न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है? MSP 2024 नई सूची, Minimum Support Price

भारत सरकार द्वारा 2024 के लिए विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की नई सूची जारी की गई है, जो किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करती है। MSP का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और आर्थिक स्थिरता प्रदान करना है, जिससे 2024 में 2.04 करोड़ किसानों को लाभ मिला।

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है: आज हम आपको भारत सरकार के द्वारा किसानों को उनकी फसलों के लिए दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात Minimum Support Price के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा की आप जानते ही हैं की हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि व्यापार पर निर्भर करती है। जो की भारत की कृषि व्यवसाय के लिए बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। वैसे यहां हम आपको बता दें की सरकार द्वारा निर्धारित किसान की फसल का उचित दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कहा जाता है। किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य फसलों की बुवाई के समय ही सरकार के द्वारा निर्धारित कर लिया जाता है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है? MSP 2024 नई सूची, Minimum Support Price

यह भी देखें :- पीएम किसान FPO योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म

यह न्यूनतम समर्थन मूल्य फसलों के सीजन खरीफ और रबी की कुछ सरकार के द्वारा निर्धारित फसलों पर ही दिया जाता है। आपको यहां यह बताते चलें निर्धारित इन फसलों की संख्या 25 के करीब है। यदि आप एक किसान हैं और अपनी बोई गयी फसल का MSP चेक करना चाहते हैं तो आप प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत लांच किये गए सरकार के फार्मर पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं आगे इस आर्टिकल में हम आपको MSP चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया, न्यूनतम समर्थन मूल्य के लाभ, विशेषतायें, उद्देश्य आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी इन सब जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है की हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

MSP (Minimum Support Price) से संबंधित हाईलाइट्स

MSP से संबंधित MSP से जुड़ी जानकारियां
आर्टिकल का विषयMSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य)
MSP की शुरुआतवर्ष 1966
न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण और भुगतानभारत की केंद्र सरकार के द्वारा
लाभार्थीदेश के सभी किसान
उद्देश्यकिसानों को उनकी फसल का उचित दाम प्रदान करना एवं किसानों की आय में वृद्धि करना।
सत्र2024
न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित आधिकारिक वेबसाइटfarmer.gov.in

यह भी देखें :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत आने वाली फसलों की सूची

फसल फसलों के नाम
अनाजधान
गेहूं
मक्का
बाजरा
ज्वार
रागी
जौ
दालेंचना
अरहर
उड़द
मूंग
मसूर
तिलहनरेपसीड -सरसों
मूंगफली
सोयाबीन
सूरजमुखी
तिल
कुसुम
नाइजरसीड
वव्यसायिक फसलेंकपास
गन्ना
खोपरा
कच्चा जुट

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लाभ एवं विशेषताएं

  • देश के केंद्र सरकार के द्वारा फसलों की बुवाई के समय ही उनका समर्थन मूल्य तय कर लिया जाता है।
  • सरकार द्वारा तय फसलों के MSP से कम दाम पर फसल खरीदना एक दंडनीय अपराध है जिसके लिए MSP रेट से कम पर फसल खरीदने वाले के ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • पुरे देश भर में सरकार ने अलग – अलग सीजन की 25 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत शामिल किया है। जिसमें 7 प्रकार के अनाज, 5 प्रकार की दालें, विभिन्न प्रकार की 7 तिलहन फसलें एवं 4 व्यवसायिक फसलें सम्मिलित हैं।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में भारत की केंद्र सरकार ने देश के लगभग 2.04 करोड़ किसानों को उनकी फसल का MSP प्रदान किया।
  • सरकार का कहना है की MSP जैसी व्यवस्था से हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। और निर्धन एवं सामंत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

यह भी देखें :- पारदर्शी किसान सेवा योजना किसान रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा विभिन्न फसलों पर दिए जाने वाले वर्तमान न्यूनतम समर्थन मूल्य की नई सूची का विवरण :-

MSP किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह किसानों की आय को सुरक्षित रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने में मदद करता है।

2024 के लिए खरीफ फसलों के MSP

फसलMSP (₹/क्विंटल)
धान (सामान्य)2,040
धान (ग्रेड A)2,060
ज्वार (हाइब्रिड)2,620
ज्वार (मालदंडी)2,640
बाजरा2,300
मक्का1,962
रागी3,578
तूर (अरहर)7,000
मूंग8,558
उड़द6,600
कपास (मध्यम स्टेपल)6,080
कपास (लांग स्टेपल)6,380
मूंगफली5,275
सूरजमुखी के बीज6,360
सोयाबीन (पीला)4,300
सेसामम7,830
नाइजर सीड7,169

2024 के लिए रबी फसलों के MSP

फसलMSP (₹/क्विंटल)
गेहूं2,125
जौ1,735
चना5,335
मसूर दाल6,015
रेपसीड और सरसों5,450
कुसुम5,650
तोरिया5,100

अन्य फसलों के लिए MSP

फसलMSP (₹/क्विंटल)
खोपरा10,335
पिसाई गेंद10,335
नारियल (भूसी रहित)10,600
जुट4,500

MSP के लाभ एवं विशेषताएं

  • किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम सुनिश्चित करना
  • बाजार में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा
  • आर्थिक स्थिति में सुधार
  • 2024 में 2.04 करोड़ किसानों को MSP का लाभ मिला

MSP किसानों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है और उन्हें कृषि में निवेश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यहां हम आपको बता दें की सोयाबीन पीले एवं काली किस्म की फसल को का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015-16 और 2016-17 के दौरान के लिए भी लागू है।

यह भी देखें

नोबेल पुरस्कार क्या है | नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है | Nobel prize in Hindi

Farmer पोर्टल पर ऑनलाइन न्यूनतम समर्थन मूल्य कैसे चेक करें

पोर्टल पर MSP ऑनलाइन चेक करने हेतु आपको यहां पर बताई जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार से है

  • MSP चेक करने के लिए आप सबसे पहले Farmer पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट farmer.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉगिन मेनू के तहत MSP का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। Farmer portal MSP check online
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म ओपन होकर आ जायेगा। अब इस फॉर्म में अपने राज्य को सेलेक्ट करें तथा पासवर्ड की जानकारी को दर्ज करें। login for MSP checking online
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड ड़ालकर Sign in के बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद सफलता पूर्वक फार्मर पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे।
  • एक बार लॉगिन होने के बाद आप पोर्टल पर फसलों की MSP की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किसान हेल्पलाइन नंबर

आपको बताते चलें की किसान भाई अपनी फसल या अन्य कृषि से संबंधित किसी समस्या के लिए देश के प्रत्येक राज्यों में मौजूद KCC (किसान कॉल सेण्टर) से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम किसान कॉल सेण्टर से सम्पर्क हेतु निम्नलिखित जानकारियां प्रदान कर रहे हैं –

किसान कॉल सेण्टर की आधिकारिक वेबसाइटagricoop.gov.in
हेल्पलाइन नंबर1800-180-1551

011 2338 2401
फार्मर पोर्टल की शिकायत संबंधी ईमेल आईडीso-it@nic.in

न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP से सम्बंधित प्रश्न

फार्मर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

farmer.gov.in

किसान हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

1800-180-1551

फसल के लिए वेदर ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

फसल हेतु मौसम की जानकारी के लिए आप सबसे पहले आप फार्मर पोर्टल की वेबसाइट पर जाएँ
वेबसाइट पर आने के बाद Weather details के लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके क्षेत्र के मौसम की जानकारी आ जायेगी।

MSP के कितना बोनस मूल्य दिया जाता है ?

बोनस मूल्य से संबंधित जानकारी हमने आपको उपरोक्त आर्टिकल में दी है आप इसके बारे में आर्टिक्ल में पढ़ सकते हैं

यह भी देखें12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Months Name in Hindi and English)

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें