झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

झारखंड राशन कार्ड खाद्य, सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सभी राज्य नागरिको को जारी किया जाता है। राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। अगर आपके परिवार में भी किसी नवजात शिशु का जन्म हुआ है या आपके बेटे का विवाह हुआ है और नवविवाहित वधू घर में आयी है तो आपको ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

झारखंड राशन कार्ड खाद्य, सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सभी राज्य नागरिको को जारी किया जाता है। राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। अगर आपके परिवार में भी किसी नवजात शिशु का जन्म हुआ है या आपके बेटे का विवाह हुआ है और नवविवाहित वधू घर में आयी है तो आपको उनका नाम राशन कार्ड में अनिवार्य रूप से जोड़ना चाहिए।

वे इच्छुक उम्मीदवार जो झारखंड राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट jsfss.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन नए सदस्य का नाम झारखंड राशन में जोड़ सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें
झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

झारखंड राशन कार्ड

झारखण्ड सरकार अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करती है। झारखण्ड राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज होते हैं। अगर किसी के परिवार में नया सदस्य जुड़ता है जैसे किसी बच्चे का जन्म होना आदि। तो उन्हें राशन कार्ड में उस सदस्य का नाम अवश्य रूप से जोड़ा जाना चाहिए। राशन कार्ड सबसे अधिक उपयोग में आने वाले दस्तावेंजों में से एक है।

राशन कार्ड के माध्यम से राज्य नागरिको को न केवल सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है बल्कि झारखण्ड का उपयोग राज्य नागरिक पहचान पत्र के रूप में भी करते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Jharkhand Ration Card 2023 Highlights

यहाँ हम आपको झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें से संबंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

आर्टिकल का नाम झारखंड राशन कार्ड
साल2023
राज्य का नामJharkhand
केटेगरीराशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjsfss.jharkhand.gov.in

झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपको झारखंड राशन कार्ड में नवजात शिशु और नवविवाहित वधू का नाम जोड़ने के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जानिए क्या है ये जरूरी दस्तावेज

नवजात शिशु के लिए

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

नवविवाहित वधू के लिए

  • पति का राशन कार्ड
  • वधू का आधार कार्ड
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • सरेंडर प्रमाण पत्र (पुराने राशन कार्ड से नाम हटाने हेतु दिया गया प्रमाण पत्र)

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ?

ऐसे उम्मीदवार जिनके परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है उन्हें उस सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ना होगा। यहाँ हम आपको झारखंड राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ा

  • झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jsfss.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको CardHolder Login पर करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ?
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको Ration Card Based Login में Login पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –ration card me naam kaise jode jharkhand
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –add new member in ration card jharkhand
  • यहाँ आपको राशन कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर टाइप, पासवर्ड दर्ज करें।
  • उसके बाद कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपको परिवार में नए सदस्य जोड़ें का विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको नए सदस्य का विवरण दर्ज करके सेंड रिक्वेस्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी।
  • इस प्रकार आपकी झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े सम्बंधित कुछ प्रश्न/उत्तर

झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट jsfss.jharkhand.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।

झारखंड राशन कार्ड में ने सदस्य का नाम कैसे जोड़ें ?

आप jsfss.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड में नए सदस्य के नाम को जोड़ सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड में नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

झारखंड राशन कार्ड में नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए शिशु के जन्म प्रमाण पत्र, शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड और राशन कार्ड आदि इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

Jharkhand Ration Card सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

झारखंड राशन कार्ड सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18003456598 है।

इस लेख में हमने आपको झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी दी हैं। अगर आप भी इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।

आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। झारखंड राशन कार्ड सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment