Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। किसी भी क्षेत्र में प्रतिभायें कूट कूट कर यहां के लोगों में भरी हुयी हैं। इन प्रतिभाओं को निखारने में तरह तरह की प्रतियोगितायें और शोज एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ऐसा ही एक टीवी शो है इंडियन आईडल (Indian Idol Audition & Registration)। इंडियन आईडल कई वर्षों से देश में गायन के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को ढूंढने और उन्हें एक मंच प्रदान करने का काम करता आ रहा है।

Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14
Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14

हर साल इंडियन आईडल ऐसी ही बेजोड प्रतिभाओं को निखारने के लिये एक टीवी शो प्रसारित करता है। सोनी टीवी पर इसी नाम से पिछले लगभग 13 वर्षों से यह शो प्रसारित हो रहा है। यदि आप भी संगीत और गायन के क्षेत्र में रूचि रखते हैं और अपनी प्रतिभा से दुनिया को रूबरू करवाना चाहते हैं तो इंडियन आईडल में परफार्म करने के लिये ऑडिशन दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि इंडियन आईडल के सीजन 14 के आडिशन के लिये कैसे आवेदन करें और आवेदन की क्या प्रक्रिया है। सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को पूरा अवश्य पढें।

इंडियन आईडल (Indian Idol)

Indian Idol (इंडियन आईडल) संगीत पर आधारित एक रियलिटी शो है, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से सेलेक्ट हुये प्रतिभागी गायन पर आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस रियलिटी शो को जीतने वाले प्रतिभागी को कई प्रकार के पुरूस्कार दिये जाते हैं। वर्ष 2004 से यह रियलिटी शो टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित किया जा रहा है। वर्तमान समय तक इंडियन आईडल के लगभग 13 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। इस रियलिटी शो में प्रतिभाग करने के लिये सबसे पहले प्रतिभागी को आडिशन देना होता है। आडिशन में सेलेक्ट होने के बाद ही प्रतिभागी इसके सीजन में दावेदारी पेश कर सकता है।

इंडियन आईडल के लिये रजिस्ट्रेशन (Indian Idol Registration)

यदि आप भी इंडियन आईडल रियलिटी शो में प्रतिभाग करना चाह रहे हैं तो इसके लिये आपको आडिशन के दौर से गुजरना होगा। आडिशन तक पंहुचने के लिये पहले आपको पंजीकरण करवाना होता है। पंजीकरण की प्रक्रिया इस प्रकार है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • इंडियन आईडल में पंजीकरण (Indian Idol Registration) आप सोनी लिव ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।
  • पंजीकरण करने के लिये सबसे पहले सोनी लिव को डाउनलोड करना होगा। आप सोनी टीवी की आधिकारिक वेबसाईट (https://www.sonyliv.com) से यह ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप के इन्स्टाल होने के बाद इसे ओपन करें और पंजकरण लिंक के लिये इंडियन आईडल के विकल्प का चयन करें। इंडियन आईडल के लिये ऑनलाईन पंजीकरण 8 जुलाई 2023 से आरम्भ हो जायेंगे। Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -13
  • अब अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करें। मोबाईल नम्बर की ओटीपी के माध्यम से पुष्टि की जायेगी।
  • ओटीपी दर्ज करके वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फार्म ओपन हो जायेगा।
  • पंजीकरण फार्म में मांगी गयी सारी जानकारी को भर दें। जैसे नाम, पता, उम्र इत्यादि
  • इसके बाद आपसे आपकी परफार्मेंस का एक वीडियो या आडियो क्लिप अपलोड करने का विकल्प दिया जायेगा। पहले से तैयार क्लिप को अपलोड कर दें।

क्लिप अपलोड करना

  • वीडियो या आडियो क्लिप को अपलोड करते समय ध्यान रखें कि यह क्लिप कम से कम 90 सेकेण्ड का होना चाहिये।
  • आप चाहें तो अधिकतम दो क्लिप अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद नियम एवं शर्तों के चेक बाक्स पर क्लिक करें और पंजीकरण फार्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद इंडियल आईडल समीति के द्वारा सभी आवेदनों और उनके द्वारा अपलोड की गयी क्लिप के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जायेगी। इन उम्मीदवारों को आडिशन के लिये बुलाया जायेगा।
  • यदि आपका नाम भी चयनित उम्मीदवारों की सूची में होगा तो आपको इंडियन आईडल के द्वारा आडिशन की तारीख और आडिशन की जगह के बारे में सूचित किया जायेगा।
  • इंडियल आईडल में पंजीकरण (Indian Idol Registration) के लिये प्रतिभागी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

इंडियन आईडल आडिशन (Indian Idol Audition)

आडिशन के लिये चयनित प्रतिभागियों को चैनल मोबाईल के माध्यम से आडिशन की जगह और तारीख की सूचना प्रदान करता हैै। इंडियन आईडल देश के कुछ चुनिंदा शहरों और स्थानों में ही आडिशन का आयोजन करता है। ये शहर हैं-

जयपुरदेहरादून
लखनउमुंबई
चंडीगढइंदौर
कोलकातागुवाहटी
दिल्लीनागपुर
भुवनेश्वर

इंडियल आईडल में भाग लेने के लिये पात्रता

इंडियन आईडल में भाग लेने के लिये चैनल के द्वारा कुछ मानदण्ड तैयार किये गये हैं। इन मानदण्डों को पूर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इंडियन आईडल में प्रतिभाग कर पायेंगे

एलन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है 2023 | Elon Musk Net Worth in Hindi

एलन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है 2024 | Elon Musk Net Worth in Hindi

  • शो में प्रतिभाग करने के लिये आडिशन के समय प्रतिभागी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये।
  • उम्मीदवार की आयु आडिशन के समय 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
  • प्रतिभागी का भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • प्रतिभागी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होना चाहिये।
  • उम्मीदवार का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

इंडियन आईडल के रियलिटी शो में प्रतिभाग करने के लिये प्रतिभागी के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है-

  • व्यक्तिगत पहचान से सम्बन्धित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान प्रमाण पत्र आदि
  • निवास के सम्बन्ध में प्रमाण जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि।
  • जन्मतिथि की पुष्टि का प्रमाण जैसे जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि।
  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ
  • प्रतिभागी का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र

इंडियन आईडल के विजेता

रियलिटी शो में विजेता को एक अच्छी खासी धनराशि प्रदान की जाती है। साथ ही संगीत के क्षेत्र में आगे के करियर के लिये एक अच्छी नींव तैयार हो जाती है। इंडियन आईडिल के वर्तमान समय तक 12 सीजन पूरे हो चुके हैं। साथ ही इस रियलिटी शो का 13 वां सीजन चल रहा है। शो के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक के विजेताओं की सूची नीचे दी जा रही है।

क्रम संख्यानामसीजनवर्षविजेता राशि
1अभिजीत सावंतसीजन 12005—–
2संदीप आचार्यसीजन 22006—–
3प्रशांत तमंगसीजन 32007—–
4सौरभी देबबर्मासीजन 42009—–
5श्रीराम चन्द्रसीजन 52010—–
6विपुल मेहतासीजन 62012—–
7——सीजन 7—–——
8——-सीजन 8————
9रेवंत हार्दिकसीजन 92017
10सलमान अलीसीजन 10201825 लाख रूपये
11सनी हिंदुस्तानीसीजन 11202025 लाख रूपये
12पवनदीप राजनसीजन 12202125 लाख रूपये
13ऋषि सिंहसीजन 13202325 लाख रूपये

Indian Idol FAQs

पहला इंडियन आइडल विनर कौन है?

अभिजीत सावंत ने इंडियल आइडल का पहला सीजन जीता था। वे वर्ष 2005 में इस शो के विजेता बने थे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इंडियन आइडल का कौन सा सीजन चल रहा है?

वर्तमान में इंडियन आइडल का 13 वां सीजन सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित हो रहा है।

पवनदीप राजन कौन है?

उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से सम्बन्ध रखने वाले पवनदीप राजन बहुचर्चित सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12 वें सीजन के विजेता रहे हैं।

इंडियन आइडल में कितना पैसा मिलता है?

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के पिछले सीजन के विजेता ऋषि सिंह को शो के विजेता के रूप में 25 लाख रूपये दिये गये थे।

इंडियन आइडल के जज कौन हैं?

शो के 13 वें सीजन में हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड और विशाल ददलानी शो को जज कर रहे हैं और आदित्य नारायणन शो को होस्ट कर रहे हैं।

[Top 50] Business Ideas in Hindi in 2023 | कम खर्च मे नये बिज़नेस (लघु उद्योग) आइडिया (कम लागत का बिजनेस)

[Top 50] Business Ideas in Hindi in 2024 | कम खर्च मे नये बिज़नेस (लघु उद्योग) आइडिया (कम लागत का बिजनेस)

Photo of author

2 thoughts on “Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें