राजस्थान गिरदावरी नकल : प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए बहुत सी सुविधाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध करा दी हैं। जिससे सभी नागरिक घर बैठे ही इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सभी किसानों को इसके लिए निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल पर जाकर इन सेवाओं का लाभ लेना होगा। इसके अतिरिक्त सरकार ने इसे और आसान बनाने के लिए संबंधित एप्लीकेशन की भी शुरू की हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को ऐसी ही एक सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जिसे आप – राजस्थान गिरदावरी नकल के नाम से जानते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले | Girdawari Report Rajasthan के बारे में। इन सभी जानकारियों के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
क्या है Girdawari Report Rajasthan
यदि आप नहीं जानते की राजस्थान क्या है तो आप को बता दें कि गिरदावरी रिपोर्ट एक प्रकार का महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है जो कि दो बार बनाई जाती है। इस दस्तावेज में जमीन के स्वामी/ मालिक का नाम, खेती करने वाले का नाम, जमीन/ खसरा नंबर, संबंधित क्षेत्र, भूमि का प्रकार, कृषि योग्य अथवा गैर खेती वाला क्षेत्र, सिंचाई का स्रोत, फसल का नाम और उसकी स्थिति, आय और उसका रेट आदि महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं।
अब से राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को ये सभी जानकारियाँ डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन ही प्रदान करने की सुविधा दे दी है। इसके लिए उन्हें जनसूचना पोर्टल और धरा पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपनी महत्वपूर्ण सूचना दर्ज करके संबंधित जानकारी देखने और उसे डाउनलोड करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Highlights Of Girdawari Report Rajasthan
आर्टिकल का नाम | राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले | Girdawari Report Rajasthan |
संबंधित राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | प्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन गिरदावरी नकल उपलब्ध कराना |
वर्तमान साल | 2022 |
गिरदावरी निकालने की प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक एप्प | धरा एप्प |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
गिरदावरी डाउनलोड हेतु आधिकारिक वेबसाइट | धरा पोर्टल लिंक , जन सूचना पोर्टल |
फसल गिरदावरी क्यों महत्वपूर्ण हैं ?
फसल गिरदावरी करवाना बहुत जरुरी होता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि कई बार होता है जब किसानों की फसल किसी प्राकृतिक वजहों से खराब हो जाती है। ऐसे में किसानों की फसलों को होने वाले भारी नुकसान के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। और प्रदेश के किसानों को इस मुसीबत से बचाने के लिए ही फसल गिरदावरी कराना जरुरी किया गया है। इसके माध्यम से फसल खराब होने की स्थिति में सरकार उन्हें मुआवज़ा प्रदान कराएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसानों को मुआवज़े के लिए क्लेम करना होगा। जिससे उनके वित्तीय नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी।
राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले ?
यदि आप भी अपने गिरदावरी रिपोर्ट निकलना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। आप को जानकारी दे दें की आप दो अलग अलग पोर्टल से इस जानकारी को निकाल सकते हैं। आप की सुविधा हेतु हम दोनों ही प्रक्रिया यहाँ दे रहे हैं।
धरा पोर्टल के माध्यम से :
- धरा पोर्टल के माध्यम से फसल गिरदवारी निकालने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- क्लिक करते ही आप आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी को ड्राप डाउन मेनू से सेलेक्ट करना है।
- इस फॉर्म में आप को जिले का नाम, तहसील का नाम, गाव का नाम और फसल का प्रकार सिलेक्ट करना है। फिर खसरा नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी को सेलेक्ट करने के बाद आप को आगे बढ़ें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आप के सामने संबंधित जानकारी / गिरदावरी खुल जाएगी।
- इस प्रकार आप आसानी से Girdawari Report Rajasthan Online देख सकते हैं।
- साथ ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Girdawari Report Rajasthan Online जन सूचना पोर्टल से
- सबसे पहले सभी किसान सरकारी आधिकारिक जन सूचना पोर्टल पर जाएं।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप जन सूचना पोर्टल के होम पेज पर मेनू बार में दिख रहे Schemes के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आप को कुछ योजनाएं दिखेंगी। जिसमें से आप को Copy Of Girdawari के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने पर आप को अगले पेज पर एक , जहाँ आप को पूछी गयी जानकारी को ड्राप डाउन मेन्यू में से चुनना होगा।
- जैसे कि – जिला, तहसील, गाँव और फसल अदि को सेलेक्ट करना होगा। सभी जानकारी सेलेक्ट करने के बाद आप को खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के सामने खातेदार की जानकारी आ जाएगी। साथ ही आप को खाता संख्या व पुराना खाता संख्या की जानकारी भी मिल जाएगी।
- इसके बाद को जिस खाते की भी संख्या चाहिए आप उसके सामने अधिक जानकारी / Get More के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। आप की जानकारी पूरी ओपन हो जाएगी।
- अब आप अपने स्क्रीन पर सभी संबंधित जानकारी देख सकते हैं। साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राजस्थान गिरदावरी नकल से संबंधित प्रश्न उत्तर
सभी इच्छुक किसान जो गिरदावरी रिपोर्ट देखना चाहते हैं वो राजस्थान धरा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट (https://khasra.rbaas.in/) पर जाकर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त अब धरा एप्लीकेशन के माधयम से भी सभी किसान घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से भी फसल गिरदावरी देख सकते हैं।
गिरदावरी रिपोर्ट का मतलब है कि किसान द्वारा अपने खेत के कितने रकबे में कौन भी फसल की बुवाई की है, इस से जुडी जानकारी। इस जानकारी को पटवारी द्वारा शासन के दस्तावेजों में दर्ज कराया जाता है। इसे की गिरदावरी रिपोर्ट कहते हैं।
इसके लिए आप अपने फ़ोन पर धरा एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
जो भी किसान फसल गिरदावरी करवाते है, उन्हें इससे काफी लाभ मिलता है। यदि किसी किसान की फसल प्राकृतिक आपदा या ऐसे ही किसी कारन से खराब होती है तो ऐसे में फसल गिरदावरी करवाने वाले किसान मुआवज़े को क्लेम कर सकते हैं।
यदि आप भी Girdawari Report Rajasthan / फसल गिरदावरी निकालना चाहते हैं तो आप धरा पोर्टल पर जा सकते हैं। इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल https://khasra.rbaas.in/ पर क्लिक करें।
आज इस लेख में आप ने राजस्थान गिरदावरी नकल / Girdawari Report Rajasthan के बारे में जानकारी पढ़ी। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेखों को पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।