JCB Full Form In Hindi – जेसीबी (मशीन) का फुल फॉर्म क्या होता है?

दोस्तों आपने अक्सर अपने आस पास एक पीले मशीन जरूर देखी होगी। यह मशीन खोदने से लेकर तोड़ने और किसी सामान को लोड करने के काम आती है। इस पीले रंग के कारण आपके दिमाग में एक मशीन का चित्र उभर कर आ रहा होगा जो दोनों तरफ से ऑपरेट की जाती है। जी हाँ ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों आपने अक्सर अपने आस पास एक पीले मशीन जरूर देखी होगी। यह मशीन खोदने से लेकर तोड़ने और किसी सामान को लोड करने के काम आती है। इस पीले रंग के कारण आपके दिमाग में एक मशीन का चित्र उभर कर आ रहा होगा जो दोनों तरफ से ऑपरेट की जाती है। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं JCB मशीन की। दोस्तों क्या आपको पता है की JCB मशीन में JCB का मतलब क्या है (JCB Full Form in Hindi)? इस मशीन का इतिहास क्या है और भारत में कौन सी कंपनियां इस मशीन की निर्माण करती हैं चलिए जानते हैं इन सभी चीज़ों के बारे में।

यह भी देखें :- बीआरओ (BRO) का मतलब क्या है | BRO Full Form

JCB Full Form In Hindi
JCB Full Form In Hindi

JCB की फुल फॉर्म क्या है ?

JCB की फुल फॉर्म Joseph Cyril Bamford है, असल में JCB को बैकहो लोडर (Backhoe Loader) कहा जाता है लेकिन आमतौर पर हम इसे JCB नाम से ही पुकारते हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की पीले रंग की इस खोदने वाली मशीन को डिज़ाइन करने वाले बिजनेसमैन और इंजीनियर के नाम रखी गयी है।

JCB का इतिहास क्या है ?

  • दोस्तों JCB ब्रांड की मालिकाना हक़ वाली ब्रिटिश कम्पनी Bamford Inc ने सबसे पहले 1945 में दुनिया के सामने इस मशीन को बाज़ार में उतारा। कंपनी का कहना है की JCB का उद्देश्य खेती की आसान बनाना था लेकिन समय के साथ होते बदलाव ने मशीन को एक नया रूप दे दिया और मशीन खुदाई करना, तोड़ना आदि कार्यों में उपयोग होने लगी। मशीन की इसी बहुकार्य की इस उपयोगिता ने JCB मशीन को लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

JCB से संबंधित रोचक तथ्य:

  • दोस्तों आपको बता दें की JCB नाम इतना प्रसिद्ध हो चुका है की ब्रिटेन की फेमस ऑक्सफ़ोर्ड डिस्कश्नरी ने अपने शब्दकोश में JCB शब्द को एक ट्रैड मार्क के रूप में सम्मिलित किया है।
  • भारत में JCB की खुदाई को देखना इतना प्रसिद्ध है की Twitter जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #JCBKiKhudayi ट्रैंड होने लगा।
  • JCB मशीन बनाने वाली कंपनी यूरोप, एशिया, अमेरिका आदि 150 देशों में अपना व्यापार करती है। JCB की 22 देशों में मशीन की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रियां हैं।
  • यदि पुरे विश्वभर की बात करें तो JCB ब्रांड कम से कम 300 तरह की JCB टाइप मशीनों का निर्माण करती है।
  • JCB इंडिया लिमिटेड की बात करें तो वर्ष 2012 में कंपनी ने अपना सबसे अधिक 2.27 बिलियन पाउंड का बिजनेस किया था।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें की JCB इंडिया लिमिटेड में 11 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

यह भी देखें :- GPS क्या होता है? GPS का फुल फॉर्म क्या होता है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कौन हैं जोसेफ सिरिल बामफोर्ड ?

दोस्तों जिनके नाम पर JCB मशीन का नाम रखा गया है आपको उनके बारे में भी कुछ जान लेना चाहिए। हम यहाँ आपको टेबल के माध्यम से JCB ब्रांड को दुनिया के सामने रखने वाले Joseph Cyril Bamford की संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं

पूरा नाम (full Name)जोसेफ सिरिल बामफोर्ड (Joseph Cyril Bamford)
जन्म तिथि (Date of Birth)21 जून 1916
जन्म का स्थान (Birth Place)Uttoxeter, Staffordshire, England
मृत्यु तिथि (Date of Dead)1 मार्च 2001
मृत्यु का स्थान (Dead Place)London, England
राष्ट्रीयता (Nationality)British
शिक्षा (Alma mater)Stonyhurst College
पेशा (Occupation)Businessman (व्यवसायी)
Active Year1945 से 2001 तक
प्रसिद्धि (Known for)JCB Brand
उत्तराधिकारी (Successor)Anthony Bamford
Board member ofJCB (Founder & Chairman)
पत्नी (Spouse)Marjorie Griffin ​(m. 1941)
बच्चे (Children)2 बेटे (Sons)

बामफोर्ड कंपनी के द्वारा बनाये जाने वाले अन्य Products?

बामफोर्ड कंपनी JCB मशीन के अलावा अन्य और मशीनें भी बनाती है जिसकी लिस्ट हमने आपको नीचे दी है –

  • Backhoes
  • Excavators
  • Dumpster
  • Forklift trucks
  • Loaders
  • Telescopic handlers
  • Tractors
  • Diesel engines
  • Diesel generators
  • Axles and Gearboxes
JCB की कार्यप्रणाली क्या है ?
  • दोस्तों JCB जैसी भारी भरकम मशीन में सामने वाले हिस्से में एक बकेट लगा होता है जो Backhoe से जुड़ा होता है। इस बकेट का सारा ऑपरेशन एक लीवर के माध्यम से किया जाता है। जो लीवर ड्राइवर की सीट के पास लगे होते हैं।
  • JCB मशीन को मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है ट्रैक्टर, लोडर और Backhoe इन तीनों भागों का समबन्ध एक केबिन से होता है।
  • इसी के साथ JCB मशीन में आपने दो बड़े टायरों के साथ स्टैब्लाइजर लेग्स भी देखें होंगे। जो मशीन के कार्य करते वक्त मशीन के संतुलन को बनाने का काम करते हैं।
  • मशीन के संतुलन को बनाये रखने के लिए लीवर के द्वारा स्टैब्लाइजर लेग्स को एडजस्ट किया जाता है।
  • JCB मशीन के बड़े वाले हिस्से को लोडर कहा जाता है जो सामान को उठाने और लोड करने के काम आता है।

JCB से जुड़े कुछ आम सवाल

JCB की फुल फॉर्म क्या है ?

JCB की फुल फॉर्म जोसेफ सिरिल बामफोर्ड है।

JCB की खोज किसने की ?

JCB की खोज JCB ब्रांड के चेयरमैन रहे Joseph Cyril Bamford ने सन 1945 में की थी।

भारत में JCB निर्माण करने वाली कम्पनियाँ ?

दोस्तों हमारे देश भारत में कुल मिलाकर JCB इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तहत 5 फैक्ट्रियां JCB का निर्माण करती हैं। आपको यह बता दें की हाल ही में JCB इंडिया ने अपनी एक फैक्ट्री गुजरात के वड़ोदरा में स्थापित की है।

JCB का रंग पीला क्यों है ?

दोस्तों जब JCB शुरुआत में बाज़ार में उतारी गयी तो कम्पनी ने इसका रंग लाल और सफ़ेद रखा था। लेकिन मशीन द्वारा कई हादसे होने के कारण और सुरक्षा के मद्देनज़र को देखते हुए ब्रिटिश सरकार को इसका रंग पीला रखना पड़ा।

Photo of author

Leave a Comment