मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Madhya Pradesh Sramik Card Online Registration

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी हैं। इन योजनाओं के माध्यम से उनके विकास और बेहतर जीवन के लिए कार्य किया जाता है। सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को इन योजनाओं का लाभ देने के लिए मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड (Sramik Card) बनवाना अनिवार्य ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी हैं। इन योजनाओं के माध्यम से उनके विकास और बेहतर जीवन के लिए कार्य किया जाता है। सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को इन योजनाओं का लाभ देने के लिए मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड (Sramik Card) बनवाना अनिवार्य कर दिया है।

जिस से राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्ति आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
Madhya Pradesh Sramik Card Online Registration

आज इस लेख में हम आप को Madhya Pradesh Shramik Card से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे कि – Madhya Pradesh Sramik Card हेतु पात्रता शर्तें, इसके आवश्यक दस्तावेज व Madhya Pradesh Sramik Card Online Registration की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

Madhya Pradesh Sramik Card

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड को ही लेबर कार्ड भी कहते हैं। इस कार्ड (मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड) /Labour Card के जरिये ही सरकार सभी योग्य श्रमिकों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसके लिए प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना Online Registration करवाना होगा। सरकार द्वारा सभी श्रमिकों के पंजीकरण के लिए श्रम सेवा पोर्टल की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सभी श्रमिक मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पजीकरण कर सकते हैं।

Highlights Of Madhya Pradesh Sramik Card Online Registration

आर्टिकल का नाम Madhya Pradesh Sramik Card Online Registration
योजना का नाम एमपी श्रमिक कार्ड 2023
सम्बंधित विभाग श्रम विभाग, मध्य प्रदेश
लाभार्थी प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
उद्देश्य सभी योग्यता रखने वाले श्रमिकों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना
आधिकारिक वेबसाइट एमपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट / श्रम सेवा पोर्टल
आवेदन फॉर्म एमपी श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन पत्र
मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड

क्या है एमपी श्रमिक कार्ड के उद्देश्य ?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी श्रमिक कार्ड के जरिये प्रदेश के उन सभी गरीब श्रमिकों को बेहतर सुविधा और सहायता प्रदान करेगी जो श्रम सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएंगे। इसके साथ ही सरकार को प्रदेश के सभी श्रमिकों की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी। इसका प्रयोग उनके लिए समय के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने में किया जाएगा।

कौन कौन बना सकता है एमपी श्रमिक कार्ड

  • भवन निर्मांण में संलग्न कारीगर व मजदूर
  • राजमिस्‍त्री व उनके सहायक
  • ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • सड़क निर्मांण में लगे कारीगर व मजदूर
  • टाइल्‍स लगाने वाले मिस्‍त्री
  • रोलर चलाने वाले मजदूर
  • कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
  • सेंट्रिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर
  • बढ़ई, लोहार व पेंटर
  • लोहे के गेट व ग्रिल निर्मांण में संलंग्‍न मिस्‍त्री व मजदूर
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्‍त्री
  • मनरेगा में काम करने वाले मजदूर (बागवानी व वानिकी का कार्य करने वाले मजदूरों को छोड़ कर सभी आवेदन )

एमपी मजदूर कार्ड पर मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ

जैसे की हमने लेख में बताया कि श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करने पर सभी श्रमिकों को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं की श्रमिक अपना पंजीकरण करवाने के बाद कौन कौन सी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे –

  • मेधावी छात्र/ छात्राओं कों नगद पुरुस्कार
  • चिकित्सा सहायता
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
  • विवाह हेतु सहायता
  • प्रसूति सहायता
  • शैक्षणिक छात्रवृत्ति येाजना
  • उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना
  • श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
  • अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
  • विवाह सहायता योजना
  • स्टेशनरी अनुदान योजना
  • कल्याणी सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना (मान.अध्यदक्ष महो. के विवेकाधीन कोटे से)
  • शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

इन योजनाओं के अतिरिक्त भी बहुत सी अन्य केंद्रीय और राज्य स्तर की योजनाएं हैं जिसका लाभ श्रमिकों को मिलता रहेगा।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड से होने वाले लाभ और इसकी विशेषता

  • आप को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए मात्र 6 रूपए का भुगतान करना होगा। इस के बाद आप चलाई गयी विभिन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
  • एमपी श्रमिक कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति को ई श्रम कार्ड (E-Shram Card)  पर मिलने वाले फायदे भी प्राप्त होंगे।
  • मजदूर और श्रमिकों के बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा। जैसे छात्रवृति योजना आदि
  • इसके अतिरिक्त बेटियों की शादी के समय 55 हजार रूपए तक की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
  • 60 वर्ष की उम्र के बाद श्रमिकों को मिलने वाली पेंशन हेतु योजनाएं भी सरकार द्वारा चलाई गयी है।
  • श्रमिकों की आकस्मिक मौत या दुर्घटना में होने वाली मौत होने या पूर्ण विकलांगता के चलते श्रमिकों को 2 लाख रूपए प्रदान करती है। वहीँ आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपए श्रमिक को दिए जाते हैं।
  • इसी प्रकार केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत श्रमिकों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसके अतिरक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत हर महीने राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्य सामग्री का भी लाभ मिलेगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य योजनाएं भी हैं जो श्रमिकों के हित में चलाई गयी है, इनका लाभ उठाने के लिए आवश्यक है की श्रमिक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और अपना श्रमिक कार्ड जरूर बनवा लें।

यहाँ जानिए MP Shramik Card बनाने हेतु पात्रता शर्तें

  • आवेदनकर्ता श्रमिक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक का श्रमिक वर्ग से होना आवश्यक है। (कोई भी बेरोजगार आवेदन नहीं कर सकता है )
  • आवेदनकर्ता श्रमिक कम से कम 90 दिनों का कार्य कर चूका हो।
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए श्रमिक महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष हो ।
  • यदि कोई कृषि से जुड़ा लेबर, श्रमिक कार्ड पंजीकरण करवाने का इच्छुक है तो उसके पास स्वयं की जमीन एक (1) हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Labour Card Online Registration सिर्फ वो श्रमिक ही कर पाएंगे जो मुख्यमंत्री असंघठित मजदुर कल्याण योजना में पंजीकृत हैं।

यहाँ जानिये Labour Card Online Registration हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप भी एमपी श्रमिक कार्ड की सभी योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं तो आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस के लिए आप को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिन्हे आप श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करते समय साथ रख सकते हैं। आगे हम इन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची दे रहे हैं –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आय का प्रमाण
  • बैंक पासबुक का
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • श्रमिक का स्थायी निवास प्रमाण पत्रपहला पृष्ठ की कॉपी
  • आयु का प्रमाण
  • जॉब कार्ड
  • आवेदक का बीपीएल राशन कार्ड
  • सरकारी परीक्षण सर्टिफिकेट – यदि कोई उपलब्ध हो तो
  • मोबाइल नंबर
  • 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र।
  • ठेकेदार का प्रमाण पत्र
  • कार्य का विवरण सर्टिफिकेट – यदि कोई हो तो

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्यता रखने वाले मध्य प्रदेश के श्रमिक नागरिक अपना अपना MP Shramik Card बनाने के लिए श्रम सेवा पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सभी नागरिक यहाँ बताई गयी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक श्रम सेवा पोर्टल पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • इस के बाद आप को नीचे स्क्रॉल करना होगा और सेवाएं के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से Forms के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। श्रमिक कार्ड का पंजीकरण ऐसे करें।
  • अब आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को ‘registration form, Size (1.042MB)’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।  क्या है MP shramik card panjikaran prakriya
  • क्लिक करते ही अब अगला पेज खुलेगा।
  • आप को इस पेज पर पर कुछ जानकारी दिखेगी । जहाँ आप को View Attachment के विकल्प पर क्लिक करना है। मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर श्रमिक पंजीकरण फॉर्म मिलेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और निकाल लें।
  • अब आप को इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को भरना है।
  • इसके बाद आप को अपनी फोटो और हस्ताक्षर के साथ साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी इसके साथ संलग्न करें।
  • अब आप श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करवा दें।
  • इस प्रकार आप का एमपी श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • कुछ समय बाद आप का मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बन जाएगा।

Madhya Pradesh Shramik Card के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

यदि आप मध्य प्रदेश के असंगठित श्रमिक हैं और किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं तो आप एमपी श्रमिक कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आगे दी गयी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को पढ़ सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को ऑफलाइन आवेदन करने हेतु Madhya Pradesh Shramik Card Application Form चाहिए होगा।
  • इसके लिए आप यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करके मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आप डाउनलोड किये गए फॉर्म को प्रिंट करके निकाल लें और उसमें पूछी गयी सब महत्वपूर्ण जानकारी भर लें।
  • इसके साथ ही आप को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।
  • अंत में एमपी श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन पत्र को सबंधित विभाग में जमा करवा दें।

मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ये एक प्रकार का श्रमिकों हेतु पहचान पत्र है जो कि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बनाना होता है। इसे बनाना एमपी सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है।

Madhya Pradesh Shramik Card Online Registration कराना क्यों आवश्यक है ?

सभी असंगठित वर्ग के श्रमिकों को एमपी श्रमिक कार्ड बनाना आवश्यक किया गया है क्यूंकि इस कार्ड के जरिये ही राज्य सरकार सभी श्रमिकों को प्रदेश में चलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर सकेगी। साथ ही इससे सरकार को श्रमिकों की आवश्यकतानुसार उनके लिए नयी नई और बेहतर योजनाएं लाने में सहायता मिलेगी।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

एमपी श्रमिक कार्ड के लिए आप सभी को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।

श्रम विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

श्रम विभाग, मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट http://labour.mp.gov.in/mpbocwwb है।

हेल्पलाइन नंबर

आप ने लेख में (मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड) Madhya Pradesh Shramik Card Registration के बारे में पढ़ा। आप एमपी श्रमिक कार्ड हेतु कैसे ऑफलाइन और ऑनलाइन माधयम से आवेदन कर सकते हैं इस बारी में आपको इस लेख में पूरी जानकारी दी गयी है। यदि इसके बाद भी आप को आवेदन में या इस से जुडी कोई अन्य समस्या हो तो आप लेख में दिए जा रहे आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मध्‍यप्रदेश भवन एवं अन्‍य संनिर्मांण कर्मकार कल्‍याण मंडल,
R-23, जोन-01, एमपी नगर, भोपाल, मध्‍यप्रदेश,
Toll Free Number: 0755 – 2552663

आज इस लेख के जरिये हमने आप को मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा। अगर आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ने के इच्छुक हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment