HRMS Railway: Hrms Indian railways, Hrms Indian railways login, IHRMS

जैसा की आप सब जानते हैं हमारे देश की भारतीय रेल एक बहुत बड़ा सरकारी सेक्टर है जो देशभर में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है लेकिन इतने बड़े सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के डाटा का प्रबंधन करना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है। परन्तु रेलवे ने इस समस्या का ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

जैसा की आप सब जानते हैं हमारे देश की भारतीय रेल एक बहुत बड़ा सरकारी सेक्टर है जो देशभर में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है लेकिन इतने बड़े सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के डाटा का प्रबंधन करना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है। परन्तु रेलवे ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए ऑनलाइन ई प्लेटफार्म HRMS को लांच किया है। भारतीय रेल के HRMS को “Human Resource Management System” के नाम से जाना जाता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले रेलवे विभाग के द्वारा विकसित HRMS पोर्टल की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

HRMS Indian Railway Portal , Retired Registration , Login
HRMS Indian Railway Portal , Retired Registration , Login

आपको बता दें की इस HRMS पोर्टल के माध्यम से रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपने महीनेवार वेतन का विवरण , वार्षिक रिपोर्ट, GPF खाता आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको बता दें की HRMS की ई सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको HRMS के आधिकारिक पोर्टल hrms.indianrail.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। आगे आर्टिकल में आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, लॉगिन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आपसे अनुरोध है की इन सभी जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या है भारतीय रेल का HRMS पोर्टल?

जैसा की हम आपको ऊपर पहले ही बता चुके हैं HRMS एक रेलवे विभाग के द्वारा विकसित ई – प्लेटफॉर्म है। HRMS वेब पोर्टल के माध्यम से भारतीय रेल के कर्मचारियों से संबंधित, प्रमोशन, पोस्टिंग, ट्रांसफर, ट्रेनिंग, लीव आदि का डाटा सेव और सुरक्षित रखा जाता है। रेलवे कर्मचारी पोर्टल की सहायता से छुट्टी के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। पोर्टल आप कर्मचारी के परिवार, परिवार के सस्दस्य, सैलेरी, GPF अकाउंट, एनुअल रिपोर्ट, आदि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Indian Railways Rule: अब रेल में सामान चोरी होने पर मिलेगा

क्रम संख्या HRMS पोर्टल से संबंधित संबंधित जानकारियां
1 HRMS का पूरा नाम Human Resource Management System
2 HRMS पोर्टल कब लांच किया गया नवंबर 2019
3 पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गया रेलवे मंत्रालय के तहत भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा
4 पोर्टल का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ पहुँचना
5 पोर्टल के लाभार्थी भारतीय रेलवे के कर्मचारी
6 HRMS की आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in
7 शिकायत एवं सुझाव हेतु आधिकारिक ईमेल आईडी pcphrmsapp040.cloud.cris.in

Indian Railway HRMS वेब पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन कर कर्मचारी का रिकॉर्ड की जानकारी एवं सूचनाएं देख व प्राप्त कर सकते हैं।
  • HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी घर बैठे ऑनलाइन कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं और छुट्टी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • रेलवे कर्मचारी पोर्टल पर अपनी सैलरी मंथली स्लिप या एनुवल सैलरी डिटेल को देख सकते हैं और अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • रेलवे से रिटायर होने वाले कर्मचारी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से करवा सकते हैं।
  • पोर्टल की सेवा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की शुल्क या फीस को जमा करने की आवश्यकता नहीं। यह सुविधा पूरी तरह भारतीय रेल के इनफार्मेशन टेक्निकल विभाग के द्वारा चलाई जाती है और निःशुल्क है।
  • पोर्टल पर कर्मचारी अपने प्रमोशन , ट्रांसफर , पोस्टिंग आदि के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

HRMS पोर्टल पर रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया

यहाँ हम आपको HRMS पोर्टल पर भारतीय रेल से सेवानिवृत हुए कर्मचारी के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए नीचे बताये गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा। यह स्टेप्स इस प्रकार से हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले आप भारतीय रेल के HRMS की आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Retired Employee Registration” का लिंक दिखेगा।
    Retired Employee Registration online process
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बॉक्स ओपन होकर आ जाएगा। HRMS Portal Retired Employee Registration
  • अब इस बॉक्स में अपना PPO नंबर और जन्मतिथि को डालकर “Go” के बटन पर क्लिक करें।
  • गो के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी सब डिटेल्स ओपन होकर आ जायेगी।
  • डिटेल को वेरीफाई कर “रजिस्टर/Submit “ के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलता पूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे। इस तरह से भारतीय रेलवे से रिटायर कमर्चारी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

HRMS पोर्टल पर कर्मचारियों के लॉगिन की प्रक्रिया

HRMS पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए प्रक्रिया के निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। यह स्टेप्स इस प्रकार से है –

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आप भारतीय रेल के HRMS की आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर आते ही आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा। HRMS Portal Login Process
  • अब ओपन फॉर्म में अपनी यूजर नेम आईडी और पासवर्ड की डिटेल को डालकर “Login “ के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेंगे। इस तरह से रेलवे कर्मचारी की पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

