हमारा देश दुनिया में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत में अलग अलग संस्कृति, भाषा और धर्म को मानने वाले लोग हैं, सभी को अपनी सरकार बनाने और चयन का अधिकार प्रदान किया गया है।
देश में सभी को सामान अवसर और अधिकार प्राप्त है जिनका उपयोग करके देश को चलाने के लिए सरकार को देश के आम नागरिक ही चुनते हैं। भारत की आजादी के बाद से ही देश को चलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों का गठन किया जा चूका है।
आज इस लेख के माध्यम से हम आप को देश के विभिन्न राजनीतिक दलों की सूची उपलब्ध कराएंगे। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
राजनीतिक दल क्या है ?
लोकतंत्रान्तिक देश में राजनीतिक दल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन्ही में से अपनी रूचि और विवेक के अनुसार सभी नागरिक देश के शासन व्यवस्था की बागडोर किसी योग्य के हाथ में सौंपते हैं। हमारे देश के संविधान के अनुसार जनता द्वारा चुने गए राजनीतिक दल को सत्ता की बागडोर सौंपी जाती है।
और अगले 5 वर्षों तक देश को चलने की जिम्मेदारी इसी राजनीतिक दल की होती है। इस दल के चुने गए मुखिया को ही प्रधानमंत्री का पद दिया जाता है। आइये अब जानते हैं कि राजनीतिक दल होते क्या है ?
राजनीतिक दल एक संगठन होता है जिसमे सामान विचारधारा वाले लोग और समान राजनीतिक विचार रखने वाले सदस्य होते हैं। ये चुनाव के समय प्रत्स्पर्धा हेतु अपने उमीदवार को उतारती हैं। और जीतने के बाद पार्टी के विचार और लक्ष्यों के अनुसार देश के हित में कार्य करती हैं।
आप की जानकारी के लिए बता दें कि दो प्रकार के राजनीतिक दल होते हैं – पहला होता है राज्य स्तर (क्षेत्रीय) पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर। राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं, जबकि क्षेत्रीय दल एक सीमित क्षेत्र या राज्य में ही अपनी पकड़ रखते हैं। इसके अतिरक्त उनके मुद्दे भी सबंधित क्षेत्र तक ही होते हैं। वहीँ राष्ट्रिय स्तर पर राजनीतिक पार्टियों के मुद्दे पूरे राष्ट्र से सबंधित होते हैं।
भारत के सभी राजनीतिक दलों की सूची / List Of Political Parties in India
हमारे देश में बहुत से राजनीतिक दल है जिनकी सूची आप आगे देख सकते हैं। यहाँ हम राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर गठित राजनीतिक दलों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल :
क्र.सं. | नाम | गठन |
---|---|---|
1. | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 1980 |
2. | बहुजन समाज पार्टी (BSP) | 1984 |
3. | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) | 1964 |
4. | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) | 1925 |
5. | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 1885 |
6. | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) | 1999 |
7. | तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) | 1998 |
8. | नेशनल पीपुल्स पार्टी | 2013 |
राज्य स्तर की राजनीतिक दल :
नाम | गठन | राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश |
---|---|---|
आम आदमी पार्टी (AAP) | 2012 | दिल्ली, पंजाब |
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(AIADMK) | 1972 | पुदुचेरी, तमिलनाडु |
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) | 1939 | पश्चिम बंगाल |
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 1927 | तेलंगाना |
ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) | 2011 | पुदुचेरी |
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) | 2004 | असम |
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) | 1986 | झारखण्ड |
असम गण परिषद (AGP) | 1985 | असम |
बीजू जनता दल (BJD) | 1997 | ओडिशा |
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) | 1985 | असम |
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) | 2005 | तमिलनाडु |
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) | 1949 | पुदुचेरी, तमिलनाडु |
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) (HJC(BL)) | 2007 | हरियाणा |
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) | 1968 | मेघालय |
इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD) | 1999 | हरियाणा |
इन्डियन नेशनल मुस्लिम लीग (IUML) | 1948 | केरल |
जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC) | 1932 | जम्मू-कश्मीर |
जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP) | 1982 | जम्मू-कश्मीर |
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) | 1998 | जम्मू-कश्मीर |
जनता दल (सेक्युलर) (JD(S)) | 1999 | कर्नाटक, केरल |
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) | 1999 | बिहार |
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) | 1972 | झारखण्ड |
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (JVM(P)) | 2006 | झारखण्ड |
केरल कांग्रेस (एम) (KC(M)) | 1979 | केरल |
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 2000 | बिहार |
महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS) | 2006 | महाराष्ट्र |
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) | 1963 | गोवा |
मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (MSCP) | 1997 | मणिपुर |
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) | 1959 | मिजोरम |
मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) | 1972 | मिजोरम |
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) | 2002 | मणिपुर, नागालैंड |
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) | 2013 | मेघालय |
पट्टाली मक्कल काची (PMK) | 1989 | पुदुचेरी, तमिलनाडु |
अरुणाचल पीपुल्स पार्टी (PPA) | 1987 | अरुणाचल प्रदेश |
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 1997 | बिहार, झारखण्ड |
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) | 1996 | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 2013 | बिहार |
रिवोल्यूशनरी सोशिलिस्ट पार्टी (RSP) | 1940 | केरल, पश्चिम बंगाल |
समाजवादी पार्टी (SP) | 1992 | उत्तर प्रदेश |
शिरोमणि अकाली दल (SAD) | 1920 | पंजाब |
शिव सेना (SS) | 1966 | महाराष्ट्र |
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) | 1993 | सिक्किम |
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) | 2013 | सिक्किम |
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) | 2001 | तेलंगाना |
तेलगू देशम पार्टी (TDP) | 1982 | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना |
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) | 1972 | मेघालय |
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) | 2011 | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना |
समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) (SJP) | 1990 | उत्तर प्रदेश |
Political Parties in India से संबंधित प्रश्न उत्तर
देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) है जिसका गठन 1925 में हुआ था।
राजनैतिक दल एक प्रकार संगठित गुट है जिसमें शामिल लोग साझी विचारधारा रखते हैं। या यूँ कहें कि किसी एक विचारधारा पर विश्वास करते हैं और साथ ही उनका राजनैतिक दृष्टिकोण भी समान होता है। राजनैतिक दल चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवार को उतारते हैं और निर्वाचित करके दल / पार्टी के निर्धारित लक्ष्य व कार्यक्रमों को पूरा करते हैं।
लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिस में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया जाता है। इस व्यवस्था में सभी नागरिक अपनी मर्ज़ी से सरकार / सत्ता चुनने का अधिकार प्रदान किया जाता है। इसलिए राजनीतिक दलों का गठन किया जाता है। इन राजनीतिक दलों के लक्ष्यों के आधार पर जनता इन्हे चुनती है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह देता है।
आज इस लेख के माध्यम से आप ने जाना कि राजनीतिक दल क्या होता है और हमारे देश में कुल कितने राजनीतिक दल है (Political Parties in India) .उम्मीद है आप को ये लेख पसंद आया होगा। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।