BHEL Recruitment 2022:- भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 150 पदों पर भर्तियां की जानी है। इन सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 सितम्बर 2022 से शुरू हो गई है और यह 04 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार इन रिक्त पदों में आवेदन आवेदन करने के लिए BHEL की ऑफिसियल वेबसाइट bhel.com पर अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी से सम्बंधित अन्य जानकारी आपको इसी पोस्ट में आगे देखने को मिलेगी।
Govt Jobs 2022 | Latest Government Jobs Notifications

BHEL Recruitment 2022 के द्वारा इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी – सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, आईटी इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मेटलर्जी इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, फाइनेंस, एचआर आदि। आज की इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। अगर आप इन पदों में से किसी भी एक के योग्य हैं और इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो इस पोस्ट के जरिये आपको आसानी से साड़ी डिटेल्स दी जाएगी।
BHEL Recruitment 2022
भेल द्वारा हर वर्ष विभिन्न पदों पर वैकेन्सी निकाली जाती है। इंजीनियर बैकग्राउंड से ग्रेजुएट युवा इन भर्तियों का इंतज़ार करते हैं। देश की महारत्न कंपनी में नौकरी करने का सपने देख रहे युवाओं को BHEL ने खुशखबरी दे दी है। इस माह भेल ने 150 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें इंजीनियरिंग के विभिन पद है और सैलरी भी प्रतिमाह 1 लाख से ऊपर है। बीएचईएल में इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी में भर्ती होने वाले उम्मीदवार को 1 वर्ष के ट्रेनिंग से गुजरना पड़ेगा। जिसमें वेतन का भुगतान भी किया जाएगा जो 50000-160000 के बीच होगा।

Maharatna Company BHEL Recruitment 2022
भर्ती संगठन | BHEL (Bharath Heavy Electrical Limited) |
पद का नाम | इंजीनियर व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी |
कुल पद | 150 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 13 सितम्बर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 04 अक्टूबर 2022 |
आवेदन शुल्क | UR/EWS/OBC – 500 (300+GST) SC/ST/PWD/Ex-Servicemen – Nil (300+GST) |
नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
पदों की संख्या (Vacancy Details)
- मैकेनिकल इंजीनियर: 30
- सिविल इंजीनियर: 40
- विद्युत अभियंता: 15
- आईटी / कंप्यूटर साइंस इंजीनियर: 20
- धातुकर्म इंजीनियर: 5
- केमिकल इंजीनियर: 10
- एचआर: 10
- वित्त: 20
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल/सिविल/आईटी /केमिकल/इलेक्ट्रिकल/मेटलर्जी) | इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री या पांच वर्षीय एकीकृत मास्टर डिग्री। |
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (वित्त) | भारत के मान्यता प्राप्त संस्थानों से योग्य चार्टर्ड या लागत और कार्य लेखाकारों के साथ किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। |
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (एचआर) | किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री, सभी वर्षों में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंकों के साथ दो साल के पूर्णकालिक नियमित स्नातकोत्तर डिग्री / मानव संसाधन या कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध या सामाजिक कार्य में डिप्लोमा। |
उम्र सीमा (Age limit)
- इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 27 वर्ष से 29 वर्ष अधिकतम रखी गई है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती परीक्षा में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) देनी होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक वर्ग में रिक्तियों की संख्या के 1:5 के अनुपात में योग्यता के क्रम में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया बुलाया जाएगा। शरीरिक रूप से विकलांग छात्रों को उनकी केटेगरी में कट-ऑफ से नीचे 25% तक की छूट मिलेगी। कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 31 अक्टूबर, 01-02 नवम्बर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।
भेल रिक्रूटमेंट 2022 आवेदन प्रक्रिया
BHEL में निकली इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको भेल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- अब आपको यहाँ पर Recruitment of Engineer/Executive Trainees – 2022 पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको इस भर्ती से सम्बंधित सभी ऑफिसियल निर्देश देखने को मिलेंगे और आपको यहाँ पर Candidate Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- Candidate Login पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें भर्ती से सम्बंधित सभी Instruction दिए होंगे आपको इन्हे पढ़कर सबसे नीचे Agree पर टिक करके Start पर क्लिक करना है यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो Click here to login पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने यहाँ पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी है और Submit कर देना है।

- Submit करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेस्स्फुली रजिस्टर्ड हो जाएगा। अब आपको आगे की प्रॉसेस करनी होगी जहाँ पर आपको अपनी एलिजिबिलिटी डिटेल्स, क्वालिफिकेशन डिटेल्स, डाक्यूमेंट्स अपलोड्स और शुल्क भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करे देना है।

- सबमिट हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सेव करके रख लें ये आगे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में काम आएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 13 सितम्बर 2022, 10 AM |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 04 अक्टूबर 2022, 05 PM |
परीक्षा की तिथि | 31 अक्टूबर, 01-02 नवम्बर 2022 (अनुमानित) |
BHEL Recruitment 2022 FAQ’s
BHEL में कुल 150 पदों पर भर्तियां निकली हैं जिसमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं
भेल में निम्न पदों पर भर्ती के विज्ञापन निकले हैं –
मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, विद्युत अभियंता, आईटी / कंप्यूटर साइंस इंजीनियर,
धातुकर्म इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, एचआर, वित्त।
भेल में निकले 150 पदों पर आवेदन 13 सितम्बर 2022 से शुरू हो चुके है और इसकी अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2022 है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पूर्व इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें।
भेल में निकले विभिन्न पदों के लिए उम्र सीमा 27 वर्ष से 29 वर्ष रखी गई है।
इस पोस्ट में हमने आपको आवेदन करने की पूरी प्रोसेस बताई है उसे फॉलो करके आप इन पदों पर आवेदन कर सकते है। भेल में आवेदन करने के लिए आपको उनकी ऑफिसियल वेबसइट careers.bhel.in पर विजिट करना होगा।