JEE Mains Passing Marks 2023 की लिस्ट जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाईट पर प्रदान कर दी जायेगी। एनटीए के द्वारा दो प्रकार से सूची जारी की जाती है। न्यूनतम पासिंग मार्क्स और प्रवेश के न्यूनतम मार्क्स या कट ऑफ। एनटीए के द्वारा हाल के वर्षों में जारी किये गये न्यूनतम अंको और इस बार की JEE Mains Passing Marks की संभावित सूची का विवरण आपको इस लेख में नीचे दिया जा रहा है। जेईई मेन्स के पासिंग मार्क्स की ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिये पिछले वर्षाें के कट ऑफ और ट्रेंड को देखते हुये इस वर्ष के लिये संभावित कट ऑफ की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आर्टिकल | JEE Mains Passing Marks 2023 |
परीक्षा | Joint Entrance Exam (JEE) Mains 2023 |
संस्थान | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://jeemain.nta.nic.in |
सम्बद्ध संस्थान | IITs, NITs और अन्य तकनीकी संस्थान |
JEE Mains Passing Marks 2023
JEE Mains के लिए संभावित पासिंग मार्क्स की लिस्ट आगे दी जा रही है-
कैटेगिरी | न्यूनतम अंक (क्वालीफाई करने के लिए) प्रतिशत में | अधिकतम अंक (प्रवेश हेतु) प्रतिशत में |
सामान्य | 88.4121383 | 100 |
EWS | 63.1114141 | 88.4037478 |
OBC | 67.0090297 | 88.4081747 |
SC | 43.0820954 | 88.4037478 |
ST | 26.7771328 | 88.4072779 |
JEE Mains Qualifying Marks 2023
एनटीए के द्वारा देश भर के आई आई टी और एन आई टी में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिये जेई मेन्स की परीक्षा आयोजित की जाताी है। इस परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाईंग अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में से शीर्ष के दो लाख पचास हजार छात्रों का चयन जेईई एडवांस परीक्षा के लिये किया जाता है। NTA के द्वारा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही JEE Mains Qualifying Marks, Cut Off और Minimum Marks की लिस्ट जारी की जाएगी।
Category | Qualifying Marks |
Genral | To be Announced |
EWS | To be Announced |
OBC | To be Announced |
SC | To be Announced |
ST | To be Announced |
PWD | To be Announced |
JEE Mains 2023 Details
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के द्वारा हर साल ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Exam) का आयोजन किया जाता है। इसके तहत दो प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा देश के आई आई टी, एन आई टी और अन्य केन्द्रीय तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक छात्रों की प्रवेश परीक्षा के तौर पर किया जाता है। इसमें पहले JEE Main परीक्षा आयोजित की जाती है और संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेंस में क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस JEE Advance की परीक्षा देनी होती है। इसके अलावा दूसरा पेपर आर्किटेक्चर और प्लानिंग में रूचि रखने वाले छात्रों के लिये आयोजित की जाती है। इसके लिये भी एनटीए के द्वारा वर्ष 2023 के लिये दो चरणों या दो बार परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। एनटीए के इस निर्णय से छात्रों को निम्न लाभ होंगे-
- इसमें छात्रों को एक वर्ष में ही दो मौके मिलेंगे जिससे कि छात्र यदि पहले प्रयास में असफल होता है तो उसके पास अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिये एक मौका और होता है। इसमें छात्र अपने स्कोर में सुधार कर सकता है।
- पहली बार परीक्षा देने वाले छात्रों को दूसरी परीक्षा देने में अनुभव प्राप्त होगा और वे दूसरे प्रयास में इस अनुभव का प्रयोग करके अपना स्कोर बढा सकते हैं।
- इससे छात्रों को एक प्रयास के बाद दूसरे प्रयास के लिये एक साल तक इंतजार नहीं करना पडेगा और समय की बचत होगी।
- यदि छात्र को उसका अपेक्षित स्कोर पहले ही प्रयास में प्राप्त हो जाता है तो उसके लिये दूसरे प्रयास के लिये परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)
आई आई टी (Indian Institute of Technology) भारत के सबसे उच्च शैक्षणिक संस्थान माने जाते हैं। इन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहा जाता है और ये संस्थान अपने विश्व स्तरीय शिक्षा स्तर के लिये जाने जाते हैं। इन्हीं संस्थानों में प्रवेश पाने के लिये हर साल लाखों युवा JEE Mains की प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन करते हैं। प्रवेश के सन्दर्भ में भी अन्य की तुलना में IITs को वरीयता दी जाती है वर्तमान में देश में 23 आई आई टी संस्थान हैं जिनकी सूची नीचे दी जा रही है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मंडी |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), इंदौर |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भुवनेश्वर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गांधी नगर |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), तिरुपति | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गोवा |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पलक्कड़ | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जम्मू |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), धारवाड़ |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)
एन आई टी (National Institute of Technology) देश की अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक हैं। प्रवेश में वरीयता के क्रम में भी NITs को प्राथमिकता दी जाती है। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 31 एन आई टी संस्थान स्थापित हैं। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार संस्थान का चुनाव कर सकते हैं।
NITs की लिस्ट
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट |
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर |
विश्वेश्वरैय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर |
सरदार बल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना |
बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर | राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, ताड़ेपल्लीगुड़म |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिक्किम |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागालैंड | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपुर |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मिजोरम | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मेघालय |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पुडुचेरी | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणांचल प्रदेश |
जेईई मेन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कट ऑफ का मतलब है कि आपको जईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिये जेईई मेंस परीक्षा में न्यूनतम यानी कट ऑफ या कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
जईई मेन्स (JEE Mains) परीक्षा का परिणाम घोषित हो जाने के पश्चात राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के द्वारा विभिन्न वर्गों के अनुसार कट ऑफ अंकों की लिस्ट जारी की जाती है।
सामान्य वर्ग के छात्रों के लिये 12 वीं कक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंको का होना अनिवार्य है। अनुसूति जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिये कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसीके साथ जेईई मेंस और जेईई एडवांस में भी सम्बन्धित कॉलेज की कट ऑफ से अधिक प्राप्त करने होते हैं।
वर्तमान में भारत में प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) की संख्या 23 है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) की संख्या 31 तथा प्रबंधन संस्थानों (IIM) की संख्या 20 है।
उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) के द्वारा संयुक्त रूप से JEE Mains और JEE Advance एग्जाम आयोजित किया जाता है।