भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता Jharbhoomi Jamabandi Nakal, Jharkhand Bhu Naksha

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता जमाबंदी आदि अब आप ऑनलाइन देख सकते हैं। झारखंड के लोग अपनी जमींन से जुडी सारी जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अब आपको भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता देखने की विशेष सुविधा दे रखी है। अब झारखंड वासियों को अपने भूमि ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता जमाबंदी आदि अब आप ऑनलाइन देख सकते हैं। झारखंड के लोग अपनी जमींन से जुडी सारी जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अब आपको भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता देखने की विशेष सुविधा दे रखी है। अब झारखंड वासियों को अपने भूमि से जुडी छोटी से छोटी जानकारी के लिए पटवारी खाने या अन्य कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। लैंड रिकॉर्ड से जुडी जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच की है जिसके माध्यम से आप अपना खाता भू-नक्शा की सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको Jharbhoomi Jamabandi Nakal, Jharkhand Bhu Naksha की जानकारी देने जा रहे है।

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता Jharbhoomi Jamabandi Nakal, Jharkhand Bhu Naksha
भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता Jharbhoomi Jamabandi Nakal

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता

झारखंड के सम्पति धारक अब आसानी से झारसेवा का लाभ ले सकते हैं। अब आप कही भी किसी समय भी अपने भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अपना खाता पोर्टल पर बहुत ही आसान प्रक्रिया दे रखी है जिससे की आप बहुत ही सरलतापूर्वक अपने जमींन से जुड़े विवरण प्राप्त कर सकते हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की कैसे आप ऑनलाइन भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता देख सकते हैं इससे जुडी हम और भी जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Bhu Naksha Jharkhand Apna Khaata

आर्टिकल भू नक्शा झारखण्डअपना खाता
विभागराजस्व विभाग
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यउम्मीदवारों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधा देना
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Land Records (jharkhand.gov.in)

यह भी दखें :- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट जिलेवार लाभार्थी सूची

Jharkhand Bhu Naksha Apna khaata के उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य झारखंड के उम्मीदवारों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधा देना है। और बहुत ही आसान तरीके से उम्मीदवारों तक जानकारी पहुंचानी है जिससे की नागरिकों को कोई भी समस्या न हो। और आपकी जमींन का सारा डेटा ऑनलाइन विभाग के पास पहले से ही मौजूद रहेगा इसलिए आपकी जमींन पर कोई अवैध रूप से कब्जा नहीं कर सकता है। और साथ ही यदि आप पटवारी खाने से भी अपने जमीन से जुड़े दस्तावेज भी प्राप्त करने जाते हैं तो वही पर आपका काफी समय लग जाता है जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राज्य के नागरिकों को डिजिटल की सुविधा देने के लिए अब झारसेवा पोर्टल लांच की गयी है। राजस्व विभाग द्वारा झारसेवा पोर्टल का संचालन किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भू नक्शा झारखंड के लाभ

इस प्रक्रिया में हम आपको भू नक्शा झारखंड से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं यदि आप झारखण्ड के निवासी हैं तो आपको भी नक्शा झारखण्ड के लाभों का पता होना आवश्यक है। जो निम्न हैं –

  • झारखंड के नागरिकों को भू नक्शा प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं हैं क्योकि आप बहुत ही आसानी से अपना ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह राज्य वासियों तक सुगमता से भूमि से संबंधी रिकॉर्डों को को उपलब्ध करने हेतु इस प्रणाली को राज्य में शुरू किया गया है।
  • आप अपना खाता संख्या दर्ज करके अपने भूमि विवरण से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन सुविधा होने से आपके समय और धन दोनों की बचत होगी।
  • भू नक्शा झारखंड की जानकारी नागरिकों तक अब पोर्टल के तहत पारदर्शी रूप में उपलब्ध होगी।
  • अब आपको अपने जमींन से जुड़े कागजात के लिए अब पटवारी खाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • आप अपना खाता संख्या, खसरा संख्या, भू-नक्शा, जमाबंदी आदि जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे।
  • झारखंड राजस्व द्वारा झारसेवा मोबाइल एप्प भी जारी किया गया है। जिसे आप एंड्रॉइड फोन में डाउनलोड करके किसी भी समय लैंड रिकॉर्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • झारसेवा पोर्टल का लाभ सिर्फ झारखंड के उम्मीदवार ले सकते हैं।
  • और आपकी जमींन पर कोई जबरदस्ती मालिकाना हक़ नहीं जता सकता है।
  • भू नक्शा झारखण्ड से आप अपनी जमीन की सीमाओं को आसानी से देख सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल से आप व्यक्ति के खसरा नंबर, खाता नंबर या व्यक्ति के नाम से भूमि की सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।

भूमि रिकार्ड्स की आवश्यकता

यदि आप झारखण्ड राज्य के निवासी हैं तो आपको निम्न स्थानों पर भू रिकॉर्ड की आवश्यकता पड़ती है या पड़ सकती है यदि आप इन आवश्यकताओ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसे ध्यान से पढ़े।

  1. सर्वप्रथम आपको इसकी आवश्यकता अपनी भूमि को प्रमाणित करने के लिए पड़ती है।
  2. बैंक से लोन लेने में भी इसकी आवश्यकता मुख्य रूप से होती है।
  3. म्युटेशन स्थिति चेक करने के लिए भी इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  4. जमीन बेचते समय तथा जमीन पंजीकरण करते समय भूमि रिकॉर्ड की आवश्यकता पड़ती है।
  5. बैंक खाता खोलते समय भी इसकी नकल मांगी जा सकती है।
  6. भूमि के विभाजन करते समय जमाबंदी नकल तथा भू नक्शा की आवश्यकता अवश्य रूप से होती है।
  7. कानूनी कार्यवाही करते समय भी इसकी आवश्यकता होती है।
  8. इसी प्रकार से व्यक्तिगत उद्देश्य से भी भूमि रिकॉर्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।

यह भी देखें :- झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

अपना खाता या जमाबंदी नकल ऑनलाइन ऐसे देखें ?

राज्य के जो नागरिक अपना खाता, जमाबंदी नकल, भू नक्शा की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं वे बहुत ही आसानी से ये जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। jharkhand-apna-khata-jmabndi-nakl
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको अपना खाता देखना है तो आप अपना खाता के लिंक पर क्लिक करें।
    jharbhumi-apna-khaata-jmabndi-nakl
  • उसके बाद आपको आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाई देगा आप उसमे अपने जिले पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप जिले पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर जिले का नक्शा खुल जायेगा आपको अपने ब्लॉक यानि अंचल का नाम चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस पेज पर अपना हल्का तथा जमीन का प्रकार को चुनना होगा उसके बाद आपको आपको फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी। जैसे खसरा नंबर, खाता नंबर भरना होगा। भू-नक्शा-अपना-खाता
  • आपके द्वारा फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करने पर आप खाता खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके खाता से जुडी सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।
  • आप चाहे तो इस पेज को डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

झारभूमि मोबाइल एप्प ऐसे डाउनलोड करें ?

राजस्व विभाग द्वारा एंड्रॉइड मोबाइल यूजर के लिए एप्प लांच किया है जिसे आपको अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया हम आपको बता रहे हैं। इसके लिए 2 प्रक्रिया है आप किसी भी प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं।

पहला तरीका

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाएँ।
  • आपको झारभूमि एप्प सर्च करना होगा।
  • आपको ये एप्प इंस्टाल करना होगा। इंस्टाल होने के बाद आप एप्प को ओपन कर लें।
  • अब पूछी गई सभी जानकारी को भर कर भूमि से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दूसरा तरीका

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज में आपको मोबाइल एप्प लिंक दिया होगा। आप लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल एप्प डाउनलोड हो जायेगा।
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता

Jharkhand Bhu Naksha ऑनलाइन ऐसे देखें ?

इस प्रक्रिया में हम आपको भू नक्शा झारखंड को डाउनलोड कैसे करें बताने जा रहे हैं जो इच्छुक नागरिक अपना भू नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं वे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट Land Records (jharkhand.gov.in) पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको होम पेज में भू नक्शा डाउनलोड के लिए भू नक्शा पर क्लिक करना होगा।
  3. आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको District ,Halka ,Circle ,Mauza ,Sheet No प्लाट सर्वे नंबर दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका भू नक्शा डाउनलोड हो जायेगा।
  5. आप चाहे तो राजस्थान भू नक्शा का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ई-म्यूटेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको ई म्यूटेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    झारखंड-भू-नक्शा-अपना-खाता
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आपके म्यूटेशन की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • आप मोर इन्फो पर क्लिक करें आपको ई-म्यूटेशन की पूरी जानकारी आ जाएगी।

ऑनलाइन लगान रजिस्टर टू देखने के लिए

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। आपको ऑनलाइन लगान पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको इसमें रजिस्टर टू के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    jharbhumi-apna-khaata-jmabndi-nakl-online
  • इसके पश्चात आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा। झारखंड-भू-नक्शा-अपना-खाता
  • आपको फॉर्म में दर्ज पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी।

पिछला भुगतान देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको ऑनलाइन लगान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। आपको पिछला भुगतान के लिंक पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी भरनी होगी। उसके बाद आप सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके पिछले भुगतान की सारी जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एप्लीकेशन फॉर्म

झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की स्थिति कैसे देखें ?
  • सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको ऑनलाइन लगान पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा आपको इस पेज में भुगतान की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप इस पेज में ट्रांजेक्शन आईडी दर्ज करनी होगी और वेरिफाई के बटन पर क्लिक कर दें।
  • भुगतान की पूरी स्थिति की जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।

ग्रीवेंस रजिस्टर करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपके सामने होम पेज पर क्लिक करें। उसके बाद आपको कंप्लेंट मोनेटरिंग सिस्टम के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपका ग्रीवेंस रजिस्टर हो जायेगा।

कंप्लेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आप कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात् आप व्यू कंप्लेंट स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने कंप्लेंट आईडी भरनी होगी। और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके स्क्रीन पर आपके कंप्लेंट की स्थिति आ जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर

Department of Revenue, Registration and Land Reforms
Government of Jharkhand
टोल फ्री नंबर – 0651-2401716

ईमेल – dolrjh@gmail.com

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

राजस्व विभाग झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

राजस्व विभाग झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट- jharbhoomi.nic.in है।

झारभूमि पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य क्या है ?

झारभूमि पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य झारखंड के उम्मीदवारों को ऑनलाइन सुविधा देना है जिससे की वे घर बैठे इस सुविधा का लाभ ले सकते है। पोर्टल लांच होने से आप कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और पारदर्शिता आएगी।

क्या झारखंड के उम्मीदवार मोबाइल एप्प के माध्यम से अपने लैंड रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ?

जी हाँ आप मोबाइल एप्प के माध्यम से अपने लैंड रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपना खाता झारखण्ड जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें ?

हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको ऑनलाइन जमाबंदी नकल से जुडी सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

क्या हम ऑफलाइन मोड़ में भूमि से जुडी जानकारी देख सकते हैं ?

जी हाँ आप अपने पटवारी खाने में जाकर अपनी भूमि से जुडी जानकारी देख सकते हैं।

झारभूमि से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

यदि आपको इस पोर्टल से जुडी कोई भी समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
Shri K Soan (I.A.S)
Secretary (Revenue and Land Reforms)
Contact Number- 06512446066
Email Id- revenue_prinsec@yahoo.co.on
Shri K Shrinivasan (I.A.S)
Director, LR & M
Contact Number- 06512446066
Email Id- spmi.ranchi@gmail.com

क्या व्यक्ति के नाम से भू नक्शा झारखण्ड को प्राप्त किया जा सकता है ?

हाँ, आप व्यक्ति के नाम से भू नक्शा झारखण्ड को प्राप्त कर सकते हैं।

क्या झारखण्ड के सभी जनपदों के भू रिकॉर्ड को ऑनलाइन पोर्टल पर दिया गया है ?

हाँ, झारखण्ड के सभी जनपदों के भू रिकॉर्ड को ऑनलाइन पोर्टल पर दिया गया है।

भू रिकॉर्ड, झारखण्ड पर जानकारी प्राप्त नहीं होने पर क्या करें ?

यदि आपका भू रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त नहीं होता है तो आप राजस्व विभाग से संपर्क कर अपनी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी करवा सकते हैं।

क्या ऑनलाइन पोर्टल पर म्युटेशन का स्टेटस चेक किया जा सकता है ?

हाँ, आप झारखण्ड भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर म्युटेशन का स्टेटस चेक किया जा सकता है।

क्या अब नागरिक जरभूमि पोर्टल के तहत भूमि विवरण की जानकारी को प्राप्त कर सकते है ?

हाँ पोर्टल में झारखंड राज्य के भूमि से जुड़ी सभी जानकारियों का विवरण कंप्यूटरीकृत किया गया है। अब नागरिक बिना किसी समस्या के अपने भू-लेख के विवरण को ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर पाएंगे।

भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता पोर्टल से क्या लाभ है ?

Jharkhand Bhu Naksha अपना खाता पोर्टल से कई लाभ है न जैसे कि अब सभी सम्बंधित सेवाएं ऑनलाइन ही देख सकते हैं। आप को कार्यालयों में नहीं जाना होगा और घर बैठे ही सभी जानकारी प्राप्त कर लेंगे। ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त होने से भ्रष्टाचार और घूसखोरी जैसी समस्या खत्म होगी। साथ ही समय और पैसों की बचत होगी।

तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता से जुडी सारी जानकारी दी है यदि आपको इससे जुडी कोई भी समस्या है या आपको कोई भी अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment