DRDO Bharti 2023 – DRDO भर्ती 2023 के लिए परीक्षा, योग्यता, सिलेबस की पूरी जानकारी

डीआरडीओ एक भारतीय संगठन है। DRDO का पूरा नाम (DRDO Full Form – DEFENCE RESEARCH AND DEVELOPEMENT ORGANISATION) है हिंदी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नाम से जाना जाता है। जो भारत की रक्षा से जुड़े सारे कार्यो को करता है। और भारत के तीनो सेनाओं जैसे थल सेना, वायु सेना, जल सेना ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

डीआरडीओ एक भारतीय संगठन है। DRDO का पूरा नाम (DRDO Full Form – DEFENCE RESEARCH AND DEVELOPEMENT ORGANISATION) है हिंदी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नाम से जाना जाता है। जो भारत की रक्षा से जुड़े सारे कार्यो को करता है।

और भारत के तीनो सेनाओं जैसे थल सेना, वायु सेना, जल सेना के लिए हथियारों उपकरणों को तैयार करने में मदद करता है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार DRDO की परीक्षा के लिए तैयारी करते है और हर वर्ष इसमें जो उम्मीदवार पेपर क्लियर करते है उनका चयन किया जाता है

DRDO Bharti 2023 - DRDO भर्ती 2023 के लिए परीक्षा, योग्यता, सिलेबस की पूरी जानकारी
DRDO Bharti 2023 – DRDO भर्ती 2023

आज हम आपको बताएंगे DRDO Bharti 2023 के बारे में साथ ही DRDO में नौकरी कैसे पाये और कैसे इसकी तैयारी कर सकते है और सिलेबस की पूरी जानकारी देंगे। यदि आप भी DRDO की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए ये आर्टिकल काफी मददगार होगा जो आपके परीक्षा में काफी मदद करेगा। DRDO Recruitment 2023 के बारे में आपको यहां सभी ताज़ा अपडेट मिलेंगे।

DRDO Bharti 2023

यह सैनिकों के लिए विशेष प्रकार के हथियार और रक्षा प्रणाली के डिजाइन बनाता है। DRDO भारतीय रक्षा मंत्रालय की रक्षा अनुसंधान के अंतर्गत आता है। और यह सेना के विभिन्न क्षेत्रो में काम करता है

जैसे -मिसाइल, एयरक्राफ्ट वेपन्स, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स, नौसेना सिस्टम, युद्ध के स्तर पर वाहनो को तैयार करना, एडवांस कम्प्यूटिंग और जीवन विज्ञान शामिल है। DRDO को स्थापित करने का उद्देश्य भारत को विश्व स्तर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्तर पर भारत को आगे लाना है

ताकि हमारा देश एक समृद्ध राष्ट्र बन सके। और अपनी सेना को अंतराष्ट्रीय तौर पर सुरक्षा प्रदान करते है। हम आपको इससे जुडी और भी जानकारी साझा कर रहे है आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 12वीं के बाद आप इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

DRDO Recruitment 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

आर्टिकलDRDO Bharti 2023
विभागभारतीय रक्षा मंत्रालय
कार्यसेनिको के लिए विशेष प्रकार के हथियारों का उत्पादन करना
उद्देश्यअंतराष्ट्रीय तौर पर सुरक्षा प्रदान करना
स्थापना1958
ऑफिसियल वेबसाइटwww.drdo.gov.in
ट्वीटर Tweet to @DRDO_India

DRDO भर्ती 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी

जैसे की आप सब जानते ही है की DRDO के महानिदेशक श्री हरि बाबू श्रीवास्तव है। DRDO की स्थापना वर्ष 1958 में हुयी थी।वर्तमान में इसका हेड ऑफिस दिल्ली में स्थापित किया गया है।

इसकी स्थापना भारतीय सेना और रक्षा विज्ञान के तकनीकी विभाग के तहत की गयी। जब DRDO की स्थापना नहीं हुयी थी तो उससे पहले भारत 70 प्रतिशत रक्षा के उपकरण बाहर देशो से आयात करता था। जिससे देश को हथियारों के लिए दूसरे देशो पर आश्रित होना पड़ता था।

इस संगठन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना को मजबूत बनाना है चाहे वे थल, जल, या वायु सेना में हो। और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है। और रक्षा विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करना है और साथ ही साथ एक सुदृढ़ राष्ट्र बनाना है।

DRDO-Bharti-2021

शुरूआती दौर में जब DRDO की स्थापना की गयी थी तो उस समय भारत में इसके कुल 10 संस्थानों की छोटी प्रयोगशालाएं स्थापित की गयी थी। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया इन प्रयोगशालाओं को बड़ी और इनमे बृद्धि करते गए और आज भारत में DRDO संस्थान की 50 से भी अधिक प्रयोगशालाएं है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

और इन प्रयोशालाओं को देश के कई हिस्सों में स्थापित कर दिया है और जिनमे 5000 वैज्ञानिक काम करते है और 25 हजार अन्य वैज्ञानिक तकनीकी और समर्थन कर्मियों के रूप में कार्यरत है। DRDO में इस समय कुल 30,000 लोग कार्यरत है। आपको बता दे सरकार हर वर्ष DRDO के संस्थान पर 16 हजार करोड़ रूपये खर्च करती है।

DRDO में कैसे जाएँ

जो भी उम्मीदवार DRDO में नौकरी करना चाहते है या DRDO में नौकरी कैसे पाये जानना चाहते हैं, इसके लिए तैयारी कर रहे है तो आज हम उनको बताएंगे की इसके लिए आप को किस प्रकार तैयारी करनी होगी और आपकी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए।

किस प्रकार के प्रश्न आप से पूछे जायेंगे और आपको कितना समय दिया जायेगा प्रश्न पत्र हल करने के लिए।जो भी उम्मीदवार साइंटिस्ट बनना चाहते है वे वे DRDO द्वारा आयोजित भर्ती 2023 में आवेदन कर सकते है। आप GATE, SET और CEPTAM के एग्जाम में आवेदन करके साइंटिस्ट बन सकते है।

GATE की परीक्षा से DRDO join करें

GATE के माध्यम से जो उम्मीदवार DRDO में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों के पास इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए GATE पास होना आवश्यक है। क्योकि DRDO उम्मीदवार द्वारा GATE और इंटरव्यू में प्राप्त अंको के माध्यमों से साइंटिस्ट B की भर्ती करता है

और जो भी इच्छुक उम्मीदवार साइंटिस्ट बनना चाहते है वे डीआरडीओ के एप्पलीकेशन फॉर्म को GATE के माध्यम से भर सकते है। पेपर होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। यदि वह इंटरव्यू में पास हो जाते है तो उन्हें भर्ती कर दिया जायेगा।

CEPTAM के माध्यम से DRDO ज्वाइन करें

यदि आप CEPTAM के माध्यम से DRDO में आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए पहले आपको लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमे 2 टियर में आपको परीक्षा देनी होगी। यदि आप पहली टियर की परीक्षा को पास कर लेते है तो आप दूसरे टियर की परीक्षा में बैठ सकते है।
टियर – 1 में आपको ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न दिए जायेंगे। जो 150 अंक के होंगे। जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
टियर – 2 में आपसे 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। टियर 2 में भी ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और इसको हल करने के लिये आपको 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा।

  1. DRDO भर्ती टियर -1 का सिलेबस
    • क्वांटिटेटिव एबिलिटी / एप्टीट्यूड
    • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग एबिलिटी
    • जनरल अवेयरनेस
    • इंग्लिश लेंग्वेज ( बेसिक नॉलेज )
    • जनरल साइंस
  2. DRDO भर्ती टियर 2 – सिलेबस
    • टेस्ट स्पेसिफिक टू द सब्जेक्ट ऑफ़ द पोस्ट कोड

SET (साइंटिस्ट एंट्री टेस्ट)

DRDO का यह EXAM दो चरणों में होती है जिसमे पहले आपको रिटर्न परीक्षा देनी होगी। और उसके बाद इंटरव्यू होता है। DRDO में आपके द्वारा प्राप्त अंको को आगे नहीं बढ़ाया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बल्कि इंटरव्यू में उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें अंतिम सेलेक्शन इंटरव्यू पर डिपेंड करता है की उम्मीदवार की परफॉर्मेंस कैसी है यदि आप अच्छे से अपना इंटरव्यू देते है तो आपका सेलेक्शन हो जायेगा।

यह एग्जाम 3 घंटे का होता है जिसमे 500 मार्क्स के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते है।
सेक्शन A में BE, B.Tech, M.sc सिलेबस के अनुसार 400 अंको में से 4 नंबर के 100 अंक पूछे जाते है।
सेक्शन B में 2 अंको के 50 प्रश्न पूछे जाते है जो कुल 100 अंक के होते है जिसमे लॉजिकल रीजनिंग, न्यूमेरिकल रीजनिंग, कांसेप्ट फोर्मशन, स्पेटियल रीजनिंग, एब्सट्रेक्ट रीजनिंग से संबंधित विषय से आपको प्रश्न पूछे जाते है।

DRDO Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय संस्थान से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में आपके पास डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास साइंस में मैथ्स, साइकोलॉजी में डिग्री के साथ 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए
  • आवेदन के लिए निर्धारित आयु
  • आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। यदि आप अनुसूचित जाति के है तो आरक्षण के लिए छूट में सरकार निर्देश लेगी।

डीआरडीओ MTS भर्ती 2023

जो उम्मीदवार MTS की परीक्षा के लिये आवेदन करना चाहते है वे पहले इसके लिए योग्यता जान ले MTS के लिए आप मान्यता बोर्ड से 10 वीं पास होने चाहिए या किसी भी ट्रेड में आपके पास आईटीआई की योग्यता हो।
वेतन : इसमें आपको 18 हजार से 56 हजार तक 1 माह का वेतन मिलेगा।

DRDO MTS भर्ती के लिए आयु सीमा –

MTS के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
जो भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार होंगे उन्हें आयु सीमा में सरकार के निर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन साल, एससी एसटी वर्ग को पांच साल और जो दिव्यांग होंगे उन्हें 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

DRDO भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

आपको MTS का पेपर ऑनलाइन ही देना होगा यानी की आपको कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा। इसकी परीक्षा 2 टियर में कराई जाएगी। यदि आपने पहले टियर की परीक्षा पास कर ली तो आपको दूसरे टियर की परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।
टियर 1 की परीक्षा में आपसे 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। जो कुल 100 अंक के होंगे और ये प्रश्न भी बहुविकल्पीय में पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में तीन भाग से प्रश्न पूछे जायेंगे –
1 – पहले भाग में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग एबिलिटी के 35 प्रश्न पूछे जायेंगे।
2 – दूसरे भाग में जनरल अवेयरनस से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे।
3 -तीसरे भाग में आपसे क़्वान्टिटिव एप्टीट्यूड और न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 प्रश्न पूछे जायेंगे।
और इन सभी प्रश्नो को हल करने के लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
टियर -2 की परीक्षा के लिए आपसे 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। जो 100 अंको का होगा। इसके तहत जनरल साइंस के 40, और जनरल मैथ्स के 40 और जनरल इंग्लिश से भी 20 प्रश्न पूछे जायेंगे।
टियर 2 में भी आपको 90 मिनट का समय दिया जायेगा। और इस परीक्षा में भी नेगिटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में पूछे जायेंगे।
चयन सूची आपकी टियर 2 की परीक्षा के बाद ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क – आपको शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है। महिलाओं, एससी एसटी वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

DRDO भर्ती 2023 का एग्जाम

यदि आप DRDO के एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते है की एग्जाम कब होगा या कौन सा एग्जाम अब होने वाला है किस पद के लिए वेकेंसी खुली हुयी है या कितनी सीटों पर वेकेंसी खुल है अन्य जानकारी जानना चाहते है तो आप DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते है।

DRDO Bharti 2023 Important Link
  1. CEPTAM-09/A&A
  2. CEPTAM-09/STA-B
  3. CEPTAM-09/TECH-A
  4. Multi Tasking Staff (MTS)

DRDO Bharti 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

DRDO एग्जाम में अप्लाई करने के लिए कौन सी आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट जारी की है ?

DRDO में परीक्षा में आवेदन करने के लिए drdo.gov.in आधिकारिक वेबसाइट जारी की है। साथ ही आप इससे जुडी और भी जानकारी देख सकते है।

DRDO MTS की परीक्षा के लिए उम्मीदवार को कितने टियर में परीक्षा देनी होगी ?

DRDO MTS की परीक्षा में उम्मीदवार को टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा देनी होगी। जिस उम्मीदवार का चयन टियर 1 की परीक्षा में हो जायेगा उनको ही टियर 2 की परीक्षा में शामिल किया जायेगा।

DRDO परीक्षा में आवेदन करने से पहले आवेदनकर्ता को क्या जांचना चाहिए ?

आवेदनकर्ता को सबसे पहले यह जांचना चाहिए की उनके शहर के लिए DRDO भर्ती खुली है या नहीं। उसके बाद आपको अपने योग्यता, क़्वालीफिकेशन के आधार पर ही आवेदन करना होगा।

जो अभ्यर्थी के DRDO साइंटिस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है उन्हें कौन-कौन से एग्जाम में आवेदन करना चाहिए ?

यदि आप DRDO में साइंटिस्ट बनना चाहते है तो आप GATE, SET, CEPTAM के एग्जाम में अप्लाई कर सकते है।

DRDO भर्ती हेतु आवेदक व्यक्ति की आयु कितनी वर्ष होनी चाहिए ?

18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष की आयु तक के सभी आवेदक व्यक्ति DRDO भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है।

क्या DRDO के माध्यम से अलग-अलग पदों में भर्ती जारी की जाती है ?

उम्मीदवार अपने शैक्षिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों में आवेदन कर सकते है।

तो जैसे की आज हमने आपको अपने लेख के माध्यम से बताया की किस प्रकार आप DRDO के एग्जाम की तैयारी कर सकते है। DRDO में नौकरी कैसे पायें, यदि आपको इससे जुडी कोई भी जानकारी या समस्या है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment