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Foreign Minister of India 2023
- क्या है आयुष्मान भारत योजना, कैसे करें आवेदन – Ayushman Bharat Yojana