टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने | Highway Toll Plaza Rate Update

जब भी आप किसी राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करते हैं तो आपने देखा होगा एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश करते समय हमें टोल प्लाजा पर NHAI के द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। यह शुल्क भुगतान आप FastTag या अन्य ऑनलाइन माध्यम से ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

जब भी आप किसी राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करते हैं तो आपने देखा होगा एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश करते समय हमें टोल प्लाजा पर NHAI के द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। यह शुल्क भुगतान आप FastTag या अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। टोल प्लाजा पर लिया जाने वाला शुल्क एक तरह का टोल टैक्स है जो आपको राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत एवं विकास कार्य के संबंध देना होता है।

अलग-अलग वाहनों के लिए टोल टैक्स अलग-अलग निर्धारित किये गए हैं। लेकिन भारत सरकार के सड़क सुरक्षा अधिनियम के अनुसार कुछ विशेष प्रकार के व्यक्ति (जैसे : प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा सांसद, विधायक, हाई एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश आदि) को टोल प्लाजा टैक्स में छूट प्रदान की गई है।

टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने
टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी घर बैठे जाने

भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा के टोल टैक्स का सारी जिम्मेदारी NHAI (National Highway Authority of india) को सौंपी है जो NH के रखरखाव, टैक्स कलेक्शन और विकास जुड़े कार्यों को देखती है। आज के आर्टिकल में हम आपको Highway Toll Plaza Rate Update के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप अक्सर ही यात्रा करते हुए एक शहर से दूसरे शहर जाते रहते हैं तो आपको टोल प्लाजा रेट व अन्य जानकारी को जानना जरूरी हो जाता है। आइये अब आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं तो जानते हैं Highway Toll Plaza Rate/Tax के बारे में।

टोल प्लाजा या toll rate क्या होता है ?

जैसा की हम आपको ऊपर पहले ही बता चुके हैं की टोल प्लाजा एक तरह का Gateway है जो एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ता है और जब भी यात्रा करते हुए किसी टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो आपको शुल्क के रूप में टोल टैक्स देना होता है। आपको बता दें की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार पुरे देश में लगभग 700 से ज्यादा टोल प्लाजा हैं जिनसे हर रोज लाखो वाहन गुजरते हैं। टोल के रूप में दिया जाने वाला टैक्स एक्सप्रेस हाईवे , नए सड़क निर्माण आदि कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऑनलाइन माध्यम से कैसे जानें टोल प्लाजा रेट के बारे में ?

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से टोल प्लाजा रेट के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं आप NHAI की आधिकारिक वेबसाइट tis.nhai.gov.in पर ऑनलाइन जाकर टोल टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आगे आर्टिकल में हमने टोल प्लाजा रेट को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप बताया है आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं –

  • टोल प्लाज़ा रेट के बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट tis.nhai.gov.in को ओपन करें।
  • वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Toll Plaza का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। Toll-palza rate online check
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। अब इस पेज पर आपको भारत का मैप दिखाई देगा।
  • इस मैप में आपको Public funded, BOT, OMT, Bridges आदि की जानकारी हेतु Dots (बिंदु) देखने को मिल जाएंगे। अब आपको जिस भी टोल प्लाजा के बारे में जानकारी लेनी है उसके बिंदु पर क्लिक करें।
  • बिंदु पर क्लिक करने के बाद संबंधित स्थान के राजमार्ग की टोल प्लाज़ा रेट की जानकारी ओपन होकर आ जायेगी।जैसा की हमने आपको चित्र में दिखाया है। Toll-plaza-tax-price list
  • इसके अलावा आप पेज पर दिए गए Search Toll Plaza का उपयोग करके भी टोल टैक्स की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहर/राज्य/राष्ट्रिय राजमार्ग इनमें से किसी एक की जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना है। बटन पर क्लिक करते ही आपको संबंधित National Highway के टोल टैक्स जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन माध्यम से Toll Rate की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से कैसे जानें टोल टैक्स के बारे में ?

दोस्तों यदि आप अपने फ़ोन के द्वारा SMS के माध्यम से टोल प्लाजा रेट की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके इसके बारे में जान सकते हैं। यह प्रक्रिया इस प्रकार से है –

  • यदि आप SMS के जरिये टोल टैक्स की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन से इस नंबर 56070 पर SMS भेजना होगा।
  • SMS भेजने के लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना है TIS<Toll Plaza ID> मैसेज टाइप करने के बाद आपको उपरोक्त नंबर पर SMS सेंड कर देना है।
  • यदि आपको किसी राज्य के टोल टैक्स की जानकारी प्राप्त करनी है आप मैसेज में जाकर टाइप करें TIS<State Code>< NH No.> और मैसेज को उपरोक्त नंबर पर सेंड कर दें।
  • एक बात का ध्यान जरूर रखें की उपरोक्त मैसेज को टाइप करते वक़्त स्टेट कोड में राज्य के नाम के दो अक्षरों का उपयोग करना है। उदाहरण के लिए यदि राज्य का नाम पश्चिम बंगाल (West Bengal) है तो आपको स्टेट कोड WB टाइप करना होगा।

Mobile App के माध्यम से कैसे जानें टोल प्लाजा टैक्स के बारे में:

यदि आप मोबाइल एप्प के माध्यम से टोल प्लाजा रेट की जानकारी चेक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा विकसित की गई Sukhad यात्रा Android मोबाइल एप्प को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। आप एप्प को Google के गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में हमने आपको एप्प को डाउनलोड करने हेतु Google Play store का लिंक उपलब्ध करवाया है। आप लिंक पर क्लिक करके मोबाइल App को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • जब आप सुखद मोबाइल App को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर लेंगे तो अपने स्मार्टफ़ोन में Sukhad Mobile App को ओपन करें।
  • App ओपन कर लेने के बाद आपको Toll Plaza Enroute का विकल्प देखने को मिलेगा। आपको विकल्प पर क्लिक करना है। Sukhad toll plaza enroute mobile App
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भारत का मैप ओपन हो जाएगा। अब आपको जिस भी शहर के टोल प्लाजा रेट के बारे में जानकारी लेनी है उसके नाम के लिंक पर क्लिक कर देना है।toll plaza mobile App information
  • शहर के नाम के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने संबंधित शहर के toll प्लाजा टैक्स की जानकारी ओपन होकर आ जाएगी।

Sukhad Yatra मोबाइल App डाउनलोड करने का लिंक:

भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की Contact Details:

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
    • परिवहन भवन
      1, संसद मार्ग
      नई दिल्ली -110001
    • ईमेल: wim[dot]rth[at]nic[dot]in
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
    • G 5&6, सेक्टर 10, द्वारका,
      नई दिल्ली- 110075
      फोन : 91 – 11 – 25074100 – 200
      फैक्स : 91 – 11 – 25093507 – 14
    • ईमेल : tis[at]nhai[dot]org

टोल प्लाजा (Toll Plaza) से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://tis.nhai.gov.in/ है।

NHAI की फूल फॉर्म क्या है ?

फूल फॉर्म हिंदी में: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
फूल फॉर्म अंग्रेजी में: National Highways Authority of India

टोल टैक्स में किनको विशेष छूट दी गई है ?

भारत सरकार के वर्ष 2008 के राष्ट्रिय राजमार्ग अधिनियम के अनुसार

दिल्ली आने के लिए कितना टोल प्लाजा टैक्स देना होता है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दिल्ली आने के लिए कार के लिए 90 रूपये, बस एवं ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए 325 रूपये, छोटे कमर्शियल वाहन के लिए 140 रूपये, चार से छः एक्सेल वाहनों के लिए 465 रूपये इसके बाद सात से अधिक एक्सेल वाहनों के लिए 565 रूपये टोल टैक्स के रूप में चुकाने होंगे।

आस पास के दो टोल प्लाजा की दूरी कितनी होनी चाहिए ?

NHAI के अनुसार पास के दो टोल प्लाज़ा की दूरी कम से कम 60 किलोमीटर होनी चाहिए।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment