गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) क्या है? क्यों और किन्हें दिया जाता है ?

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

देश विदेशों में आप ने बहुत से सम्मानों के बारे में सुना होगा। ऐसे ही हमारे देश में भी अनेक सम्मान विभिन्न अवसरों और कार्यों के लिए प्रदान किये जाते हैं। इन्ही में से एक है गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour). ये सम्मान मुख्य रूप से VIP और VVIP लोगों के सम्मान में दिया जाता है। जिस के बारे में आज हम अपने लेख में आप को बताने जा रहे है। यदि आप को अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस लेख में सभी संबंधित जानकारी को पढ़ सकते हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) क्या है? क्यों और किन्हें दिया जाता है ?
गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) क्या है?

यह भी पढ़िए :- राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) क्या है- What is NSA?

गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) क्या है?

Guard of Honor हमारे देश में दिया जाने वाला ऐसा सम्मान है जिसे देश के वीवीआईपी (VVIP) लोगों को प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों को विशेष अवसरों पर सम्मानित करने के लिए भी होता है। इसे आप एक प्रकार का सम्मान समारोह समझ सकते हैं। आप को जानकारी दे दें कि VVIP के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा किया जाता है। जब भी हमारे देश में विदेश से कोई वीआईपी या वीवीआईपी / महत्वपूर्ण व्यक्ति आता है तो उसे भी गार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया जाता है। आप ने टीवी में देखा ही होगा या अखबार में पढ़ा होगा कि जब भी कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री हमारे देश भारत आता है तो उस महत्वपूर्ण व्यक्ति को गार्ड ऑफ़ हॉनर से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हमारे देश के सभी विशिष्ट और अति-विशिष्ट व्यक्तियों को इस सम्मान से नवाजा जाता है।

किसे दिया जाता है Guard of Honor ?

जैसे कि लेख में अभी आप ने पढ़ा कि गार्ड ऑफ़ ऑनर का सम्मान देश और विदेश से आने वाले सभी विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान में दिया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो गार्ड ऑफ़ ऑनर (Guard of Honor) एक सम्मान है जिसे एक प्रोटोकॉल के तहत VVIP और VIP लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान के हकदारों की सूची में – राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री आते हैं। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी राज्य पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त पुलिस अफसर, सेना के जवान (मिलिट्री), मंत्री, फूटबाल खिलाड़ी क्रिकेट खिलाड़ी व अन्य वीआईपी व्यक्तियों को भी दिया जाता है। बता दें इस सम्मान को अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग तरह से प्रदान किया जाता है।

यहाँ जानिए कौन देता है गार्ड ऑफ़ ऑनर ?

Guard of Honor सभी विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों को ट्राई सर्विस ऑफ गार्ड द्वारा दी जाती है। बताते चलें कि वर्ष 1947 में यानी की जिस वर्ष हमारा देश भारत आजाद हुआ था, उसी वर्ष इसकी स्थापना की गयी थी। 1947 में हमारे देश की तीनों सेना को मिलाकर एक ख़ास टुकड़ी बनाई गयी और इसे ट्राई सर्विस ऑफ गार्ड (Tri Service Of Guard) दिया गया। जो आज भी गार्ड ऑफ़ ऑनर देती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ट्राई सर्विस ऑफ गार्ड में थल सेना वायु सेना और नौसेना के 100 जवानों को शामिल किया गया है। इन जवानों को केंद्रीय सचिवालय में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भवन या अन्य VVIP की यात्राओं के दौरान तैनात किया जाता है। इनका मुख्यालय भी दिल्ली में ही स्थित है।

यहाँ जानिए कैसे देते हैं गार्ड ऑफ़ ऑनर ?

सभी वीआईपी और वीवीआईपी को सर्विस ऑफ़ गार्ड द्वारा दिया जाने वाला ऑनर कैसे दिया जाता है इसे आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं। बताते चलें कि मुख्य अतिथि जिसे सम्मानित किया जाना है, वो डायस पर खड़े होते हैं। इसके बाद गार्ड कमांडर उनके पास आकर निरिक्षण करने का अनुरोध करता है। जिसे इन शब्दों के साथ किया जाता है – “श्रीमान, महोदय, सम्मान गार्ड आपके निरीक्षण के लिए हाजिर है.”

जिस के बाद गार्ड का निरिक्षण करने के लिए मुख्य अतिथि आगे बढ़ते हैं। वो जैसे जैसे आगे बढ़ते हुए इंस्पेक्शन लाइन पर चलते हुए जाते हैं वैसे वैसे गार्ड अपना फेस उनकी ओर घुमाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कमांडर VIP या VVIP के दाहिने ओर चलता है। जब निरिक्षण प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो सभी गार्ड कमांडर वीवीआईपी को सैल्यूट करते हैं। ता दें कि जब तक वीआईपी या वीवीआईपी उस स्थल पर मौजूद होता है तब तक गार्ड्स न वहां से हटते हैं और न ही अपनी जगह को छोड़ते हैं। इतना ही नहीं तब तक वो अपनी विश्राम की मुद्रा में भी नहीं आ सकते। आप को जानकारी दे दें कि देश के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के लिए 150 सैनिक होते हैं। वहीँ हमारे देश के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के लिए 100 सैनिक होते हैं। इसके अतिरिक्त भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन व्यक्ति को भी 100 सैनिक गार्ड ऑफ़ ऑनर देते हैं। इस के अलावा अन्य वीआईपी को 50 सैनिकों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाता है।

Guard Of Honour से संबंधित प्रश्न उत्तर

Guard Of Honour क्या होता है ?

यह भी देखेंडिस्टेंस लर्निंग क्या है

डिस्टेंस लर्निंग क्या है ? डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन कैसे करें ? Distance Learning se Graduation Kaise Kare?

ये एक प्रकार का सम्मान है जो कि हमारे देश में किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी व्यक्तियों को दिया जाता है।

गार्ड ऑफ़ ऑनर किसे दिया जाता है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ये उन लोगों के लिए सम्मान है जिन्होंने राष्ट्र के लिए काम किया है या कुर्बानी दी है। इस के अतिरिक्त भारत आने वाले विशिष्ट अतिथियों को भी इस से सम्मानित किया जाता है।

Guard Of Honour कौन देता है ?

गार्ड ऑफ़ ऑनर ट्राई सर्विस ऑफ़ गार्ड द्वारा दिया जाता है। गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा किया जाता है।

क्या कैबिनेट मंत्रियों को भी ये सम्मान दिया जाता है ?

जी हाँ, कैबिनेट मंत्रियों को भी ये सम्मान दिया जाता है।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को Guard Of Honour से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी हेतु आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंभारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रान्ति | 1857 Revolution Reason, Causes of failure in Hindi

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें