दोस्तों नमस्कार, दोस्तों जैसा की हम सब जानते हैं की जब भी इस दुनिया में सबसे अधिक बुद्धिमान जीव की बात होती है तो वह है आज का इंसान। इंसान ने विकास की लम्बी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने अंदर ऐसी बुद्दिमत्ता विकसित की है जिससे इंसान अपने अच्छे एवं बुरे की पहचान, भविष्य की योजना आदि निर्धारित कर सकता है।
दोस्तों जब भी बुद्विमत्ता की बात होती है तो IQ का जिक्र जरूर होता है आपने अपने आस पास लोगों को यह कहकर जरूर सुना होगा की इसका IQ बहुत ज्यादा है या इसका आई क्यू बहुत कम है। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको इसी IQ से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। IQ के बारे में अधिक जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
क्या होता है आईक्यू (IQ) ?
हम आपको बता दें की आईक्यू (IQ) किसी भी इंसान की इंटेलिजेंस टेस्ट के आधार पर दिया जाने वाला स्कोर है। जो की इंसान के द्वारा दिए गए टेस्ट के परिणाम पर आधारित होता है।
आईक्यू (IQ) की खोज जर्मन साइकोलोजिस्ट विलियम स्टर्न के द्वारा वर्ष 1912 में की गयी थी। दोस्तों दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा आईक्यू (IQ) स्कोर दो इंसानों का रहा है जो की एक रिकॉर्ड है। अल्बर्ट आईस्टांइन एवं स्टेफेन हॉकिंस। दोनों ही वैज्ञानिकों का स्कोर 160 से ऊपर है।
कैसे करते हैं आईक्यू (IQ) कैलकुलेट ?
किसी भी इंसान के आईक्यू को टेस्ट करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अनूठा तरीका विकसित किया है जिसके बारे में हम आपको नीचे आर्टिकल में बता रहे हैं –
दोस्तों किसी भी इंसान का आईक्यू कैलकुलेट करने के लिए सबसे पहले आपको दो जानकारी आवश्यक हैं पहली जिस इंसान का आईक्यू (IQ) चेक करना है उसकी रियल Age और दूसरी उसकी Mental Age. इन दो जानकारियों का पता होने के बाद आपको वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए आईक्यू को कैलकुलेट करने वाले फॉर्मूले में मेन्टल ऐज और रियल ऐज की वैल्यू रखनी है। फार्मूला इस प्रकार से है।
Intelligent Quotient = Mental Age ÷ Real Age × 100
उदाहरण :- उदाहरण के लिए हम यहां मान लेते हैं की किसी इंसान की रियल ऐज 40 वर्ष है और मेन्टल ऐज 20 वर्ष है।
तो उपरोक्त उदाहरण के अनुसार
Intelligent Quotient = 20 ÷ 40 X 100
यहां हमें उत्तर प्राप्त होता है 50 जो की उस इंसान का आईक्यू (IQ ) कहा जायेगा।
आईक्यू (IQ) की फुल फॉर्म क्या है ?
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की आईक्यू (IQ) जर्मन भाषा से लिया गया शब्द है जो इंसान की बुद्धिमता के स्तर को बताने के लिए उपयोग किया जाता है। यहां हम आपको बता दें की आईक्यू (IQ) की फुल फॉर्म = Intelligent Quotient होती है।
डोनाल्ड ट्रम्प का (IQ) कितना है ?
दोस्तों हम आपको यहां बता दें की मीडिया ख़बरों के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का (IQ) स्कोर लगभग 130 है।
कुछ विश्व प्रसिद्ध लोगों के आईक्यू (IQ) स्कोर :-
नाम | व्यवसाय | नागरिकता | आईक्यू (IQ) स्कोर |
Albert Einstein | Physicist | USA | 160 |
Brad Pitt | Hollywood actor | USA | 126 |
Abraham Lincoln | Politician | USA | 148 |
Andy Warhol | Artist | USA | 86 |
Jodie Foster | Actress | USA | 132 |
Madonna | Singer | USA | 140 |
ऐसे चेक करें अपना आईक्यू (IQ)
दोस्तों यदि आप अपना IQ चेक करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से IQ परीक्षा देकर अपना IQ स्कोर चेक कर सकते हैं यह हम आपको कुछ वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार से हैं।
क्रम संख्या | वेबसाइट के लिंक |
1 | iq-global-test.com |
2 | iqtest.com |
3 | mensa.org |
4 | 123test.com |
5 | iq-tests.org |
आई क्यू (IQ) से संबंधित FAQs
वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे कम IQ 90 से 110 के बीच होता है।
अल्बर्ट आइस्टीन का IQ 160 है।
Intelligent Quotient
रूचा चांदोरकर जिनका IQ स्कोर मेन्सा टेस्ट में दिए इंटेलिजेंस टेस्ट के मुताबिक़ 162 है।
महाराष्ट्र के नागपुर की रुचा चांदोरकर विश्व की और भारत की सबसे ज्यादा IQ वाले व्यक्ति है।