झारखण्ड झारसेवा– झारखंड झारसेवा एक ऑफिसियल वेबसाइट है ये झारखंड के मूल निवासीयों को विशेष सुविधा देने के लिए बनाया गया एक पोर्टल है। झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र बनाने में सहायक है। आप इस पोर्टल में कोई भी प्रमाण पत्र जैसे जन्म, मृत्यु, निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र बनाने में सहायक है। इस पोर्टल के बनने से आप किसी भी प्रमाण पत्र को बना सकते है। इसके लिए आपको अपने प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी भी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपने दस्तावेज के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है। आज हम आपको Jharkhnd Jharsewa Certificate ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देख सकते है। व इससे जुडी और भी जानकारी बता रहे है जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र 2020
झारखण्ड झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आप सारे दस्तावेजों को ऑनलाइन बनाने में सक्षम है यदि आपको भूमि से जुडी जानकारी या दस्तावेज चाहिए तो वे इससे संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और साथ ही यदि आप सरकारी पेंशन का लाभ ले रहे है तो आप इससे जुडी सारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकते है। सरकार अब नागरिको को सारी सुविधाएँ देने के लिए डिजिटलीकरण को ज्यादा ‘महत्व दे रही है। अब नागरिको को घर बैठे ही सारे प्रमाण पत्र घर बैठे ही प्राप्त हो जायेंगे।
Jharkhand Jharsewa
आर्टिकल | झारखंड झारसेवा |
लाभ | घर बैठे सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन |
उद्देश्य | नागरिकों को डिजिटलीकरण की सुविधा देना |
लाभार्थी | झारखंड के मूल निवासी |
ऑफिसियल वेबसाइट | jharsewa.jharkhand.gov.in |
झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारसेवा पोर्टल पर दी जाने वाली सुविधा
झारसेवा पोर्टल पर झारखंड के उम्मीदवारों को निम्न सुविधाएँ दी जाती है
1- सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाओं का लाभ
- विकलांगता पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
2- प्रमाण पत्र सेवाएं
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
3- अन्य बाह्य सेवाएं
- मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
- विकास विभाग की सेवाएं
- ऊर्जा विभाग की सेवाएं
- सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी
- उपभोक्ता न्यायालय सेवा
- आय कर विभाग की सेवाएं
- कृषि पशुपालन सहकारी
- शिकायत सेवा निवारण
- सरकारी सेवाओं से जुड़ा आवेदन फार्म
- निर्वाचन सेवा
- विकास विभाग की सेवाएं
- विभाग सर्विसेज
- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
- भूमि रिकॉर्ड सेवा
Jharkhand Jharsewa पोर्टल का उद्देश्य
जैसे की आप जानते है की यदि हमे किसी भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है तो हम इसके लिए नगर पालिका नगर निगम , तहसील आदि सरकारी कार्यालय में जाते थे लेकिन उनका कार्य आसानी से नहीं हो पाता था या तो सरकारी कर्मचारी दस्तावेज को बनाने में अधिक से अधिक समय लगाते है या फिर एक दस्तावेज को बनाने के लिए आम लोगो से पैसे लेते है जिस कारण आम नागरिकों को गरीब लोगो को इन कारणों से बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था झारखंड झारसेवा पोर्टल इसीलिए लांच किया गया ताकि जितने भी लोगो को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था उन्हें अब कोई भी समस्या न हो और वे आसानी से अपने दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है उन्हें अब किसी भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और ना ही कोई शुल्क देना होगा। आपको अब अपने किसी छोटे से छोटे सहकारी काम या दस्तावेज के लिए किसी भी दफ्तर नहीं जाना होगा।
झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइनआवेदन कैसे करे ?
राज्य के जो इच्छुक उम्मीदवार झारसेवा पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते है उनको हम नीचे कुछ स्टेप्स के माध्यम से बताएंगे की वे कैसे झारसेवा में खुद को रजिस्टर कर सकते है हम नीचे आपको आवेदन की प्रक्रिया बता रहे है आप दिए हुए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको register your self के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आप आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा आपको फॉर्म अपना पूरा नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करना होगा उसके बाद आपको अपने राज्य का नाम दर्ज करना होगा और आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उसके बाद आप वैलिडेट पर क्लिक कर दें।
- वेलिडेट पर क्लिक करने के बाद आप लॉगिन पर क्लिक करे और अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करे इसके बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको इस पेज में अप्लाई फॉर सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना होगा उसके बाद व्यू सर्विस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपको आपकी स्क्रीन पर नया पृष्ठ खुल जायेगा आपको इस पेज में आपको सभी सर्विसेज के विकल्प दिखाई देंगे उसके बाद आपको जिस दस्तावेज या जिस सेवा के लिए आवेदन करना चाहते है उस सेवा के लिंक पर क्लिक कर दे। लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आपको फॉर्म में पूछी गयी सारी जरुरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे नाम, निवास पता, आधार संख्या, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि सारी पूछी जानकारी भर दे उसके बाद उम्मीदवार पूछे गए दस्तावेज अपलोड कर दिए ये दस्तावेज आप स्कैन करके ही अपलोड कर सकते है। फिर save annexure के बटन पर क्लिक कर दे। और आवेदन फॉर्म को सब्मिट कर दे।
- इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लिकेशन स्टेटस कैसे देखें?
जिन उम्मीदवारों ने झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र में आवेदन किया था वे अपने किये गए आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है हम यहां पर आपको आवेदन के स्टेटस देखने की प्रक्रिया बता रहे है आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको ट्रैकिंग का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप ट्रैकिंग पर क्लिक करते है तो आपकी स्क्रीन पर नए पेज में आवेदन की स्थिति देखने का फॉर्म आजायेगा आपको इस पेज में अपना रिफ्रेंस नंबर दर्ज या ओटीपी नंबर दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक कर दे।
- अगले पेज में आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
Jharkhand Jharsewa से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर-
झारखंड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट- jharsewa.jharkhand.gov.in है।
झारसेवा झारखंड सरकार द्वारा लांच की गयी एक ऑफिसियल वेबसाइट है जो झारखंड के नागरिकों को विशेष सुविधा देने के लिए जारी की गयी है।
इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे सुविधा प्राप्त कराना है और सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिको के मध्य पारदर्शिता को लाना है। ताकि कोई भी कर्मचारी किसी प्रमाण पत्र को बनाने के लिए रिश्वत ना ले सके।
झारसेवा पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार आय, जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति आदि प्रमाण पत्र का लाभ ले सकते है और साथ ही सामजिक सुरक्षा पेंशन और बाह्य सेवाओं का लाभ ले सकते है।
हमने अपने लेख के माध्यम से आपको आवेदन करने की और पोर्टल में स्वयं को रजिस्टर करने की पूरी जानकारी दे रखी है आप स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।
जो उम्मीदवार अपने दस्तावेज बनाने सरकारी कार्यालय में जाते थे अब वे घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सबसे पहले उम्मीदवार झारसेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको होम पेज में ट्रैकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
विकल्प पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा इस पेज में आपको अपना रेफरेंस नंबर या मोबाइल का ओटीपी नंबर आएगा। और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
यदि आपको इस पोर्टल में आवेदन को लेकर या किसी भी अन्य चीज को लेकर समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है या ई-मेल कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर -0651-2401581, 2401040
ई-मेल आईडी – support.edistrict@jharkhandmail.gov.in
तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से बताया की कैसे आप झारखंड झारसेवा पोर्टल में आवेदन कर सकते है यदि आपको इस पोर्टल से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए या कोई भी समस्या है तो आप हमे नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते है।