Bharat Ki Chauhaddi In Hindi – आइए ”चौहद्दी” से संबंधित सब कुछ जान लेते हैं

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आज इस लेख में हम आप को भारत की चौहद्दी के बारे में जानकारी देंगे। चौहद्दी यानी भारत देश की सीमा रेखा। इस लेख में आप देश की चौहद्दी के बारे में जानकारी देंगे बल्कि आप को देश की सीमा से जुड़े सभी देशों के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही आप जानेंगे की हमारे देश के साथ जुड़ विभिन्न सीमा रेखाओं के नाम क्या हैं? Bharat Ki Chauhaddi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

भारत की चौहद्दी : Bharat Ki Chauhaddi

भारत देश की चौहद्दी के बारे में जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। जैसे की दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में से हमारे देश भारत के चारों तरफ कौन कौन से देश हैं ? हमारे देश के किस भाग से अन्य देश जुड़े हैं, देश की सीमाओं का विस्तार किस दिशा में कितना है आदि अनेक जानकारियां के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस से जुड़े अनेक प्रश्न आते हैं। खासकर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इस प्रकार के सवालों से रूबरू होना पड़ता है। तो आज आप सभी की सुविधा के लिए हम यहाँ इस लेख में सभी भारत की चौहद्दी के नाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Bharat Ki Chauhaddi In Hindi – आइए ” चौहद्दी” से संबंधित सब कुछ जान लेते हैं
Bharat Ki Chauhaddi In Hindi

भारत की सीमा से जुड़े देश

जैसे की आप को जानकारी होगी कि दुनिया में 200 से भी अधिक देश हैं। बात करें अपने देश की तो हमारे देश के पडोसी देशों की संख्या कुल 10 है। जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं।

हमारा देश भारत अलग अलग दिशाओं में विभिन्न देश और अथाह जलराशि से घिरा है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,000 किलोमीटर है। जहाँ एक तरफ हमारे पडोसी देश हैं वहीँ एक तरफ से भारत समुद्र से घिरा है। बात करें पडोसी मुल्कों की तो पूर्व दिशा में बांग्लादेश और म्यांमार हमारे पडोसी देश हैं तो पश्चिम में पाकिस्तान तो दक्षिण में श्रीलंका। इसके अतिरिक्त उत्तर पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान हैं। दक्षिण पूर्व की तरफ इंडोनेशिया और दक्षिण पश्चिम में मालदीव और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान देश हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़ें : भारत की जनसंख्या कितनी है?

Bharat Ki Chauhaddi In Hindi

क्रम संख्यादिशादेश के नाम
1पूर्वबंगाल की खाड़ी
2उत्तर-पूर्वचीन, नेपाल व भूटान
3पूर्वबांग्लादेश और म्यान्मार
4दक्षिण पूर्वइंडोनेशिया
5पश्चिमपाकिस्तान
6दक्षिणश्रीलंका
7दक्षिण पश्चिममालदीव
8उत्तर पश्चिमअफगानिस्तान
9पश्चिम अरब सागर
10दक्षिण हिन्द महासागर
11उत्तर हिमालय पर्वत

देश की स्थलीय सीमा से लगे पडोसी देश

आइये अब आगे जानते हैं कि हमारे देश भारत के स्थलीय सीमा से जुड़े कौन कौन से देश हैं ? यहाँ आप को उन सभी सातों देशों के नाम बताये जा रहे हैं जोकि हमारे देश के स्थलीय सीमा से जुड़े हुए हैं –

  1. चीन
  2. नेपाल
  3. पाकिस्तान
  4. भूटान
  5. बांग्लादेश
  6. म्यांमार
  7. अफगानिस्तान

भारत से जलीय सीमा से जुड़े देश

हमारे देश की सीमा से कुल 9 अन्य देश अंतराष्ट्रीय सीमा से जुड़े हुए हैं। जिनमे से तीन देश ऐसे हैं जो हमारे देश भारत से जुड़े तो हैं लेकिन जलीय सीमा के माध्यम से। आइये जानते हैं भारत की जलीय सीमा से जुड़े इन पडोसी देशों के नाम –

  1. मालदीव
  2. श्रीलंका
  3. इंडोनेशिया

कृपया ध्यान दें कि इसके अतिरिक्त भी हमारे देश भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक समुद्री सीमा के जरिये थाईलैंड, म्यांमार और इंडोनेशिया के साथ भी अंतरार्ष्ट्रीय समुद्री सीमा साझा करता है ।

यह भी पढ़ें : वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं

Bharat ki chauhaddi in english

  • North – Nepal, China, Bhutan, Himalaya Mountain
  • North-West – Afganistan and pakistan
  • East – Myanmar, Bangladesh, Bay of Bengal
  • West – Arabian Sea
  • South – Indian Ocean And Srilanka
  • South West – Maldives
  • South East – Indonesia

भारत की चौहद्दी व हमारे देश के क्षेत्रों से लगे पडोसी देश

  1. भारत और बांग्लादेश सीमा रेखा (Radcliff line) : जैसा की हमने जाना कि हमारा देश कुल 9 देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को साझा करता है। जिसमे से सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा 4096 किलोमीटर (जो कि लगभग 2,545 मील ) की है जिसे हम बांग्लादेश के साथ साझा करते हैं। हमारे देश के 5 राज्य – असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, मेघलाय और त्रिपुरा राज्य, पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ इस अंतराष्ट्रीय सीमा को साझा करते हैं। जानकारी दे दें कि भारत और बांग्लादेश की सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है। भारत के विभिन्न राज्य जो बांग्लादेश की सीमा से जुड़े हैं –
  1. असम – 262 किलोमीटर (163 मील)
  2. त्रिपुरा856 किमी (532 मील)
  3. मिजोरम – 318 किमी (198 मील)
  4. मेघालय – 443 किमी (275 मील)
  5. पश्चिम बंगाल – 2,217 किमी (1,378 मील)
  1. भारत और चीन सीमा रेखा / मैकमोहन रेखा : चीन के साथ हमारा देश 4057 किलोमीटर की अंतराष्ट्रीय सीमा को साझा करता है। भारत चीन की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा के नाम से भी जाना जाता है। भारत की 5 राज्यों की सीमा चीन से जुड़ती है। इन भारतीय राज्यों के नाम हैं –
  1. जम्मू-कश्मीर – 1954 किमी तक की सीमा रेखा से जुड़ा हुआ है।
  2. हिमाचल प्रदेश – 345 किमी तक मैकमोहन रेखा का हिस्सा है।
  3. उत्तराखंड – 463 किमी तक जुड़ा है
  4. सिक्किम – 220 किमी तक जुड़ा है
  5. अरुणाचल प्रदेश – 1080 किमी तक जुड़ा है।
  1. भारत पाकिस्तान सीमा रेखा : भारत पकिस्तान सीमा को भी रैडक्लिफ़ रेखा के रूप में ही जाना जाता है। वजह ये हैं की बांग्लादेश – भारत और भारत – पकिस्तान की सीमा के निर्धारण की जिम्मेदारी सर रैडक्लिफ़ ने निभायी थी। इसलिए इन दोनों ही देशों के विभाजन की सीमा रेखा का नाम रैडक्लिफ़ रेखा ही रखा गया है। भारत और पकिस्तान की 3,310 किमी की संयुक्त साझा सीमा के साथ है। और ये सीमा रेखा चार राज्यों से जुडी है – जिनमे पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर हैं।
  1. पंजाब (547 किमी),
  2. राजस्थान (1,035 किमी),
  3. गुजरात (512 किमी),
  4. और जम्मू और कश्मीर (1,216 किमी)
  1. भारत और नेपाल सीमा : भारत और नेपाल सीमा की लम्बाई 1751 किलोमीटर (1,088.02 मील) है। भारत नेपाल के बॉर्डर आपसी सहमति से सशर्त दोनों ही देशों के लिए खुले हुए हैं। नेपाल के साथ हमारे देश के 5 राज्य सीमा को साझा करते हैं – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल
  1. उत्तर प्रदेश – 551 किलोमीटर
  2. उत्तराखंड –   275 किलोमीटर
  3. बिहार –  726 किलोमीटर
  4. सिक्किम – 99 किलोमीटर
  5. पश्चिम बंगाल – 100 किलोमीटर
  1. भारत और म्यांमार सीमा : भारत और म्यांमार के बीच 1600 किलोमीटर से अधिक की लम्बी सीमा है। इन दोनों देशों के मध्य भूमि सीमा के साथ साथ बंगाल की खाड़ी में में एक समुद्री सीमा भी है। हमारे देश के 4 चार उत्तर पूर्वी राज्यों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा म्यांमार से लगती है। म्यांमार से लगने वाले राज्यों की सूची –
  • अरुणाचल प्रदेश – 520 किलोमीटर
  • नागालैंड – 215 किलोमीटर
  • मणिपुर – 398 किलोमीटर
  • मिजोरम – 510किलोमीटर
  1. भारत और भूटान देश की सीमा : भारत और भूटान देश के बीच 699 किलोमीटर की अंतरार्ष्ट्रीय सीमा है। हमारे देश के 4 चार प्रदेश इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा को साझा करते हैं। इन राज्यों के नाम हैं – अरुणांचल प्रदेश , असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य।
  • असम की 267 किलोमीटर,
  • अरुणाचल प्रदेश की 217 किलोमीटर,
  • पश्चिम बंगाल की 183 किलोमीटर
  • और सिक्किम की 32 किलोमीटर सीमा भूटान से लगती है
  1. भारत और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा : भारत और अफ़ग़ानिस्तान देश की सीमा पकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हिस्से में आती है। ये सीमा 106 किलोमीटर की है।

Bharat Ki Chauhaddi से जुड़े प्रश्न उत्तर

भारत की चौहद्दी से जुड़े कितने पडोसी देश हैं ?

भारत कुल 9 पड़ोसी देशों से सीमा साझा करता है।

इंडिया की सीमा से जुड़े देशों का नाम क्या है ?

भारत से जुड़े देशों के नाम – भूटान, बांग्लादेश, पकिस्तान, चीन, म्यांमार, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल और जलीय सीमा से जुड़े श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया।

यह भी देखेंReliance industries history in hindi

रिलायंस इंडस्ट्रीज का इतिहास | Reliance industries history in hindi | सिर्फ 1000 रुपए से शुरू हुई थी Reliance

भारत की सीमा कितनी और कौन कौन सी हैं ?

भारत-बांग्लादेश सीमा, भारत-चीन सीमा, भारत-पाकिस्तान सीमा, भारत – नेपाल सीमा, भारत – म्यांमार सीमा, भारत – भूटान सीमा, भारत – अफगानिस्तान सीमा।

भारत के कितने राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है?

इंडिया के ये राज्य अंतराष्ट्रीय सीमा से जुड़ते हैं – जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात।

भारत की जलीय सीमा कितने देशों से लगती है ?

इंडिया / भारत की जलीय सीमा तीन देशों से लगती है – श्रीलंका , इंडोनेशिया और थाईलैंड।

भारत का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है?

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य जो सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है

भारत की कुल सीमा कितनी है ?

हमारे देश की कुल थलीय सीमा की कुल लंबाई 15,106.7 किलोमीटर है जो 7 विभिन्न देशों से लगती है।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को Bharat Ki Chauhaddi के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंBPO क्या होता है? बीपीओ कितने प्रकार के होते हैं एवं इसके लाभ और हानि BPO Full Form In Hindi

BPO क्या होता है? बीपीओ कितने प्रकार के होते हैं एवं इसके लाभ और हानि BPO Full Form In Hindi

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें