दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi) – दीपावली पर निबंध हिंदी में

दिवाली पर निबंध – दीपावली भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ होता है ”दीप” और ”आवली” अर्थात यह दो शब्दों से मिलकर बना है। दिवाली के यह दोनों शब्द संस्कृत भाषा के शब्द है, जिसका मतलब होता है दीपों ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

दिवाली पर निबंध – दीपावली भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ होता है ”दीप” और ”आवली” अर्थात यह दो शब्दों से मिलकर बना है। दिवाली के यह दोनों शब्द संस्कृत भाषा के शब्द है, जिसका मतलब होता है दीपों की श्रृंखला। दीपावली भारत देश के सभी नागरिकों का खुशियों का त्यौहार है, दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। भारत देश के निवासी दिवाली के त्यौहार को किसी अन्य देश में रहने पर भी बड़े धूमधाम से मनाते है। दिवाली को भारत में 2 दिन मनाया जाता है।

इस त्यौहार के शुभ अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लिखने के लिए दिया जाता है। बहुत ही छात्र-छात्राओं के द्वारा इंटरनेट में दिवाली पर निबंध सर्च किया जाता है।

दिवाली पर निबंध  – दीपावली पर निबंध हिंदी में
Diwali Essay in Hindi

आप सभी लोगों के लिए हमारी वेबसाइट के माध्यम से दिवाली निबंध (Diwali Essay in Hindi) तैयार किया गया है। आज हम आपको दिवाली के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे अतः दिवाली से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस निबंध को अंत तक पढ़े।

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

जैसे की आप सभी को पता है की दिवाली मुख्यतः हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा मनाई जाती है यह हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह पर्व देश के छोटे बड़े सभी नागरिकों के द्वारा बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है प्रत्येक वर्ष यह त्यौहार कार्तिक मास के माह में अक्तूबर नवंबर में मनाया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

”दीपावली” दीपों का त्यौहार है इस दिन पुरे भारत देश में विभिन्न प्रकार की कलर-फुल लाइटों और दीयों से घर को सजाया जाता है दीपावली के त्योहार के कुछ समय पहले लोगों के द्वारा घर में साफ़ सफाई का कार्य किया जाता है विभिन्न लोगों के द्वारा तो आपने घरों में विभिन्न प्रकार की सजावटें की जाती है।

अन्य धर्मों के द्वारा भी इस त्यौहार को अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। बड़ी उत्सुकता के साथ सभी नागरिकों के द्वारा इस त्यौहार का इन्तजार किया जाता है।

दीपावली पर निबंध हिंदी में

भारत देश में अनेक प्रकार के त्यौहार मनाये जाते है लेकिन उन सभी त्योहारों में सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली का त्यौहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली के त्यौहार को इसलिए मनाया जाता है की 14 वर्ष के वनवास और रावण का वध करके भगवान श्री राम अपने जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे।

इसलिए वहां के लोगों के द्वारा इस दिन घी के दिए जलाये गए थे, तब से ही दिवाली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। दिवाली में विभिन्न प्रकार के उपहारों को अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को तोहफे भेंट किये जाते है।

दिवाली के त्यौहार के समय कुछ अलग ही प्रकार की रौनक देश में दिखाई देती है यह सभी लोगों का एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक त्यौहार है लोगों के द्वारा दिवाली को ख़ुशी के रूप में मनाया जाता है।

संपूर्ण भारत वर्ष में इस त्यौहार को खुशियों के रूप में मनाया जाता है, हिंदू धर्म के में से सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली का त्यौहार है। भगवान राम के 14 वर्ष वनवास के पूर्ण होने पर अयोध्या लौटने की ख़ुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है।

दिवाली के त्यौहार मनाने के लिए सभी लोगों के द्वारा कई दिनों पहले तैयारियां शुरू की जाती है। बड़े हर्ष और उल्लास और खुशियों के साथ में दीपावली को एवं दिवाली के साथ आने वाले सभी फेस्टिवल को ख़ुशी के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दीपों का त्यौहार दिवाली आई है,
खुशियों का संसार दिवाली आई है,
घर आँगन सब नया सा लगता है,
नया नया परिधान सभी को फबता है,
नए नए उपहार दिवाली लायी है,
खुशियों का संसार दिवाली लाई है,
शुभ दीपवाली

दीपावली भारत वर्ष में कैसे मनायी जाती है

दीपावली को भारतवर्ष में विभिन्न प्रकार की लड़ियों और लाइटों से सजाया जाता है और इनके साथ-साथ पुरे घर में दीये भी जलाये जाते है। और घरों में अनेक प्रकार के रंगो से रंगोली भी बनाई जाती है, इस त्यौहार को मिठाई और पटाखों फुलझड़ियों के द्वारा बड़े हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है।

दिवाली के त्यौहार में बाजारों में कई प्रकार की मिठाइयों को बनाया जाता है और साथ ही बाजारों में दिवाली के त्योहारों के समय में बहुत भीड़ भरी रहती है। सभी लोगों के द्वारा यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली की शुभ अवसर में लोगों के द्वारा बड़ी मात्रा में बाजारों से खरीदारी की जाती है।

इस दिन सभी लोगों के द्वारा नए-नए कपड़े भी पहने जाते है यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। दिवाली में दुकानों को बाजारों में लाइटों से खूब सजाया जाता है।

दिवाली में किसकी पूजा की जाती है ?

दिवाली के शुभ अवसर में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सूर्यास्त होने के पश्चात भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यह पूजा धन की प्राप्ति और स्वस्थ जीवन के लिए की जाती है लक्ष्मी जी के आवागमन के लिए उस दिन घरों में रंगोली भी बनाई जाती है और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए लक्ष्मी आरती की जाती है।

भगवान गणेश की पूजा करने के लिए गणेश आरती की जाती है। दिवाली त्यौहार देश में बच्चे और बड़े सभी लोगों का पसंदीदा त्यौहार है। दिवाली के बाद और उससे पहले अन्य प्रकार के त्यौहार भी भारत में मनाये जाते है।

Diwali में मनाये जाने वाले त्यौहार

दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है इस दिन लोगों के द्वारा किसी वस्तु के रूप में खरीदारी की जाती है और लक्ष्मी जी की पूजा को धनतेरस के दिन किया जाता है।

माँ लक्ष्मी जी को प्रश्न करने के लिए लोगों के द्वारा आरती और भजन किया जाता है। इसके अगले दिन छोटी दिवाली के रूप में मनाई जाती है यह दिवाली भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करके मनाई जाती है कहा जाता है की श्री कृष्ण जी के द्वारा इस दिन राक्षस राजा नरक सुर को मार दिया गया था।

छोटी दिवाली के बाद मुख्य दिवाली का सेलेब्रेशन किया जाता है। उसके बाद अगले दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है यह पूजा भी श्री कृष्ण जी के रूप में की जाती है।

इस दिन दरवाजे में लोगों के द्वारा गोबर की पूजा की जाती है, और साथ ही पांचवां दिन भाई दूज या यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है भाई दूज के त्यौहार को बहन और भाई के द्वारा मनाया जाता है। सभी बहनों के द्वारा इस दिन भाई की पूजा के साथ-साथ भाई को नारियल दिया जाता है। और भाई की लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की जाती है।

दिवाली फेस्टिवल को किस तरह सेलेब्रेट करें

  • दीपावली का अर्थ होता है ‘दीप’ और ‘प्रकाश’ इसलिए सभी लोग दिवाली के त्यौहार को बड़ी शांति और सद भावना के साथ मनाये। पटाखों के जलाने से प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है और यह सबसे बड़ी गंभीर समस्या है। इस दिवाली आओ मिलकर सभी यह संकल्प लें की प्रकृति के लिए कुछ उपहार भेंट करें और यह उपहार आप पटाखों का उपयोग न करके कर सकते है।
  • पटाखों की आवाज सुनकर बहुत से बेजबान जानवर भी इनकी आवाजों से डर जाते है और घर के बुजुर्ग लोग भी पटाखों की ध्वनि से परेशान हो जाते है। और इसकी आवाज से ध्वनि प्रदूषण की उत्पत्ति होती है।
  •  देश के छोटे व्यापारियों और कुम्हारों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में हम उनकी मदद करने के लिए इलेक्ट्रिक लाइटों का प्रयोग न करके अधिक से अधिक दीयों का प्रयोग कर सकते है। और इस तरीके से दिवाली पारस्परिक रूप से मनाई जाएगी
  • दिवाली खुशियों का त्यौहार है अपने मनोरंजन और आनंद के लिए कभी भी किसी बेजबान जानवरों और प्रकृति को हानि ना पहुँचायें। हम सभी लोगों का यह कर्तव्य है की लोगों को दिवाली किस तरीके से मनानी चाहिए उसके लिए जागरूक करना।

रक्षा बंधन भाई और बहन का त्यौहार होता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है। इसको भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा है। अगर आप भी इसपर निबंध लिखना चाहते है तो यहाँ पर जानिए

दिपावली का निबंध (200-300 Words) शॉर्ट निबंध

दीपावली भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार है और हर वर्ष यह त्यौहार बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है दीपावली खुशियों का त्यौहार है दीपावली में पांच दिन तक अलग-अलग फेस्टिवल मनाये जाते है। पांच दिनों तक चलने वाला यह सबसे बड़ा पर्व है। दशहरा खत्म होते ही दिवाली की तैयारियां देश भर में शुरू हो जाती है।

दिवाली के त्यौहार को अमावस्या की रात को मनाया जाता है भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे उस ख़ुशी में अयोध्या वासियों के द्वारा घी के दीये जलाये गए थे। उसी दिन से दिवाली के त्यौहार को मनाया जाता है।

दिवाली दीपों का त्यौहार होने के कारण सभी के मन को आलोकित करता है इस त्यौहार के आने से सभी घरों में अलग ही रौनक उत्पन्न हो जाती है। दीपावली के दिन रात्रि में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनसे प्रार्थना की जाती है की वे हमेशा हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाये रखें।

दिवाली में विभिन्न प्रकार की मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है खील-बताशे का प्रसाद दिवाली के त्यौहार में चढ़ाया जाता है। फुलझड़ी, पटाखे आदि तरह के पटाखों को दिवाली में जश्न के रूप में फोड़ा जाता है।

असंख्य दीपों की रंग-बिरंगी रोशनियां मन को अपने तरफ आकर्षित कर लेती है बाजारों दुकानों, और घरों की सजावट दर्शनीय रहती है। इस त्यौहार में अमीर-गरीब का भेदभाव को भूलकर मिल जुलकर त्यौहार को मनाते है।

दीपावली की शुभकामनाएं एक-दूसरे को गले लगाकर दी जाती है। मेहमानों का स्वागत विभिन्न प्रकार की मिठाई और व्यंजनों से किया जाता है। दीपावली उपहारों और भेंट और खुशियों का त्यौहार है इस त्यौहार के द्वारा नया जीवन जीने के लिए उत्साह प्रदान करता है।

दीपावली पर 10 लाइनें – 10 Lines on Diwali in Hindi

  1. दीपावली हिंदूओं का प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
  2. दिवाली का भारत की संस्कृति तथा परम्परा को दर्शाता है।
  3. दिवाली को दीपकों का त्यौहार भी कहा जाता है, मिट्टी के दीये जलाये जाते हैं।
  4. दीपावली श्री राम 14 साल के वनवास काटकर अयोध्या लौटने की ख़ुशी तथा उनके स्वागत में मनाई जाती है।
  5. भगवान श्री राम के वापिस अयोध्या लौटने की खुशी में वहां के लोगों ने इस दिन को दीवाली के रूप में मनाया।
  6. दिवाली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास में आता है।
  7. दीवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है ताकि घर में ऋद्धि- सिद्धि बनी रहे।
  8. दीपावली में सभी लोग अपने घरों को अनेक प्रकार की रंग बिरंगी लाइटों से सजाते हैं।
  9. दीपावली के दिन पटाखे, फुलझड़ी, आदि जलाकर हर्षोल्लास मनाया जाता
  10. दीवाली की शाम सभी लोग अपने आस पड़ोस अपने रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटते हैं।

भारत के अलग-अलग राज्य में दिवाली मनाने के विभिन्न स्वरुप

बंगाल उड़ीसा– राज्य के द्वारा दीपावली के त्यौहार को इसलिए मनाया जाता है की इस दिन माता शक्ति के रूप में महाकाली का रूप धारण किया गया था। और इस दिन लक्ष्मी जी के स्थान पर यहाँ माँ काली की पूजा की जाती है।
पंजाब– राज्य में दिवाली को इस रूप में मनाया जाता है की इस दिन 1577 इसवीं पूर्व स्वर्ण मंदिर की नींव रखी गयी थी। और सिक्खों के गुरु हरगोबिंद सिंह जी को भी इसी दिन जेल से रिहा किया गया था।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश– राज्य में दिवाली को द्वापर में कृष्ण द्वारा नरकासुर के वध के खुशी में कृष्ण की पूजा करके मनाया जाता है।

विदेश में दिपावली का स्वरूप

  • श्रीलंका में रह रहे लोगों के द्वारा दिवाली के त्यौहार के दिन प्रातः काल सुबह उठकर सबसे पहले तेल से स्नान किया जाता है। और पूजा करने के लिए मंदिरों में जाते है और दिवाली मनाने के लिए वहां विभिन्न प्रकार के खेल, आतिशबाजी, गायन, नृत्य, भोज का आयोजन किया जाता है।
  • मलेशिया में इस दिन सरकारी अवकाश किया जाता है, क्योंकि यहाँ सबसे अधिक हिन्दू लोग रहते है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में पार्टी करते है और साथ ही इस पार्टी में मलेशिया के नागरिक भी शामिल होते है।
  • नेपाल में दिवाली के त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है नेपाल में दिवाली के दिन कुत्तों को सम्मानित किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है और शाम के समय में वह सभी घरों में दीये जलाये जाते है, बधाई देने के लिए एक दूसरे के घरों में जाते है।

नवरात्री हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा बड़े ही प्रेम भाव एवं भक्ति भाव से मनाया जाता है। अगर आप भी नवरात्रि के ऊपर निबंध लिखना चाहते है तो यहाँ जानिए

दिवाली पर निबंध से संबंधित कुछ सवाल और जवाब

दिवाली का त्यौहार क्या भारत देश में ही मनाया जाता है ?

नहीं दिवाली के त्यौहार को भारत देश के साथ अन्य देशों में भी अलग-अलग रूप में मनाया जाता है।

दीपावली के त्यौहार को प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?

कार्तिक मास के अक्तूबर या नवंबर माह दिवाली के पर्व को मनाया जाता है।

भारतवर्ष का यह त्यौहार किस रूप में मनाया जाता है ?

भारतवर्ष में दिवाली के त्यौहार को खुशियों के रूप में मनाया जाता है।

दिवाली के त्यौहार में मुख्यतः कौन से भगवान की पूजा की जाती है ?

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा दिवाली के शुभ अवसर पर की जाती है।

भारत में दिवाली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है ?

दीपावली का त्यौहार पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री राम भगवान के 14 वर्ष वनवास काट के अयोध्या वापस लौटे थे भगवान राम के वापस लौटने की ख़ुशी में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों के द्वारा भी इस त्यौहार को बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है।

क्या भारत के अलग-अलग राज्यों में दिवाली को एक ही रूप में मनाया जाता है ?

नहीं प्रत्येक राज्य के द्वारा अलग-अलग रूप में दिवाली के त्यौहार को मनाया जाता है।

दीपावली में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा क्यों की जाती है ?

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का दीपावली में एक विशेष महत्व है, क्योंकि माँ लक्ष्मी धन की देवी है एवं भगवान गणेश बुद्धि एवं विवेक, धन का सदुपयोग करने के लिए विवेक का होना अति आवश्यक है। इसलिए इस दिन लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है।

वर्ष 2024 में दीपावली का त्यौहार कब मनाया जायेगा ?

29 अक्तूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा।

दिवाली पर निबंध कैसे लिखें ?

दिवाली पर निबंध लिखने के लिए हमने इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है, कृपया इसे पढ़कर अपना दिवाली पर निबंध तैयार करें।

Photo of author

Leave a Comment