E Disha 2023– यह हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा विकसित किया गया है एक वेब पोर्टल है। जिसमें आमजन नागरिकों को सुविधाएँ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक प्रमाण पत्र से संबंधी सभी सेवाओं को ऑनलाइन मोड में प्राप्त कर सकते है। हरियाणा राज्य सरकार के अंतर्गत edisha Haryana portal लॉन्च करने का मुख्य लक्ष्य यह है की सरकारी विभागों के प्रमाण पत्र से संबंधी सेवाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ना ,जिसमें सभी नागरिकों को बिना किसी समस्या के सरलता से ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं प्राप्त हो।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से edisha Haryana registration and application status check से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः पोर्टल से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
edisha Haryana registration
edisha.gov.in– पोर्टल सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए एक अहम् भूमिका निभाता है। हरियाणा सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया ई-दिशा पोर्टल नागरिकों तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सेवाओं को आसानी से पहुंचाने का कार्य करता है। यह पोर्टल प्रमाण पत्र जैसे -ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र ,जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,आदि दस्तावेजों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा नागरिकों को प्रदान करता है। साथ ही यह खतौनी ,पेंशन एवं रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण करने की सुविधा नागरिकों को प्रदान करता है। यदि आप भी edisha Haryana portal से जुड़े सभी लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए नागरिकों के पास लॉगिन आईडी होनी आवश्यक है लॉगिन आईडी के आधार पर ही वह सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।
ई-दिशा पोर्टल क्या है ? E Disha 2023
यह हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है। जिसमें नागरिकों को अनेक विभागों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस पोर्टल की मदद से नागरिकों को विशेष सुविधा मिली है जिसमें उन्हें किसी भी सेवा हेतु संबंधित विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं है। आमजन नागरिकों तक सुगमता से सेवा को पहुंचाने के लिए प्रमाण पत्र के साथ अन्य कई प्रकार की सेवाओं को पोर्टल में मौजूद किया गया है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधी ऑनलाइन नियुक्ति हेतु भी प्रावधान शुरू किये गए है। जिसमें नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइनमेंट ले सकते है। एवं बुक किये गए समय के अनुसार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है। साथ ही यह पोर्टल आवेदन के साथ -साथ प्रमाण पत्र सत्यापन एवं आवेदन की स्थिति जांच करने की सुविधा नागरिकों को प्रदान करता है।
ई- दिशा हरियाणा पोर्टल रजिस्ट्रेशन E Disha 2023
आर्टिकल | edisha Haryana registration |
पोर्टल | E Disha Haryana |
वर्ष | 2021 |
पोर्टल लॉन्च किया गया | हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं प्रदान करना |
रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | edisha.gov.in |
E Disha पोर्टल हरियाणा के क्या उद्देश्य है ?
edisha Haryana portal का मुख्य उद्देश्य है नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन के तहत प्रदान करना। यह पोर्टल आमजन नागरिकों तक सरकारी सेवाओं को सुगमता से पहुंचाने में मदद करता है। नागरिकों की सुविधा के लिए ई दिशा पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। प्रमाण पत्र सेवाएं ,स्वास्थ्य से संबंधी सेवाएं ,एवं सामाजिक न्याय अधिकारिकता विभाग से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ हरियाणा राज्य के निवासी इस पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। पहले लोगो को किसी भी सेवा के लिए संबंधित कार्यालयों का दौरा करना पड़ता था। जिसमें समय के साथ नागरिकों का आर्थिक व्यय भी होता था। लेकिन ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत अब नागरिकों को सभी सेवाएं ऑनलाइन रूप में घर बैठे मिलेगी। यह सेवाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ने एवं सेवाओं को बेहतर एवं आसान बनाने के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किया गया है।
विधवा पेंशन योजना हरियाणा एप्लीकेशन फॉर्म ऐसे भरें
ई दिशा पोर्टल में मौजूद सेवाएं
सभी नागरिकों को सुविधा पहुंचाने के लिए हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है आप देख नीचे दी गयी सूची के आधार पर देख सकते है की कौन-कौन से विभाग से संबंधी सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। एवं कौन-कौन सी सेवाएं पोर्टल में ऑनलाइन मौजूद है। साथ ही सेवाओं से संबंधी आवेदन फॉर्म संबंधी लिंक को भी सूची में दिया गया जिसके माध्यम से राज्य निवासी विभिन्न प्रमाण पत्र एवं सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन फॉर्म को लिंक के अनुसार डाउनलोड कर सकते है।
क्र संख्या | विभाग का नाम | सेवा का नाम | आवेदन फॉर्म |
1 | राजस्व विभाग | अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें |
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
ईसा पूर्व प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
विशेष पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
मूल निवास प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
विमुक्त जाति प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
टपरीवास जाति प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
प्रॉपर्टी डीलर लाइसेंस | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
आय प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
अनुमतियाँ | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
2 | सार्वजानिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी | पानी कनेक्शन | यहाँ से डाउनलोड करें |
सीवरेज कनेक्शन | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
3 | राजस्व न्यायालय मामले | अदालत से संबंधी सभी मामले | यहाँ से डाउनलोड करें |
4 | स्वास्थ्य MCs | मृत्यु प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें |
जन्म प्रमाण पत्र | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
5 | सामाजिक न्याय अधिकारिकता विभाग | लाड़ली सामाजिक सुरक्षा भत्ता | यहाँ से डाउनलोड करें |
विकलांगता भत्ता | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
वृद्धावस्था सम्मान भत्ता | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
विधवा निराश्रित पेंशन | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
FADC निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
बौना भत्ता | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
18 वर्ष वाले विकलांग बच्चों को नॉन स्कूल में भत्ता राशि | यहाँ से डाउनलोड करें | ||
6 | CIDER | सीआईडीआर रजिस्ट्रेशन | यहाँ से डाउनलोड करें |
7 | होम | मैरिज रजिस्ट्रेशन शहरी | यहाँ से डाउनलोड करें |
ई-दिशा पोर्टल के लाभ E Disha 2023
- राज्य के सभी नागरिकों को अब किसी भी सेवा के लिए कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी ई दिशा पोर्टल के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे मिलेगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समय के बचत के साथ कार्यालयों में जाने के समय आने वाले खर्चे में भी कमी आएगी।
- हरियाणा ई दिशा पोर्टल के तहत नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु अप्पॉइंमेंट लेने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- पोर्टल के माध्यम से आवेदन किये गए एप्लीकेशन स्टेटस की घर बैठे जाँच कर सकते है।
- साथ ही E Disha 2023 के माध्यम से व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र को सत्यापन कर सकते है।
- नागरिकों को edisha Haryana पोर्टल के अंतर्गत सभी सरकारी विभाग की सेवाएं पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगी।
- यह पोर्टल सभी सरकारी विभागों से संबंधी सेवाओं को डिजीटलीकरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- नागरिक किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से edisha Haryana के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- E Disha 2023 सेवाओं को आदान प्रदान करने की एक ऑनलाइन प्रणाली है। जिसमें नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधी सेवाओं को एक ही पोर्टल प्राप्त कर सकते है।
- भारत सरकार की 99 बिजनेस टू सिटीजन सेवाओं का लाभ भी edisha.gov.in पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।
- यह पोर्टल राज्य वासियों को 24 सरकारी विभागों की Government to Citizens सेवाओं को प्रदान करता है।
edisha Haryana registration Documents
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक व्यक्ति के पास नीचे दिए गए सभी अनिवार्य दस्तावेज होने आवश्यक है।
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- व्यक्ति की पासपोर्ट साइज फोटो
edisha Haryana registration ID ऐसे बनाये ?
ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन आईडी बनवाने के लिए राज्य के नागरिकों को नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करना होगा। नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार ही ई दिशा पोर्टल रजिस्ट्रेशन आईडी को प्राप्त कर सकते है।
- edisha Haryana registration ID बनवाने के लिए नागरिक को डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से सम्पर्क करना होगा।
- इसके पश्चात ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन आईडी आवेदन फॉर्म को एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर संबंधित कार्यालय में विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करके सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ सलंगन करके कार्यालय में फॉर्म को जमा करवाएं।
- आवेदन फॉर्म एवं सभी दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद ही नागरिक को डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के द्वारा CSC लॉगिन आईडी जारी की जाएगी।
- CSC लॉगिन आईडी प्राप्त होने के बाद ही नागरिक पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
edisha.gov.in पोर्टल में लॉगिन ऐसे करें ?
ई दिशा पोर्टल में लॉगिन करने के लिए नागरिक के पास सीएससी लॉगिन होना आवश्यक है। CSC लॉगिन आईडी के आधार पर ही पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है ?
- E-Disha Portal में लॉगिन करने के लिए व्यक्ति को edisha.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
- वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में दिए गए लॉगिन सेक्शन में सभी विवरणों को भरना है।
- जैसे यूजर आईडी ,पासवर्ड आदि। इसके पश्चात login के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इस प्रकार ई-दिशा हरियाणा पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
e-disha Haryana application status check Aise Karen
यदि व्यक्ति के द्वारा पोर्टल में उपलब्ध किसी भी सेवा हेतु आवेदन किया गया है तो वह नीचे दिए गए चरणों के अनुसार आसानी से आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है।
- ई दिशा हरियाणा पोर्टल में आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए ई-दिशा ई -डिस्ट्रिक्ट हरियाणा पोर्टल में जाएँ।
- पोर्टल में जाने के बाद होम पेज में Status of Application के विकल्प में क्लिक करें।
- इसके पश्चात नए पेज में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- जैसे -ई दिशा सरल आईडी नंबर
- और सिटीजन आईडी, या फिर मोबाइल नंबर, फैमिली आईडी नंबर, इन तीनों आईडी में से अपनी सुविधा के अनुसार नंबर को अंकित करें।
- इसके बाद दिए गए सर्च वाले ऑप्शन में क्लिक करें।
- इस प्रकार आवेदन से संबंधित सभी विवरण आवेदक व्यक्ति के स्क्रीन में मौजूद होगा।
- इस तरह से e-disha Haryana application status check करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Saral Haryana Apply Online/Register for Saral ID
ई दिशा हरियाणा पोर्टल में प्रमाण पत्र सत्यापन ऐसे करें ?
हरियाणा राज्य के निवासी पोर्टल में प्रमाण पत्र से संबंधी वेरिफिकेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। नीचे दिए गए स्टेप्स के आधार पर आप सरलता से प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- Verification of Certificate के लिए edisha.gov.in पोर्टल में जाएँ।
- पोर्टल में विजिट करने के पश्चात होम पेज में edisha.gov.in Verification of Certificate के ऑप्शन का चयन करें।
- इसके पश्चात नए पेज में व्यक्ति को दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जैसे –Select Application , Edisha Transaction Id Number, CIDR ID or FamilyID Number
- सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात print certificate के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इस प्रकार नागरिक ई दिशा हरियाणा पोर्टल में प्रमाण पत्र सत्यापन कर सकते है।
जिलेवार ई-दिशा वेबसाइट लिंक
नागरिकों तक सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा जिले के अनुसार ई-दिशा वेबसाइट को विकसित किया गया है। अब सभी नागरिक अपने जिले के अनुसार लिंक में क्लिक करके पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। हरियाणा सरकार की इस पहल के अनुसार नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सेवाओं को लेने का अवसर प्राप्त होगा।
क्र संख्या | जिलों के नाम | वेबसाइट लिंक |
1 | E Disha Karnal | E disha website |
2 | E Disha Rohatak | E-disha website |
3 | E Disha Panipat | E-disha website |
4 | E Disha Sonipat | E-disha website |
5 | E Disha Hisar | E-disha website |
6 | E Disha Gurgaon | E- disha website |
7 | E Disha Jind | E-disha website |
8 | E Disha Sirsa | E-disha website |
9 | E Disha Panchkula | E-disha website |
10 | E Disha Yamuna Nagar | E-disha website |
11 | E Disha Fatehabad | E-disha website |
12 | E Disha Center Faridabad | E-disha website |
13 | E Disha Kaithal | E-disha website |
14 | E Disha Rewari | E-disha website |
15 | E Disha Mahendragarh | E-disha website |
E Disha 2023 Haryana पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर
हरियाणा ई दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in है। नागरिक इस वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन के अंतर्गत घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
राज्य के सभी नागरिक edisha Haryana पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ CSC लॉगिन आईडी के आधार पर प्राप्त कर सकते है। यदि व्यक्ति के पास लॉगिन आईडी मौजूद है तो वह पोर्टल के अंतर्गत शामिल सभी विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
नागरिकों तक सेवाओं को आसानी से पहुंचाने के लिए 24 विभागों की सेवाओं को edisha Haryana पोर्टल से जोड़ा गया है।
ई दिशा पोर्टल के अंतर्गत हरियाणा राज्य के निवासियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ मिली है। यह पोर्टल आमजन नागरिकों बिना कार्यालयों का दौरा किये हुए एवं बिना किसी परेशानी के घर बैठे नागरिकों को सुविधा प्रदान करता है।
हाँ ई दिशा पोर्टल में नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। अब नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर सकते है।
राजस्व विभाग से संबंधी प्रमाण पत्र सेवाएं एवं राजस्व न्यायालय मामले से संबंधी सभी सेवाएं edisha Haryana पोर्टल में मौजूद है।