इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना, महिलाओं को मिलेंगे 1500 हर महीने, जानें आवेदन प्रक्रिया

जैसे कि दोस्तों अब सभी जानते हैं की देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कई प्रकार की सरकारी योजनाओं को संचालित करती है जिससे महिलाओं के ख़राब जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके और वे अपने जीवन को अच्छे से यापन कर सके। इसी प्रकार एक और नई ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

जैसे कि दोस्तों अब सभी जानते हैं की देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कई प्रकार की सरकारी योजनाओं को संचालित करती है जिससे महिलाओं के ख़राब जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके और वे अपने जीवन को अच्छे से यापन कर सके। इसी प्रकार एक और नई योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना है इस योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को खर्चे के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं को समाज में सम्मान मिले एवं वे आत्मनिर्भर बने।

आपको बता दें यह योजना एक कल्याणकारी योजना है। आज हम आपको इस लेख में Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana क्या है?, महिलाओं को योजना के तहत कितना लाभ प्रदान किया जाएगा?, योजना के लाभ एवं विशेषताएं, योजना में आवेदन हेतु पात्रता एवं डाक्यूमेंट्स तथा योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है? आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी साझा करने जा रहें हैं अतः जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं वे इस आर्टिकल के लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana को लॉन्च किया गया है। हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल 2023 को इस स्कीम को आरम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कमजोर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको बता दें इस योजना का लाभ केवल राज्य की बौद्ध भिक्षुणी तथा स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष के मध्य है। योजना के शुरू होने से महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन प्रदान होगा। हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस योजना की लोकल एजेंसी के रूप में काम करेगा।

योजन के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से बैंक या फिर डाक घर के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उम्मीदवार योजना में ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Also Read – हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना, महिलाओं को मिलेंगे 1500 हर महीने, जानें आवेदन प्रक्रिया
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Highlights

योजना का नामइंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
वर्ष2024
राज्यहिमाचल प्रदेश
शुरुआत तिथि15 अप्रैल 2023
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग, हिमाचल प्रदेश
लाभमहिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रूपए की आर्थिक सहायता
लाभार्थीराज्य की बौद्ध भिक्षुणी तथा स्पीति क्षेत्र की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
रजिस्ट्रेशन मोडऑफलाइन

योजना का उद्देश्य

  • योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बौद्ध एवं भिक्षुणी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
  • इस स्कीम के तहत महिला अपने दैनिक खर्च को पूरा कर सकती हैं।
  • स्कीम के तहत महिलाओं को हर माह 1,500 की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
  • महिलाओं को स्कीम के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • स्कीम के माध्यम से मिलने वाली राशि से महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान होगा।
  • लाभ प्राप्त कर महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यक्ता नहीं है।

Also Read – सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल

योजना में आवेदन हेतु पात्रता

उम्मीदवार महिला के पास नीचे बताई गई निम्न पात्रताएं होनी जरुरी है जिसके तहत वे योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी अनिवार्य है।
  • योजना के तहत महिला के परिवार से को भी सदस्य सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
  • योजना में आवेदन हेतु महिला की उम्र 18 साल से 59 साल के बीच होनी आवश्यक है।
  • उम्मीदवार महिला का बैंक खाता होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयदाता ना हो।
  • योजना के तहत राज्य की बौद्ध एवं भिक्षुणी महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।
  • महिला किसी भी प्रकार का आयकर नहीं देती हो।
  • आवेदक महिला के परिवार से यदि कोई सदस्य किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहा हो तो उस महिला को योजना का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज

योजना के आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक है जिसके माध्यम से आपका योजना में आवेदन सफलतापूर्वक होगा। आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नीचे निम्न प्रकार से दी हुई है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बौद्ध, भिक्षुणी होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर

योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना का संचालन हिमाचल प्रदेश सरकारी की सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्रदान कर महिलाओं का समाज में और अधिक सम्मान बढ़ जाएगा।
  • महिलाओं को स्कीम का लाभ जून 2023 से मिलना शुरू हो गया है।
  • योजना का लाभ प्रथम चरण में लाहौल एवं स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को दिया जाएगा इसके बाद राज्य के सभी जिलों में इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।
  • अब महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
  • स्कीम के तहत मिलने वाली राशि को महिला के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • महिला मिलने वाली वित्तीय राशि से अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकती है।
  • आपको बता दें 1500 रूपए की पहली चार किस्तें प्रत्येक माह दी जाएगी इसके पश्चात 9000 रूपए 6 माह बाद एक साथ दिए जाएंगे।
  • इस योजना को सम्पूर्ण राज्य में लागू किया गया है।
  • महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी।

Also Read – हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आवेदन की प्रक्रिया

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की आवेदन प्रक्रिया

यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको योजना में सबसे पहले ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। अभी सरकार द्वारा इस योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया को जारी नहीं किया गया है। ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताए गए निम्न तरीकों को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है।

  • योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना है।
  • वहां जाकर आपको इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब इस फॉर्म में आपसे जो भी आवश्यक जानकारी पूछी गई है उसे आपको ध्यान से भरना है।
  • सम्पूर्ण जानकारी को भरने के पश्चात आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को आपको फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • अब आपको इस फॉर्म को ले जाकर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना है।
  • इसके पश्चात अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की सत्यता जाँच की जाएगी।
  • जैसे ही आपका आवेदन सत्यापित हो जाएगा उसके पश्चात आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस तरह से आप इस प्रक्रिया को पूर्ण करके आसानी से एचपी इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

अपात्र लाभार्थी की शिकायत मिलते ही तत्काल लगेगी रोक

योजना के शुरू होते ही समय-समय पर जाँच भी की जाएगी जिसके तहत यह पता लगाया जाएगा कि लाभार्थी योजना में लाभ प्राप्त करने के पात्र है या फिर नहीं। यदि कोई आवेदिका अपात्र निकलती है जो कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है तो उन्हें मिलने वाले लाभ पर रोक लगा दी जाएगी। और आवेदिका पर अधिकारी द्वारा दंड भी निर्धारित किया जाएगा।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

यह योजना हिमाचल प्रदेश राज्य में शुरू की गई है।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट शुरू नहीं की गई है, इस योजना में आप ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana के तहत महिलाओं को क्या लाभ प्रदान होगा?

योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,500 रूपए तक आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana को किसने शुरू किया है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana का लाभ महिलाओं को कब से मिलना प्रारम्भ होगा?

इस योजना का लाभ महिलाओं को जून से मिलना शुरू हो जाएगा।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को कब शुरू किया गया?

इस स्कीम को 15 अप्रैल 2023 में शुरू किया गया।

Photo of author

Leave a Comment