महाराष्ट्र शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन-(FYJC Admission 2022) के एडमिशन को लेकर बड़ी घोषणा की गयी है। जिन भी छात्रों ने वर्ष 2022 में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है वे मेरिट लिस्ट के जरिये अपने नाम चेक कर सकते है। इसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि अभी तक विभाग द्वारा (FYJC Admission 2022-Merit List) के तहत सूची जारी नहीं की गयी है परन्तु विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कहा गया है की जून माह में फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट FYJC Admission 2022जारी कर दी जाएगी। जिन भी छात्रों का नाम इस लिस्ट में होगा वे सरकार द्वारा निर्धारित कॉलेजो में 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते है। इसके लिए कैंडिडेट के 10वीं कक्षा में प्राप्त नम्बरों या एसएससी में प्राप्त नम्बरो के आधार पर उन्हें कॉलेजो में दाखिला दिया जायेगा। इस लेख के माध्यम से आपको FYJC Admission 2022 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही लेख के माध्यम से आप मेरिट लिस्ट, संभावित कट-ऑफ और सीट-अलॉटमेन्ट सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) के तहत महाराष्ट्र के विभिन क्षेत्रों में स्थित कॉलेजो में 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जुलाई माह में जारी की जाएगी। इसके लिए शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग, महाराष्ट्र द्वारा जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके आधार पर विभिन कॉलेजो में सिलेक्टेड छात्र एडमिशन ले सकते है। मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात सभी छात्र सम्बंधित कॉलेजो में फ़ीस स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है जिसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही कॉलेजो की लिस्ट भी जारी की जाएगी। पूरे प्रदेश में अधिकृत कॉलेजो में 11वीं कक्षा के 3 लाख से भी अधिक पद रिक्त है। इनके लिए जुलाई माह से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि इसके लिए विभाग द्वारा आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से FYJC Admission 2022 सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते है।
FYJC Admission 2022
FYJC Admission 2022 के तहत 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने के इच्छुक कैंडिडेट मुंबई मेट्रोपोलिटियन रीजन, पुणे, नागपुर, अमरावती और नासिक क्षेत्र से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस वर्ष एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के तहत प्रदेश से 2.3 लाख छात्रों ने आवेदन किया है जिसके लिए पहली मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। इस वर्ष पूरे प्रदेश में 800 से भी अधिक कॉलेजो को अधिकृत किया गया है ऐसे में इस वर्ष अधिक छात्रों को दाखिला मिलने की सम्भावना है। कॉलेजो में दाखिला लेने के लिए छात्रों को 10वीं में प्राप्त अंको या एसएससी में प्राप्त अंको को भी दर्ज करना होगा जिसके बाद मेरिट के आधार पर वे अपने पसंद के कॉलेज में दाखिला ले सकते है। छात्र को मेरिट लिस्ट में रैंक के अनुसार कॉलेज अलॉटमेंट किया जायेगा।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म | Kvs Admission 2022 Notification Date 2022
FYJC Admission 2022, 1st मेरिट लिस्ट
एफवाईजेसी एडमिशन 2022 (FYJC Admission 2022) के तहत महाराष्ट्र प्रदेश में 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में कैंडिडेट को FYJC Admission 2022 की पहली मेरिट लिस्ट का इन्तजार है। हालांकि इसके लिए अभी कैंडिडेट को थोड़ा इन्तजार करना होगा क्यूंकि विभाग द्वारा सभी प्रक्रियाएँ पूरी करने के पश्चात जुलाई माह में फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन भी छात्रों का नाम इस लिस्ट में होगा वे अलॉट किये गये कॉलेज में दाखिला लेने के पात्र होंगे। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले महाराष्ट्र शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://11thadmission.org.in/ पर जायें।
- होमपेज पर आपको Choose region to apply के सेक्शन में अपने क्षेत्र को चुनना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इसमें आपको Cut-off का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद ड्रापडाउन मेनू में सम्बंधित मेरिट लिस्ट को चुनकर आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
- अब आप इस मेरिट लिस्ट में अपने नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते है।
- इस प्रकार से आप मेरिट लिस्ट के तहत अपना नाम चेक कर सकते है।
जिन भी कैंडिडेट का नाम इस मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें विभाग द्वारा डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। जिसके पश्चात अन्य प्रक्रियाऐं पूरी करके वे अलॉट किये गये कॉलेज में एडमिशन ले सकते है।
सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म देखे यहां
रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया
एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के तहत जो भी कैंडिडेट सरकार द्वारा निर्धारित कॉलेजो में 11वीं में एडमिशन लेना चाहते है वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा 5 डिवीज़न तय की गयी है :- मुम्बई, नागपुर, नासिक, अमरावती और पुणे। जो भी कैंडिडेट दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते है वे इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://11thadmission.org.in/ पर जायें।
- होमपेज पर आपको Choose region to apply का विकल्प दिखाई देगा। इसमें आप जिस भी क्षेत्र से रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उसका चुनाव् कर ले।
- इसके बाद नये पेज पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारी दर्ज करके और अन्य औपचारिकताएँ पूरी करके आप इसे सबमिट कर सकते है।
FYJC Admission 2022, सीट अलॉटमेंट
महाराष्ट्र शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा एफवाईजेसी एडमिशन 2022 की मेरिट लिस्ट जुलाई में जारी की जानी है। इसके बाद सभी कैंडिडेट को सीट अलॉटमेंट की जाएगी। छात्रों को मेरिट लिस्ट में क्रम के अनुसार सीट अलॉट की जाएगी जिसके लिए वे ऑनलाइन माध्यम से सीट अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते है। विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट के लिए छात्रों के 10वीं कक्षा में प्राप्तांक या एसएससी में प्राप्त अंको को आधार माना गया है जिन भी छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें ही विभाग द्वारा सीट आवंटित की जाएगी। कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से भी सीट अलॉटमेंट की स्थिति चेक कर सकते है। इसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://11thadmission.org.in/ पर जायें।
- होमपेज पर Choose region to apply के सेक्शन में जिस भी क्षेत्र से आपने आवेदन किया है उसका चुनाव कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको सीट-अलॉटमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- अगले पेज पर आपको जोन, एरिया, स्ट्रीम, स्ट्रीम कोड, कॉलेज और राउंड का चुनाव करना होगा। इसके बाद Get Allotment list के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने सम्बंधित कॉलेज की सीट अलॉटमेंट से सम्बंधित पूरी लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी।
चार राउंड में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया
एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के तहत शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए कुल चार राउंड आयोजित किये जायेंगे। जिन भी छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है वे दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। विभाग द्वारा कॉलेजो में पूर्ण हो चुके एडमिशन और रिक्त बची सीटों के आधार पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस प्रकार से विभाग द्वारा कुल चार चरणों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है की वे मेरिट सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहे।
जल्द जारी किया जायेगा फीस स्ट्रक्चर
जो भी कैंडिडेट एफवाईजेसी एडमिशन 2022 तहत 11वीं कक्षा के फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानना चाहते है उन्हें इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचना प्रदान की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विभाग द्वारा अलग-अलग कॉलेजो की फ़ीस सम्बंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। कैंडिडेट चाहे तो सम्बंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी फ़ीस सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त एफवाईजेसी एडमिशन 2022 सम्बंधित विभिन जानकारी को प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा डैशबोर्ड की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डैशबोर्ड के सेक्शन में जाकर एडमिशन सम्बंधित विभिन प्रकार की सूचना प्राप्त कर सकते है।
इस लेख के माध्यम से हमने आपको FYJC Admission 2022 सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। साथ ही FYJC Admission 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी को हम आपको इस लेख के माध्यम से पहुँचाते रहेंगे। इसके लिए आप इस लेख के साथ बनें रहे।
FYJC Admission 2022 से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
FYJC Admission 2022 की पहली मेरिट लिस्ट के जुलाई माह में जारी होने की सम्भावना है। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग के द्वारा इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहे।
FYJC Admission 2022 के तहत मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के तहत मेरिट लिस्ट को चेक कर सकते है। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते है।
हाँ। एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के तहत कैंडिडेट अपनी सीट अलॉटमेंट सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए उन्हें ऊपर दिये गये लेख में बताये स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके पश्चात वे अपनी सीट अलॉटमेंट सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
एफवाईजेसी एडमिशन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुके है। अब विभाग द्वारा जल्द ही इससे सम्बंधित पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके पश्चात मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा चार चरणों में एडमिशन प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।