जैस कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य नागरिकों को आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। कोई भी राज्य नागरिक घर बैठे अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकता हैं। मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों ई-डिस्ट्रिक्ट एमपी की आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा।
यहाँ हम आपको बतायेंगे मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र क्या है? आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता क्या है ? एमपी आय प्रमाण पत्र में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है? मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है? मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र हेतु आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Madhya Pradesh Income Certificate Apply सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करें-
मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र
एमपी शासन ने अपने राज्य नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिको के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने की समय सीमा 3 तीन दिन है।
Income Certificate MP 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र आवेदन |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | MP |
प्रमाण पत्र का नाम | Income Certificate |
लाभार्थी | राज्य के स्थायी निवासी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mpedistrict.gov.in |
एमपी आय प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारी
- आवेदक का नाम
- पिता/पति का नाम
- पता
- लिंग
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र संख्या
- हस्ताक्षर
- उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आईडी प्रूफ
मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र हेतु आवेदन कैसे करें ?
एमपी आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया को अपना सकते हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Madhya Pradesh Income Certificate Apply करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpedistrict.gov.in/ पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन करें का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- क्लिक करते ही आपके सामने सेवाओं का पेज खुलकर आएगा। जिसमें आपको क़ानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र प्रदाय करना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
- उसके बाद आपको देखें और आवेदन करें के सेक्शन में जाकर पीडीऍफ़ के आइकॉन पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपको फॉर्म देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा, आपको इसका प्रिंट निकल लेना हैं।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद आपको तहसील में जाकर आवेदन फॉर्म जमा करवा देना है।
- इस प्रकार एमपी आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
नागरिक पंजीयन कैसे करें ?
- नागरिक पंजीयन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको नागरिक पंजीयन का विकल्प मिलेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ आपको नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए अपना मोबाइल नंबर/ईमेल वेरीफाई करने के लिए क्लिक करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर या ईमेल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपकी नागरिक पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
लॉगइन कैसे करें ?
- एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ आपको ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर सकते हैं।
घोषणा पत्र कैसे डाउनलोड करें ?
- घोषणा पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन करें का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने सेवाओं का पेज खुलकर आएगा। जिसमें आपको क़ानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र प्रदाय करना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपको आवश्यक दस्तावेज के सेक्शन में स्वयं का घोषणा पत्र जिसमें आय का उल्ल्लेख किया गया हो । (डाउनलोड प्रपत्र) पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने घोषणा पत्र पीडीऍफ़ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको ऊपर दिए गए डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक कर देना हैं।
- इस प्रकार आपकी घोषणा पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
आवेदन की स्थिति कैसे जानें ?
- आवेदन की स्थिति जानने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जानें का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
MP Income Certificate सम्बंधित कुछ प्रश्न/उत्तर
एमपी आय प्रमाण पत्र बनवाने से संबधित आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
एमपी राज्य का कोई भी स्थायी नागरिक अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकता है।
आप मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र को ऑनलाइन घर बैठे बनवा सकते हैं।
इस लेख में हमने आप से मध्यप्रदेश आय प्रमाणपत्र और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।