समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi)

मनुष्य के जीवन में समय की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वे व्यक्ति जो समय के महत्व को समझते हैं वही इसका सही उपयोग के प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते है। परन्तु दूसरी तरफ वे लोग जो समय के महत्व की अनदेखी करते हैं। अथवा समय का दुरुपयोग करते हैं वे जीवन भर असफल ही ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

मनुष्य के जीवन में समय की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वे व्यक्ति जो समय के महत्व को समझते हैं वही इसका सही उपयोग के प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते है। परन्तु दूसरी तरफ वे लोग जो समय के महत्व की अनदेखी करते हैं। अथवा समय का दुरुपयोग करते हैं वे जीवन भर असफल ही रहते हैं। समय उन्हें पतन की और धकेल देता है। मनुष्य की सफलता और समय का सदुपयोग दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। आज के प्रतिस्पर्धा के आधुनिक युग में तो समय की महत्ता और भी बढ़ गई है।

वर्तमान में समय गंवाने का अर्थ है प्रगति की राह में स्वयं को पीछे धकेलना। हर एक पल महत्वपूर्ण है क्योंकि जो गुजर जाता है वह कभी भी वापस लोट कर नहीं आता। सफलता के लिए व्यक्ति समय रहते यदि प्रयास नहीं करते तो जीवन भर ठोकर खाते रहते हैं। और उनकी सफलता मृग तृष्णा की भांति उनसे मीलों दूर रहती है। अतः यह आवश्यक है कि यदि संसार में हम एक अच्छा और सफल जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो हम समय के महत्व को समझें और हर पल को ख़ुशी से काम करते रहे।

आज के समय में मनुष्य के जीवन में समय का महत्व बहुत ही अधिक है। ये जीवन समय की रफ्तार से भागता है। सभी के पास समय की कमी रहती है। अकसर अपने देखा ही होगा कि दो प्रकार के लोग होते हैं एक तो वो जिनके जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। और दूसरे वो जो समय की परवाह नहीं करते। उनके लिए समय की कोई इज़्ज़त नहीं है। ऐसे लोग जीवन का आधा समय फालतू काम में बिता देते हैं। समय को यदि हम और विस्तृत रूप में समझें तो कह सकते हैं कि समय ही इस विश्व का निर्माता और विनाशक है। यह सदैव गतिमान रहता है। यह किसी भी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं रुकता।

यह भी पढ़े :- समय का महत्व पर निबंध

समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi)
समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay on Samay Ka Sadupyog in Hindi)

प्रस्तावना

समय एक अमूल्य धन है। समय की अहमियत हमें जिंदगी में सफलता की और ले जाती है। समय एक बार जाए तो वह वापस लौटता नहीं है। इस दुनिया में समय से अधिक मूल्यवान न ही पैसा है और न ही ताकत, क्योंकि जब समय आपका साथ नहीं देता तो बाकी चीजें भी किसी काम नहीं आती। जीवन जीने के लिए दुनिया में सभी को बराबर समय दिया गया है। लेकिन हर व्यक्ति इसका उचित प्रयोग नहीं कर पाता।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

समय हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और समय के बिना तो जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। अगर समय रुक जाएगा तो यह सम्पूर्ण प्रकृति चक्र ही रुक जाएगा। समय जीवन का आधार है, तो उन्नति तथा अवनति का परिणाम भी है। इसलिए जीवन का मूल मंत्र है समय के साथ चलना और समय के महत्व को समझना। सफल लोग दुनिया में अलग काम नहीं करते वो बस उस काम को अलग तरीके से करते है, वे लोग अपने समय के प्रत्येक हिस्से को ज़रूरी कामों में इस्तेमाल करते हैं। दुनिया में असफलता का कारण है, समय पर सही कार्य न करना। अगर आप भी अपने जीवन में कुछ बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और समय का सदुपयोग करते हुए उसी के अनुरूप कार्य करें।

समय का महत्व (समय का सदुपयोग पर निबंध)

समय का महत्व पूरे संसार के जीव जंतुओं और मनुष्यों के लिए एक ही है, क्योंकि समय ही एक ऐसी वस्तु है, जिसे आप एक बार खो देते हैं, तो किसी भी कीमत पर उसे दोबारा प्राप्त नहीं कर पाते। इसीलिए सभी लोगों को समय के महत्व को समझना चाहिए, इसका सदुपयोग करना चाहिए, जिस प्रकार अगर कोई विद्यार्थी है तो उसे अपने विद्यार्थी जीवन तथा अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जो अध्ययन का समय होता है अगर वह एक बार निकल जाए तो वह लौटकर नहीं आता। विद्यार्थी जीवन में समय का सर्वाधिक महत्व है।

क्योंकि विद्यार्थी अपने व अपने देश का भविष्य निर्माता कहा जाता है। विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझते हुए अपना ध्यान व मन अध्ययन में लगाना चाहिए तो वह अवश्य ही सफल होंगे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय के महत्व को समझना चाहिए और सदुपयोग निरंतर करते रहना चाहिए। जो समय का सदुपयोग नहीं करता वह भी सफल व्यक्ति नहीं कहा जा सकता।

समय का सदुपयोग

ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि समय सफलता की कुंजी है, लेकिन हमारे जीवन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपने समय का उपयोग किस प्रकार कर रहे हैं। समय तो बिना किसी की प्रतीक्षा करें लगातार अपनी रफ्तार पर चल रहा है। कोई राजा हो या फ़कीर समय ने कभी किसी का इंतज़ार नहीं किया। हम सभी को हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए और अपने हर काम को समय के अनुसार करना चाहिए। समय को बर्बाद करना जीवन को बर्बाद करने जैसा है।

कबीरदास जी ने कहा है “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब” अर्थात हमें अपने किसी भी काम को कल पर नहीं टालना चाहिए। बल्कि उसे आज ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हम किसी भी काम को टालते रहते हैं कि आज नहीं कल कर लेंगे, तो ऐसा करने से वह थोड़ा सा काम बहुत बढ़ जाएगा और एक समय ऐसा आएगा कि वो काम फिर कभी पूरा नहीं हो पाएगा। एक बहुत पुरानी कहावत है कि समय कभी किसी का इंतज़ार नहीं करता, जिसका सीधा-सा अर्थ है कि हमारी हर सफलता, आशा और इच्छा समय पर ही निर्भर है। इसीलिए समय का सदुपयोग करना हम सभी के लिए बहुत ज़रूरी है।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

विद्यार्थी जीवन में समय का बहुत अधिक महत्व है। बच्चों को बचपन से समय पर हर कार्य करना सिखाया जाता है। सुबह समय पर उठकर विद्यालय जाना, विद्यालय में जाकर समय पर कक्षा कार्य को पूरा करना, यह सब विद्यार्थियों को सिखाया जाता है। विद्यार्थी जीवन में आदर्श विद्यार्थी समझ जाते हैं कि उन्हें एक मिनट भी समय को गवाना नहीं चाहिए। विद्यार्थी अपने सभी कार्य और दूसरी गतिविधियों को समय पर कर सके, इसलिए वह समय नियोजन करते हैं। विद्यार्थी एक सुव्यवस्थित समय सूची यानी टाइम टेबल का निर्माण करते हैं, ताकि वह हर काम को सही समय पर कर सके, उसमें कोई भी गलती न हो।

विद्यार्थी हर ज़रूरी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके और सही ढंग से करते हैं। ऐसे विद्यार्थी को आदर्श विद्यार्थी कहा जाता है। विद्यार्थी जीवन में जो भी समय बच जाए उसमें उन्हें विभिन्न कार्यों को सीखने का प्रयास करना चाहिए। भविष्य किसी ने भी नहीं देखा, इसलिए समय का निरंतर उपयोग अच्छे कामों में करते रहना। डिजिटल उपकरणों के बढ़ने से पढाई में मन लगना बहुत मुश्किल हो गया है, जिस से बच्चों अधिक समय ऑनलाइन की दुनिया में समय बिताने में चला जाता है और पढाई में मन नहीं लग पाता है।

निष्कर्ष

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

समय बहुत ही शक्तिशाली होता है, जो व्यक्ति समय को बर्बाद करता है, समय उसको बर्बाद देता है। इसलिए, अगर आप अपनी ज़िन्दगी में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने समय की कदर करनी होगी। समय सभी के लिए एक मूल्यवान सम्पदा है, इसलिए समय के महत्व को सभी व्यक्तियों को समझना चाहिए और समय के साथ कार्य करना चाहिए, क्योंकि जब प्रकृति के हर एक घटक समय के साथ कार्य कर रहे हैं तो मनुष्य उससे अछूता कैसे रह सकता है। यदि कोई व्यक्ति एक सफल जीवन बिताना चाहता है तो उसे सही समय पर सही फैसले लेने होंगे और सही दिशा में परिश्रम करना होगा। जिन व्यक्तियों ने समय का सदुपयोग किया है, वो आज सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं, इसलिए समय महत्व समझ कर सभी लोगों को समय का सदुपयोग चाहिए।

समय का सदुपयोग पर निबंध FAQ’s

समय का सदुपयोग पर निबंध कैसे लिखें ?

समय बिना किसी रूकावट के लगातार चलता रहता है। यह किसी के लिए भी इंतज़ार नहीं करता, इसलिए हमें अपना कीमती समय बिना किसी उद्देश्य और जीवन के किसी भी युग में बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें हमेशा समय का अर्थ समझना चाहिए।

समय का उपयोग कैसे करें ?

समय का सही उपयोग करने के लिए अपना टाइम मैनेजमेंट बनाएं। किसी काम को करने के लिए समय सीमा का निर्धारण करें, बेवजह के काम को हटाएं, एक समय में केवल एक ही काम करें, खाली समय में समय का सदुपयोग करें।

जीवन में समय का महत्व ?

समय हम सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, समय से हम अपनी परिस्थितियों को बदल सकते हैं, हमारा भविष्य हमारे समय पर निर्भर होता है, कि हम कितने समय में कितना काम कर रहे हैं।

टाइम मैनेजमेंट सिद्धांत क्या है ?

हर सुबह जल्दी उठकर प्राथमिक कार्यों को महत्ता देना, अपने प्रत्येक कार्य को करने के लिए समय निर्धारित करना और हो सके तो प्रत्येक दिन कुछ समय ध्यान लगाना।

Photo of author

Leave a Comment