गन्ने का जूस सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? कब पीना चाहिए गन्ने का जूस

गर्मियों में अक्सर हम सभी सड़क किनारे लगे गन्ने के जूस के ठेले पर जाकर गन्ने का जूस पीते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है की इसके क्या फायदे हैं? नही तो चलिए जानते हैं

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

गन्ने का जूस सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? कब पीना चाहिए गन्ने का जूस
गन्ने का जूस सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? कब पीना चाहिए गन्ने का जूस

Sugarcane Juice Benefit: तपती गर्मी से राहत प्राप्त करने के लिए अक्सर गर्मियों में लोग गन्ने का जूस पीते हैं, जिससे हमारे शरीर को राहत प्राप्त हो सके। लेकिन क्या आपको पता है यह हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने के अलावा बहुत ही लाभदायक होता है। जी हाँ, गन्ने के जूस में पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस हमारी कई बिमारियों जैसे पेट से जुड़ी समस्याएं, कमजोरी एवं थकान आदि परेशानी दूर करता है। इसके अतिरिक्त इसके अनेकों लाभ होते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए आपको गन्ने का जूस सही समय और निर्धारित मात्रा में पीना होता है। आइए जानते हैं गन्ने का जूस सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? अतः अंत तक लेख अवश्य पढ़ें।

कैसे पीना चाहिए गन्ने का जूस

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना बहुत ही सेहतमंद होता है। आप जब भी गन्ने का जूस पीने जाते हैं तो उसे फ्रेश ही पी लें। क्योंकि यदि आप इसे फ्रिज में रखेंगे और कई दिनों का बासी जूस पीते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र में प्रभाव पड़ सकता है। गन्ने के जूस को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पुदीना एवं नीबूं का रस डाला जाता है इसके अलावा आप इसमें काला नमक डालकर भी पी सकते हैं। फ्रेश गन्ने का जूस पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत एवं शरीर हो ठंडक प्राप्त होती है।

गन्ने के जूस के फायदे (Sugarcane Juice Benefit)

गन्ने के जूस के कई फायदे हैं जिसकी जानकारी हम आपको नीचे बताने जा रहें हैं।

  • कब्ज की समस्या- यदि आपको थोड़ी बहुत कब्ज रहती है तो आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने के जूस में फाइबर होता है जो आंतो को साफ़ करके कब्ज की समस्या को दूर करता है।
  • एनर्जी और इम्यूनिटी बूस्टर- गर्मियों में गन्ने का जूस पीकर शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • पीलिया बीमारी में- पीलिया बीमारी का अधिक प्रभाव शरीर के लीवर में होता है। पीलिया शरीर में बिलरुबिन की मात्रा अधिक बढ़ने से हो जाता है। इस दौरान यदि आप गन्ने का जूस पीते हैं तो आपको पीलिया में राहत प्राप्त हो सकती है। क्योंकि यह जूस शरीर में बिलरुबिन की मात्रा को मेंटेन करके रखता है।
  • लीवर को करता है डिटॉक्सीफाई- लीवर डिटॉक्सीफाई करने के लिए आप गन्ने का जूस पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व उपस्थित होते हैं जो लीवर के इंफेक्शन को जड़ से मिटाने में मददगार होते हैं। साथ ही लीवर के कार्य करने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  • किडनी होगी स्वस्थ- किडनी को यदि आप स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको कभी कभी गन्ने का जूस पी लेना चाहिए। किडनी में इंफेक्शन होने के चांस को खत्म कर देना है तथा जिन लोगों को बार बार यूरिन इंफेक्शन होता है उन्हें तो अवश्य ही यह जूस पीना चाहिए।
  • डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए- Sugarcane Juice पेट के पीएच लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसे पीकर हमारा डाइजेशन अच्छे से होता है क्योंकि हमारे द्वारा ग्रहण किया गया खाना सरलता से पच जाता है।
  • अनीमिया में लाभकारी- Sugarcane Juice आयरन का बहुत बढ़िया स्रोत होता है, यह अनीमिया बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
  • ऊर्जा स्तर को बढ़ाए- बॉडी में ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के लिए आप Sugarcane Juice को पी सकते हैं क्योंकि यह प्राकृतिक शर्करा का बेहतरीन स्रोत होता है।
  • जोड़ों के दर्ज में- Sugarcane Juice में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होने से आप इसे पीकर अपने जोड़ों के दर्ज एवं सूजन को कम कर सकते हैं।
  • त्वचा एवं बालों के लिए जादू – Sugarcane Juice त्वचा एवं बालों को हाइड्रेटेड रखता है इससे आपकी त्वचा और बाल चकदार बने रहते हैं

कब पीना चाहिए गन्ने का जूस

यदि आप सुबह उठकर गन्ने का जूस पीते हैं तो आपके शरीर को इसमें मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सही ढंग से सहायता मिलती है। आप योगा अथवा जिम करने के बाद गन्ने का जूस पी सकते हैं इससे आपके शरीर को बेहतर एनर्जी प्राप्त होती है और आपकी थकान उतर जाती है। गर्मियों में पेय जल के रूप में आपको गन्ने के जूस का अधिक सेवन करना चाहिए। इसे पीने से आपका शरीर तरोताजा बना रहता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कौन लोग नहीं पी सकते हैं गन्ने का जूस?

जैसा की हमने आपको बताया की गन्ने का जूस बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह जूस पीने से बचना चाहिए। वह लोग कौन है इसकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहें हैं।

  • गन्ने के जूस में शर्करा अधिक पाई जाती है जो रक्त में शर्करा मात्रा को बढ़ा सकती है। अतः जो लोग डाइबिटीज के रोगी हैं उन्हें यह जूस नहीं पीना चाहिए।
  • जिन लोगों को गुर्दे की बिमारी है उनके लिए गन्ने का जूस हानिकारक हो सकता है क्योंकि गन्ने के जूस में पोटेशियम अधिक होता है।
  • कुछ लोगों को गन्ने से एलर्जी हो सकती है। गन्ने का जूस पीकर यदि आपको अधिक एलर्जी होती है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर के पास जाकर मेडिसन लेनी चाहिए।
  • गन्ने का जूस पाचन में सुधार करता है। लेकिन जब आपको दस्त अथवा पेट फूलने की समस्या हो रही है तो इसका सेवन ना करें।

जो महिलाऐं गर्भवती हैं अथवा बच्चे को स्तनपान कराती हैं उन्हें गन्ने का जूस पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें