किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं ? और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal 2023

भारत सरकार समय-समय पर देश में पड़ रही आवश्यकताओं को लेकर देश की जनता के लिए वर्ष भर में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए देश में कई प्रकार की योजनाए शुरू की है इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा किसान सुविधा पोर्टल को ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

भारत सरकार समय-समय पर देश में पड़ रही आवश्यकताओं को लेकर देश की जनता के लिए वर्ष भर में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है।

सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए देश में कई प्रकार की योजनाए शुरू की है इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा किसान सुविधा पोर्टल को शुरू किया गया है।

किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं ? और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal 2023
किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं?

इस पोर्टल के माध्यम से देश के किसानों को कृषि/खेती से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी और यह सब जानकारी उनको निशुल्क में दी जाएगी।

पोर्टल की सभी डिटेल्स को प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में फसलों की गुणवत्ता में सुधार आएगा देश में किसानों की आय में वृद्धि होगी उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से किसान सुविधा पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी देंगे पोर्टल के उदेश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता व दस्तावेज एवं पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसके विषय में आपको सभी जानकारियां प्रदान करेंगे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं?

किसान सुविधा पोर्टल को भारत सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए किसानों को फसलों के उत्पादन में सुधार करने में सुविधाओं का ज्ञान दिया जाएगा।

इस ऐप की सहायता से किसानों को घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से फसलों एवं कृषि से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाएगी जैसे- कीट एवं फसलों में रोगो की पहचान कर उनका प्रबंधन करना, बाजार मूल्य, डीलरों की डिटेल्स, कृषि इनपुट, मौसम आदि।

इन सभी जानकारी के मदद से किसान अपनी कृषि क्षेत्र में सुधार करने का प्रयास करेंगे और तथा कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता आएगी। इस पोर्टल में जितनी भी जानकारी दी होगी वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी हुई है इसका उपयोग कोई किसान भी कर सकता है।

किसान निशुल्क रूप से इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है उनको भुगतान देने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। पोर्टल में डाटा जिला तथा ब्लॉक स्तर पर भी नियंत्रण रखा जाएगा यह नियंत्रण राज्य द्वारा ही किया जाएगा।

सेवादल मुंबई के सहयोग कृषि सहकारिता तथा किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा ही किसानों के लिए Kisan Suvidha Portal को डेवलप किया गया है।

Kisan Suvidha Portal 2023 Highlights

योजना का नामकिसान सुविधा पोर्टल
वर्ष2023
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
लाभपोर्टल की ऑनलाइन सुविधा
लाभार्थीदेश के सभी किसान
शुरू की गयीभारत सरकार द्वारा
उद्देश्यदेश के किसानों को ऑनलाइन माध्यम से फसलों से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना है।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

Kisan Suvidha Portal के उद्देश्य

किसानों को ऑनलाइन माध्यम से खेती की सभी जानकारी प्रदान करना ताकि किसानों को किसी अन्य समस्या का सामना ना करना पड़े इस उद्देश्य से किसान सुविधा पोर्टल को शुरू किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

किसान इस पोर्टल में स्मार्ट फ़ोन की मदद से ऑनलाइन ही घर पर बैठे आसानी से फसलों से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सरकार द्वारा परम्परागत कृषि योजना को शुरू किया गया है।

इस पोर्टल पर कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएगी इसमें किसानों को नयी तकनीकी सिखाई जाएंगी। इन सभी जानकारियों को प्राप्त कर किसान जागरूक होकर अपनी फसलों की गुणवत्ता में सुधार ला पाएंगे।

किसानो को पोर्टल में अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी जैसे- गोडाउन, प्लांट की डिटेल्स, कोल्ड स्टोरेज, मौसम की जानकारी आदि इस सभी की जानकारी बताई जाएगी।

किसान इन सभी जानकारियों को विस्तार में प्राप्त कर अपनी कृषि क्षेत्र में सुधार कर पाएंगे और अपनी कृषि से सम्बंधित समस्याओं का हल निकाल सकेंगे। इस पोर्टल के शुरू होने से देश के किसानों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा तथा वे सशक्त तथा अपने जीवन में एक आत्मनिर्भर किसान बनेंगे।

किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ

जिन भी किसानों ने किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर आवेदन किया है उनको किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध निम्न प्रकार की सुविधाएँ दी जाएँगी।

मौसम
  • पोर्टल में यह जो विकल्प है इसकी सहायता से किसान मौसम से सम्बंधित कोई भी जानकारी को देख सकते है। इसकी सहायता से आने वाले पांच दिनों से पहले किसान मौसम का अनुमान लगा सकते है और अपनी फसल को ख़राब होने से पहले ही सुरक्षित रखने की तैयारी कर सकते है क्योंकि किसानों को पहले ही मौसम का हाल पता चल जाएगा।
किसान कॉल सेंटर
  • इस पोर्टल पर केंद्र सरकार द्वारा किसान कॉल सेंटर के नंबरों की भी सुविधा दी गयी है। इन नम्बरों पर कॉल करके किसान कृषि से सम्बंधित किसी भी समस्या को पूछ सकते है और अपनी परेशानियों का निराकरण कर सकते है।
कोल्ड स्टोरेज तथा गोडाउन
  • पोर्टल पर आप इस ऑप्शन की मदद से आवेदक किसानों को अपने जिले व राज्य का चुनाव करना होगा। आप जब इन जिलों व राज्य का चुनाव करेंगे तब आप इनकी सहायता से कोल्ड स्टोरेज तथा गोडाउन के बारे में जानकारी पता कर सकते है।
डीलर्स
  • देश के सभी आवेदक किसान इस पोर्टल पर उपलब्ध इस विकल्प की सहायता से डीलर से सम्बंधित सभी डिटेल्स को प्राप्त कर सकते है जैसे- डीलर का नाम, पता, कॉन्टेक्ट नंबर आदि को आप सरलता से प्राप्त कर पाएंगे।
  • अब किसान को बहार किसी भी विभाग या दफ्तर में डीलर से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने नहीं जाना पड़ेगा। अब किसान घर बैठे ही ये सब जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
मार्केट प्राइस
  • पोर्टल पर मार्केट प्राइस का भी विकल्प दिया हुआ है पोर्टल पर इस ऑप्शन की मदद से किसान फसल से सम्बंधित किसी भी मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते है। अलग प्रकार के मार्केट प्राइस इस विकप्ल से प्राप्त किये जा सकते है।
फोटो अपलोड
  • पोर्टल में फोटो अपलोड की सुविधा के विकप्ल को भी दिया हुआ है इस विकल्प की सहायता आप अपनी फसल की फोटो को भेज सकते है इसमें फसल अच्छी है या ख़राब है इसकी जाँच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसकी मदद से आप अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते है।
एग्रो एडवाइजरीज
  • पोर्टल पर एग्रो एडवाइजरीज के विकल्प की सुविधा भी दी हुई है इस विकल्प की मदद से कृषि विशेषज्ञों से किसने फसल सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त कर सकते है।
सॉइल हेल्थ कार्ड
  • पोर्टल पर सॉइल हेल्थ कार्ड के विकल्प की सेवा भी शुरू किया गया है इस कार्ड से किसान कोई भी जानकारी पूछ सकते है। किसान अपनी खेतों की मिट्टी के आधार पर अपने खेतों में कीटनाशकों का प्रयोग कर सकते है।
प्लांट अपलोड
  • इस ऑप्शन की मदद से किसान खेती से सम्बंधित कोई किसी भी फसल की जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसान फसलों में कीट-पतंगों को को दूर करने या फिर भगाने के लिए उनको तरीके और उपाय बताये जाएंगे।

किसान सुविधा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

किसान सुविधा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित है-

  • किसान सुविधा पोर्टल को केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल में राज्य द्वारा डाटा जिला तथा ब्लॉक स्तर पर संचालन किया जाएगा।
  • पोर्टल के शुरू होने से देश में फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।
  • देश के किसानों को कृषि से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा Kisan Suvidha Portal को शुरू किया गया है।
  • सेवादल सीडैक मुम्बई के सहयोग से कृधि सहकारिता तथा किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा Kisan Suvidha Portal को विकसित किया जाएगा।
  • आप हिंदी तथा इंग्लिश भाषा में इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है।
  • इस पोर्टल पर किसानों को खेती से सम्बंधित भी जानकारी प्रदान की जाएगी या फिर किसान उस पोर्टल का उपयोग करेंगे तो उनको यह लाभ जानकारी मुफ्त में प्रदान की जाएगी उनको एक भी रूपए का भुगतान करने की जरुरत नहीं है।
  • किसानों को इस पोर्टल में निम्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे- फसल रोग की पहचान तथा प्रबंधन, कीट, कृषि इनपुट, बाजार मूल्य, मौसम, डीलरों की डिटेल्स आदि। इन सभी की जानकारी विस्तार में किसानों को फ्री में प्रदान की जाएगी।

किसान सुविधा पोर्टल के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

किसान सुविधा पोर्टल के लिए पात्रता एवं दस्तावेज निम्न है जिनका जानना आपका जरुरी है तभी आप पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे इसके लिए आपको इनकी जानकारी होनी आवश्यक है। पोर्टल के लिए पात्रता एवं दस्तावेज नीचे निम्न प्रकार से बताये हुए है-

  • किसान सुविधा पोर्टल में आवेदन कर लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का भारत देश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन संबंधी दस्तावेज

Kisan Suvidha Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आपको भी किसान सुविधा पोर्टल का लाभ प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको पोर्टल पर आवेदन करना जरुरी है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के प्रक्रिया को नीचे निम्न प्रकार से बताया हुआ है आप इस प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो कर सकते है-

  • सर्वप्रथम आपको Kisan Suvidha Portal पर जाना होगा और इसकी ऑफिसियल वेबसाइट kisansuvidha.gov.in पर क्लिक करना होगा। Kisan Suvidha Portal Form Online Apply
  • क्लिक करने पर आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर register का एक ऑप्शन होगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको नये पेज पर किसान पंजीकरण आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में आपकी कुछ जानकरियां पूछी गयी है उनको आपको ध्यान से भरना है।
  • सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको योजना में मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर के अपलोड कर देना है।
  • जब आप डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर देंगे उसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप आसानी से पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते है।

Kisan Suvidha Portal 2023 से सम्बंधित सवाल/जवाब

Kisan Suvidha Portal 2023 को किसने शुरू किया गया है?

Kisan Suvidha Portal 2023 को भारत सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है।

किसान सुविधा पोर्टल के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

किसान सुविधा पोर्टल के लिए जरुरी दस्तावेज निम्नलिखित है। जैसे- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थायी प्रमाण पत्र, जमीनी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो तथा ईमेल आईडी आदि।

Kisan Suvidha Portal 2023 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Kisan Suvidha Portal 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ये kisansuvidha.gov.in है।

Photo of author

Leave a Comment