महा शरद पोर्टल Maha Sharad Portal : Disable Person/Divyang Registration, Search, Check List @mahasharad.in

महा शरद पोर्टल को महाराष्ट्र की अगाडी विकास सरकार द्वारा लांच किया गया है। Maha Sharad Portal को 12 दिसंबर 2020 को सार्वजनिक कर दिया गया था। ये पोर्टल राज्य के दिव्यांग,अपंग, विकलांग व्यक्तियों के लिए शुरू की गयी है। इस पोर्टल का उद्देश्य महाराष्ट्र के दिव्यांग लोगों की सहायता करना है। और इसके साथ ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on


महा शरद पोर्टल
को महाराष्ट्र की अगाडी विकास सरकार द्वारा लांच किया गया है। Maha Sharad Portal को 12 दिसंबर 2020 को सार्वजनिक कर दिया गया था। ये पोर्टल राज्य के दिव्यांग,अपंग, विकलांग व्यक्तियों के लिए शुरू की गयी है।

इस पोर्टल का उद्देश्य महाराष्ट्र के दिव्यांग लोगों की सहायता करना है। और इसके साथ ही जो इन असहाय लोगों की सहायता करना चाहते हैं वे इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डोनेशन जमा करके सहायता कर सकते हैं।

महा शरद पोर्टल में दिव्यांग को लाभ लेने के लिए पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जब आप रजिस्ट्रेशन करेंगे तभी सरकार द्वारा आपको सुविधाएँ मुहैया कराई जाएगी।

आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की कैसे आप Maha Sharad Portal में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल से जुडी अन्य जानकारी भी साझा कर रहे हैं उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
महा शरद पोर्टल, mahasharad.in, Mharashtra-mha-shard-portal

महा शरद पोर्टल क्या है ?

जैसे की आप जानते हैं की सरकार द्वारा कई ऐसे योजनाओं और पोर्टल का शुभारम्भ किया जाता है जिससे की दिव्यांग जनों को अलग-अलग प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है। लेकिन इस बार महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जिसमें सहायता लेने वाले भी है और सहायता देने वालो को भी शामिल किया जायेगा।

राज्य के जो इच्छुक डोनर होंगे उन्हें भी पोर्टल में सम्मिलित किया जायेगा। और दिव्यांगों के लिए जितनी भी योजनाओं को शुरू किया जायेगा पंजीकृत दिव्यांगों को इसका लाभ दिया जायेगा। और जो डोनर्स होंगे वे भी महा शरद पोर्टल महाराष्ट्र में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। और दिव्यांगों से जुडी सभी जानकारी ले सकते हैं।

आपको बता दें इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाना निशुल्क होगा। उम्मीदवार को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।

Maharashtra Maha Sharad Portal

पोर्टल का नाममहा शरद पोर्टल
विभाग का नामसामाजिक न्याय और
विशेष सहायता विभाग
किसके द्वारा शुरुआत की गयीमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के दिव्यांग नागरिक
उद्देश्यअसहाय लोगों को सहायता प्रदान करना
आवेदन मोड़ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक mahasharad.in

यह भी देखें :- महाराष्ट्र बेरोजगारी भत्ता आवेदन

महा शरद पोर्टल में आवेदन करने के लिए दस्तावेज और पात्रता

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • सिर्फ दिव्यांग उम्मीदवार और डोनर ही पंजीकरण करने के पात्र होंगे।
Maha Sharad Portal के लाभ
  • महा शरद पोर्टल का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र के दिव्यांगों को सहायता प्राप्त कराई जाएगी।
  • आप पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आप अपना आवेदन निशुल्क करवा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप होने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • Maharashtra Maha Sharad Portal में जो दिव्यांग नागरिकों का समर्थन करते हैं वे भी अपना रजिस्ट्रेशन करके असहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं।
  • सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा जो नयी योजनाओं को शुरू किया जाता है उनके बारे में आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता अनुसार जैसे बैटरी वाली व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, कृत्रिम अंग आदि सुविधाएँ मुहैया कराई जायेगी।

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य क्या है ?

जैसे की आप जानते हैं की हर राज्य में दिव्यांग, विकलांग जैसे नागरिक होते हैं जिनकी सहायता के लिए सरकार द्वारा आर्थिक योजनाओं को शुरू किया जाता है लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं में हिस्सा नहीं ले सकते हैं क्योंकि उन तक ना तो स्कीम के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है ऐसे में वे योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।

लेकिन इस बार महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऐसी पोर्टल को लांच किया गया है जिसमें उम्मीदवार को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। दिव्यांग व्यक्ति जिस प्रकार से विकलांग है उन्हें सरकार द्वारा उसी प्रकार से सहायता दी जायेगी। हाल ही में लॉन्च हुयी महा शरद पोर्टल में अभी तक 342 लोगों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवा लिया है और 33 डोनर रजिस्टर्ड हो चुके है।

राज्यों में बहुत से ऐसे संगठन और संस्था है जो दिव्यांगों की सहायता करती है। ऐसे ही अब राज्य के जो इच्छुक नागरिक होंगे वे अब स्वयं को पोर्टल में रजिस्टर्ड करके इन लोगों की सहायता कर सकते हैं। इसके लिये पोर्टल में दिव्यांग और डोनर दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

क्योंकि लोग इन विकलांगों की सहायता तो करना चाहते हैं लेकिन उनके पास विकलांगों की सहायता करने के लिए कोई भी माध्यम नहीं होता है। लेकिन अब आप पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करके दिव्यांगों की जानकारी प्राप्त करके अपना योगदान दे सकते हैं।

डोनर महा शरद पोर्टल में कैसे अपना पंजीकरण कर सकते हैं ?

राज्य के जो डोनर दिव्यांग लोगों की सहायता करना चाहते हैं आपको पहले महा शरद पोर्टल में अपना पंजीकरण करना होगा। आप स्वयं का रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं हम यहां पर आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप महाराष्ट्र महा शरद पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट mahasharad.in पर जाएँ।
  • उसके बाद स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। आपको होम पेज में Register As Donor के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण करने लिए आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। mha-shard-portal-mharashtra-divyang-registration-form
  • आपको फॉर्म में दर्ज जानकारी जैसे अपना नाम, जेंडर, जन्मतिथि, राज्य, जिला, तहसील, गांव या शहर का नाम, पिनकोड, आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा आपके द्वारा रजिस्टर्ड किये गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको ओटीपी भरना होगा। इसके बाद आप पासवर्ड को भरें।
  • फिर आपको डोनेशन का टाइप भरें आपको Select Interest for Donation to Divyang Type में दिव्यांगों के प्रकार आ जायेंगे। आपको किसके लिए डोनेशन देना है उस पर क्लिक करें।
  • आपको जितने भी रूपये का डोनेशन करना है आप उस अमाउंट को दर्ज कर दें।
  • और अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

दिव्यांग महा शरद पोर्टल में पंजीकरण कैसे करें ?

जो दिव्यांग पोर्टल में अपना पंजीकरण करना चाहते हैं हम उनको यहां पर पंजीकरण करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले नागरिक सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा आपको होम पेज में रजिस्टर एज दिव्य्यांग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन फॉर्म आ जायेगा। mha-shard-portal-divyang-registration
  • आप इस फॉर्म में अपना नाम,जेंडर, जन्मतिथि, राज्य,जिला, तहसील, गांव या शहर का नाम, पिनकोड, आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा आपके द्वारा रजिस्टर्ड किये गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको ओटीपी भरना होगा। इसके बाद आप पासवर्ड को दर्ज करें।
  • आप किस तरह से विकलांग है या दिव्यांग है आपको उसके सामने टिक करना होगा। और अपना यूडीआईडी नंबर दर्ज करें और 150 kb से कम दिव्यांग सर्टिफिकेट को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद Account Created By में से किसी एक का चयन करें।
  • अंत में रजिस्टर्ड के बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना

पोर्टल से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट- mahasharad.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

इस पोर्टल की शुरुआत क्यों की गयी है ?

इस पोर्टल की शुरुआत राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए की गयी है।

क्या महा शरद पोर्टल में डोनेशन वाले भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं ?

जी हाँ यदि आप इन असहाय लोगों को सहायता करना चाहते हैं आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

maha shard portal क्या है ?

यह शारीरिक रूप से विकलाँग लोगों के लिए वह मंच है जिसके तहत वह सरकार के द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं के लाभ को प्राप्त कर सकते है ?

पोर्टल में मुख्य रूप से दिव्यांग जनों के लिए किस प्रकार की योजनाओं को उपलब्ध किया गया है ?

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं विशेष सहायता विभाग से जुड़ी सभी प्रकार की स्कीमों की जानकारी को महा शरद पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

क्या इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के उपरांत लाभार्थियों को कोई सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा ?

हाँ दिव्यांग पंजीकृत लाभार्थियों को महा शरद पोर्टल के माध्यम से वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा जिससे वह अपनी दिनचर्या की जरूरतों की पूर्ति कर सकते है।

क्या इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा ?

जी नहीं आपको किसी भी प्रकार का भुगतान करने आवश्यकता नहीं होगी।

पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य क्या है ?

राज्य में जितने भी असहाय या दिव्यांग लोग है उन्हें विशेष सुविधाएँ देना ही पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य है।

दिव्यांग महा शरद पोर्टल में पंजीकरण कैसे करें ?

हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको पंजीकरण करने की प्रक्रिया बता रखी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

जैसे की आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको महा शरद पोर्टल Maha Sharad Portal के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपको इस पोर्टल से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment