जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 2021 के लिए जारी कर दिए गए हैं। हालाँकि पिछले वर्ष तक सितम्बर माह में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए थे। लेकिन इस वर्ष covid-19 के कारण फॉर्म देरी से जारी किये गए हैं। लेकिन अब छात्र छात्राओं का इन्तजार समाप्त हो चुका है क्योंकि समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2021-22 के सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभिवावक अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं हालाँकि उन्होंने नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर लिया होगा। लेकिन हम आपको अपने लेख के माध्यम से भी अपडेट कर रहे हैं। आपको बता दे JNVST द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया गए। Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission form जारी करने से पहले ही नोटिफिकेशन द्वारा सूचित किया गया है।
जो उम्मीदवार छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें प्रवेश परीक्षा के दौरान लिखित परीक्षा पास करनी होगी। आपको बता दें अभी जो आवेदन फॉर्म जारी किये गए हैं ये उन छात्र छात्राओं के लिए जो 6th में नवोदय विद्यालय में अपना एडमिशन कराना चाहते हैं। अगर छात्र छात्रा पांचवीं कक्षा में भी पढ़ रहा हो तो वो भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2020 है। इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जायेगा । जो भी उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरेंगे, अब उनकी परीक्षा एक ही चरण में करवाई जाएगी। covid-19 के संक्रमण के चलते हुए परीक्षा को 1 ही फेज में कराने का नोटिस जारी किया गया है। पहले चरण की प्रवेश परीक्षा जनवरी में कराई जाती थी और दूसरे चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में कराई जाती थी। लेकिन अब परीक्षा 10th अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की कैसे आप जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2020-21 भर सकते हैं। इससे जुडी और भी जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। उम्मीदवार आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन लास्ट डेट बढ़ी ऑफिसियल नोटिस यहां से देखें
अपडेट-: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6th के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर को रखी गयी थी। अब आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 29 दिसम्बर कर दिया गया है। यदि आप फॉर्म में कुछ बदलाव करवाना चाहते हैं, तो 30 दिसम्बर और 31 दिसम्बर तक करवा सकते हैं। सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले एडमिशन फॉर्म भर लें।
आर्टिकल का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2020-21 |
आवेदन की तिथि | अभी जारी है। |
नोटिफिकेशन | यहां से देखें |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 दिसम्बर 2020 |
परीक्षा के चरण | 1 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | मार्च 2021 |
परीक्षा की तिथि | 10th अप्रैल 2021 |
फॉर्म में बदलाव करवाने की अंतिम तिथि | 30 & 31 दिसम्बर तक |
एप्लिकेशन का मोड़ | ऑनलाइन |
शिक्षा सत्र | 2021-2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
आवेदन लिंक | NVS (cbseitms.nic.in) |
JNVS Class 6th Admission form 2021
इस परीक्षा में जो भी विद्यार्थी शामिल होंगे उन्हें हर राज्य के हिसाब से विद्यालय में दाखिला दिया जायेगा क्योंकि JNVST द्वारा जो परीक्षाएं कराई जाती है वे पुरे भारत में हर राज्य में कराई जाती है। इसके लिए हर राज्य के लिए निर्धारित सीटें तय की जाती है। हर जिले से चयनित अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जायेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष नए सत्र के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जो उम्मीदवार छात्र हैं वे मापदंड पूरी करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- जो छात्र-छात्राएं पांचवी कक्षा में पढ़ रहा हो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- जिन छात्रों ने पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर दी है वे आवेदन करने के पात्र है।
JNVST प्रवेश परीक्षा पैटर्न 2020-21
छात्रों को परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है। इसके लिए परीक्षा 11:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा चलती है। आपको परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमे आपको कुल 80 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके साथ ही परीक्षा में नेगिटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
टाइप ऑफ़ टेस्ट | प्रश्नो की संख्या | अंक | कुल संख्या |
मेन्टल एबिलिटी टेस्ट | 40 | 50 | 60 मिनट |
अर्थमेटिक टेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
लेंग्वेज टेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
कुल | 80 | 100 | 2 घंटा |
आवेदन करने के लिए दस्तावेज
यदि आप JNVST में दाखिला ले रहे हैं तो आपको आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज स्कैन करके रखने होंगे। जैसे-
- छात्र के हश्ताक्षर
- अभिवावक के हश्ताक्षर
- छात्र का फोटो
जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं उन्हें पहले आवेदन करना होगा आवेदन पूरा होने के बाद आप कैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको स्क्रीन पर एडमिशन AdmissionJNVST Class-VI admission के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल नया पेज खुल जायेगा आपको क्लिक हियर टू क्लास VI रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आपको आवेदन फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी।
- उम्मीदवार ध्यान दें आप वैलिड मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। क्यूंकि आपको मोबाइल नंबर के माध्यम से समिति की ओर से सारी जानकारी फोन पर ही दी जाएगी।
- सारी जानकारी सही भरने के बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपका जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र पूरा हो जायेगा।
JNVST में जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था दिसम्बर में उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही प्राप्त करने होंगे। समिति की तरफ से आपको ऑफलाइन एडमिट कार्ड जारी नहीं किये जायेंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं जिसमे प्रमुख जानकारी दर्ज करती है जैसे आपके परीक्षा का समय, परीक्षा का दिन, रोल नंबर परीक्षा का स्थान, छात्र का नाम, अभिभावक का नाम आदि जानकारी दर्ज रहती है। उम्मीदवार ध्यान दें जब भी आप परीक्षा देने जाएँ आप अपने साथ अपना एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएँ। यदि आप अपने साथ एडमिट कार्ड नहीं लेके जाते हैं तो आप परीक्षा में नहीं बैठ सकते।
दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए समिति द्वारा मार्च 2021 में एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। आप एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं एडमिट कार्ड जारी होने पर आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज पर खुल जायेगा। आपको होम पेज में एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- और इसका प्रिंट निकाल लें।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
जो भी छात्र छात्राएं लिखित परीक्षा को पास कर लेने उन्हें इसके बाद इसके बाद छात्रों के दस्तावेज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन होने के बाद छात्रों को नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जायेगा।
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in है।
इसके लिए अक्टूबर 2020 के अंतिम सप्ताह में आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। आपके करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है।
प्रवेश परीक्षा के लिए अब एक ही फेज में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमे 3 भागों के प्रश्न दिए होते हैं। प्रश्न पत्र का हल करने के लिए आपको 2 घंटे का पर्याप्त समय दिया जायेगा।
प्रथम चरण की परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी।
अभी इसके बारे में समिति के द्वारा कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किये गए हैं। प्रवेश परीक्षा आवेदन फॉर्म के दौरान ही छात्रों के दाखिला से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा अब 10th अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी।
तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2020-21 के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपको नवोदय विद्यालय समिति से जुड़े कुछ भी सवाल करने हैं तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।
Isse kya fayda hi or kya kya facilities available hi.
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है तथा कक्षा 9 से 12 तक 600 से 800 तक फीस है मात्र और पढाई की गुणवत्ता किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है यहां सभी कुछ निशुल्क है