मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे शहीद, घायल सैनिकों के परिवारों की मदद | Maa Bharati Ke Sapoot portal

मां भारती के सपूत :- आप तो जानते ही हैं की हमारे देश के जवान अपनी भारतभूमि जिसे माँ भारती भी कहा जाता है इसकी रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर साल के हर मौसम में 365 दिन 24 घंटे हमेशा तैनात रहते हैं ताकि कोई भी देश का दुश्मन हमारी सीमा में घुसपैठ ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

मां भारती के सपूत :- आप तो जानते ही हैं की हमारे देश के जवान अपनी भारतभूमि जिसे माँ भारती भी कहा जाता है इसकी रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर साल के हर मौसम में 365 दिन 24 घंटे हमेशा तैनात रहते हैं ताकि कोई भी देश का दुश्मन हमारी सीमा में घुसपैठ ना कर सके।

यदि दुश्मन शांति काल के सीजफॉयर नियमों का उल्लंघन करता है तो जवाब में सेना द्वारा उचित कार्यवाही की जाती है। लेकिन दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हमारे सेना के जवान देश की रक्षा हेतु अपनी जान देकर देश के लिए शहीद हो जाते हैं। ऐसे में शहीद सैनिक परिवारों पर आर्थिक संकट आन पड़ता है।

Maa Bharati Ke Sapoot portal
मां भारती के सपूत वेबसाइट क्या है ? जानें

इसलिए भारत सरकार की कैबिनेट में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने सेना के उन सभी सैनिक जो अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहीद और घायल हो गए हैं। ऐसे सभी सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुँचाने के लिए मां भारती के सपूत वेबसाइट को लांच किया है।

यह वेबसाइट एक ऑनलाइन वेलफेयर (Welfare) फण्ड प्लेटफार्म है जिस पर ऑनलाइन जाकर कोई भी देश का नागरिक शहीद, घायल सैनिकों के परिवारों की मदद कर सकता है। आगे आर्टिकल में हमने आपको सैनिकों को की जाने वाली मदद की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया है। यदि आप जानने के इच्छुक हैं तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Key High lights of Maa Bharati Ke Sapoot Portal:

पोर्टल का नाममां भारती के सपूत (Maa Bharati Ke Sapoot )
पोर्टल की शुरुआत कब हुई14 अक्टूबर 2022
पोर्टल लांच किसके द्वारा किया गयारक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा
पोर्टल से संबंधित विभागरक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाला रक्षा विभाग
लाभार्थीदेश की रक्षा में अपने बलिदान देने वाले एवं घायल तीनों सेनाओं के सैनिक परिवार
उद्देश्यभारतीय सेना के सैनिक परिवारों को आर्थिक मदद पहुँचाना
मदद करने की प्रक्रियाऑनलाइन
official websitemaabharatikesapoot.mod.gov.in

माँ भारती के सपूत (MBKS) वेबसाइट क्या है ?

दोस्तों आपको बताते चलें की देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने भारत की राजधानी नयी दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक प्रोग्राम में माँ भारती के सपूत पोर्टल को लांच किया। यह पोर्टल भारतीय शहीद एवं घायल सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुँचाने हेतु शुरू किया गया है।

सैनिक परिवारों आर्थिक मदद पहुंचाने हेतु भारत सरकार ने सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) बनाया है। इस कोष में देश का कोई भी नागरिक अपनी सामर्थ्य और इच्छा अनुसार सैनिकों को मदद भेज सकता है।

कोष में प्राप्त होने वाली आर्थिक मदद से सरकार सैनिक परिवारों को तत्काल प्रभाव से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरकार ने माँ भारती के सपूत (MBKS) वेबसाइट का ब्रांड अम्बेस्डर श्री अमिताभ बच्चन जी को बनाया गया है।

Maa Bharati Ke Sapoot Account Details:

यदि आप शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप यहां पर दी जा रही Account details की सहायता से आप शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक मदद भेज सकते हैं। यह सारी डिटेल्स इस प्रकार से हैं –

  • 1st Account
    • Fund Name : Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund
    • Bank Name : Canara Bank, South Block, Defence Headquarters New Delhi – 110011
    • IFSC Code : CNRB0019055
    • Account No : 90552010165915
    • Type of A/c : Saving A/c
  • 2nd Account
    • Fund Name : Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund
    • Bank Name : State Bank of India, Parliament Street, New Delhi – 110011
    • IFSC Code : SBIN0000691
    • Account No : 40650628094
    • Type of A/c : Saving A/c

Maa Bharati Ke Sapoot वेबसाइट पर भारतीय सेना और सशस्त्र बालों को ऑनलाइन सहायता कैसे भेजें :

सैनिक परिवारों को ऑनलाइन आर्थिक मदद भेजने के लिए आपको Maa Bharati Ke Sapoot वेबसाइट पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा। आगे हम पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया Step बाय step बता रहे हैं-

  • Step 1: मदद भेजने के लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर / मोबाइल / टेबलेट में माँ भारती के सपूत की आधिकारिक वेबसाइट maabharatikesapoot.mod.gov.in को ओपन कर लें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Contribute to का लिंक दिखाई देगा। Contribute करने के लिए Armed force battle causalities welfare fund लिंक पर क्लिक करें। Armed force battle casualities donation
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • Step 4: अब इस ओपन हुए नए पेज पर आपसे आपका मोबाइल नंबर डिटेल्स मांगी जायेगी। पेज पर दिख रहे बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर , सिक्योरिटी कोड आदि डिटेल्स को सावधानी पूर्वक भरें।
  • Step 5: डिटेल्स भरने के बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से OTP आएगा। OTP को डालकर वेरीफाई करें।
  • Step 6: वेरीफाई होने के बाद आप पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जाएंगे। लॉगिन होने के बाद आप आसानी से सैनिक परिवारों को मदद भेज सकते हैं।
  • Step 7: इस तरह से आप माँ भारती के सपूत पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से मदद भेज सकते हैं।

Note: यदि आपके द्वारा की गई ऑनलाइन भेजी जा रही मदद किसी कारणवश फेल हो जाती है और आपके बैंक खाते से पैसे काट लिए जाते हैं। तो Refund हेतु आपको 24 से 72 घंटे इन्तजार करना होगा। क्योंकि यह भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सिस्टम के माध्यम से किया जाता है। एक बार ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स वेरीफाई होने के बाद आपको रिफंड प्राप्त हो जाएगा। यहाँ हम आपको यह भी बता दें जो भी व्यक्ति ऑनलाइन मदद भेजता है उसे पोर्टल की तरफ से certificate (प्रमाण पत्र) प्राप्त होगा।

माँ भारती के सपूत पोर्टल से Certificate (प्रमाण पत्र) कैसे डाउनलोड करें:

अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • Step 1: Certificate (प्रमाण पत्र) डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले मां भारती के सपूत वेबसाइट maabharatikesapoot.mod.gov.in को ओपन कर लें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Contribution to टैब के तहत My Contribution का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें। my contribution mbsk portal
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब इस पेज में आपको अपने मोबाइल नंबर सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • Step 4: ओपन हुए पेज पर अपने मोबाइल नंबर , सिक्योरिटी कोड की डिटेल्स को डालकर “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा। OTP को डालकर वेरीफाई करें।
  • Step 6: OTP verify होने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे। लॉगिन होने के बाद आपको Click here के लिंक पर क्लिक कर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लेना है। आपका certificate PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप आसानी से प्रिंट भी कर सकते हैं। maa bharti ke sapoot certificate download
  • Step 7: इस तरह से आप मां भारती के सपूत पोर्टल से certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

माँ भारती के सपूत पोर्टल पर डैशबोर्ड कैसे करें:

  • Step 1: डैशबोर्ड चेक करने के लिए आप सबसे पहले मां भारती के सपूत वेबसाइट maabharatikesapoot.mod.gov.in को ओपन कर लें।
  • Step 2: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर Dashboard का लिंक देखने को मिलेगा। लिंक पर क्लिक करें।
    mbsk dasboard check online
  • Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पोर्टल से संबंधित डैशबोर्ड का पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • Step 4: ओपन पेज़ पर आप माँ भारती के सपूत से संबंधित सभी तरह जानकारी देख पायेंगे। इस तरह से आप पोर्टल का डैशबोर्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

माँ भारती के सपूत पोर्टल contact details:

AddressColonel CW Accounts, Accounts Section, Ceremonial & Welfare Directorate, Adjutant General’s Branch, Room No-281-B South Block, IHQ of MoD(Army), New Delhi – 110011
फ़ोन नंबर011-23792382
AddressBrigadier (Welfare), Ceremonial & Welfare Directorate, Adjutant General’s Branch, Room No-279-A South Block, IHQ of MoD(Army), New Delhi – 110011
फ़ोन नंबर011-23018112

Maa Bharati Ke Sapoot पोर्टल से संबंधित प्रश्न

माँ भारती के सपूत वेबसाइट कब लांच की गई ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

माँ भारती के सपूत वेबसाइट 14 अक्टूबर 2022 को लांच की गई थी।

Maa Bharati Ke Sapoot की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है

Maa Bharati Ke Sapoot की ऑफिसियल वेबसाइट https://maabharatikesapoot.mod.gov.in/ है।

Maa Bharati Ke Sapoot का हेल्पलाइन नंबर क्या है

Maa Bharati Ke Sapoot का हेल्पलाइन नंबर 011-23015086 है।

भारत के वीर योजना की वेबसाइट क्या है ?

भारत के वीर योजना की https://bharatkeveer.gov.in/ है।

Photo of author

Leave a Comment