राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य की जनता की सुविधाओं के कई योजनाओं को जारी किया जाता है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) हरियाणा राज्य सरकार द्वारा एक ऐसे पोर्टल को लॉन्च किया गया है जो सरकारी कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध करने तथा महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान करने में सहायक है। राज्य के इस पोर्टल में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप, अलाउंस, पर्क्स, लोन ACRs, लीव रिकॉर्ड की डिटेल्स, प्रमोशन, सर्विस बुक आदि की जानकारियों को ऑनलाइन मोड़ पर उपलब्ध कराया जाता है। HRMS HARYANA EMPLOYEE LOGIN करने के लिए आपको इनकी ऑफिसियल वेबसाइट hrmshry.nic.in पर जाना होगा जहाँ आप बड़ी आसानी से जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यह बताएँगे की कैसे आप HRMS हरियाणा एम्प्लोयी लॉगिन कैसे करें। इस पोर्टल में उपलब्ध सेवायें जैसे Service book, Bio Data, GPF statement, Salary statement, साथ ही साथ कर्मचारी सहायक मोबाइल एप्लीकेशन को कैसे डाउनलोड करें? HRMS Haryana employee अवकाश के लिए आवेदन कैसे करें ? आदि के बारे आप जान सकेंगे। सभी जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़ें।
HRMS Haryana (HRMS HRY) Portal 2023
पोर्टल नाम | HRMS हरियाणा EMPLOYEE LOGIN |
सम्बंधित राज्य | हरियाणा |
कुल विभाग | 19 |
आवेदन | ऑनलाइन |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के कर्मचारी |
उद्देश्य | ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | hrmshry.nic.in |
ये भी जानें : हरियाणा राशन कार्ड हेतु ऐसे करें आवेदन
HRMS हरियाणा क्या है
HRMS का पूरा नाम Human Resource Management System” इसे हिंदी में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है। जिसका संचालन एक सॉफ्टवेयर द्वारा होता है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से HRMS को डाटा प्रोवाइड करने का काम होता है। HRMS हरियाणा द्वारा वर्तमान समय में राज्य के कर्मचारियों को कई सुविधाओं को उपलब्ध कराता है जैसे रिटायरिंग, हायरिंग एम्प्लोयी रिसाइन्मेंट, लीव मैनेजमेंट आदि।
इसके अलावा आप हरियाणा राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए नया पोर्टल Intra Haryana द्वारा भी अपना सेलरी स्लिप के बारे में तथा जीपीएफ(GPF) ,बायो डाटा आदि के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
ह्यूमन रिसोर्स मेनेजमेंट सिस्टम (HRMS) हरियाणा एम्प्लोयी लॉगिन
सरकार द्वारा पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारियों बिना किसी रजिस्ट्रेशन के लॉगिन (HRMS Haryana Login) करने से पोर्टल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। कर्मचारियों को पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) पोर्टल पर राज्य सरकार के अंतर्गत कर्मचारियों को सेलरी स्लिप, लोन, लीव रिकॉर्ड डिटेल्स आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही सैलरी स्लिप व अन्य ऐसे ही जानकारियों को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ई-कर्मा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
एचआरएमएस हरियाणा पोर्टल पर कुल 91 विभागों के 269890 कर्मचारियों के रिकॉर्ड को उपलब्ध कराया गया है। जिसे ऑनलाइन घर बैठे देखा जा सकेगा साथ ही साथ हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार के द्वारा HRMS Employee portal intrahry.gov.in को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से हरियाणा के सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
HRMS HARYANA पोर्टल के उद्देश्य
डिजिटिल इंडिया के तहत कर्मचारियों से सम्बन्धित जानकारियों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने और कर्मचारियों के डाटा को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस पोर्टल को लांच किया गया है। पहले के समय में कर्मचारियों को अपने वेतन, जीपीएफ, बायो डाटा आदि की जानकारी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसा इसलिए क्यूंकि इन कार्यों को लिखित रूप में किया जाता था परन्तु आजकल के समय में डिजिटाइजेशन की वजह से घर बैठे कर्मचारी अपना सारा रिकॉर्ड पोर्टल में लॉगिन करके देख सकते हैं।
हरियाणा पोर्टल HRMS से मिलने वाले लाभ
- हरियाणा सरकार के सरकारी कर्मचारियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
- HRMS हरियाणा पोर्टल की सहायता से अब घर बैठे सरकारी कर्मचारियों को उनकी पे स्लिप, सर्विस बुक, GPF बैलेंस ,एनुअल इनकम स्टेटमेंट आदि कई महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।
- कर्मचारियों का कीमती समय बचेगा और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- सरकार द्वारा शुरू किये गए HRMS एंड्राइड एप के जरिये भी अब सभी कर्मचारियों को पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं मोबाइल फ़ोन के माध्यम से मिल जाएंगी।
- हरियाणा सरकार की HRMS HARYANA PORTAL के द्वारा कर्मचारी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के लॉगिन करते ही ऑनलाइन इन सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
ये हैं HRMS HARYANA पोर्टल hrmshry.nic.in पर उपलब्ध सेवाएं
- ACR रिसीव / मिसिंग / पेंडिंग
- बेसिक डिटेल्स ऑफ़ हरियाणा एम्प्लोयी
- ACR रिसीव / मिसिंग / पेंडिंग
- रिटायरमेंट डु डिटेल्स
- एम्प्लोयी ऐज
- पोस्ट वाइज सैंक्शनएड एंड वेकन्सी
- एम्प्लोयी डायरेक्टरी
- सर्विस बुक
- ऑफिस वाइज सैंक्शनएड एंड वेकन्सी
यहाँ जानिये HRMS हरियाणा पर EMPLOYEE लॉगिन कैसे करें
यहाँ हम आपको एचआरएमएस हरियाणा एम्प्लोयी लॉगिन करने के बारे में बताएँगे इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले सरकारी कर्मचारी आवेदनकर्ता को HRMS हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
- होम पजे के खुलते ही आवेदक को लॉगिन सेक्शन पर जाना होगा।
- जहाँ पर आपको यूजर टाइप, यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को सही सही भरना होगा।
- इनको भरने के बाद लॉगिन पर आपको क्लिक करना होगा।
- लॉगिन करते ही आप अपनी पे-स्लिप और अन्य जानकारियों को देख सकेंगे।
HRMS Haryana Super Admin Login की प्रक्रिया
- इसके लिए आपको HRMS हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पे विजिट करना होगा।
- विजिट करते ही वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहाँ आपको सुपर एडमिन लॉगिन का ऑप्शन नजर आएगा।
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
- नए पेज में आपको पूछी गयी जानकारियों को भरना होगा। जैसे यूजर टाइप, यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप सुपर लॉगिन कर सकेंगे
हरियाणा सरकारी कर्मचारी पोर्टल की मोबाइल कैसे डाउनलोड करें
सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया है जिसकी सहायता से आप वेबसाइट विजिट करके मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से लॉगिन (HRMS Haryana Login) कर सकेंगे मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें इसकी प्रक्रिया नीचे बताई गयी है –
- सबसे पहले कर्मचारी को हरियाणा HRMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- आपको होम पेज में डाउनलोड एम्प्लोयी मोबाइल एप (कर्मचारी सहायक) वाले ऑप्शन पर जाना है। जिसको आपको डाउनलोड ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल फ़ोन में एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।
HRMS हरियाणा हेल्पडेस्क
कई बार हो सकता है आपको पोर्टल में समस्या का समना करना पड़ जाए ऐसी स्थति में आप हेल्पडेस्क की सहायता से समस्या को हल कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- कर्मचारी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज में आवेदक को हेल्प हरियाणा का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको यूज़र नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड है और लॉगिन कर देना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको हेल्पडेस्क से सभी जानकारी मिल सकेगी।
HRMS हरियाणा से सम्बन्धित प्रश्न व उनके उत्तर
यह पोर्टल हरियाणा राज्य के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करने के लिए बनाया गया है कर्मचारी जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको इसकी सहायता से सेलरी पे, अलाउंस, पर्क्स आदि सभी की जानकारी मिल पायेगी।
इस पोर्टल में हरियाणा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को लॉगिन की सुविधा दी गयी है।
इसके लिए आपको इनकी ऑफिसियल वेबसाइट hrmshry.nic.in पर जाना होगा।
इस पोर्टल में सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन ACR रिसीव / मिसिंग / पेंडिंग बेसिक डिटेल्स ऑफ़ हरियाणा एम्प्लोयी ACR रिसीव / मिसिंग / पेंडिंग आदि सुविधा मिल सकेगी।
ये एक सरकारी पोर्टल है जिसे राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से कर्मचारी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
HRMS का फुल फॉर्म यानि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम है , जिसका हिंदी में मतलब मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली है।
इस आर्टिकल में हमने बताया की कैसे आप HRMS हरियाणा एम्प्लॉय लॉगिन कर सकते है? इसके क्या लाभ हैं ? किसे यह लाभ मिल सकेगा? यदि आप HRMS हरियाणा पोर्टल से सम्बन्धित और जानकारी जानना चाहते है तो हमे कमेंट बॉक्स में आप अपने सवाल पूछ सकते है।
उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि ऐसे ही अन्य लेख व पोर्टल के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।