जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले : भारत सरकार द्वारा देश के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जाती हैं। इन सभी योजनाओं के माध्यम से देश के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत रहती है। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या से निपटने और रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए केंद्र सरकार ने नरेगा योजना की शुरुआत की है। आप को बता दें की इस के लिए नरेगा जॉबकार्ड बनवाएं जाते हैं। जिस के बारे में आप को आज इस लेख के माध्यम से हम पूरी जानकारी देंगे। इस में हम अपना जॉब कार्ड नंबर कैसे देखें? ऑनलाइन जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले आदि सभी सम्बन्धित जानकारी प्रदान करेंगे। कृपया job card number kaise nikale जानने के लिए हमारे इस लेख को अवश्य पढ़ें।

नरेगा जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले
Job Card Number निकालने के लिए आप को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे की हम सभी जानते ही हैं की जॉब कार्ड्स नरेगा योजना के तहत ही बनाये जाते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार ने 100 दिनों की निश्चित अवधि के लिए गारंटीड रोजगार की व्यवस्था की है। जो भी ग्रामीण व अन्य बेरोजगार वर्ग के पात्र लोग हैं वो सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में उन्हें जॉबकार्ड प्रदान किया जाएगा। जिस के आधार पर उनकी जानकारी का रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा और उन्हें इसी आधार पर रोजगार मुहैय्या कराया जाएगा। इसलिए आवश्यक है की आप के पास आप का जॉबकार्ड होना ही चाहिए।
अगर आप भी अपना जॉबकार्ड नंबर जानना चाहते हैं या आप का Job Card कहीं खो गया है या किसी कारणवश खराब हो चूका है तो आप को नया कार्ड बनाने के लिए आप के जॉब कार्ड नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इस के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से अपना जॉबकार्ड नंबर देख सकते हैं। आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसकी प्रक्रिय हम आप को इस लेख में आगे विस्तार से बताने जा रहे हैं।
Narega Job Card Number kaise nikale
आर्टिकल का नाम | जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले |
सम्बंधित विभाग / मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
उद्देश्य | ऑनलाइन माध्यम से जॉब कार्ड नंबर निकालना |
शुरुआत की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश में नरेगा के तहत पंजीकृत , जॉब कार्ड धारक व्यक्ति |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | (nrega.nic.in) |
जॉब कार्ड का उद्देश्य
जैसे की आप सभी जानते हैं की आज देश में बेरोजगारी और पलायन की समस्या बहुत ही आम हो गयी है. ऐसे में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इन दोनों ही समस्याओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। केंद्र सरकार ने इसी वर्ग को खास ध्यान में रखकर नरेगा जैसी योजनाओं की शुरुआत की है। जिस के माध्यम से एक निश्चित अवधि तक उन्हें रोजगार प्राप्त होंगे और साथ ही उनके आय का एक साधन भी प्राप्त होगा। योजना के तहत जॉबकार्ड्स प्रदान किये जाएंगे जिस के आधार पर उन्हें रोजगार मिलेगा।
Job Card Number Kaise Nikale Online
अब आप कहीं जाए बिना भी अपना जॉब कार्ड नंबर पता कर सकते हैं। आज हम आप को घर बैठे ऑनलाइन जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले के बारे में जानकारी देंगे। कृपया जानने के लिए आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- इस के लिए सबसे पहले आप को Narega की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- अब आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ चुके हैं।
- यहाँ आप को नरेगा से संबंधित बहुत से विकल्प दिखेंगे। आप को दाहिने तरफ Transparency and Accountability के अंतरगत दिए गए विकल्पों में से Job Cards के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इस पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप देश के सभी राज्यों की सूची देख सकते हैं।

- आप यहाँ से अपने राज्य का चुनाव कर लें फिर क्लिक करते ही आप की स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आप को अपना जिला , ब्लॉक , पंचायत और वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा। इस के बाद आप को Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।

- अब आप के सामने अगले पेज पर संबंधित सूची खुल जाएगी।
- आप को इस सूची में से अपना या अपने घर के मुखिया के नाम के आगे दिए गए जॉबकार्ड नंबर को देख सकते हैं।
- अब आप चाहें तो इस जॉबकार्ड नंबर पर क्लिक करके अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
- क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को अन्य जानकारियां जैसे की मुखिया का नाम , परिवार के अन्य पंजीकृत लोगों का नाम , पता , एपिक नंबर आदि अन्य सम्बन्धित जानकारिया प्राप्त हो जाएगी।
Narega Job Card Number से संबंधित प्रश्न उत्तर
जॉब कार्ड नंबर निकालने के लिए आप को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उस के बाद आप जॉबकार्ड के विकल्प पर क्लिक करेंगे , फिर अगले पेज पर राज्य क चयन करें और फिर अपने जिले , ब्लॉक , पंचायत और वित्तीय वर्ष का चुनाव करें। इस के बाद आप के सामने एक सूची खुल जाएगी और आप वहां से अपना जॉब कार्ड नंबर व अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी हेतु हमारा लेख पढ़ें।
jobcard number निकालने के लिए आप को अपने राज्य के अतिरिक्त जिले ब्लॉक , पंचायत आदि की ही जानकारी की आवश्यकता होगी।
इस के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर Job Card के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप के सामने अलग अलग राज्यों की सूची खुल जाएगी। अब आप यहाँ अपने या किसी भी राज्य के मजदूर के जॉबकार्ड संख्या को निकाल सकते हैं।
Narega Job card से सम्बन्धित किसी भी समस्या होने पर या कुछ पूछने की स्थिति में आप यहाँ दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर – 1800 111 555
Jobcards Number निकलने व देखने के लिए आप को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक nrega.nic.in के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हमने आप को जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले के बारे में जानकारी प्रदान की है। आशा करते हैं ये जानकारी आप के लिए लाभप्रद होगी। अगर आप इस बारे में कोई अन्य जानकारी चाहते हैं या किसी प्रकार की कोई समस्या का निवारण चाहते हों तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आप के सभी सवालों के जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे। आप इस लेख में बताये गए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी अपनी समस्याओं और सवालों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह की अन्य जानकारी और योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।