जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले- Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale

दोस्तों अकसर कई अवसरों पर हमे अपनी उम्र की जानकारी देनी पड़ती है। चाहे कोई सरकारी फॉर्म भरना हो या किसी सरकारी योजना में आवेदन करना हो अकसर हमे अपनी उम्र का पूरा ब्यौरा देना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भी हमे अन्य अवसरों पर अपनी उम्र का ब्यौरा जानना आवश्यक होता है। आज के इस ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों अकसर कई अवसरों पर हमे अपनी उम्र की जानकारी देनी पड़ती है। चाहे कोई सरकारी फॉर्म भरना हो या किसी सरकारी योजना में आवेदन करना हो अकसर हमे अपनी उम्र का पूरा ब्यौरा देना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भी हमे अन्य अवसरों पर अपनी उम्र का ब्यौरा जानना आवश्यक होता है। आज के इस लेख के माध्यम से आपको जन्मतिथि के माध्यम से उम्र कैसे निकालें सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से आप आसानी से अपनी जन्मतिथि से ही अपनी उम्र सम्बंधित सम्पूर्ण ब्यौरा जान पाएंगे साथ ही आपको जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले (Date of Birth Se Age Kaise Nikale) सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले- Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale
Umar Kaise Nikale | Date of Birth Se Age Kaise Nikale

जन्मतिथि से उम्र पता करने के तरीके जानें

Janm Tithi se Umar की जानकारी प्राप्त करने के लिए हम अपनी जन्मतिथि ज्ञात होनी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त हमे उस दिन के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है जिस दिन तक की आगे हम ज्ञात करना चाहते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आसानी तरीको से date of birth kaise nikale सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है जिसके माध्यम से आप अपनी उम्र के वर्ष, माह और दिन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते है। यहाँ आपको निम्न 2 विधियों से जन्मतिथि से उम्र निकालने की जानकारी दी गयी है।

  • हासिल माध्यम से
  • बिना हासिल के

Date of Birth Se Age Kaise Nikale

आपने भी बचपन में कभी ना कभी जोड़ और घटाव के सवाल जरूर हल किये होंगे। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको जोड़-घटाव के सिंपल तरीको से उम्र ज्ञात करने की विधि के बारे में बताने वाले है। सबसे पहले आपको बिना हासिल के जन्मतिथि से उम्र ज्ञात करने की विधि के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बिना हासिल के जन्मतिथि से उम्र ज्ञात करने की विधि

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले आज की तिथि को लिख ले। इसके नीचे आपको अपनी जन्मतिथि को लिखना है। माना आज की तारीख 20 अगस्त 2021 और आपकी जन्मतिथि 16 मई 2004 है। इसके बाद इन्हे घटा दे। जैसे इमेज में दिखाया गया है।

Date of Birth Se Age se aise nikalne

  • यहाँ आपको साधारण तरीके से ही घटाव की क्रिया करनी है जैसे हम प्राथमिक कक्षाओं में करते है। हालांकि सबसे पहले दिन को घटाएं इसके बाद माह और इसके बाद साल की घटाएँ।
  • अब आप अपनी उम्र देख सकते है। जैसे यहाँ उम्र 17 वर्ष 3 माह और 4 दिन ज्ञात की गयी है।

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले, तरीका जानें

हालांकि हासिल विधि के द्वारा आपको जन्मतिथि से उम्र ज्ञात करने के लिए थोड़ी जटिल गणना करनी पड़ेगी परन्तु यहाँ आपको आसान स्टेप्स से हासिल विधि द्वारा उम्र ज्ञात करने की विधि के बारे में बताया गया है। हासिल विधि से उम्र ज्ञात करने के लिए आपको माह में दिनों को संख्या ज्ञात होना आवश्यक है जो की 30 या 31 होते है।

  • सबसे पहले आज की तिथि और इसके नीचे अपनी जन्मतिथि लिख लें। माना आज की तिथि 13 जनवरी 2022 है और आपकी जन्मतिथि 17 अप्रैल 2005 है। अब इन्हे घटा दे। सबसे पहले दिन, इसके बाद माह और इसके पश्चात साल को घटाएँ जैसे की इमेज में दिखाया गया है। know Date of Birth Se Age se hasil vidhi se
  • यहाँ आपको घटाव करने में मुश्किल आ रही होगी क्यूंकि 13 में से 17 का घटाव नहीं होता है। ऐसे में आपको माह से हासिल लेनी होगी। हालांकि यह ध्यान रखना आवश्यक है की आप एक माह से कम हासिल नहीं ले सकते है। जनवरी माह में 31 दिन होते है इसलिए हासिल लेने के बाद हमारे पास 13+31 यानी की 44 दिन हो गए है। अब 44 दिन में से 17 घटाने पर 27 प्राप्त होता है।
    जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले
  • इसके बाद आपको माह से माह को घटाना होगा परन्तु यह हम देखते है की हम पहले ही माह को हासिल दे चुके है इसलिए हमारे पास कोई माह नहीं बचा है। ऐसे में हमे साल से हासिल लेनी होगी। हम साल में एक साल से कम हासिल नहीं ले सकते है इसलिए हमे एक साल यानी 12 माह मिल गए है। अब 12 माह से 4 माह घटाने पर हमे 8 माह मिलते है ।

aise nikalne age jnmtithi se

  • अब साल में साल का घटाव करे। चूँकि हम एक साल पहले ही हासिल में दे चुके है इसलिए अब हमारे पास एक साल कम है यानी की 2022 न होकर हमारे पास 2021 बचा है। इसके बाद 2021 में से 2005 घटाने पर हमे 16 साल मिलते है।

age by date of birth know process

  • इस प्रकार से हम पाते है की ज्ञात की गयी उम्र 16 वर्ष 8 माह 27 दिन है।

इस प्रकार से आपको हासिल के माध्यम से और बिना हासिल के जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले। सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है। अगर आपको इसके माध्यम से उम्र निकालने में किसी प्रकार की समस्या होती है आप हमे नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।

यह भी पढ़े :- Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत कैसे निकालते हैं ?

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

जन्मतिथि से उम्र निकालने के लिए क्या तरीका है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जन्मतिथि से उम्र निकालने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप जन्मतिथि से उम्र निकाल सकते है।

जन्मतिथि से उम्र निकालने के लिए कौन-कौन सी डेट पता होना आवश्यक है ?

इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि और आज की दिनाँक (जिस तारीख तक आप अपनी उम्र निकलना चाहते है) ज्ञात होनी आवश्यक है।

घटाव में ऊपर और नीचे कौन सी डेट लिखे ?

उम्र गणना में ऊपर आज की तारीख और नीचे अपनी डेट और बर्थ लिखकर घटाव करे। इसके बाद आप अपनी उम्र ज्ञात कर सकते है।

उम्र गणना के लिए माह और साल में न्यूनतम कितने दिन की हासिल लेना आवश्यक है ?

उम्र गणना में माह में न्यूनतम एक माह और

Photo of author

Leave a Comment