ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है :- स्वराज पोर्टल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर की पंचायतों के मुखियाओं से सीधा संवाद कर रहे थे जिसमे उन्होंने स्वामित्व योजना की शुरुआत की इसके बाद ई ग्राम स्वराज एप्प लॉन्च किया। इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों में ई-गवर्नेंस को मजबूत मिलेगी। बाद में यह पोर्टल और एप्प देशभर की पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला माध्यम बन जायेगा। इस पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख में आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

स्वामित्व योजना क्या है ?
इस योजना के जरिए गांवों में मौजूद जमीनों की ड्रोन मैपिंग होगी। जिससे गावों का विकास होगा और जमीनों के झगड़े भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। अभी इस योजना को ट्रायल के तौर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में लागू किया जाएगा। फिर आगे चलकर इसमें जरूरतों के हिसाब से बदलाव किये जायेंगे इसके बाद स्वामित्व योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ?
पंचायतो का लेखा जोखा रखनेवाला यह ई स्वराज ऍप देशभर का पहला ऑनलाइन पोर्टल होगा। इसके माध्यम से भी देश के नागरिक अपनी पंचायत की सभी जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए आपको ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड करना होगा और डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते है। इस ऐप पर पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी और ग्राम पंचायत को किस योजना के लिए कितना बजट मिला है सारी जानकारी इस एप्प से उपलब्ध हो जाएंगी। सरकार का मानना है कि पोर्टल से सरकारी काम में पारदर्शिता आएगी प्रधानमंत्री ने कहा है कि eGramSwaraj से ग्राम सरपंचों को बड़ी शक्ति मिलने जा रही है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य केंद्रीकृत योजनाओं, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में पारदर्शिता लाना है।

Egramswaraj.Gov.In 2021 Highlights
आर्टिकल का नाम | स्वामित्व योजना क्या है – E-Gram Swaraj App लिंक |
साल | 2021 |
योजना का नाम | Swamitva Yojana |
पोर्टल का नाम | E-Gram Swaraj Portal |
आधिकारिक वेबसाइट | Egramswaraj.Gov.In |
महत्वपूर्ण लिंक
योजना का नाम | स्वामित्व योजना |
---|---|
E-Gram Swaraj App Link | यहाँ क्लिक करें |
official Website | यहाँ क्लिक करें |
Apply | login | यहाँ क्लिक करें |

स्वामित्व योजना के लाभ
- स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी जहाँ डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ है।
- इस योजना से किसी को भी अपनी जमींन का स्वामित्व प्रमाण पत्र हासिल करने में आसानी होगी।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों से लोन लिया जा सकेगा।
- भूमि का लेखाजोखा तैयार करने और डिजिटलाइजेशन करने में ड्रोन मैपिंग की जायेगी।
- ग्रामीण इलाकों में भूमि को लेकर होने वाले आपसी झगड़े समाप्त हो जाएंगे।
- स्वामित्व योजना का लाभ उन लोगों को अधिक होगा जिनके पास जमींन के कागजात नहीं हैं। इस योजना के जरिये उन लोगो को उनकी जमींन पर मालिकाना हक मिल पायेगा।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल एप्प क्या है ?
पंचायती राज संस्थानों (PRI) में ई-गवर्नेंस को मजबूती देने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने यह eGram Swaraj पोर्टल बनाया है । eGramSwaraj और एप्प की शुरुआत ग्राम पंचायतों का डिजिटिलाइजेशन करने के लिए किया गया है | यही पोर्टल देश भर की पंचायतों का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल सेंटर बन जायेगा। E-Gram Swaraj ऑनलाइन पोर्टल पंचायतों की जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी | इस पोर्टल के क्या लाभ हैं और इस पोर्टल का आप कैसे डाउनलोड करना है उसके बारे में हमने नीचे पूरी जानकारी उपलब्ध है। पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

eGramSwaraj एप्प /पोर्टल के लाभ
स्वामित्व योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। उसकी जानकारी आर्टिकल में नीचे दी गयी है। इसमें एप्प सम्बन्धित जानकारियां भी दी गयी हैं।
- इस एप्प ,पोर्टल के जरिये ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकती है।
- इस एप्प और पोर्टल से पंचायतो में चल रहे कार्यों की जानकारी कोई भी रख पायेगा ।
- eGramSwaraj का एंड्रॉइड एप्प भी है इसको आप अपने मोबाईल में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- ई ग्राम स्वराज एप्प के माध्यम से पंचायत के कार्य योजना के मास्टर रोल आदि की जानकारी ऑनलाइन रहेगी।
- देश की किसी भी किसी भी ग्राम पंचायत की जानकारी आपको किसी भी जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
- गांव से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ अब सरपंच अपने पंचायत के तहत ही प्राप्त कर सकते है।
- पोर्टल में सभी के लिए सार्वजानिक जानकारी को एकत्रित किया जायेगा जिसका लाभ सभी ग्रामवासी प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल में जीपीडीपी में प्रस्तावित सभी गतिविधियों में किये गए खर्च का विवरण उपलब्ध किया जायेगा।
- योजनाओं के पृथक्करण के लिए ब्लॉक् जिला स्तर के प्रतिनिधियों के पास सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
ई ग्राम स्वराज एप्प डाउनलोड कैसे करे ?
जो लाभार्थी स्वामित्व योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप्प के माध्यम से भी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ई ग्राम स्वराज एप्प को डाउनलोड करना होगा। एप्प को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है सभी लाभार्थी लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
- उसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर गूगल प्ले स्टोर एप्प खुल जायेगा।
- यहां ई ग्राम स्वराज एप्प टाइप करके सर्च करना होगा।
- अब आपकी मोबाईल स्क्रीन पर इस तरह का एप्प आएगा।

- अब इसको डाउनलोड /इंस्टाल करने के लिए आपको Install का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही यह एप्प डाउनलोड होने लगेगा।
- एप्प डाउनलोड होने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल 2021 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
इस ऐप पर पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी और ग्राम पंचायत को किस योजना के लिए कितना बजट मिला है सारी जानकारी इस पर उपलब्ध हो जाएंगी
ई ग्राम स्वराज और स्वराज पोर्टल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल से ग्राम पंचायतों का डिजिटिलाइजेशन होगा।
इस योजना का उद्देश्य विकेंद्रीकृत योजना, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में बेहतर पारदर्शिता लाना है।
egramswaraj.gov.in ई ग्राम स्वराज और स्वामित्व योजना की वेबसाइट है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
हाँ इस योजना की सभी जानकारी एवं लाभों को प्राप्त करने के लिए E-Graam swaraj ऍप को लॉन्च किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पंचायती राज दिवस के उपलक्ष में यह पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमे देश की 2 लाख से अधिक पंचायतों को योजना बनाने से लेकर खर्चे तक की निगरानी को कवर किया जायेगा।
ई ग्राम स्वराज एप्प डाउनलोड करने के लाभार्थी के पास एंड्राइड मोबाइल फ़ोन होना चाहिए उसमे आपको गूगल प्ले स्टोर में जा कर ई ग्राम स्वराज एप्प लिख कर सर्च पर क्लिक कर दें। अब खुले पेज में इंस्टाल का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें जिसके बाद एप्प आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाती है।
हेल्पलाइन नंबर
ई ग्राम स्वराज योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार के जानकारी या सुझाव संबंधी सूचनाओं के लिए नागरिक नीचे दी गयी ईमेल आईडी में अपने विचार को ईमेल को भेज सकते है।
Email at egramswaraj@gov.in
Ministry of Panchayai Raj
Government of India
11th Floor, J.P. Building,
Kasturba Gandhi Marg, Connaught Place,
New Delhi-110001

यहाँ भी पढ़े
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना क्या है