Maharashtra Board HSC Result 12th Result 2024 (Direct link)

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें की महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं से संबंधित तीनों संकाय (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) का रिजल्ट शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया गया ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें की महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं से संबंधित तीनों संकाय (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) का रिजल्ट शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया गया है।

स्टूडेंट ऑनलाइन माध्यम से अपना Maharashtra Board 12th Result चेक कर सकते हैं। इस बार के 12वीं के परीक्षा परिणामों में स्टूडेंट के विषय में प्राप्त अंकों के साथ परीक्षा में उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी जायेगी। मीडिया की खबरों के अनुसार इस बार महाराष्ट्र के कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस वर्ष जुन/जुलाई माह में आने की संभावना है। हमारे इस आर्टिकल में आप आगे रिजल्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया, रिजल्ट की विवरण आदि की जानकारी प्राप्त करेंगे। आपसे अनुरोध है की इन सभी जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maharashtra Board 12th Result
Maharashtra Board 12th Result 2024

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के बारे में :-

आपको बतातें चलें की महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड अधिनियम 41 के तहत 1965 में की गयी थी। महाराष्ट्र राज्य का (MSBSHSE) बोर्ड हर साल SSC और HSC की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाता है। यहां हम आपको बता दें की पुरे राज्य में 30,000 से भी अधिक शिक्षण संस्थान MSBSHSE बोर्ड से संबंधित हैं। इन तीस हजार में से 21,000 (SSC) स्कूल और 7,000 (HSC) कॉलेजेस हैं।

Courses After 12th Arts
Courses After 12th Commerce
Courses After 12th Science

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

महारष्ट्र शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से 12 वीं का रिजल्ट (Maharashtra Board HSC Result) ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो बताये गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें –

  • रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आप महाराष्ट्र एग्जाम रिजल्ट की ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Result का मीनू दिखेगा। इस मीनू में 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए “HSC Examination Result 2024” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। Maharashtra-Board-SSC-and-HSC-Result-2022
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर स्टूडेंट का रोल नंबर और माँ का नाम कि जानकारी को दर्ज करने के बाद “View Result” के बटन पर क्लिक करें।Maharashtra-Board-HSC-View Result
  • बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की पूरी डिटेल आपकी स्क्रीन पर आ जायेगी। इस तरह से ऑनलाइन 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से Maharashtra Board 12th Result कैसे चेक करें

यदि आप SMS के माध्यम से अपना 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको यहां पर बतायी गयी निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आप अपने फ़ोन में मैसेज एप्प को ओपन करें।
  • एप्प ओपन होने के बाद इस फॉर्मेट को टाइप करें।
    • MHHSCSEAT NO/Roll No.
  • उपरोक्त मैसेज को टाइप करने के बाद इस नंबर 57766 पर सेंड करें।

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 के हाइलाइट्स

क्रम संख्या महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम से संबंधित संबंधित जानकारियां
1बोर्ड का नाममहाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE)
2एग्जाममहाराष्ट्र उच्चतर माध्यमिक सर्टिफिकेट
(एचएससी – कक्षा 12)
3स्ट्रीम्स (संकाय)कला, वाणिज्य और विज्ञान
4परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
5रिजल्ट से संबंधित आधिकारिक वेबसाइटmahresult.nic.in
6रिजल्ट की घोषणाऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से
7रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी सूचनाएंस्टूडेंट का रोल नंबर या माँ का नाम
8परीक्षा में भाग स्टूडेंट की संख्यालगभग 14 लाख

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम में दर्ज सूचनाएं

स्टूडेंट के द्वारा अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने पर ऑनलाइन रिजल्ट में कुछ दर्ज सूचनाएं होती हैं जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

किसी स्टूडेंट के रिजल्ट में निम्नलिखित सूचनायें होती हैं आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं –

क्रम संख्या रिजल्ट में दर्ज उपलब्ध सूचनाएं
1स्टूडेंट का नाम
2स्टूडेंट की माँ का नाम
3स्टूडेंट की पिता का नाम
4स्टूडेंट का रोल नंबर
5स्टूडेंट की जन्म तिथि
6स्टूडेंट के स्कूल का नाम
7स्टूडेंट की स्ट्रीम
8स्टूडेंट के 12वीं के सब्जेक्ट्स के नाम
9स्टूडेंट के थ्योरी में प्राप्त अंक
10स्टूडेंट के प्रत्येक सब्जेक्ट के प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
11स्टूडेंट के द्वारा परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
12स्टूडेंट के परीक्षा परिणाम की स्थिति

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों से संबंधित ग्रेडिंग सिस्टम

क्रम संख्या ग्रेड प्राप्तांक प्रतिशत
1Distinction75% से ऊपर अंक आने पर
2First Division60% से ऊपर अंक आने पर
3Second Division45% से 59% के बीच अंक आने पर
4Pass Grade35% से 44% के बीच अंक आने पर
5Failed35% से कम अंक आने पर

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के पिछले कुछ सालों से संबंधित आंकड़े

क्रम संख्यावर्ष कुल पास प्रतिशत लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों का पास प्रतिशत कुल स्टूडेंट्स
1202199.63 %99.54 %99.73 %13,19,754
2202090.66 %88.04 %93.88 %14,13,687
3201985.88 %82.4 %90.25 %14,89,837
4201888.41 %85.23 %92.36 %14,85,132
5201789.5 %93.2 %86.65 %14,29,478
6201686.6 %83.46 %83.46 %13,19,754
7201591.26 %88.8 %94.29 %12,37,241
8201490.03 %87.23 %93.5 %11,98,859
9201379.95 %76.62 %84.06 %10,88,653

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड 2021 के परीक्षा परिणामों में स्ट्रीम वाइज स्टूडेंट का प्रदर्शन

क्रम संख्या स्ट्रीम पास प्रतिशत
1विज्ञान (Science)91.45 %
2कला (Arts)99.83 %
3वाणिज्य (Commerce)99.91 %

Maharashtra Board HSC Result 12th Result से जुड़े प्रश्न

महाराष्ट्र का 2023 का 12वीं का रिजल्ट एस एम एस से चेक करने के लिए नंबर क्या है ?

महाराष्ट्र का 2023 12वीं का रिजल्ट एस एम एस से चेक करने के लिए नंबर 57766 है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in है।

महारष्ट्र के 2021 के 12वीं का टॉपर कौन था ?

महारष्ट्र के 2021 के 12 वीं के परिणाम के अनुसार
साइंस स्ट्रीम से गौरव गोयल (97.23 %) के अंकों के साथ टॉपर थे। और
वाणिज्य स्ट्रीम में अनिशा (97.23 %) के अंकों के साथ टॉपर थीं।

ऑनलाइन महाराष्ट्र का 12 वीं HSC का रिजल्ट कैसे चेक करें ?

रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया आपको उपरोक्त आर्टिकल में बता दी है इसके बारे में आप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

HSC करने के बाद मैं अपना करियर किन क्षेत्रों में बना सकता हूँ ?

12वीं कम्पलीट करने के बाद आप IIT JEE की प्रवेश परीक्षा देकर इंजीनियरिंग में अपना कैरिअर बना सकते हैं। यदि आपकी कक्षा 12 वीं में कॉमर्स थी तो आप अकाउंट, CA आदि क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं। तथा यदि आपकी 12वीं में कला संकाय थी तो आप कला के क्षेत्र में ग्राफ़िक्स डिजायनिंग, वीडिओ एडिटिंग, मीडिया आदि क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं।

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर 020 – 25705301 है।

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले एजुकेशन बोर्ड कौन – कौन से हैं ?

पुणे डिवीज़न बोर्ड
नागपुर डिवीज़न बोर्ड
औरंगाबाद डिवीज़न बोर्ड
मुंबई डिवीज़न बोर्ड
कोल्हा पुर डिवीज़न बोर्ड
अमरावती डिवीज़न बोर्ड
नासिक डिवीज़न बोर्ड
लातूर डिवीज़न बोर्ड
कोंकण डिवीज़न बोर्ड

दोस्तों हम आशा करते हैं की हमारा यह महाराष्ट्र 12वीं के रिजल्ट से संबंधित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको आर्टिकल के बारे में कोई डाउट है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने का भरपूर प्रयास करेंगे। हमारे इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद। रिजल्ट से संबंधित जानकारियों के अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org को जरूर बुकमार्क करें।

Photo of author

Leave a Comment