Kajal Hindustani: कौन है भड़काऊ भाषण देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करने वाली काजल हिन्दुस्तानी?

Kajal Hindustani (काजल हिंदुस्तानी)- हाल ही में भड़काऊ बयान और विवादित भाषण देकर सुर्खियों में आने की कई घटनायें सामने आयी हैं। इन्हीं में से एक नाम है काजल हिन्दुस्तानी (Kajal Hindustani) का। अगर आप भी काजल हिन्दुस्तानी के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख में हम आपको भड़काऊ भाषण देने वाली काजल ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

Kajal Hindustani (काजल हिंदुस्तानी)- हाल ही में भड़काऊ बयान और विवादित भाषण देकर सुर्खियों में आने की कई घटनायें सामने आयी हैं। इन्हीं में से एक नाम है काजल हिन्दुस्तानी (Kajal Hindustani) का। अगर आप भी काजल हिन्दुस्तानी के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख में हम आपको भड़काऊ भाषण देने वाली काजल हिन्दुस्तानी के बारे में बताने जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिये इस लेख को अंत तक अवश्य पढें।

Kajal Hindustani: कौन है भड़काऊ भाषण देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करने वाली काजल हिन्दुस्तानी?
Kajal Hindustani- भड़काऊ भाषण देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करने वाली काजल हिन्दुस्तानी

काजल हिन्दुस्तानी कौन है (Who is Kajal Hindustani)

काजल हिन्दुस्तानी (Kajal Hindustani) मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। लेकिन उनकी आधिकारिक वेबसाईट के मुताबिक काजल वर्तमान में गुजरात में रहती हैं। काजल हिन्दुस्तानी का पूरा नाम काजल सिंगला है। वे गुजरात के जामनगर और अहमदाबार में रहती हैं। अपनी वेबसाईट पर काजल लिखती हैं कि वे गुजरात की एक निडर शेरनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम सिंगला का त्याग कर रखा है। काजल के मुताबिक वे हिन्दुओं के अधिकारों के लिये काम करने वाली एक मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।Kajal Hindustani का कहना है कि वह एक हिन्दू राष्ट्र और संस्कृति के लिये समर्पित कार्यकर्ता हैं। काजल को भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के काफी नजदीक माना जाता है। वे कई मौकों पर बीजेपी नेता अमित शाह, ओम बिडला और नरेंद्र मोदी के चुनावी प्रचार में भी नजर आयी हैं। इसके साथ ही काजल विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आयोजि विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित रूप से शिरकत करती रही हैं।

मनीष कश्यप कौन है ? पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय

Kajal Hindustani Career

काजल खुद को एक युवा राष्ट्रवादी मानती हैं। अपनी आधिकारिक वेबसाईट में वह खुद को रिसर्च एनालिस्ट, वीडियो ब्लॉगर, डिबेटर, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता बताती हैं। हालांकि काजल की आय के मुख्य स्रोत के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर काजल काफी एक्टिव रहती हैं। वह गुजरात और देश के अल्पसंख्यकों को अक्सर अपने निशाने पर लेती हैं। और हिन्दू संस्कृति तथा हिन्दू राष्ट्र की भावना में विश्वास करती है। अपने धुर दक्षिण पंथी भाषण और विचारधारा के कारण काजल अक्सर मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।

चर्चा में क्यों- Kajal Hindustani Latest News

हाल ही में काजल हिन्दुस्तानी तब चर्चा में आयी जब उनका एक भाषण वायरल हो गया। देश में रामनवमी के अवसर पर भारत के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा देखने को मिली थी। ऐसा ही एक मामला गुजरात के उना शहर से भी सामने आया। कहा जा रहा है कि उना में हुयी इस हिंसा का मुख्य कारण काजल हिन्दुस्तानी के द्वारा दिया गया भडकाउ भाषण है। काजल पर आरोप है कि उसने रामनवमी के मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ बेहद विवादास्पद और भडकाउ भाषण दिया। उसने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Kajal Hindustani के इस बयान से आहत होकर मुसलमानों ने प्रदर्शन भी किया। इस सांप्रदायिक तनाव में हिंदुओं और मुसलमानों में हिंसा की खबरें भी आने लगी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने मौके पर पंहुचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुये खुद को हिन्दू शेरनी और सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाली काजल हिन्दुस्तानी के खिलाफ हेट स्पीच के मामले में कार्यवाही करते हुये एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उना हिंसा के मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। जिनमें से एक धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाने के आरोप में काजल पर तथा दूसरी दंगा करने वाली भीड पर की गयी है। गुजरात पुलिस का कहना है कि जल्द ही काजल हिन्दुस्तानी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जायेगी।

अतीक अहमद कौन है ? अतीक अहमद का जीवन परिचय

काजल हिन्दुस्तानी महत्वपूर्ण तथ्य

  • काजल हिन्दुस्तानी (Kajal Hindustani) का वास्तविक नाम काजल सिंगला है।
  • वह मूल रूप से राजस्थान से हैं। और वर्तमान में गुजरात के जामनगर और अहमादाबाद में रहती हैं।
  • काजल पेशे से एक रिसर्च एनालिस्ट और डिबेटर हैं। वे खुद को एक सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता तथा हिन्दू शेरनी के रूप में व्यक्त करती हैं।
  • काजल हिन्दुस्तानी अक्सर अपने धुर दक्षिणपंथी भाषणों और अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक और नफरती बयानों के लिये सुर्खियों में रहती हैं।
  • काजल के द्वारा वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के समर्थन में प्रवासी भारतीयों का समर्थन जुटाने के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न शहरों की यात्रा की और भाषण दिये।
  • काजल हिन्दुस्तानी के अनुसार वह साल 2018 से हर साल देश विदेशों में हिन्दू संस्कृति और हिन्दू राष्ट्र के प्रचार प्रसार के लिये बतौर डिबेटर हिस्सा ले रही हैं।
  • साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेता ओम बिडला के चुनाव प्रचार के लिये उनकी लोकसभा संसदीय सीट कोटा क्षेत्र का भ्रमण किया।
  • Kajal Hindustani का कहना है कि उनके द्वारा मुसलमानों के द्वारा हिन्दू लडकियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर लव जिहाद के चंगुल में फंसी अनेक हिन्दू लडकियों को भारत के विभिन्न हिस्सों से छुडवाया गया है।
  • काजल हिन्दुस्तानी की आधिकारिक वेबसाईट के मुताबिक उन्होंनें पाकिस्तान के हिन्दुओं को गुजरात राज्य में बसाने का कार्य किया है।
  • कोविड काल में 600 से अधिक परिवारों की सहायता करने का दावा काजल हिन्दुस्तानी करती हैं।
  • Kajal Hindustani के मुताबिक उसने गुजरात के एक गांव को गोद ले रखा है।
  • विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में काजल को भाषण देने के लिये Kajal Hindustani को बुलाया जाता है।

काजल हिन्दुस्तानी से सम्बन्धित प्रश्न-FAQ

Kajal Hindustani कौन है?

काजल हिन्दुस्तानी एक दक्षिणपंथी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

काजल हिन्दुस्तानी कहां रहती है?

अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर दी गयी जानकारी के अनुसार काजल हिन्दुस्तानी मूल रूप से राजस्थान से है और वर्तमान में गुजरात के जामनगर और अहमदाबाद में रहती हैं।

Photo of author

Leave a Comment