E Sanjeevani OPD: Patient Registration & Login @esanjeevaniopd.in, App Download

कोविड महामारी ने हमें यह सिखाया है की आज का जमाना ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं का है। अपने देखा होगा इस कोविड महामारी के दौर में ऑनलाइन टेलीमेडिसिन , OPD की सेवाएं काफी प्रसिद्ध हुई हैं। लोग अब मेडिकल शॉप में ना जाकर ऑनलाइन App या websites के माध्यम अपनी दवाएं घर बैठे मंगाना पसंद ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

कोविड महामारी ने हमें यह सिखाया है की आज का जमाना ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं का है। अपने देखा होगा इस कोविड महामारी के दौर में ऑनलाइन टेलीमेडिसिन , OPD की सेवाएं काफी प्रसिद्ध हुई हैं। लोग अब मेडिकल शॉप में ना जाकर ऑनलाइन App या websites के माध्यम अपनी दवाएं घर बैठे मंगाना पसंद करते हैं। इस बात को समझते हुए भारत सरकार ने देश के नागरिकों को ऑनलाइन मुफ्त इलाज की स्वास्थ सुविधा प्रदान करने हेतु National TeleConsultation Service के तहत E Sanjeevani OPD पोर्टल लांच किया है। आपको हम बता दें की भारत सरकार की ई-संजीवनी ओपीडी सेवा एक प्रकार की Telemedicine सेवा है।

esanjeevaniopd पोर्टल के माध्यम से मरीज घर बैठे ऑनलाइन OPD सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की रोजाना लगभग 40 हजार से अधिक लोग ई-संजीवनी की स्वास्थ सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के Patient Registration, Token Generation, Login, Audio-Video Consultation with a Doctor आदि सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप भी इन सब जानकरियों को जानने के इच्छुक हैं तो आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

e-Sanjeevani OPD पोर्टल क्या है ?

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं की e-Sanjeevani OPD पोर्टल भारत सरकार के आधीन कार्य करने वाले स्वास्थ एवं परिवार मंत्रालय के द्वारा लांच किया गया राष्ट्रिय टेली परामर्श सेवा हेतु एक ई-प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से मरीज अपनी बीमारी के संबंध में डॉक्टर से मुफ्त इलाज सलाह ले सकते हैं। ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है की जो लोग किसी कारणवश अस्पताल नहीं आ सकते है उन्हें ऑनलाइन के माध्यम से डॉक्टर द्वारा बेहतर स्वास्थ सलाह प्रदान की जाय।

आपको बता दें की भारत सरकार की e-Sanjeevani OPD सेवा स्वास्थ मंत्रालय की आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के तहत ऑनलाइन OPD चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़ e-Sanjeevani OPD पोर्टल 1 लाख से अधिक डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध हैं। अब तक 2.2 करोड़ से भी अधिक लोग e-Sanjeevani OPD पोर्टल के तहत चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं। इसी के साथ 76 लाख से अधिक लोग ई-संजीवनी ओपीडी ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से स्वास्थ सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
e Sanjeevani OPD portal National Tele consultant service
E Sanjeevani OPD: Patient Registration & Login

ई-संजीवनी ओपीडी पर मरीजों (Patient) को मिलने वाली सुविधाएं एवं विशेषतायें:

esanjeevani OPD process

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई ई-संजीवनी ओपीडी सेवा के तहत मरीजों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ सुविधाएं प्रदान की जाती हैं जो इस प्रकार से है –

  • रोगी का ऑनलाइन पंजीकरण
  • डॉक्टर परामर्श हेतु टोकन जेनरेशन
  • लाइन मैनेजमेंट (Queue Management)
  • डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो परामर्श (Consultaion) की सुविधा
  • ईप्रिस्क्रिप्शन (ePrescription)
  • एसएमएस/ईमेल के माध्यम से जरूरी सूचनाओं के नोटिफिकेशन
  • राज्य के डॉक्टरों के द्वारा सेवा एवं संचालित
  • मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा
  • डॉक्टरों और मरीजों के लिए रोजाना निश्चित संख्या में टोकन स्लॉट जेनरेशन, अधिक से अधिक क्लिनिकों की संख्या, मरीजों के साथ आये लोगों के लिए वेटिंग रूम, डॉक्टर से परामर्श के लिए निश्चित समय सीमा आदि।

यह भी पढ़ें: क्या है आयुष्मान भारत योजना, कैसे करें आवेदन

E Sanjeevani OPD मोबाइल App कैसे Download करें ?

यदि आप अपने स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से E Sanjeevani OPD की सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने स्मार्ट फ़ोन में esanjeevaniopd मोबाइल App डाउनलोड करनी होगी। हम आपको यहाँ App डाउनलोड की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं जो इस प्रकार से है –

  • Step 1: E Sanjeevani OPD मोबाइल App डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप्प को ओपन करें।
  • Step 2: गूगल प्ले स्टोर App ओपन होने के बाद सर्च बॉक्स में जाकर टाइप करें eSanjeevaniOPDटाइप करने के बाद सर्च आइकॉन के ऊपर क्लिक करें।
  • Step 3: सर्च आइकॉन के ऊपर क्लिक करने के बाद आप App के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • Step 4: App के डाउनलोड पेज पर पहुंचने के बाद आपको पेज पर Install का बटन दिखाई देगा। बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: बटन पर क्लिक करने के बाद App आपके स्मार्ट फ़ोन में सफलता पूर्वक डाउनलोड हो जायेगी।
  • Step 6: इस तरह से आप अपने फ़ोन में E Sanjeevani OPD मोबाइल App डाउनलोड कर पाएंगे। आपको यहाँ हम App के डाउनलोड हेतु गूगल प्ले स्टोर और Apple एप्प स्टोर का लिंक दे रहे हैं। आप लिंक पर क्लिक कर मोबाइल एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।
e Sanjeevani OPD Mobile Application

eSanjeevaniOPD – National Tele मोबाइल App को डाउनलोड करने हेतु Google Play Store लिंक:

eSanjeevaniOPD – National Tele मोबाइल App को डाउनलोड करने हेतु Apple App Store लिंक:

E Sanjeevani OPD पोर्टल पर Patient Registration कैसे करें ?

