बिहार खतियान, biharbhumi.bihar.gov.in पर कैसे देखें? जानें

भारत सरकार की Digitalization स्किम के तहत देश की राज्य सरकारें अपने राज्य से संबंधित भूमि Record (खसरा संख्या, खाता नंबर, जमाबंदी नकल) आदि को ऑनलाइन करती जा रही है। अब नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल/लैपटॉप पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि रिकॉर्ड को आसानी से चेक कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों आज का हमारा ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

भारत सरकार की Digitalization स्किम के तहत देश की राज्य सरकारें अपने राज्य से संबंधित भूमि Record (खसरा संख्या, खाता नंबर, जमाबंदी नकल) आदि को ऑनलाइन करती जा रही है। अब नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल/लैपटॉप पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि रिकॉर्ड को आसानी से चेक कर सकते हैं।

लेकिन दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल बिहार भूमि खतियान से संबंधित है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बिहार खतियान से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा की आपको पता ही है की बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राज्य की भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड का संरक्षण और संवर्धन करता है।

बिहार खतियान कैसे देखें ? जानें
बिहार खतियान कैसे देखें ? जानें

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और नाम जमीन है तो आप बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जाकर अपनी जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी चेक कर सकते हैं। दोस्तों आगे आर्टिकल में हमने आपको बिहार खतियान कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी दी है। अगर आप भी जानना चाहते हैं की खतियान कैसे चेक किया जाता है तो आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

बिहार (Bihar) खतियान कैसे देखें ?

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और अपनी भूमि Record के संबंध में खतियान की जानकारी चेक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने क्षेत्र की तहसील में जाकर या बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से खतियान चेक कर सकते हैं। हमने आर्टिकल में खतियान चेक करने की पूरी प्रक्रिया आपको स्टेप बाय स्टेप बताई है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1. बिहार (Bihar) खतियान चेक करने के लिए सबसे पहले आप अपने लैपटॉप / कंप्यूटर पर बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की official वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in को ओपन करें।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर अपना खाता देखें का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। bihar land Open Account
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बिहार के मानचित्र (Map) से संबंधित पेज open हो जाएगा।
  4. पेज ओपन होने के बाद आपको बिहार के मानचित्र में अपने जिले के नाम के लिंक के ऊपर क्लिक करना है। उदाहरण के तौर पर हम यहां मुज्जफरपुर के नाम के लिंक पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।
    bihar mujjarpur land record check
  5. अब इसके बाद आपको जिस भी क्षेत्र के लैंड रिकॉर्ड की जानकारी चेक करनी है उसके नाम के लिंक के ऊपर क्लिक करें। उदाहरण के लिए हम यहां मोतीपुर के लिंक के ऊपर क्लिक करते हैं। bihar motipur land record online check
  6. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। पेज ओपन होने पर आपको अपने मौजा के विकल्प का चयन करना है। उदाहरण के लिए हमने अदलपुर मौजा के विकल्प का चयन किया है।
  7. विकल्प का चयन करने के बाद आपको खाता खोजें के बटन पर क्लिक करें। bihar khata khojein
  8. बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भूमि रिकॉर्ड की लिस्ट ओपन हो जायेगी। ओपन हुई लिस्ट में आपको अपने नाम और पिता/पति के नाम की जानकारी के साथ देखें का लिंक मिल जाएगा। आपको लिंक पर क्लिक करना होगा।
  9. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके भूमि खतियान की जानकारी आपके सामने ओपन होकर आ जाएगी। bihar bhumi account jaankari
  10. इस तरह से आप ऑनलाइन माध्यम से बिहार राज्य के खतियान की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

बिहार ऑनलाइन भू-लगान (Lagaan) भुगतान कैसे करें ?

बिहार lagan bhugtan online_process
  1. सबसे पहले आप बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in को ओपन करें।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद ऑनलाइन लगान भुगतान का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद जिले, अंचल, हल्का और मौजा की जानकारी को दर्ज करें। जानकारी दर्ज करने के बाद security code को दर्ज कर खोजें/देखें के बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपकी भूमि लगान से जुड़ी जानकारी आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  5. उपरोक्त प्रक्रिया के बाद बकाया देखें के बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको लगान की बकाया राशि की जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी।
  6. अब इसके बाद ऑनलाइन भुगतान के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद अपने नाम, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी को दर्ज करें।
  7. जानकारी को दर्ज करने के बाद “भुगतान करें” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Online Payment gateway से संबंधित पेज ओपन हो जाएगा।
  8. अब Online Payment gateway पेज पर आपको भुगतान से संबंधित बहुत से विकल्प (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI पेमेंट) आदि देखने को मिल जायेंगे।
  9. आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर पेमेंट प्रक्रिया को पूरा करना है।
  10. सफलता पूर्वक पेमेंट हो जाने के बाद भुगतान की रसीद आपके स्क्रीन पर ओपन होकर आ जाएगी जिसको आप प्रिंट के बटन/ लिंक पर क्लिक करके आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।
  11. इस तरह से आपकी बिहार भूमि लगान के भुगतान की ऑनलाइन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण हो जायेगी।

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की Contact Details:

Address Department of Revenue and Land Reforms, Government of Bihar
Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18003456215
ई-मेल आईडी emutationbihar@gmail.com

बिहार खतियान से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

खसरा नंबर क्या होता है ?

जब भी भूमि की रजिस्ट्री की जाती है तो तहसील के पटवारी के द्वारा रजिस्टर जमीन के रिकॉर्ड एक संबंध में जमीन को खसरा नंबर प्रदान किया जाता है जो की भूमि का रजिस्ट्रेशन नंबर होता है।

बिहार खतियान क्या है ?

खतियान एक प्रकार का भूमि रिकॉर्ड है जिस पर जमीन के मालिक , जिले , क्षेत्र , खसरा नंबर , खाता नम्बर आदि की जानकारी दर्ज रहती है।

बिहार राजस्व भूमि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/ है।

बिहार भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

बिहार भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment