सेना के बड़े अधिकारीयों के नाम के साथ PVSM, UYSM, AVSM, YSM, SM, VSM, ADC क्यों लिखा जाता है, क्या है इसका मतलब? जानें

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे जनरल विपिन रावत को भारतीय सेना के CDS के रूप में जाना जाता रहा है। दोस्तों जैसा की आपने समाचार पत्र और TV न्यूज़ में पढ़ा एवं सुना होगा की 8 दिसम्बर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में स्थित कुन्नूर में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान जनरल विपिन रावत मृत्यु को प्राप्त हुए। इस दुर्घटना में जनरल विपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत जी के साथ 13 और लोग शामिल थे। लेकिन जब यह खबर न्यूज़ में आयी तो आपने गौर किया होगा की जनरल विपिन रावत जी के नाम के आगे PVSM, UYSM, AVSM, YSM, SM, VSM, ADC आदि शब्द लिखे हुए हैं।

PVSM UYSM AVSM YSM SM VSM ADC Army Medal full form
जानें PVSM, UYSM, AVSM, YSM, SM, VSM, ADC सेना सम्मान के बारे में

लेकिन दोस्तों क्या आप इन शब्दों का मतलब जानते हैं। यदि नहीं तो आज के आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सब शब्दों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। हमें लगता है की यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करेगी। हमारे जो भी पाठक दोस्त किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह हैं उनके लिए यह जानकारी सहायक सिद्ध हो सकती है। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इन सभी शब्दों का मतलब।

सेना के बड़े अधिकारीयों को दिए जाने वाले मेडल ?

दोस्तों सबसे पहले हम आपको बता दें की भारतीय सेना में जिन भी बड़े अधिकारीयों को सम्मान स्वरुप मेडल प्रदान किये जाते हैं वह उनके सेना में रहते हुए उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित होते हैं। सेना अधिकारी का प्रत्येक मेडल यह बताता है की सेना में रहते हुए अधिकारी ने अपने कार्यकाल (चाहे वह शांति काल हो या युद्ध काल) में क्या सेवा कार्य किये हैं। उपरोक्त हमने आपको इन सभी मेडल के संक्षिप्त रूप को बताया है।

यह भी पढ़ें : आर्मी भर्ती अग्निपथ योजना क्या है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

क्या है मतलब PVSM का ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें की PVSM का पूरा नाम है – परम विशिष्ट सेवा मेडल। आपको बताते चलें सेना द्वारा यह मेडल किसी अधिकारी को शान्ति काल में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। PVSM मेडल एक तरह सेना सर्विस मेडल है जो अधिकारी के सेना कार्यकाल में दिया जाता है। आपको हम यह बता दें की जनरल विपिन रावत को सेना द्वारा यह सम्मान शांति काल के दौरान दिया जा चूका है।

क्या मतलब है AVSM का ?

इस मेडल का पूरा नाम है – अति विशिष्ट सेवा मेडल। यह मेडल सेना के अधिकारीयों को शान्ति काल के दौरान दिया जाता है। आपको हम बता दें की शान्ति काल में सेना द्वारा अधिकारी को दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सर्वोच्च सम्मान है। PVSM मेडल की तरह यह मेडल भी सेना में सेवारत अधिकारी को ही दिया जाता है।

क्या मतलब है YSM का ?

दोस्तों YSM का अर्थ होता है – युद्ध सेवा मेडल। सेना के किसी भी अधिकारी को यह मेडल युद्ध काल के दौरान दिया जाता है। आपको बताते चलें की युद्ध काल में सेना अधिकारी द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है। मेडल की इस वर्ग श्रेणी का दूसरा बड़ा सम्मान उत्तम सेवा मेडल से जनरल बिपिन रावत जी को सम्मानित किया जा चूका है।

क्या है मतलब UYSM का ?

सेना की इस मेडल UYSM का पूरा नाम है – उत्तम युद्ध सेवा मेडल। सेना द्वारा किसी अधिकारी को यह मेडल युद्ध काल में विशिष्ट प्रदर्शन हेतु दिया जाता है। युद्ध काल में दिया जाने वाला UYSM मेडल सेना का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। लेकिन यह सम्मान YSM सेना मेडल से बड़ा माना गया है।

क्या है मतलब SM का ?

आपको बताते चलें की SM का मतलब है सेना मेडल। जो किसी भी सेना अधिकारी को अपने कार्यकाल में असाधारण सेवा प्रदान करने हेतु दिया जाता है। भारतीय सेना में या मेडल नौसेना एवं वायुसेना के अधिकारियों को प्रदान किये जाते हैं।

यह भी देखेंMo Bidyut Portal Odisha

Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App

क्या है मतलब VSM का ?

दोस्तों VSM का पूरा नाम है – विशिष्ट सेवा मेडल। यह मेडल शान्ति काल के दौरान सेना अधिकारी द्वारा विशिष्ट सेवा प्रदान हेतु दिया जाता है। आपको बताते चलें की शान्ति काल में दिया जाने वाला सम्मान AVSM विशिष्ट सेवा सम्मान से बड़ा सम्मान है। शान्ति काल में दिया जाने वाला VSM मेडल तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। जनरल बिपिन रावत जी को यह दोनों ही मेडल से नवाजा जा चूका है।

क्या है मतलब ADC का ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ADC भारतीय सेना में सेवा मेडल नहीं बल्कि एक पद (Post) है। जिनका पूरा नाम Aide-De-Camps है। सेना में ADC पद उन अधिकारियों को दिया जाता है जो सेना के टॉप रैंक अधिकारियों के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर कार्य करते हैं।

भारतीय सेना से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

भारतीय सेना के प्रथम CDS कौन थे ?

भारतीय सेना के प्रथम CDS जनरल विपिन रावत जी थे जिनको भारत सरकार के द्वारा 31 दिसंबर 2019 भारत का पहला CDS नियुक्त किया गया।

वर्तमान में भारतीय जल सेना के प्रमुख कौन हैं ?

भारत के वर्तमान जलसेना अध्यक्ष करमवीर सिंह हैं। जिन्हें भारतीय जल सेना का एडमिरल जनरल कहा जाता है

भारतीय सेना का मुख्यालय कहाँ है ?

भारतीय सेना का मुख्यालय नयी दिल्ली में है।

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

भारतीय सेना की official वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है।

CDS की फुल फॉर्म क्या है ?

सेना के अनुसार CDS की दो फुल फॉर्म हैं जो इस प्रकार से हैं –
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
combined defence services.

यह भी जानें:

यह भी देखेंई-जनगणना 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E- Census एप्लीकेशन फॉर्म, Janganana List

ई-जनगणना 2024 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E- Census एप्लीकेशन फॉर्म, Janganana List

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें