वर्तमान समय में अधिकांश भारतीय युवा भारतीय सेना में जाने में दिलचस्पी रखते हैं। भारतीय सेना भी हमारे देश में सबसे अधिक नौकरियां प्रदान करने वाले संस्थानों में से एक है। अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए भारतीय सेना में शामिल किया जाता है। इस अवधि के दौरान उन्हें ₹30,000 से ₹40,000 प्रति माह का वेतन दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। भारतीय सेना में शामिल सैनिकों को सेना और सरकार के द्वारा बेहतर सुविधायें प्रदान की जाती हैं। सैनिकों के वेतन, भत्ते और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ अन्य बेहतरीन सुविधायें प्रदान की जाती हैं। इसी कारण युवा भारतीय सेना में जाने को किसी अन्य संस्थान में रोजगार पाने पर तरजीह देते हैं।
- अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के बाद सेना से मुक्त होने के बाद भी अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाएगी।
- अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद ₹11.7 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
अग्निवीर भर्ती रैली एक सुनहरा अवसर है जो युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने का मौका देता है। यदि आप भी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, तो अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए तैयारी शुरू कर दें।
देखें: आर्मी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
यह भी देखें : आर्मी अग्निवीर का फाइनल रिज़ल्ट लिस्ट यहां से डाउनलोड करें
आर्टिकल का नाम | अग्नि वीर आर्मी भर्ती रैली |
---|---|
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
भर्ती | सैनिक जी डी, ट्रेडमेन व लिपिक |
योग्यता | 10th / 12th पास |
आयु सीमा (Soldier General Duty) | 17 ½ से 23 वर्ष |
Soldier Clerk/ Storekeeper Technician | 17 ½ से 23 वर्ष |
अग्निपथ भर्ती नोटिफिकेशन | यहां से डाउनलोड करें |
रजिस्ट्रेशन लिंक | यहाँ से रजिस्ट्रेशन करें |
अप्लाई ऑनलाइन | यहाँ से आवेदन करें |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले ऑनलाइन अप्लाई करना होता है इसके लिए सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जायें।
- अब यहां मुख्य पेज पर ही नीचे आयें और JCO / OR Apply / Login पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- अब यहां इसी पेज पर Registration का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब यहां दिशा निर्देशों का पेज आ जायेगा रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित दिशा निर्देश पढ़े और “Continue” पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जायेगा यहां मांगी गयी जानकारी सही सही से भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इस तरह आप ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के सारे चरण पुरे करने के बाद लॉगिन करके मौजूदा भर्तियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आर्मी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
आर्मी भर्ती के लिए पहले सीधे रैली की जगह जाना होता था इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना होता था लेकिन अब आर्मी भर्ती के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है आप ऑनलाइन अप्लाई कैसे करेंगे हमने नीचे कुछ स्टेप्स में बताया है उसी तरह आप भी Army Bharti 2023 के लिए आवेदन करें।
- आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु सबसे पहले joinindianarmy.nic.in की वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर JCO / OR Apply / Login पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- अब अगले पेज पर लॉग-इन डिटेल भरें, फिर कैप्चा कोड भरें और लॉगिन कर दें।
- अब यहाँ पर आप भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, यहां जो भी अभी लेटेस्ट आई होंगी उस पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
- इस तरह से आप आपकी प्रोफ़ाइल के अनुसार आपके लिए उपलब्ध भर्तियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे।
Army Bharti की तैयारी कैसे करें ?
जैसे की आप सब को पता ही है की आजकल युवाओं में ज्यादातर सेना में भर्ती होने का ज्यादा जज्बा दिखता है। वो लोग वैसे ही तैयारी भी करते है लेकिन कुछ उम्मीदवार मेहनत तो करते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की वे किस तरह से मेहनत करें और उनका सेलेक्शन हो जाये।
हम आपको इसके कुछ प्वाइंट बता रहे है आप दिए स्टेप्स को फॉलो करें निश्चय ही आपका सेलेक्शन अवश्य होगा। joinindianarmy.nic.in पर आर्मी भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध है किन्तु हम यहां मुख्य जानकारी जो आपके लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है उन्हीं को बता रहे हैं।
- आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए जिससे की आपका दिमाग और मन शांत रहे जिससे की आपके सोचने और समझने की तर्क शक्ति बनी रहे और आपका शरीर भी स्वस्थ रहे।
- वहां आपको भीड़ के साथ दौड़ना है तो आपको भर्ती होने से 2 – 3 महीने पहले से ही पूरी तैयारी करनी होगी। और आपको 5 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा। जिस हिसाब से आपको दौड़ना होगा।
- आपको अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिए तेलीय पदार्थों का अधिक सेवन नहीं करना है। आप हल्का खाना खाये और साथ ही खाने का एक समय निर्धारित करें और समय पर सोये और समय पर उठे।
- यदि आप व्यायाम करते समय अधिक पानी पीते है तो आप अधिक पानी न piyenअपनी ये आदत सुधारे। आप कुछ मिनट बाद ही पानी का घूंट ले। व्यायाम खत्म होने के बाद आप तरल पदार्थों का सेवन कर सकते है।
- आपका शारीरिक परीक्षण भी लिया जायेगा तो इसके लिए आपको दौड़ना ही नहीं होगा आपको पुश अप्स, चिन अप्स भी करने होंगे तो आप इसकी भी तैयारी करें।
आर्मी भर्ती के लिए मेडिकल की तैयारी कैसे करें ?
अंत में जब आप सारी परीक्षण पूरा कर देते है तो आपको मेडिकल के लिए बुलाया जायेगा लेकिन इसके लिए आपको कुछ समय दिया जायेगा। यदि आप मेडिकल में निकल जायेंगे तो आर्मी में आपका सेलेक्शन पक्का है यदि आप मेडिकल में बाहर हो जाते है।
तो अभी तक आपने जितनी भी प्रयास किये थे वे विफल हो जायेंगे। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हम आपको नीचे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बता रहे है –
- खान -पान पर विशेष ध्यान – आपको बाहर का ऐसा कुछ भी नहीं खाना है जिससे की आपके स्वास्थ्य पर इसका गलत असर पड़े। आपको खाना घर का खाना है और आप तेलीय पदार्थो को खुद से दूर ही रखे। हल्का खाना खाएं।
- खुद को फिट रखे – जब आप अपना मेडिकल टेस्ट कराने जाएँ तो आपको अपना शरीर फिट दिखाना होगा यदि आप शरीर से फिट नहीं दिखते तो इसका असर परीक्षक के दिमाग पर जायेगा और आपकी छवि सही नहीं बनेगी।
आप अपने बाल कटवाकर, नाख़ून काटकर, दाढ़ी बनाकर ही जाएँ। और साथ ही आप अपने कान की सफाई कराये इसके लिए आप डॉक्टर के पास जा सकते है इसके लिए आपको खास सावधानी बरतनी होगी।
बीम टेस्ट
- पुल अप्स – उम्मीदवारों को न्यूनतम 6 पुल अप्स लगाने होंगे और अधिकतम 10 पुल अप्स लगा सकते है।
पुल अप्स की संख्या | दिए जाने वाले अंक |
6 | 16 |
7 | 21 |
8 | 27 |
9 | 33 |
10 | 40 |
- डिच कूद – उम्मीदवारों को 9 फ़ीट की ऊँची कूद लगानी होगी।
- बैलेंसिंग – उम्मीदवार को इस चरण में एक रस्सी पर बैलेंस बनाकर चलना होगा।
INDIAN ARMY BHARTI Documents List 2023
यदि आप Army Bharti 2023 के लिए तैयारी कर रहे है तो आपको पहले से ही अपने दस्तावेज सुनिश्चित करके रखने होंगे। जो दस्तावेज आपके पास नहीं है उन्हें आप बनवा ले क्योंकि कई बार किसी के पास दस्तावेज न होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया जाता है। यदि आप नहीं चाहते की आप बाहर हो तो एक दो महीने पहले से ही अपने दस्तावेज को तैयार कर ले। जिन दस्तावेजों की आपको जरूरत होगी हमने उन दस्तावेजों की सूची आपको नीचे दे रखी है।
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षर फोटो के साथ चरित्र प्रमाण पत्र। जो 6 महीने से अधिक पहले का न हो।
- कक्षा 10 और कक्षा 12 के मार्कशीट (जिस पद के लिए आवेदन किया है)
- उम्मीदवार के 25-30 पासपोर्ट साइज फोटो।
- स्कूल प्रिंसिपल, कॉलेज, हेडमास्टर द्वारा दिया गया चरित्र प्रमाण पत्र।
- जब आपने आवेदन किया होगा तो उसके बाद आपको एडमिट कार्ड निकालना होगा. आपको उसी एडमिट कार्ड को अपने साथ ले जाना होगा।
- एनसीसी प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट खिलाडी प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियो के द्वारा हस्तक्षारित किये गये।
- आपके पास जो भी दस्तावेज है उन सबकी फोटो कॉपी और साथ ही जो ओरिजनल दस्तावेज है वे अधिकारियो के द्वारा सत्यापित होने चाहिए। उन्हें भी अपने साथ ले जाएँ।
|
Agniveer Educational Qualification
वर्ग | शैक्षिक योग्यता |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (GD) | 10वीं क्लास में 45% नंबर और हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33% नंबर |
अग्निवीर (टेक) (Technical) | साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्य और इंग्लिश में कुल मिलाकर 50% और हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 40% नंबर अनिवार्य |
अग्निवीर टेक (एविएशन और एम्युनिशन एग्जामिनर) | साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्य और इंग्लिश में कुल मिलाकर 50% और हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 40% नंबर अनिवार्य |
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल | किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) में 60% नंबरों के साथ 12वीं पास. हर सब्जेक्ट में 50% नंबर जरूरी |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (Tradesman) | 10वीं पास हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर अनिवार्य |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (Agniveer Tradesman) | 8वीं पास हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर अनिवार्य |
10th के बाद आर्मी में कैसे जाएं
यदि आप दसवीं करने के बाद सेना में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको बता दे की आप किसी बड़ी पोस्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसमें आप सिर्फ दो पोस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। सोल्जर जनरल और सोल्जर ट्रेड्समेन इन दो पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु सीमा, क़्वालीफिकेशन, शारीरिक और मेडिकल के मापदंडो को पूरा करना होगा।
यदि आप किसी भी मानक को पूरा करने के योग्य नहीं है तो आपको बाहर कर दिया जायेगा।
Army Bharti GD के लिए पात्रता मानदंड
- यदि आप सोल्जर जनरल के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके दशवीं में 45 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए।
- हर विषय में 33 प्रतिशत अंक होने जरुरी है।
- आवेदनकर्ता की आयु 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। यदि आपकी उम्र इससे अधिक होगी तो आपको भर्ती के लिए नहीं लिया जायेगा।
- सोल्जर ट्रेड्समेन के लिए आपके पास दसवीं का उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 17 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इनके लिए अंको की कोई सीमा निर्धारित नहीं की है बस दसवीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
- सोल्जर जनरल व सोल्जर ट्रेड्समेन के लिए सभी मानदंडों को पूरा करना होगा।
- और दोनों को शारीरिक परीक्षण और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए आपकी आयु 16 1/2 से 19 1/2 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की 12 वीं कक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स होनी चाहिए और सभी विषयों में अच्छे अंको से प्राप्त होना होगा।
- आपके 12th में 70 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक होने अनिवार्य है।
- केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।
- उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए।
अग्निवीर फिजिकल माप दण्ड | Agniveer Physical
पद | ऊंचाई | छाती |
अग्निवीर (जी.डी) | 170cm | 77cm + 5cm फुलाव |
अग्निवीर (क्लर्क, स्टोरकीपर, टेक्निकल) | 162cm | 77cm + 5cm फुलाव |
ट्रेड्समैन (8वीं, 10वीं) | 170cm | 77cm + 5cm फुलाव |
अग्निवीर वेतन व भत्ते | Agniveer salary and allowances
वर्ष | वेतन (हर महीने) | इन हैंड सैलरी | अग्निवीर का जमा पूँजी में सहयोग | सरकार का जमा पूँजी में सहयोग |
पहले साल | 30,000 | 21,000 | 9000 | 9000 |
दुसरे साल | 33,000 | 23,100 | 9900 | 9900 |
तीसरे साल | 36,500 | 25,580 | 10,950 | 10,950 |
चौथे साल | 40,000 | 28,000 | 12,000 | 12,000 |
चार साल के बाद जमा पूँजी में कुल राशि (सेवा निधि पैकेज) | – | – | 5.02 लाख | 5.02 लाख |
आर्मी भर्ती रैली 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in है।
आर्मी ज्वाइन करने के लिए युवाओं क्या क्या करना होगा ?
आर्मी ज्वाइन करने के लिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना होगा और साथ ही आपको आर्मी भर्ती रैली में दौड़ना होगा और खुद को इस काबिल बनाना होगा की आप आर्मी में सेलेक्ट हो सको।
मै आर्मी में जाना चाहता हूँ तो इसके लिए मुझे कौन -कौन से परीक्षण से गुजरना होगा ?
आपको इसके लिए पहले दौड़ में निकलना होगा, उसके बाद आपकी छाती नापी जाएगी, आपका शारीरिक परीक्षण किया जायेगा और फिर आपका मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा यदि आप इन सब में पास हो जाते है तो आपको लिखित परीक्षा देनी होगी और आपके सारे अंको की गणना की जाएगी। इस प्रकार अंत में आपका सेलेक्शन किया जायेगा।
इंडियन आर्मी में जाने के लिए आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए ?
आर्मी में जाने के लिए आपकी आयु 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2023 का आयोजन कब से किया जायेगा ?
जिन राज्यों में इंडियन आर्मी भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन किया जायेगा हमने आपको उन के विषय में ऊपर दिए गए लेख में पीडीएफ लिंक दिए है। आप उस लिंक पर क्लिक करके रैली भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अग्निवीर भर्ती कब से शुरू हो रही है ?
अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया वायु सेना में 13 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रही है।