HRMS पोर्टल पर APAR मॉड्यूल कैसे देखें

यदि आप पोर्टल रेलवे के APAR मॉड्यूल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप भारतीय रेल के HRMS की आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर आने के बाद “Click here to access APAR Module” का लिंक दिखेगा। APAR Module के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया बॉक्स ओपन हो जाएगा।
  • अब इस बॉक्स में अपनी यूजर नेम और पासवर्ड की डिटेल को डालकर “Login to APAR” के बटन पर क्लिक करें।
    HRMS Login to APAR
  • इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन होकर APAR Module की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

HRMS पोर्टल पर forgot पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

यदि आप अपना HRMS लॉगिन अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो ऑनलाइन माध्यम से अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार निम्नलिखित है –

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपको HRMS के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको होम पेज के लॉगिन फॉर्म में “forgot Password” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके एक नया पेज ओपन होगा।
  • नया पेज ओपन होने के बाद आपको अपनी HRMS Employee आईडी की डिटेल को दर्ज करना होगा।डिटेल को दर्ज करने के बाद “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर रेलवे की तरफ से OTP भेजा आ जाएगा। OTP को डालकर वेरीफाई करें।
  • OTP डालने के बाद अपना नया पासवर्ड डालकर “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करते ही आपका पासवर्ड रिसेट हो जायेगा। इस तरह से आप HRMS पोर्टल के लॉगिन अकाउंट का पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।

HRMS Employee Mobile App को कैसे डाउनलोड करें

HRMS Employee Mobile App: भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए पोर्टल के साथ – साथ HRMS एम्प्लॉई मोबाइल एप्प भी लांच की है। App पर आप सभी पोर्टल पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। HRMS मोबाइल एप्प पर लॉगिन करके सैलरी , छुट्टी , प्रमोशन , पोस्टिंग आदि की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन से प्राप्त कर सकते हैं। आप HRMS Employee Mobile App को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप्प डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

HRMS Employee Mobile App
  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप्प को ओपन करें।
  • एप्प ओपन करने के बाद सर्च बार में HRMS टाइप कर सर्च के आइकॉन पर टैप करें।
  • टैप करने के बाद आपके सामने App का डाउनलोड पेज ओपन होकर आ जायेगा।
  • अब एप्प को अपने स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए “Install” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करते ही एप्प आपके फ़ोन में डाउनलोड और इंसटाल हो जायेगी।

HRMS एम्प्लॉई मोबाइल एप्प डाउनलोड करने का लिंक :- यहाँ क्लिक करें

HRMS के हेल्पलाइन नम्बर्स की सूची

आप अपनी शिकायत या समस्या के समाधान हेतु निम्नलिखित नम्बर्स पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं –

क्रम संख्या हेल्पलाइन नंबर संबंधित रेलवे कार्य क्षेत्र
19971168228 RB :- Railway Board
ICF :- Integral Coach Factory
NWR :- North Western Railway
WCR :- West Central Railway
BLW :- BANARAS LOCOMOTIVE WORKS
RWF :- Rail Wheel Factory
29953780947NFR :- Northeast Frontier Railway
SECR :- South East Central Railway
RDSO :- Research Designs and Standards Organisation
RWP :- Rail Wheel Plant
ECR :- East Central Railway
MCF :- Modern Coach Factory
39971535534NCR :- North Central Railway
NER :- North Eastern Railway.
RCT :- Railway Claims Tribunal
RCF :- Rail Coach Factory
ER :- Eastern Railway
47786940452NR :- Northern Railway
CR :- Central Railway
DLW :- Diesel Locomotive Works
SCR :- South Central Railway
57982542883METRO
COFMOW :- CENTRAL ORGANISATION FOR MODERNISATION OF WORKSHOPS
WR :- Western Railway,
SWR :- South Western Railway
ECoR :- East Coast Railway
67838961987SER :- South Eastern Railway
SR :- South Railway
CORE :- Central Organisation for Railway Electrification
CLW :- Chittaranjan Locomotive Works
CTI :- Chief Ticket Inspector
DMW :- Diesel Loco Modernization Works
Indian रेलवे HRMS से संबंधित FAQs

HRMS क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

HRMS एक डिजिटल ई सेवा प्लेटफार्म जो भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। HRMS का अर्थ है :- Human Resource Management System .

HRMS की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

HRMS की आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in है

सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी HRMS अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं ?

रेलवे से रिटायर हुए कर्मचारी भी HRMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में हमने आपको आर्टिकल में बताया है आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

HRMS पोर्टल कब लांच किया गया ?

भारतीय रेलवे के द्व्रार HRMS पोर्टल नवंबर 2019 में लांच किया गया।

क्या HRMS पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता है ?

HRMS पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आपको कोई भी और किसी भी प्रकार का शुल्क जमा करने की आवशक्यता है यह प्रक्रिया पूर्णतः निः शुल्क है।

Photo of author

Leave a Comment