कीर्ति खरबंदा जीवनी | Kriti Kharbanda Biography

बॉलीवुड में कई जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं जिनमें से एक अभिनेत्री कृति खरबंदा भी है। यह सोशल मीडिया पर अपने फोटो स्टाइल के लिए काफी चर्चाओं में रहती है। आपको बता दें हाल ही में कृति और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं। पुलकित सम्राट से यह काफी समय से रिलेशनशिप में रह ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

बॉलीवुड में कई जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं जिनमें से एक अभिनेत्री कृति खरबंदा भी है। यह सोशल मीडिया पर अपने फोटो स्टाइल के लिए काफी चर्चाओं में रहती है। आपको बता दें हाल ही में कृति और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं। पुलकित सम्राट से यह काफी समय से रिलेशनशिप में रह रही है। आज हम आपको इस लेख में Kriti Kharbanda Biography से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहें हैं अतः इच्छुक नागरिक जो भी इनके जीवन की जानकारी जानना चाहते हैं वे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

कीर्ति खरबंदा जीवनी | Kriti Kharbanda Biography
कीर्ति खरबंदा जीवनी | Kriti Kharbanda Biography

यह भी पढ़ें- श्रीनिधि शेट्टी का जीवन परिचय

कीर्ति खरबंदा का जीवन परिचय

कृति खरबंदा एक भारतीय अभिनेत्री मॉडल है जो कन्नड़, तेलुगु तथा हिंदी फिल्मों में कार्य करती है। और यह अभी तक 28 से अधिक फिल्मों के काम कर चुकी है। इनका का जन्म 29 अक्टूबर 1990 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था।

इनके पिता का नाम अश्वनी खरबंदा तथा माता का नाम रजनी खरबंदा है। इनका एक भाई है जिसका नाम जयवर्धन खरबंदा तथा एक बहन जिसका नाम इशिता खरबंदा है। हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थी। बचपन से ही इन्हे एक्टिंग का बड़ा शौक था। फ़िल्मी करियर में कदम रखने से पहले कृति मॉडलिंग करती थी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
नामकीर्ति खरबंदा
उपनामपता नहीं
जन्म29 अक्टूबर 1990
जन्म स्थाननई दिल्ली, भारत
पेशाअभिनेत्री
राशिवृश्चिक
होमटाउनबंगलुरु, कर्नाटक
धर्महिन्दू धर्म
राष्ट्रीयताभारतीय
स्कूलबाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल, बैंगलुरू
बिशन कॉटन महिला क्रिश्चियन लॉ कॉलेज, बैंगलुरू
कॉलेजश्री भगवान महावीर जैन कॉलेज, बैंगलुरू
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
मातारजनी खरबंदा
पिताअश्वनी खरबंदा
भाईजयवर्धन खरबंदा
बहनइशिता खरबंदा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पतिपुलकित सम्राट
बॉयफ्रेंडपता नहीं
उम्र34 वर्ष
वजन50 kg
लम्बाई5 फीट 5 इंच
बालों का रंगभूरा
आँखों का रंगगहरा भूरा
शौकफोटोग्राफी

कीर्ति खरबंदा की शिक्षा (Education)

कृति ने अपनी स्कूली शिक्षा बाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी। तथा इन्होंने इंटर की पढ़ाई बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से की थी। इसके पश्चात इन्होंने जैन यूनिवर्सिटी कॉलेज में एडमिशन लिया और वहां से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके अतिरिक्त इन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया हुआ है।

यह भी पढ़ें- पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय

पसंदीदा

अभिनेतासैफ अली खान,
अभिनेत्रीफरहान अख्तर
खानाचिली चिकन, मटर पनीर
संगीतकारएआर रेहमान
फिल्म निर्माताशूजित शिरकर, S.S राजामौली

करियर की शुरुआत

कृति को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था वे अपने स्कूल तथा कॉलेज में होने वाले समारोह में हमेशा प्रतिभाग करती थी। इसके साथ ही बचपन में इन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में भी कार्य किया है तथा कॉलेज में भी यह मॉडलिंग में हिस्सा लेती थी।

वर्ष 2009 में तेलुगु फिल्म बोनी से कृति ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इन्होंने अभिनेता सुमंत के साथ एक्टिंग की थी। इसके पश्चात वर्ष 2010 में इन्होंने कन्नड़ की फिल्म में डेब्यू किया।

हिंदी सिनेमा में डेब्यू इन्होंने फिल्म राज रिबूट से की थी जो की वर्ष 2016 में लॉन्च की गई थी। हिंदी सिनेमा में शुरुआत तो इसी फिल्म से हो गई थी लेकिन इन्हें असली पहचान फिल्म शादी में जरूर आना में अभिनय करने से मिली थी इससे ही इन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। इससे पहले ये कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म में भी कार्य कर चुकी थी। इसके बाद इन्होंने “यमला पगला दीवाना फिर से” फिल्म में काम किया।

प्रमुख फ़िल्में

  • बोनी (तेलुगु 2009)
  • चिरु (कन्नड़ 2010)
  • राज रिबूट (हिंदी
  • गैंगस्टर (हिंदी 2016)
  • शैतान (हिंदी 2017)
  • फ्लैट (हिंदी 2018)
  • हाउसफुल 4 (हिंदी 2019)
  • पागलपंती (हिंदी 2019)
  • 14 फेरे (हिंदी 2021)

पुरस्कार एवं सम्मान

वर्षपुरस्कारकार्यवर्ग
2014दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कारगुगलीसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कन्नड़
2015फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिणसुपर रंगा नामांकितसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कन्नड़
2015दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कारसुपर रंगा नामांकितसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कन्नड़
2015दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कारसुपर रंगा नामांकितसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक – कन्नड़
2016फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिणब्रूस ली: द फाइटरसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – तेलुगु
2016दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कारब्रूस ली: द फाइटरसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – तेलुगु
2019लोकमत स्टाइलिश अवार्ड्ससबसे स्टाइलिश उभरता सितारा
2020लायंस गोल्ड अवार्ड्सहाउसफुल 4हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2022भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारअब लोकप्रिय अभनेत्री – ओटीटी

यह भी पढ़ें- Rekha Biography in Hindi | रेखा (अभिनेत्री) जीवन परिचय

कुल सम्पति (Networth)

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की कृति एक अभिनेत्री हैं और वह एक फिल्म करने के लिए 60 से 70 लाख रूपए फीस लेती है। इनकी कुल सम्पति 35 करोड़ रूपए के लगभग है। महीने में यह 30 से 35 लाख के करीबन पैसे कमा लेती है। हाल ही में इन्होने अपने लिए एक हुंडई एसयूवी खरीदी है।

कीर्ति खरबंदा वैवाहिक जीवन

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कीर्ति खरबंदा के वैवाहिक जीवन बारे में बताएं, तो वे हाल ही में अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में जुड़ गई हैं। पुलकित सम्राट तथा कीर्ति खरबंदा का विवाह गुड़गांव में 15 मार्च को हुआ जिसमें उनके परिवार वाले तथा करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके अगले दिन ही इन्होंने इस ख़ुशी को अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करि हैं।

कृति ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा तथा पुलकित ने मिंट ग्रीन रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें इन दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी।

कीर्ति खरबंदा जीवनी | Kriti Kharbanda Biography

पुलकित सम्राट फ़िल्मी अभिनेता हैं जिन्होंने वीरे की वेडिंग, पागलपंती तथा तैश में खरबंदा के सह-कलाकार के रूप में काम किया है। यह एक दूसरे को वर्ष 2019 से डेटिंग कर रहे थे। तथा हाल ही के जनवरी महीने में इनकी सगाई हुई थी।

शादी से पहले इन दोनों ने वेलेंटाइन डे पर अपनी कुछ रोमांटिक फोटोशूट कराया था जिसकी पिक्चर इन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे इनकी शादी की बातें तेजी से फैलने लगी। इन दोनों के प्यार की शुरुआत पागलपंती के सेट से प्रारम्भ हुई थी। आपको बता दें पुलकित की यह दूसरी शादी है इससे पहले उनकी श्वेता रोहिरा से शादी हुई थी परन्तु इनकी आपस में बनी नहीं और इन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

सोशल मीडिया लिंक

Facebook(1) Facebook
InstagramKriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) • Instagram photos and videos
TwitterProfile / X (twitter.com)

Kriti Kharbanda Biography से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

कीर्ति खरबंदा कौन हैं?

यह एक अभिनेत्री है जो हिंदी, तेलुगु तथा कन्नड़ फिल्मों में कार्य करती है।

Kriti Kharbanda का जन्म कब हुआ?

इनका जन्म 29 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था।

Kriti Kharbanda के माता-पिता का क्या नाम है?

इनकी माता का नाम रजनी खरबंदा तथा पिता का नाम अश्वनी खरबंदा है।

कीर्ति खरबंदा के पति का क्या नाम है?

इनके पति का नाम पुलकित सम्राट है।

कीर्ति खरबंदा की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।

Kriti Kharbanda की शादी कब हुई?

इनकी शादी हाल ही में 15 मार्च को संपन्न हुई है।

वर्ष 2015 में Kriti Kharbanda को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

वर्ष 2015 में Kriti को फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण तथा दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कार से सम्मनित किया गया था।

Kriti Kharbanda की उम्र कितनी है?

वर्ष 2024 में इनकी उम्र 34 साल है।

क्या Kriti Kharbanda ने हाउसफुल 4 फिल्म में कार्य किया है?

जी हाँ, Kriti ने हाउसफुल 4 फिल्म में कार्य किया है।

Photo of author

Leave a Comment