हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varanmaala) | Hindi Varnamala Letter

Share on:

हिंदी हमारे देश में सबसे अधिक बोली, पढ़ी और सूनी जाने वाली भाषा है। भारत में बहुतायत में लोग हिंदी बोलते और समझते हैं। दोस्तों आप सबने भी बचपन में हिंदी सीखने के लिए हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varanmaala) जरूर पढ़ी होगी। जिस तरह से हमारा देश तरक्की कर रहा है वैसे-वैसे हमारी हिंदी भाषा भी इंग्लिश की तरह Global भाषा बनती जा रही है। लेकिन आज भी आपको कई लोग ऐसे हैं जिनकी हिंदी भाषा अच्छी ना होने के कारण वह लोगों के बीच मजाक का पात्र बन जाते हैं।

what is hindi alphabets
हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varnamala) क्या है ? जानें

दोस्तों हम ऐसे सभी लोगों से कहना चाहेंगे की आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हम यहां अपने आर्टिकल में आपको हिंदी भाषा की सबसे बेसिक जानकारी हिंदी वर्णमाला के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारे जो भी पाठक हिंदी भाषा सीख रहे हैं या हिंदी सीखना चाहते हैं उनके लिए हमारा यह आर्टिकल काफी मददगार साबित हो सकता है। हिंदी भाषा के बारे में और अधिक जानने के आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण या अक्षर होते हैं ?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की हिंदी भाषा की वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर कुल मिलाकर 52 अक्षर होते हैं। जिनमें से 11 अक्षर स्वर (Vowel) कहलाते हैं और 41 अक्षर व्यंजन (Consonant) कहलाते हैं। इसी तरह हम यदि बात करें लेखन (Writing) की तो लेखन के आधार पर हिंदी वर्णमाला में 56 अक्षर होते हैं जिनमें से 11 स्वर , 41 व्यंजन एवं 4 संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।विद्वानों ने हिंदी वर्णमाला को निम्नलिखित वर्ण समूहों में बांटा गया है जो इस प्रकार से हैं –

  • स्वर की संख्या: 11 (अ , आ , इ ,ई , उ , ऊ , ए , ऐ , ओ , औ , ऋ)
  • अनुस्वार: 1 (अं)
  • विसर्ग: 1 (अः)
  • स्पर्शी व्यंजन: 25 (क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, व, भ और म।)
  • उष्म व्यंजन: 4 (श, ष, स, ह)
  • अंतःस्थ व्यंजन: 4 (य’, ‘र’, ‘ल’ और ‘व)
  • सयुंक्त व्यंजन: 4 (क्ष , त्र , ज्ञ , श्र)
  • द्विगुण व्यंजन: 2 (ड’ एवं ‘ढ)

स्वर (Vowels) क्या होते हैं ?

हिंदी भाषा में स्वर उन वर्ण या ध्वनियों को कहा जाता है जो बिना किसी व्यंजन की सहायता से बोले जाते हैं। एक तरह से हम कह सकते हैं की स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण या अक्षर स्वर (Vowels) कहलाते हैं।

उदाहरण:

Hindi Alphabet Vowel (हिंदी वर्णमाला में स्वर)

व्यंजन (Consonant) क्या होते हैं ?

हिंदी भाषा में व्यंजन उन अक्षरों या वर्ण को कहा जाता है जो किसी स्वर की सहायता से उच्चारित या बोले जाते हैं। ऐसे अक्षरों को बोलते समय मुंह के भीतर जीभ का उपयोग तालुका के साथ ऊपरी एवं निचली हिस्से को स्पर्श करके किया जाता है।

उदाहरण:

Hindi Alphabet Consonant (हिंदी वर्णमाला में व्यंजन)
ड़
क्ष त्र ज्ञ श्र

Hindi Alphabet Vowel (हिंदी वर्णमाला में अनुस्वार ):

हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर के अलावा एक अनुस्वार वर्ण होता है। जिनमें अक्षर के ऊपर बिंदी का उपयोग किया जाता है। इन वर्ण को नाक के द्वारा उच्चारित किया जाता है जिस कारण इन्हें नासिक या अनुनासिक वर्ण भी कहा जाता है।

अनुस्वार वर्ण: अं

यह भी पढ़ें: Ped Ka Paryay Vachi Shab के साथ अंग्रेजी सायनोनिम्स

हिंदी वर्णमाला में कितने पञ्चमाक्षर व्यंजन होते हैं ?

आपको बताते चलें की हिंदी वर्णमाला में कुल मिलाकर 5 पञ्चमाक्षर व्यंजन हैं। यह हिंदी वर्णमाला के वह अक्षर होते हैं जिनसे हिंदी भाषा में किसी शब्द की शुरुआत नहीं होती। यह व्यंजन इस प्रकार से हैं –

पञ्चमाक्षर व्यंजन: ङ, ञ, ण, न, म

हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varnamala) | Hindi Varnamala Letter
हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varnamala) | Hindi Varnamala Letter

Hindi Alphabet में कितने सयुंक्त व्यंजन होते हैं ?

हिंदी वर्णमाला में 4 सयुंक्त व्यंजन होते हैं। जो दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बने होते हैं। इस तरह के व्यंजन में पहला वर्ण स्वर के बिना बोला जाता है और जबकि दूसरा वर्ण स्वर के साथ बोला जाता है।

क्रमांक संयुक्त व्यंजन अंग्रेजी ध्वनि
1 क्ष ksha
2 त्र tra
3 ज्ञ gya
4 श्र shr
  • क्ष = क् + ष + अ
  • त्र = त् + र् + अ
  • ज्ञ = ज् + ञ + अ
  • श्र = श् + र् + अ

क्ष से बनने वाले शब्द:

क्रमांक शब्द
1क्षत्रिय
2क्षीण
3क्षमता
4क्षमा
5क्षण
6क्षेत्र
7क्षेत्रफल
8क्षति
9क्षीर
10क्षय

त्र से बनने वाले शब्द:

क्रमांक शब्द
1 त्रस्त
2त्रासक
3त्रिकाल
4त्रासद
5त्रसन
6त्राजवा
7त्रासदी
8त्रिकुटी
9त्रिताप
10त्राटक

ज्ञ से बनने वाले शब्द:

क्रमांक शब्द
1ज्ञापक
2ज्ञापित
3ज्ञानी
4ज्ञानमय
5ज्ञानराशि
6ज्ञभ
7ज्ञात
8ज्ञातव्य
9ज्ञान साधन
10ज्ञानार्थी

श्र से बनने वाले शब्द:

क्रमांक शब्द
1श्रद्धांजलि
2श्रद्धामय
3श्रद्धालु
4श्रद्धावान
5श्रद्धासिक्त
6श्रद्धास्पद
7श्रमजल
8श्रम विभाग
9श्रमजीवी
10श्रमण

हिंदी वर्णमाला की बारहखड़ी :

अंअः
ि
काकिकीकुकूकृकेकैकोकौकंकः
खाखिखीखुखूखृखेखैखोखौखंखः
गागिगीगुगूगृगेगैगोगौगंगः
घाघिघीघुघूघृघेघैघोघौघंघः
चाचिचीचुचूचृचेचैचोचौचंचः
छाछिछीछुछूछृछेछैछोछौछंछः
जाजिजीजुजूजृजेजैजोजौजंजः
झाझिझीझुझूझृझेझैझोझौझंझः
टाटिटीटुटूटृटेटैटोटौटंटः
ठाठिठीठुठूठृठेठैठोठौठंठः
डाडिडीडुडूडृडेडैडोडौडंडः
ढाढिढीढुढूढृढेढैढोढौढंढः
णाणिणीणुणूणृणेणैणोणौणंणः
तातितीतुतूतृतेतैतोतौतंतः
थाथिथीथुथूथृथेथैथोथौथंथः
दादिदीदुदूदृदेदैदोदौदंदः
धाधिधीधुधूधृधेधैधोधौधंधः
नानिनीनुनूनृनेनैनोनौनंनः
पापिपीपुपूपृपेपैपोपौपंपः
फाफिफीफुफूफृफेफैफोफौफंफः
बाबिबीबुबूबृबेबैबोबौबंबः
भाभिभीभुभूभृभेभैभोभौभंभः
मामिमीमुमूमृमेमैमोमौमंमः
यायियीयुयूयृयेयैयोयौयंयः
रारिरीरुरूरृरेरैरोरौरंरः
लालिलीलुलूलृलेलैलोलौलंलः
ळाळिळीळुळूळृळेळैळोळौळंळः
वाविवीवुवूवृवेवैवोवौवंवः
शाशिशीशुशूशृशेशैशोशौशंशः
षाषिषीषुषूषृषेषैषोषौषंषः
सासिसीसुसूसृसेसैसोसौसंसः
हाहिहीहुहूहृहेहैहोहौहंहः
हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varnamala) | Hindi Varnamala Letter
हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Varnamala) | Hindi Varnamala Letter

हिंदी वर्णमाला के व्यंजनों के अंग्रेजी उच्चारण (Pronunciation):

क्रमांक व्यंजन (Consonant)अंग्रेजी उच्चारण (English Pronunciation)
1k
2kh
3g
4gh
5ng
6ch
7chh
8j
9jh
10ny
11t
12th
13d
14dh
15n
16t
17th
18da
19dha
20na
21p
22ph
23b
24bh
25m
26y
27r
28l
29v
30sh
31s
32sha
33h
34क्ष ksha
35त्र tra
36ज्ञgya
37 श्रshr

हिंदी वर्णमाला से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

हिंदी Alphabets में कितने वर्ण होते हैं ?

उच्चारण के आधार पर 52 वर्ण और लेखन के आधार पर 56 वर्ण होते हैं। विस्तृत जानकारी आप उपरोक्त आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

हिंदी भाषा में कितनी मात्राएं होती हैं ?

हिन्दी में 11 मात्राएँ होती हैं। अ ,आ ,इ ,ई उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ ,ओ और औ।

विसर्ग व्यंजन क्या होते हैं ?

जिन अक्षर या व्यंजन के आगे विसर्ग ( ः ) महाप्राण सूचक या सहस्वनिक प्रतीक का उपयोग किया जाता है उन्हें विसर्ग व्यंजन कहा जाता है।

देवनागिरी लिपि में नुक्ता अक्षर कितने होते हैं ?

देवनागिरी लिपि में कुल 13 नुक्ता अक्षर होते हैं जिनमें लेखन के समय अक्षर के नीचे बिंदी का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण : क़, ख़, ग़, ज़, झ़, ड़, ढ़, थ़, द़, फ़, ब़ आदि

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram