विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हरियाणा [रजिस्ट्रेशन] Haryana Marriage Registration: Apply Online, Download Marriage Certificate

आज हम आपको हरियाणा राज्य के विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हरियाणा के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। जैसे कि आप सब जानते है हमारे समाज में शादी करना एक अनिवार्य रिवाज है और साथ ही उसे निभाना उतना ही कठिन होता है। लेकिन सरकार द्वारा अब जब तक विवाह प्रमाण पत्र ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

आज हम आपको हरियाणा राज्य के विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हरियाणा के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। जैसे कि आप सब जानते है हमारे समाज में शादी करना एक अनिवार्य रिवाज है और साथ ही उसे निभाना उतना ही कठिन होता है। लेकिन सरकार द्वारा अब जब तक विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया जायेगा तब तक शादी को मान्यता नहीं दी जाएगी। आज हम आपको बताएंगे कि हरियाणा के दम्पति किस प्रकार अपना Haryana Marriage Registration कर सकते है। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत में मैरिज सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। आपको बता दें यदि आप विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाते तो आपको सरकार को इसके लिए जुर्माना देना होगा।

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हरियाणा [रजिस्ट्रेशन]
Haryana Marriage Registration: Apply Online, Download Marriage Certificate

मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन हरियाणा से सम्बंधित पूरी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े। अगर आप भी अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस के माध्यम से आसानी से अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करा सकते हैं। यहाँ हम आपको विवाह प्रमाण पत्र से जुडी सभी आवश्यक सूचना देने जा रहें हैं।

Contents show

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2024 हरियाणा

अब सरकार ने सारे प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए है ताकि आदमी को इसके लिए कही न जाना पड़े और आदमी के समय की भी बचत हो जाये। जो उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन नहीं करना चाहते वे ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ऑफलाइन आवेदन में आपको अपने नजदीकी नगर निगम, नगर पालिका के विभाग में जाकर आवेदन कर सकते है और साथ ही अपने साथ आपको 2 गवाह भी लेकर जाना होगा। मैरिज रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य यही है की पति की मृत्यु के बाद भी उसके ससुराल पक्ष में उसे सारे अधिकार मिले और इसका एक मेन उद्देश्य ये भी है की समाज में जितने भी जगह बाल विवाह होता है उन्हें रोका जाये। हम आपको हरियाणा मैरिज रजिस्ट्रेशन से जुडी और भी जानकारी साझा कर रहे है आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

यह भी पढ़े :- मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Meri Fasal Mera Byora

Haryana Marriage Registration 2024 Highlights

आर्टिकल का नाम विवाह प्रमाण पत्र
राज्य हरियाणा
उद्देश्य बाल विवाह को रोकना
लाभ क़ानूनी रूप से महिला को सारे अधिकार प्राप्त होना
आवेदन मोड़ ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्तमान वर्ष 2024
आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हरियाणा के क्या लाभ हैं ?

  • विवाह प्रमाण पत्र बनाने से कानूनी रूप से पति पत्नी के बीच के संबंध को दिखता है।
  • यदि पति की मृत्यु हो जाती है तो और ससुराल पक्ष में पत्नी को वो अधिकार नहीं मिल रहे है विवाह प्रमाण पत्र बनाने से आपके पास अधिकार रहेंगे।
  • अगर पति किसी अन्य देश का हो तो उसे उस देश की नागरिकता दिलाने में विवाह प्रमाण पत्र एक साधन है।
  • यदि कोई बाल -विवाह करता है और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम है और लड़के की आयु 21 वर्ष से कम है तो इसको देखकर प्राधिकरण को सूचित किया जायेगा और दंड का प्रावधान रखा जायेगा।
  • जब आप जीवन बीमा कराते है तो उसमे विवाह प्रमाण पत्र को दस्तावेज के रूप में देना होता है।
  • अगर किसी को अपना पासपोर्ट बनाना है तो उसमे भी विवाह प्रमाण पत्र काम आता है।
  • यदि शादी के बाद पत्नी अपने नाम को चेंज करती है तो वो विवाह प्रमाण पत्र से अन्य दस्तावेजों में भी नाम बदल सकती है।

विवाह पंजीकरण ना होने पर लेट शुल्क

यदि आप शादी के कुछ दिन बाद या काफी समय बाद विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो इसके लिए आपको लेट शुल्क देना होगा। यदि आप विवाह के 90 दिन बाद आवेदन करते है यानि 3 महीने के बाद तो आपको 150 रूपये शुल्क देना होगा। और आप 1 वर्ष के बाद आपको 300 रूपये का शुल्क देना होगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
समय शुल्क
विवाह की तारीख से 90 दिनों के भीतर150/ –
विवाह की तारीख से 90 दिनों के बाद300/ –
विवाह की तारीख से 1 साल के बाद350/ –

ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं ?

ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको पहले कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसके बाद आप अपना प्रमाण पत्र बना सकते है दस्तावेज निम्नलिखित है –

  • वर वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • एफिडेविट
  • दोनो गवाहों के पास आधार कार्ड होना जरुरी है।
  • शादी के समय की तस्वीर
  • आवास प्रमाण पत्र
  • वर वधु की पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार की आईडी
  • शादी का कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • आप ऑफलाइन माध्यम से अपने नगर निगम के कार्यालय में जाकर वहां से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म ले सकते है।
  • फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी आपको भरनी होगी।
  • साथ ही इससे संबंधित जितने भी दस्तावेज है उन्हें आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन पत्र कार्यालय में ही जमा कर दे।
  • उसके बाद आप दोनों दम्पत्ति को कार्यालय में प्रस्तुत होना होगा।
  • आपको अपने साथ 2 गवाहों को ले जाना होगा और उनके हस्ताक्षर करने होंगे।
  • उसके बाद आपका विवाह प्रमाण पत्र आपको 15 दिन बाद प्राप्त हो जायेगा।
  • उम्मीदवार ध्यान दे जिस क्षेत्र में आपका विवाह हुआ है उसी क्षेत्र में आपको अपना विवाह प्रमाण पत्र बनाना होगा।
  • आप किसी भी शहर में जाकर आप अपना विवाह प्रमाण पत्र नहीं बना सकते। किसी भी असुविधा होने पर गवाहों को प्रस्तुत होना होगा।

Marriage Registration Haryana Apply Online Process

यदि आप भी हरियाणा के नव दम्पति हो और आप विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाला है आज हम आपको बताएंगे की किस प्रकार आप घर बैठे बैठे विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हो। इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर का दौरा नहीं करना होगा। आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है –

  • सबसे पहले उम्मीदवार विवाह पंजीयन के लिए आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद आपके आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको account के ऑप्शन पर जाना होगा आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे आपको register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में आसानी से देख सकते हैं
    हरियाणा-मैरिज-रजिस्ट्रेशन-ऑनलाइन
  • इसके बाद आपको यूजर नाम,ईमेल आईडी ,और पासवर्ड भरकर कन्फर्म पासवर्ड करना होगा और मोबाइल नंबर भरकर SEND OTP पर क्लिक करना होगा और OTP भरकर REGISTER के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार पोर्टल आपका पंजीकरण हो जायेगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं –मैरिज-रजिस्ट्रेशन-हरियाणा
  • यदि आप इस वेबसाइट में पहले से ही register है तो आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करके sign in कर देना है और यदि आप रजिस्टर नहीं है तो आप register पर क्लिक करें।
  • अब पोर्टल लॉगिन करने के लिए फिर से ACCOUNT के ऑप्शन पर जाना होगा और SIGN IN पर क्लिक करना होगा।
  • साइन इन करने का फॉर्म ओपन होगा यूजर नाम और पासवर्ड भरें और कैप्चा कोड भरकर SIGN IN पर क्लिक कर दें।
  • आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं-

विवाह-प्रमाण-पत्र-ऑनलाइन

  • इसके बाद आपको होम पेज पर डैशबोर्ड में REGISTER MARRIAGE के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
  • यहाँ आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होंगी और जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। परिवार की आईडी, वर और वधु के फोटोग्राफ आदि।
  • इसके बाद आपको DECLARATION पर टिक करना होगा और SUBMIT के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के लिए डैशबोर्ड में MY REGSITRATION के ऑप्शन पर जाना होगा। पंजीकरण सूची खुल जाएगी ,आपको अपने अपने पंजीकरण के सामने VIEW के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपके सामने आपकी रजिस्ट्रेशन इनफार्मेशन आ जाएगी यहाँ आपको proceed payment पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने पेमेंट संबंधी फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म को भरें और PAY पर क्लिक कर दें।
  • आपको एक आईडी मिल जाएगी। इसके बाद आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें ?

शादी का प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई प्रक्रिया अपनायें। ये कुछ स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  1. पहले आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर जाएं।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं के मेनू पर “ऑनलाइन स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब आप नए लॉगिन पेज पर पहुंच जायेंगे।
  5. यहां आईडी तथा पासवर्ड संख्या भरें और सबमिट करें।
  6. अब आवेदन किये सर्टिफिकेट को खोले।
  7. डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
  8. इस प्रकार आपका मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जायेगा और आपकी यह प्रोसेस भी समाप्त हो जाएगी।

Haryana Marriage Registration 2024 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें ?

अगर आप विवाह प्रमाण पत्र बनाने के इच्छुक हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। यहाँ आपको सभी आवश्यक सूचना प्राप्त होंगी।

हरियाणा विवाह पंजीकरण/प्रमाण पत्र से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

विवाह प्रमाण पत्र/पंजीकरण हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

यदि कोई विवाह प्रमाण पत्र बनवाना चाहता हैं तो कब आवेदन करना चाहिए ?

आप अपनी शादी के 1 महीने के बाद आपको आवेदन करना होगा। यदि आप देरी से आवेदन करते है तो आपको इसके लिए पैसे देने होंगे।

मैरिज सर्टिफिकेट क्यों बनाया जाता है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

विवाह प्रमाण पत्र बनाने से यह लाभ हैं कि महिलाओ को उनके अधिकार प्राप्त होते हैं और साथ ही बाल विवाह को रोकता है। इससे उनकी शादी क़ानूनी तौर पर पक्की हो जाती हैं।

दम्पति किस प्रकार अपना विवाह प्रमाण पत्र बना सकते है ?

हमने आपको आर्टिकल में ऑनलाइन आवेदन करने की पूर्ण जानकारी दे रखी है आप दिए हुए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

शादी प्रमाण पत्र संबंधी जानकारी प्राप्त के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

आपको यदि आवेदन को लेकर या किसी भी अन्य चीज को लेकर शिकायत है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर या ई मेल आईडी पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

हमने आपको हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन को लेकर पूरी जानकारी साझा की है। यदि आपको Haryana Marriage Registration को लेकर कोई भी समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-2000-023 से भी मदद ले सकते है और साथ ही आप हमे कमेंट बॉक्स में मैसेज करके अपनी समस्या साँझा कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

ऐसे ही अन्य उपयोगी लेखों को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment