Citizen Portal Gujarat Police Services List | gujhome.gujarat.gov.in Registration / Login

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

सरकार समय समय पर नागरिकों की सुविधा और बेहतर प्रशासन व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न पोर्टलों को शुरू करती है। इन पोर्टलों के जरिये से सभी विभागों के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों को सरकार कम समय में आसानी से डिजिटल माध्यम से निपटा सकती है।

साथ ही ये पोर्टल आम नागरिकों और पोर्टल के संबंधित उपभोक्ताओं के लिए बेहद ही सुविधाजनक होते हैं। इससे न केवल उन्हें काम करने या किसी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होती है बल्कि उनके समय की भी काफी बचत हो जाती है।

Citizen Portal Gujarat Police Services List | gujhome.gujarat.gov.in Registration / Login
Citizen Portal Gujarat Police Services List

आज हम आप को ऐसे ही गुजरात के एक पोर्टल के बारे में जानकारी देंगे। इस पोर्टल का नाम है Citizen Portal Gujarat Police . आज इस लेख में आप को इसी पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

गुजरात पुलिस नागरिक पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं

गुजरात राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शुरू करने के लिए गुजरात पुलिस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिये सभी नागरिक पुलिस विभाग से जुड़े बहुत सी सेवाओं का लाभ घर बैठे भी उठा सकते हैं। आइये जानते हैं की इस पोर्टल के माध्यम से कौन कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • प्राथमिकी की प्रति प्राप्त करें (Get a Copy of FIR)
  • ई-आवेदन (e-Application)
  • गुम/चोरी हुई संपत्ति की रिपोर्ट करें ( Report missing / stolen property)
  • गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट करें (Report Missing Person)
  • घरेलू नौकर पंजीकरण ( Domestic Servant Registration)
  • चालक पंजीकरण (Driver Registration)
  • वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण (Senior Citizen Registration)
  • किरायेदार पंजीकरण (Tenant Registration)
  • एनओसी के लिए आवेदन करें (Apply for NOC)
  • पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (Police Verification Certificate)
  • गिरफ्तार/वांछित व्यक्ति की तलाश करें (Search Arrested/Wanted Person)
  • चोरी / बरामद संपत्ति खोजें (Search Stolen / Recovered Property)
  • अज्ञात मृत शरीर खोजें (Search Unidentified Dead Body)

नोट : कृपया ध्यान दें कि Gujarat Police के Citizen Portal के जरिये अआप इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आप को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। हालाँकि इनमे से एक सुविधा के लिए आप बिना पंजीकरण भी इसका लाभ ले सकते हैं। बिना पंजीकरण आप सिर्फ प्राथमिकी की प्रति प्राप्त करें (Get a Copy of FIR) का लाभ ले सकते हैं।

Highlights Of Citizen Portal Gujarat Police

आर्टिकल का नामगुजरात पुलिस नागरिक पोर्टल
पोर्टल का नामCitizen Portal, Gujarat Police
राज्य का नामगुजरात
पोर्टल का उद्देश्यराज्य के नागरिकों को पुलिस विभाग से जुडी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटगुजरात पुलिस नागरिक पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट

गुजरात पुलिस नागरिक पोर्टल पंजीकरण कैसे करें ?

सभी नागरिक जो गुजरात के निवासी हैं उनके लिए ये पोर्टल बहुत ही सुविधा जनक है। गुजरात पुलिस द्वारा शुरू किया गया Citizen Portal, Gujarat Police नागरिकों को बहुत सी सेवाएं प्रदान करता है। जिसे अब सभी डिजिटल माध्यम से घर बैठे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी बल्कि उन्हें अपनी संसय का समाधान भी जल्दी मिल जाएगा।

Citizen Portal Gujarat Police के माध्यम से जितनी भी सेवाएं और सुविधाएं मिलती हैं उनका प्रयोग करने के लिए सभी उपभोक्ताओं को अपना पंजीकरण पोर्टल पर करना होगा। यदि आप को भी इनमे से किसी भी सुविधा का लाभ लेना है तो आप भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आप यहाँ दी गयी पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

यह भी देखेंGujrat free solar panel yojana

गुजरात फ्री सोलर पैनल योजना ऑनलाइन आवेदन : Solar Panel Subsidy in Gujarat

  • सबसे पहले आप को गुजरात पुलिस के आधिकारिक सिटीजन पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए gujhome.gujarat.gov.in पर जा सकते हैं।
  • दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को इंग्लिश और गुजराती भाषा में जानकारी देखने का विकल्प मिलेगा। आप अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं।
  • होम पेज पर आप विभिन्न सर्विसेज / सेवाओं की सूची देख सकते हैं। साथ ही अपने पंजीकरण के लिए आप को पहले Login / Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। citizen portal gujrat police में पंजीकरण
  • क्लिक करने पर पॉप अप विंडो खुलेगा। यहाँ आप को Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है। सिटीजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  • अब आप को यूजर नेम , पासवर्ड बनाना है साथ में Security Question का चयन करना है और उसका उत्तर टाइप करना है।
  • इसके बाद अपनी सभी पूछी गयी व्यक्तिगत जानकारी को भरें।
  • जैसे – आप का पहला नाम, अंतिम नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां।
  • इसके बाद आप को अपना एआईडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। साथ ही एड़ी नंबर भी भरें।
  • यूजर एग्रीमेंट को स्वीकृति दें और पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करें।
  • सिटीजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आप लॉगिन कर सकते हैं और दी गयी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

gujhome.gujarat.gov.in Registration / Login

एक बार नागरिक का पंजीकरण होने के बाद यूजर पोर्टल पर लॉगिन करके सेवाओं का उपयोग कर सकता है। लॉगिन कैसे करना है ये आप आगे देख सकते हैं –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Login / Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब यूजर नेम और पासवर्ड इंण्टर करना है।
  • अंत में लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आप होम पेज पर दी गयी विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सिटीजन पोर्टल, गुजरात पुलिस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Citizen Portal Gujarat Police क्या है ?

ये गुजरात पुलिस विभाग द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक पुलिस विभाग से जुडी कई सेवाओं और सुविधाओं का लाभ पोर्टल के जरिये उठा सकते हैं।

गुजरात पुलिस के सिटीजन पोर्टल से क्या लाभ हैं ?

इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक बिना पुलिस स्टेशन जाए भी बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे उनका श्रम और समय दोनों ही बचेगा।

Citizen Portal Gujarat Police कौन कौन सी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सिटीजन पोर्टल के जरिये सभी नागरिक पंजीकरण करवाने के बाद अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे कि – ई-आवेदन,, गुम/चोरी हुई संपत्ति की रिपोर्ट करना, गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट करें, घरेलू नौकर पंजीकरण, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण,
किरायेदार पंजीकरण आदि , अधिक जानकारी हेतु लेख को पढ़ें।

सिटीजन पोर्टल में क्या किसी भी राज्य के लोग पंजीकरण कर सकते हैं ?

सिटीजन पोर्टल में गुजरात में रहने वाले सभी लोग पंजीकरण कर सकते हैं।

आज इस लेख में Citizen Portal Gujarat Police के बारे में जानकारी दी गयी है। यदि आप को ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो आप ऐसे ही अन्य लेखों को पढ़ने एक लिए हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंગુજરાત વિધવા સહાય યોજના | Gujarat Vidhva Sahay Yojana: Registration Form, Document

ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના | Gujarat Vidhva Sahay Yojana: Registration Form, Document

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें