Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर गर्मियों में मन को मिलेगा सुकून

आज हम आपको इस आर्टिकल में Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून। के बारे में आपके साथ पूरी जानकारी साझा करेंगे।

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून।
Famous Waterfall in India

Famous Waterfall in India: हमारा देश भारत प्रकृति की सुंदरता के मामले में दुनिया में किसी देश से कम नहीं है हमारा देश प्रकृति की विभिन्न सुन्दरताओं के आकर्षण से भरा हुआ है चाहे वह पेड़-पौधे, नदियाँ, जंगल तथा पहाड़ क्यों ना हो इनकी जो खूबसूरती है उसका कोई जवाब नहीं है। इस प्रकार के झरने भारत में कई जगह में कई प्रकार के पाए जाते है। भारत में आपको कई जगहों पर कई सुन्दर झरने भी देखने को मिलेंगे। झरनों की बात करें तो इनको waterfall कहा जाता है। झरने दिखने में बहुत खूबसूरत होते है जिससे कोई भी इंसान उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।

यह भी पढ़े: भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर

झरने को देखने में लगता है जैसे दूध का झरना बह रहा हो यह दिखने में सफ़ेद लगता है तथा इनकी आवाज मन को शांति मिलती है और सुनने में बहुत अच्छा लगता है। कई बार नदियों का जल ऊंचाई पर स्थित किसी खड़े ढाल से तेजी से नीचे गिरता है और उस जगह पर पानी के गिरने की बहुत तेज आवाज आती है इसे ही झरना या waterfall कहते है। भारत देश में झरनों की खूबसूरती का आनंद लेने किये लिए विदेशों से टूरिस्ट आते है।

भारत के प्रमुख सबसे खूबसूरत झरने कौन से है?

भारत के प्रमुख सबसे खूबसूरत झरने इस प्रकार से है-

1. भागसू झरना-

भागसू झरने को देखने के लिए दुनिया से कई पर्यटन भारत आते है क्योंकि यह झरना है ही इतना खूबसूरत की कौन वहां नहीं जाना चाहेगा। मानसून के महीने में ये और भी सुन्दर दिखाई देता है। भागसू झरना 30 की ऊँचाई से नीचे गिरता है और बेहद खूबसूरत दिखता है यहां पर पानी गिरने की बहुत तेज आवाज आती है। पर्यटन स्थलों के मामले में धर्मशाला में यह बहुत फेमस झरना है। यह झरना आपको सड़क पर ही दिखाई देगा और यह धौलाधार घाटी से शुरू होता है। और आपको बता यह जो झरना है वह भागसू मंदिर से हो कर गुजरता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून।
bhagsunag waterfall

2. जोग झरना-

जोग झरना भारत में कर्नाटक राज्य की शिमोगा तथा उत्तरा कन्नड़ जिलों की सीमा में स्थित है। कर्नाटक राज्य में यह बहुत प्रसिद्ध झरना है। शरवती नदी पर जोग झरना है और यह देश में दूसरे नम्बर पर सबसे ऊँचा झरना है। जोग झरने को एक और नाम से जाना जाता है जोगा या जोरसप्पा झरना नाम से भी जाना जाता है। इस झरने की ऊँचाई 254 मीटर है। यह दिखने में बहुत सुंदर अद्भुत झरना है। कर्नाटक में जोग झरना मुख्य पर्यटन स्थल है।

भारत के 10 खूबसूरत झरने
jog waterfall

भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची

3. दूधसागर झरना-

दूधसागर झरना भारत के कर्नाटक तथा गोवा राज्य की सीमा में स्थित है वहां से करीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है। दूध सागर झरने की ऊँचाई 310 मीटर तथा इसकी चौड़ाई 33 मीटर है। भारत में सबसे ऊँचे झरने की श्रेणी में पांचवें नम्बर पर आता है। यह देखने में सफ़ेद लगता है जैसे दूध का झरना बह रहा हो। इसे स्थानीय लोगों में अन्य नाम से भी जाना जाता है जैसे- ताम्बडी सुरला आदि। बारिश के महीने में यह झरना देखने में बहुत सूंदर लगता है। जो भी पर्यटन यहां आते है वे कुवेशी गांव से गुजरते हुए ट्रेकिंग कर आते है।