E Sanjeevani OPD पोर्टल पर ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श लेने हेतु आपको सबसे पहले मरीज को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। मरीज के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस प्रकार से है –

  • Step 1: Patient Registration के लिए आप सबसे पहले e-Sanjeevani OPD पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट esanjeevaniopd.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Patient Registration का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। e Sanjeevani OPD patient registration
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब इस ओपन हुए पेज पर अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राज्य की जानकारी को दर्ज करें।
  • Step 4: जानकारी दर्ज करने के बाद आपसे General OPD और Specialty OPD के दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनने को कहा जायेगा। अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • Step 5: चयन करने के बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर e-Sanjeevani OPD पोर्टल की तरफ से कोड आएगा। mobile number and state patient registartion
  • Step 6: OTP कोड को डालकर वेरीफाई करने हेतु ok के बटन पर क्लिक करें। OTP वेरीफाई होने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकरियों को भरें। यदि आपने पहले और किसी डॉक्टर को दिखाया है तो उसे संबंधित दस्तावेजों और स्वास्थ रिकॉर्ड को अपलोड करें।
  • Step 7: दस्तावेज अपलोड होने के बाद submit के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको मरीज की ID और टोकन नंबर SMS से प्राप्त हो जाएंगे।
  • Step 8: टोकन नंबर पर मरीज ID प्राप्त होने पर आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन होने के बाद अपने क्लिनिक का नाम चुनें। नाम चुनने के बाद आप डॉक्टर से मिलने हेतु अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। Appointment बुक होने के बाद आपको एक सीरियल नंबर मिल जाएगा। सीरियल नंबर के माध्यम से आप मरीज के हेल्थ स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
  • Step 9: सीरियल नंबर मिलने के बाद आपकी मरीज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। इस तरह से आप ई-संजीवनी पोर्टल पर Patient Registration कर सकते हैं।

Patient Profile कैसे देखें ?

  • Step 1: Patient Profile देखने के लिए सबसे पहले आप e-Sanjeevani OPD पोर्टल को ओपन करें।
  • Step 2: पोर्टल ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर Patient Profile का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। patient profile esanjeevani portal
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब इस नए पेज अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और Send OTP के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पोर्टल के द्वारा OTP कोड भेजा जायेगा।
  • Step 4: OTP कोड को वेरीफाई करें। OTP वेरीफाई होने के बाद पेशंट की प्रोफाइल ओपन होकर आपके सामने आ जायेगी।
  • Step 5: प्रोफाइल ओपन होने पर आप मरीज के बारे में ई-प्रिस्क्रिप्शन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

OPD Timing कैसे चेक करें:

  • Step 1: OPD timing देखने के लिए सबसे पहले आप e-Sanjeevani OPD पोर्टल को ओपन करें।
  • Step 2: पोर्टल ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर Timing का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करेंe Sanjeevani OPD timing details
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने देश के राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। इस लिस्ट में अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए हम Uttarakhand के नाम पर क्लिक करते हैं। uttarakhand OPD timing details
  • Step 4: नाम के ऊपर क्लिक करने के बाद राज्य के सभी क्लिनिक्स की टाइमिंग डिटेल्स ओपन होकर आपके सामने आ जायेगी।

e-Sanjeevani OPD पोर्टल पर Doctor login कैसे करें ?

  • Step 1: Doctor login करने हेतु e-Sanjeevani OPD आधिकारिक वेबसाइट esanjeevaniopd.in को ओपन करें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर दिए गए Doctor login के लिंक पर क्लिक करें। e Sanjeevani OPD doctor online login
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। पेज पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करें।
  • Step 4: मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक करना है।
  • Step 5: बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर 6 अंकों का OTP कोड आएगा। अब OTP कोड को डालकर वेरीफाई करें।
  • Step 5: एक बार OTP कोड वेरीफाई होने के बाद आप e-Sanjeevani OPD पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेंगे।

e-Sanjeevani OPD पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर (FAQs):

e-Sanjeevani OPD पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
e-Sanjeevani OPD पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://esanjeevaniopd.in/ है।

भारत स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
भारत स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार से है –
Helpline Number: +91-11-23978046
Toll Free: 1075

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Doctor से ऑनलाइन परामर्श कैसे लें ?
सबसे पहले आप patient लॉगिन के तहत अपनी यूजर ID और पासवर्ड के तहत लॉगिन करें।
पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद अपने क्लिनिक को सर्च करें।
क्लिनिक सर्च करने के बाद आपको एक सीरियल नंबर प्रदान किया जायेगा।
सीरियल नंबर मिलने के बाद आपके सिस्टम में Call Now का लिंक एक्टिव हो जाएगा। लिंक एक्टिव होने पर 60 सेकेण्ड के भीतर डॉक्टर को कॉल करनी होगी। डॉक्टर को कॉल करके आप मरीज की बीमारी के संबंध में परामर्श ले सकते हैं। doctor consultant

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट क्या है?
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट main.mohfw.gov.in है।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें