हरियाणा जमाबंदी नकल की जानकारी हरियाणा राज्य के सभी नागरिक अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा जमाबंदी नामक पोर्टल लांच की गयी है।आप अपना खाता जमाबंदी portal के माध्यम से अब अपने लैंड रिकॉर्ड आसानी से घर बैठे देख सकते है और साथ ही आप ऑफिसियल वेबसाइट (jamabandi.nic.in Haryana Portal) पर जाकर अपना खाता खतौनी नंबर, जमाबंदी नकल सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप इस पोर्टल से अपना खेत नंबर, खतौनी नंबर और हिंसा नंबर आदि भी चेक कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से अपने राज्य के नागरिकों को जमीनों से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको Haryana jamabndi Nakl से जुडी सारी जानकारी देंगे पूरी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
हरियाणा जमाबंदी नकल @jamabandi.nic.in
हरियाणा जमाबंदी नकल (Haryana land Record) की जानकारी के लिए पहले उम्मीदवारों को पटवारी या तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे की छोटी से छोटी जानकारी के लिए भी सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता था जिससे की उम्मीदवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और साथ ही साथ समय,पैसों की बर्बादी अलग होती थी लेकिन अब आप बहुत ही आसानी से अपने भूमि की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। अपना खाता पोर्टल के लांच होने से अब आप भूमि से जुडी सारे विवरण (Haryana land Record) प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें भूमि से जुड़े हुए आपके सारे दस्तावेज सरकारी होते हैं जिनका पूरा ब्यौरा सरकार के पास होता है। Haryana Portal Jamabandi nakal Online देखने की प्रक्रिया आगे लेख में दी गयी है।
Haryana Jamabandi Nakal 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | हरियाणा जमाबंदी नकल |
विभाग | राजस्व विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | लोगों को घर बैठे सुविधा देना |
भूमि रिकॉर्ड देखने का मोड़ | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.nic.in |
यह भी पढ़ें : HRMS Haryana Employee Login
हरियाणा जमाबंदी अपना खाता ऑनलाइन के लाभ
- अब हरियाणा के लोग आसानी से ऑनलाइन अपने Haryana land Record की जानकारी ले सकते हैं।
- आप घर बैठे अपना खाता का लाभ लेकर घर बैठे अपने जमीन के बारे में पूरा विवरण ले सकते हैं।
- ऑनलाइन सुविधा होने के कारण आपके लैंड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी सरकार के पास पहले से ही मौजूद रहेगी। जिससे की कोई भी जबरन आपके जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जता सकते। अगर ऐसा होता है तो इस स्थिति में सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
- अब आपको किसी भी पटवारी खाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- आप अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- भूमि से जुड़े धोखाधड़ी जैसे कार्यों में अब रोकथाम की जाएगी, कोई भी नागरिक किसी भी नागरिक के भूमि पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा।
- बैंक से लोन लेने संबंधी कार्य को पूर्ण करने के लिए नागरिक भूमि के रिकॉर्ड को दस्तावेज के रूप में प्रयोग कर सकते है।
Haryana Land Record के प्रकार
आपको बता दें लैंड रिकॉर्ड में भी दस्तावेजों की अलग-अलग भूमिकाएं होती है। जिसके लिए अलग-अलग ही कागजी कार्यवाही की जाती है और साथ ही हर जगह पर अलग-अलग दस्तावेजों की मांग की जाती है। भूमि से जुड़े सारे दस्तावेजों के प्रकार निम्नलिखित है।
- जमाबंदी- जमाबंदी के तहत स्वामित्व के अधिकारी जमीन और अप टू डेट राइट्स ऑफ लैंड से संबंधित जानकारी दी होती है।
- लाथा– लाथा को हम शजरा के नाम से जानते है। ये पटवारी के पास होता है जिसमे एक लट्ठा नामक कपडे पर शजरा की एक प्रति होती है जिसमे सर्वेक्षण संख्या और आयाम के कुछ क्षेत्र होते हैं।
- लाल किताब– लाल किताब में आप जमीन से जुडी बहुत सी जानकारियां दर्ज होती है। जैसे फसलों से जुडी जानकारी, मिटटी का स्थानांतरण, भूमि का प्रयोग, मिटटी का वर्गीकरण, फसलों के नीचे का भाग, ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के साधन आदि जानकारी रहती है।
- म्यूटेशन रजिस्टर- म्यूटेशन का मतलब भूमि के स्वामित्व में बदलाव आना। म्यूटेशन में खेत, जमाबंदी से जुडी सारा विवरण दर्ज रहता है।
- शाजरा नसब– शाजरा नसब में उन सभी का विवरण होता है जिनके समय-समय पर स्वामित्व के उत्तराधिकारी में बदलाव होते हैं।
- रेनफॉल रजिस्टर- रेनफॉल रजिस्टर में वर्षा से संबंधित जानकारी होती है।
- करेंट प्राइस रजिस्टर– वर्तमान समय में चल रही खाद्य पदार्थों की कीमत लिखी होती है।
- खसरा गिरदावरी– ये एक फसल निरीक्षण का रजिस्टर होता है जिसमे पटवारी मार्च और अक्टूबर के महीने में होने वाली फसलों की कटाई का निरीक्षण करते हैं जिसमे फसल, मिटटी की श्रेणी, और खेती करने वाले की कार्यक्षमता को दर्ज किया जाता है।
- शाजरवा किश्तवाड़- इसमें गांव के खेतों का नक्शा होता है जिसमे खेतों की पूरी जानकारी और खसरा नंबर होता है।
- रोजनामचा- रोजनामचा में पटवारी के द्वारा समय-समय पर जारी कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत रखी गयी रोजमर्रा घटनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी व्यक्त की होती है।
- मुंतखिब असमिविर– इस दस्तावेज में खेतों की पूरी जानकारी रहती है। जिसमे किराये की राशि भी सम्मिलित होती है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
Haryana Jamabandi Nakal के उद्देश्य
जैसे की आप सब जानते हैं की भारत में अब इंटरनेट के माध्यम से हर सुविधा दी जाती है चाहे वो योजना का हो या कोई सरकारी दस्तावेज। ऐसे ही जब देश में पहले इंटरनेट की सुविधा नहीं थी तो लोगों को अपने जमीनी कार्य से जुड़े सारे काम के लिए पटवारी खाने जाना पड़ता था। लेकिन इससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। हरियाणा सरकार द्वारा डिजिटल को बढ़ावा देते हुए और लोगों को घर बैठे सुविधाएँ देने के लिए अपना खाता ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया। जिसमे उम्मीदवार अपना खसरा नंबर दर्ज करके अपनी भूमि से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा जमाबंदी नकल का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे पर्याप्त सुविधा देना है।
हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें ?
राज्य के सभी इच्छुक उम्मीदवार जो जमाबंदी नकल (Khata-Khatauni Nakal) अपना खाता ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं उनको हम यहां पर कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –
- सबसे पहले उम्मीदवार जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। जिसका यूआरएल आप नीचे दिए गए चित्र में भी देख सकते है –
- आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको Jamabandi के सेक्शन पर जाकर Jamabandi Nakal पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा। आप नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- आपको आगे पेज में कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे By Owner Name, By Khewat, By Khasra/Survey No, By Date of Mutation में से किसी एक पर क्लिक करना होगा आपके क्लिक करने के बाद आपको अपना जिला, तहसील, गांव, जमाबंदी वर्ष को दर्ज करना होगा।
- जैसे ही आप सारी जानकारी भरते हैं आपकी स्क्रीन पर कुछ विवरण आ जायेंगे। इसमें आपको सेलेक्ट मालिक पर क्लिक करके आपको चयन करना होगा की आपकी जमीन किसके नाम पर है यदि आप निजी पर क्लिक करते है तो जिसके नाम पर है आप उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी जमीन की पूरी जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।
- आप चाहे तो अपने इस दस्तावेज को डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
हरियाणा खसरा खतौनी/ हिंसा नंबर ऑनलाइन कैसे जांचे ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना हरियाणा खसरा खतौनी/हिंसा नंबर ऑनलाइन चेक कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको query के सेक्शन पर जाएँ। उसके बाद owner detail पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- आपको आवेदन फॉर्म में अपना जिला, तहसील, गांव का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको select type पर क्लिक करें। आप किसी एक का चयन करें।
- इसके बाद मालिक का प्रकार चुने।
- फिर आपके सामने खेत संख्या, खतौनी नंबर, हिंसा नंबर आ जायेगा।
Deed Registration SOP देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- आपको होम पेज में property Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको Deed Registration SOP के विकल्प पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर Deed Registration SOP की पूरी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें : ई-कर्मा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
KASHATKAR DETAILS जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा अब आपको query के सेक्शन पर जाएँ।
- इसके बाद आप KASHATKAR DETAILS के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको इस फॉर्म दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर KASHATKAR DETAILS की पूरी जानकारी आजायेगी।
Court Case से संबंधित जानकारी प्राप्त करना
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। आपको court case के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात् आपको Revenue court status पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा। आपको जिस भी चीज की जानकारी चाहिए आपको उस पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात् आपके स्क्रीन पर कोर्ट केस संबंधित पूर्ण जानकारी आ जायेगी।
Civil Court Case Status की प्रक्रिया कैसे देखें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज जायेगा। आपको Court Case के सेक्शन पर जाकर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प आ जायेंगे। आपको Civil Court Case Status पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको इसमें अपना जिला, तहसील, गांव का नाम, हुए खसरा नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपकी स्क्रीन पर Civil Court Case Status की पूरी जानकारी आ जाएगी।
Property Tax कैसे देखें ?
- सबसे पहले हरियाणा जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको Urban Property के सेक्शन पर जाकर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको property tax के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया फॉर्म आ जायेगा। आपको फॉर्म में तहसील, जिला का नाम, गांव का नाम, प्रॉपर्टी आईडी दर्ज करनी होगी। उसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप सब्मिट के बटन पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर आपके प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ा सारा विवरण आ जायेगा।
हरियाणा जमाबंदी नकल 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता देखने की आधिकारिक वेबसाइट- jamabandi.nic.in है।
अब हरियाणा के नागरिक ऑनलाइन के माध्यम से अपने जमींन से जुडी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इन्हे अब किसी भी कार्यालय या पटवारी खाने में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
हाँ अब नागरिकों को भूमि से जुड़े विवरणों को प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी वह पोर्टल के माध्यम से अब सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।
हाँ पोर्टल में राज्य के सभी क्षेत्र के भूमि रिकॉर्ड को जमाबंदी पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।
हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन देखने की हमने आपको पूरी जानकारी दे रखी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना खाता विवरण देख सकते हैं।
ऑनलाइन निकाली गयी नक़ल तभी मान्य है जब उसे तहसील से सम्बंधित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर सहित प्रमाणित किया गया हो।
तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप ऑनलाइन हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता (Haryana Portal Jamabandi nakal Online) देख सकते हैं। हुए इससे जुडी और भी जानकारी आपको दी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं यदि आपको इससे जुडी कोई और अन्य जानकारी चाहिए या अन्य कोई समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।
यहाँ भी पढ़े
ई-कर्मा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Saral Haryana सरल पोर्टल Login & Registration saralharyana.gov.in