Famous Waterfall in India
dudhsagar waterfall

4. धुआँधार झरना-

मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर शहर में 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित धुआँधार झरना जो की पर्यटकों का आकर्षक केंद्र है तथा देखने में बहुत सुन्दर है। धुआँधार झरने का निर्माण नर्मदा नदी के जल से होता है मतलब नर्मदा नदी संगमरमर के चट्टानों के बीच से निकलते हुए 100 फुट ऊपर से नीचे गिरता है। यहां पर ऊपर से जल बहुत ज्यादा तीव्र वेग से नीचे गिरता है तथा झरने के चारों तरफ ऐसे लगता है जिसे ये पानी नहीं धुआँ होगा परन्तु असलियत में होता क्या है इस झरने में नीचे बहुत पानी एक साथ गिरता है और वो हवा में उड़ता है और ऐसे लगता है की धुआँ उड़ रहा होगा। तथा इसलिए इसे धुआँधार झरना कहा जाता है। यदि आप यहां जाओगे तो इस झरने की खूबसूरती आपको मन मोहित कर लेगी।

Famous Waterfall in India
dhuandhar waterfall

भारत के सबसे पॉपुलर 10 वाटर पार्क

5. सतधारा झरना-

हिमाचल प्रदेश राज्य की चम्बा घाटी में बहुत ही सुन्दर झरना स्थित है जिसका नाम सतधारा झरना है। यह झरना जहां से गिरता है उसके चारो ओर पहाड़ी है जो पुरे बर्फ से घिरी है और उस जंगल में बहुत सरे देवदार के वृक्ष है तथा चारों और का नजारा मनमोहक होता है। हिमाचल प्रदेश में सतधारा झरना बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से देश-विदेशों से पर्यटन इस खूबसरती को देखने आते है और यहां बहुत भीड़ लगी होती है। ये जो झरना होता है इसमें सात झरनों का पानी मिलता है और यह तब गिरता है इसलिए इसे सतधारा झरना कहते है। समुद्र तल से 2036 मीटर की ऊँचाई पर सतधारा झरना स्थित है। लोगों का मानना है की इस झरने में स्न्नान करने से शरीर (त्वचा) के रोग ठीक होते है।

भारत के 10 खूबसूरत झरने
satdhara waterfall

6. जोगिनी झरना-

पर्यटकों को अपनी खूबसूरती की और आकर्षित करने वाला जोगिनी झरना मनाली की सुन्दर घाटी में स्थित है। यह मनाली से 4 किलोमीटर और वशिष्ठ मंदिर से 2 किलोमीटर दूरी में स्थित है। जोगिनी झरना करीबन 160 फ़ीट ऊपर से नीचे गिरता है। यदि आप यहां आओगे तो आपको वशिष्ठ मंदिर और देवदार के पेड़ों तथा बागानों से निकलकर जाना पड़ेगा। इस झरने की खूबसूरती बहुत ही अद्भुत है।

Famous Waterfall in India
jogini waterfall
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत के टॉप 10 ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म लिस्ट

7. चित्रकोट झरना-

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर खूबसूरत चित्रकोट झरना स्थित है इस झरने को नियाग्रा झरने के नाम से भी जाना जाता है। चित्रकोट झरना 100 फ़ीट ऊँचाई से नीचे गिरता हुआ बहुत सुन्दर लगता है जब बारिश होती है तब 150 तक यह झरना चौड़ा हो जाता है। इस झरने की सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटन आते है और इन सुन्दर नजारों का लुफ्त उठाते है।

भारत के 10 खूबसूरत झरने
chitrakote waterfall

8. साउचीपारा झरना-

साउचीपारा झरना भारत का सबसे बड़ा झरना है और यह झरना वायनाड में स्थित है जो सदाबहार तथा पर्णपाती जंगल के बीच स्थित है। साउचीपारा झरना 200 मीटर की ऊँचाई से गिरता है जो बहुत सुंदर अद्भुद नज़ारे के साथ दिखता है। इस झरने के मनोरम दृश्य को देखने के लिए इस जगह पर पर्यटनों की भीड़ उमड़ी रहती है। यह झरना जब ऊपर से गिरता है तो नीचे पूल जैसा बनता है जिसमें पानी इकट्ठा होता है इसमें पर्यटन स्विमिंग तथा नहाने का मजा लेते है।

Famous Waterfall in India
soochipara waterfall

9. नोहसिंगीथियांग झरना-

नोहसिंगीथियांग झरना भारत का सबसे ऊँचा झरना है। चेरापूंजी से करीबन 4 किलो मीटर की दूरी पर नोहसिंगीथियांग झरना स्थित है। चेरापूंजी में यह झरना बहुत प्रसिद्ध झरना है। यह झरना लगभग 1033 फ़ीट से नीचे जमीन पर गिरता है और गिरते हुए बहुत सुंदर लगता है। इस झरने खूबसूरती को देखने के देश-विदेश से पर्यटन घूमने आते है। आपको बता दे की यह झरना सात भागो में अलग कर रखा है तथा सिस्टर झरना प्रतीक कहते है।

nohsngithiang waterfall
nohsngithiang waterfall

10. केम्पटी झरना-

उत्तराखंड राज्य के मसूरी जिले में स्थित सुन्दर केम्पटी झरना है जो लगभग 40 फ़ीट की ऊँचाई से नीचे गिरता है और मनमोहक लगता है। देखने में यह झरना बहुत खूबसूरत लगता है इस झरने की खूबसूरती से आकर्षित होकर पर्यटन यहां घूमने आते है भारत में यह झरना बहुत सुन्दर झरना है। केम्पटी झरना उत्तराखंड में सबसे सुन्दर और प्रसिद्ध झरनो में से एक है यह झरना जब 40 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता है तो जो इसका दृश्य होता है वह बहुत ही अद्भुत मनोरम देखने लायक होता है। यहां पर्यटनो की भीड़ लगी रहती है वाटरफॉल के नीचे एक तालाब भी है जिसमें पर्यटन बड़ी ख़ुशी से स्विमिंग करते है। यहां लोग अपने दोस्तों, परिवार तथा कपल्स साथ में घूमने आते है। केम्पटी झरना समुद्र तल से करीबन 4500 फ़ीट के ऊपर बसा हुआ है।

Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून।
kempty waterfall

Highest Waterfall in India से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

जोग झरना के बारे में बताईये?

जोग झरना भारत में कर्नाटक राज्य की शिमोगा तथा उत्तरा कन्नड़ जिलों की सीमा में स्थित है। कर्नाटक राज्य में यह बहुत प्रसिद्ध झरना है। शरवती नदी पर जोग झरना है और यह देश में दूसरे नम्बर पर सबसे ऊँचा झरना है। जोग झरने को एक और नाम से जाना जाता है जोगा या जोरसप्पा झरना नाम से भी जाना जाता है। इस झरने की ऊँचाई 254 मीटर है। यह दिखने में बहुत सुंदर अद्भुत झरना है। कर्नाटक में जोग झरना मुख्य पर्यटन स्थल है।

धुआँधार झरना कहा पाया जाता है?

मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर शहर में 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित धुआँधार झरना जो की पर्यटकों का आकर्षक केंद्र है तथा देखने में बहुत सुन्दर है। यह झरना 100 फ़ीट की ऊँचाई से नीचे गिरता है।

भारत में कौन सा झरना सबसे ऊँचे झरनों की श्रेणी में पांचवे नम्बर पर आता है?

भारत में सबसे ऊँचे झरने की श्रेणी में दूधसागर झरना पांचवें नम्बर पर आता है।

भारत में जोगिनी झरना कहा स्थित है?

पर्यटकों को अपनी खूबसूरती की और आकर्षित करने वाला जोगिनी झरना मनाली की सुन्दर घाटी में स्थित है। यह मनाली से 4 किलोमीटर और वशिष्ठ मंदिर से 2 किलोमीटर दूरी में स्थित है।

जोग झरने को और किस नाम से जाना जाता है?

जोग झरने को जोगा या जोरसप्पा झरना नाम से भी जाना जाता है।

Photo of author

Leave a Comment